असम के गोलाघाट और नागांव जिले के अंदर स्थित काजीरंगा नेशनल पार्क बहुत ही लोकप्रिय पार्क है। ये उद्यान विख्यात है अपने एक सींग वाले गेंडो के लिए। कहा जाता है की विश्व में गेंडो की दो तिहाई से भी अधिक आबादी असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में पाई जाती है। काजीरंगा नेशनल पार्क घूमने के लिए एक शानदार जगह है। जहां पर आप हाथी की सफारी, जीप सफारी और बोट सवारी के मजे ले सकते है। आइए आज आपको हमारे इस लेख के साथ लिए चलते है, काजीरंगा नेशनल पार्क के शानदार सफर में।
ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे पर स्थित काजीरंगा नेशनल पार्क प्रकृति का अद्भुत दृश्य है। जहा पर आप घूमने जाते है, तो मैं आपको विश्वास दिलाता हु के आप सारी समस्याओं से मुक्त होकर अपने आप को स्वतंत्र और प्रकृति के पास महसूस करेंगे। वादियों और चारो से तरफ से हरा भरा वातावरण आपको मंत्रमुक्त कर देगा। इस पार्क को लुप्त होने को कगार के पक्षी और प्रवासी पक्षियों का घर भी कहा जाता है। जहा भिन्न भिन्न प्रकार के पक्षी और वनस्पतियों मौजूद है।
• 1 काजीरंगा नेशनल पार्क का इतिहास - kajiranga national park history in hindi -
काजीरंगा नेशनल पार्क को स्थापित करने को स्थापित करने के बारे में कहा जाता है की जब एक बार लॉर्ड कर्जन की पत्नी इंडिया आई, तो उनको एक सींग वाला गैंडा देखने का मन हुआ लेकिन उस समय एक सींग वाले गेंडो के लिए कोई संरक्षित उद्यान नही था। इसी बात को लेकर लॉर्ड कर्जन की पत्नी मेरी कर्जन ने एक सींग वाले गैंडो के लिए संरक्षित उद्यान बनाने के लिए उन्होंने योजना बनाई। लॉर्ड कर्जन और उनकी पत्नी ने मिलकर कई बार उद्यान को लेकर मांगे उठाई और अंत 1जून 1905 को सफलता मिली जब काजीरंगा नेशनल पार्क अस्तित्व में आया। जैसे जैसे समय आगे बढ़ा इस पार्क के नाम को भी बदला गया जिसमे 1916 में काजीरंगा गेम सेंचुरी 1950 में काजीरंगा वर्ल्डलाइफ सेंचुरी और अंत में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के से पहचाने जानें लगा। 11 फरवरी 1975 को काजीरंगा नेशनल पार्क वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल किया गया था। जिससे इस पार्क को एक नई उंचाई मिली।
• 2 काजीरंगा नेशनल पार्क में पाई जाने वाली वनस्पति - Flora in Kaziranga National Park in hindi -
ब्रम्हपुत्र नदी के किनारे पर बसा काजीरंगा नेशनल पार्क में कई प्रकार को वनस्पतियां पाई जाती है।जो प्रकृति का अद्भुत दृश्य पेश करता है। पार्क मुख्य रूप से 4 वनस्पतियां पाई जाती है। घास के मैदान, सदाबहार वन, सवाना वन और पर्णपाती शामिल है। इसके अलावा काजीरंगा नेशनल पार्क में जल कुंभी, कमल और जल लिली जैसी वनस्पतियां इस पार्क को शानदार दृश्य प्रदान करती है। इस पार्क में वनस्पतियों की मात्रा को लेकर 1986 में एक सर्वे भी किया गया था। जिसमे ऊंची हाथी घास 41%, खुले जंगल 29%, छोटे घास 11%, और नदिया 8% पाई जाती है।
• 3 काजीरंगा नेशनल पार्क में पाए जाने वाले जीव जंतु - animals in kajiranga national park in hindi -
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान को एक सींग वाले गेंडो की सबसे अधिक आबादी के लिए जाना जाता है। जंगली जल भैंसो की आबादी भी यहा पर बहुत ज्यादा पाई जाती है। इसके अलावा यहां पर भारतीय हाथी, सुस्त भालू, तेंदुआ, बाघ, दलदल हिरण, हॉग हिरण, जंगली एशियाई जल भैंस, गौर, सांभर और भारतीय मेंटजेक जैसी कई प्रजातियां पाई जाती है। इस पार्क में 32 से 35 के बीच स्तनधारी प्रजातियां पाई जाती है। इस पार्क को टाइगर रिजर्व भी कहा जाता है। जिसमे बाघों को संख्या भी बहुत ज्यादा है। कहा जाता है की प्रति 6 वर्ग किमी में एक बाघ इस पार्क में मौजूद है।
इसके अलावा पार्क में इसमें पक्षियों को बात करे तो करीब 505 से अधिक प्रजातियों के पक्षी इस पार्क में पाए जाते है जिसमे प्रवासी पक्षी भी शामिल है। उद्यान में 200 के करीब निवासी पक्षी है, 163 प्रवासी, 50 के करीब स्थानीय और अन्य प्रजातियों के पक्षी इस पार्क में पाए जाते है। इसमें पोलकिन, स्पॉट ब्लंड, बेयर पोचर्ड बतख, फोरगिन बतख, सफेद हंस, सारस, एशियाई ओपनबिल कॉर्क, डालमेशियन पेलिकन के अलावा इसमें गिद्धों के प्रजाति भारतीय गिद्ध और दुबले गिद्ध जैसी प्रजातियां पाई जाती है।
• 4 काजीरंगा नेशनल पार्क की जिप सफारी Zip Safari in Kaziranga National Park in hindi -
काजीरंगा नेशनल पार्क घूमने जाने वाले यात्री जिप सफारी के बिना वापिस नही आते है। काजीरंगा में जाने वाला हर लगभग पर्यटक इस सफारी का मजा लिए बिना नही रहता है। आप यात्रा करने के लिए जीप या फिर आज की एसयूवी से यात्रा कर इस पार्क के जीवो और प्रकृति को निहार सकते है। इस अद्भुत वातावरण वाले पार्क में जंगली जानवरों के बीच से जीप से यात्रा करना और उन्हें करीब से देखना किसी भी प्रकृति प्रेमी सैलानी के लिए किसी सपने से कम नही।
इसके अलावा अगर आपको फोटोग्राफी करना पसंद है। तो भी आप जीप के उपर जानवरों की तस्वीर निकला सकते है।
इसका समय सुबह 7 बजे लेकर सुबह 10 बजे और दोपहर 1बजे से लेकर 3 बजे तक का रहते है।
• 5 काजीरंगा नेशनल पार्क में हाथी की सफारी - elephant safari in kajiranga national park in hindi -
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में हाथी को सफारी से पार्क को घूमना एक शानदार विकल्प हो सकता है। जिसमे आप हाथी पर बैठकर पूरे पार्क की सुंदरता को अपनी आंखों में कैद कर सकते है। ये सफारी करने के लिए आपको वन विभाग के हाथी पर बैठना होगा जिनका शुल्क लगता है। साथ ही एक हाथी पर 4 पर्यटकों को बिठाकर गुमाया जाता है। हाथी की पीठ पर बैठकर पार्क के प्राकृतिक सौंदर्य का वर्णन अद्भुत और खूबसूरत है।
इस सफारी का समय सुबह करीब 5 बजे से लेकर सुबह 7.30 बजे तक और शाम को 3 बजे से लेकर करीब 4. 30 बजे तक रहता है।
• 6 काजीरंगा नेशनल पार्क के आस पास घूमने के लिए आदिवासी गांव - Tribal villages to visit around Kaziranga National Park in hindi -
आप काजीरंगा नेशनल पार्क से सटे आदिवासी गावो में घूमने जा सकते है। जहा पर इन आदिवासी गावो के लोगो की दिनचर्या को नजदीक से देख सकते है। आज के टेक्नोलॉजी के दौर से ये गांव कितने दूर है। ये लोग दिन भर किस तरह से जीवन यापन करते है। इनके खानपान, रहन सहन गतिविधियों को देख सकते है। इसके अलावा अगर आप एक फोटोग्राफर हो तो इन जंगलों के बीच बसे इन गावो की और इन गांव के लोगो तस्वीर भी निकाल सकते हो। ये घूमने के लिए बहुत शानदार जगहें है तो एक बार इन गावो में जरूर जाए।
7 काजीरंगा नेशनल पार्क के पास बोट की सवारी Boat ride near Kaziranga National Park in hindi - 
दोस्तो, अगर आप काजीरंगा नेशनल पार्क घूमने का रहे तो आप एक बार काजीरंगा के किनारे से गुजरती ब्रम्हपुत्र नदी पर बोटिंग करने जरूर जाए।
नदी में बोट की सवारी काफी मजेदार होती है। आप इस पर बोटिंग करते समय इसमें मछलियां, छोटी डॉल्फिन को देख सकते है। जिसे देखकर आप मंत्रमुक्तं हो जायेंगे। तो एक बार इस गतिविधि को जरूर करे।
• 8 काजीरंगा नेशनल पार्क घूमने का सबसे अच्छा समय - Best time to visit Kaziranga National Park in hindi -
असम राज्य में स्थित काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान सेलानियो के घूमने के लिए बहुत शानदार जगह है। जहा पर अगर आप घूमने जा रहे है तो अक्टूबर से मार्च का समय पार्क में घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इस समय मौसम सुबह और शाम को हल्का ठंडा रहता है, लेकिन दिन में घूमने के लिए एकदम परफेक्ट होता है। इसके अलावा अगर आप मई से जुलाई के बीच पार्क घूमने जाते है तो आपको गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
• 9 काजीरंगा नेशनल पार्क क्यों प्रसिद्ध है ? Why is Kaziranga National Park famous in hindi -
असम राज्य में स्थित काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान भारत के सबसे बड़े राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है। जहा पर कई प्रजातियों के जानवर और कई प्रजातियों के पक्षी पाए जाते है। लेकिन काजीरंगा नेशनल पार्क अपने एक सींग वाले गेंडो के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। एक अनुमान के मुताबिक दुनिया के आधे से ज्यादा एक सींग वाले गेंडो इसी पार्क में पाए जाते है।
• 10 काजीरंगा नेशनल पार्क कैसे पहुंचे - How to reach Kaziranga National Park in hindi -
हवाई मार्ग - काजीरंगा नेशनल पार्क का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा जोहरट हवाई अड्डा है। जो पार्क से 97 किलोमीटर दूर है। वहा से आप टैक्सी या असम की सरकारी बस की सहयता से पार्क पहुंच सकते है। इसके अलावा भी काजीरंगा से 217 किलोमीटर दूरी पर गुवाहाटी की हवाई अड्डा मौजूद है।
रेल मार्ग - अगर आप पार्क रेल की सहायता से आना चाहते है, तो आपको सबसे पहले फार्केटिंग रेलवे स्टेशन पहुंचा होगा। ये स्टेशन पार्क का सबसे नादजिकी रेलवे स्टेशन है। जिसकी दूरी करीब 76 किलोमीटर है।
सड़क मार्ग - वही अगर आप सड़क मार्ग से आना चाहते है तो मैं आपको बता दू के असम राष्ट्रीय राजमार्ग 37 से जुड़ा हुआ है। ये राष्ट्रीय मार्ग भारत के प्रमुख शहर व राज्य से जुड़ा हुआ है। तो आप अपने निजी वाहन या फिर सरकारी बस से असम के काजीरंगा नेशनल पार्क पहुंच सकते है।
• 11 काजीरंगा नेशनल पार्क मैप
• 12 काजीरंगा नेशनल पार्क फोटो गैलरी - kajiranga national park photo gallery -
तो दोस्तो, ये था हमारा आर्टिकल काजीरंगा नेशनल पार्क के पर।
आपको हमारा ये आर्टिकल कैसा लगा हमें कॉमेंट करके जरूर बताएं और हमारे इस आर्टिकल को सोशल मीडिया पर शेयर करना ना भूले।