Top 30 Dubai me ghumne ki jagah - और घूमने का खर्चा

ऊंची ऊंची बिल्डिंगे और बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर दुबई की पहचान है। इस शहर को दुनिया के सबसे लग्जरी शहरो में गिना जाता है। अपनी अरबी संस्कृति और स्वादिष्ट भोजन से यह शहर दुनिया भर में मशहूर है। साथ ही दुबई में घूमने की जगहों की सूची भी बहुत बड़ी है। शहर में बुर्ज खलीफा, दुबई फ्रेम, पाम जुमेराह और दुबई मॉल जैसे पर्यटन स्थल मौजूद है।

दुबई अपनी बेहतरीन जीवन शैली के लिए जाना जाता है। जहा पर दुनियाभर के बड़े बड़े लोग रहते है। तो आइए इस लेख में हम आपको बताते है दुबई के पर्यटन स्थलो के साथ साथ की दुबई जाने के लिए कितना बजट आपको तैयार करना होगा।

दुबई में घूमने की जगह


दुबई में घूमने की जगह - Place To Visit In Dubai in Hindi 


1 बुर्ज खलीफा - Burj khalifa 

दुबई में स्थित बुर्ज खलीफा विश्व प्रसिद्ध है। जिसे देखने के लिए पर्यटक दूर दूर से आते है। यह इमारत दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। बुर्ज खलीफा 163 मंजिला ऊंची है। जो इस्लामिक आर्किटेक्चर है।

दुबई में घूमने की जगह

बात करें बुर्ज खलीफा की वास्तुकला की तो इसकी वास्तुकला पर्यटक को काफी पसंद आती है। बुर्ज खलीफा दुबई की शानदार जगह में से है। जहा पर घूमने जाने हर पर्यटक का सपना होता है। अगर आप दुबई घूमने जा रहे है तो इस शानदार पर्यटन स्थल का भ्रमण करना तो बनता है। 

2 दुबई फ्रेम - Dubai Frame 

दुबई फ्रेम दुबई में स्थित एक इमारत है। जो देखने में एक फोटो फ्रेम की तरह नजर आती है। दुबई के पर्यटक इस स्थल को काफी पसंद करते है। यह दुबई की ऐतिहासिक धरोहर है। 

दुबई में घूमने की जगह

यह इमारत दुबई में उस जगह पर स्थित है। जहा से नई दुबई और पुरानी दुबई की विभाजन होता है। ठीक दिल्ली और नई दिल्ली की तरह। आप इस जगह से एक साथ 2 दृश्यों के देख सकते है। 


3 पाम जुमेराह - Palm Jumeirah 

पाम जुमेराह दुबई में स्थित एक कृत्रिम द्वीप है। जिसे पाम के पेड़ की आकृति में बनाया गया है। जिसके वजह से इसको पाम जुमेराह द्वीप कहा जाता है। यह प्रकृति के करीब ले जाना वाला दुबई का बीच है। 

दुबई में घूमने की जगह

आप इस जगह पर कई सारे रेस्तरां, लग्जरी होटल और कई सारे बेहतरीन समुद्री तटों को भी देख पाएंगे। पाम जुमेराह द्वीप पर घूमना वाकई एक बेहतरीन अनुभव होगा है। आप इस बीच पर दुबई की शानदार टेक्नोलॉजी को भी देख पाएंगे। 


4 डेजर्ट सफारी दुबई - Desert Safari 

अब अगर आप दुबई जा रहे है और दुबई के डिजर्ट सफारी का लुफ्त नही उठाते है। तो यात्रा को वास्तव में दुबई की यात्रा नही माना जायेगा। डिजर्ट सफारी करना दुबई की रोमांचक गतिविधि है।

दुबई घूमने की जगह

यह डेजर्ट सफारी में आप दुबई की पारंपरिक संस्कृति को भी देख सकते है। यहां पर ऊंट सफारी, थार की सफारी से दुबई के रेगिस्थान के खूबसूरत टीलो का दीदार कर सकते है। साथ रात के समय बेली डांसिंग, तन्हूरा डांस देखने का लुफ्त उठा सकते है। तो इस जगह पर भ्रमण करना बिल्कुल न भूले। 


5 दुबई मॉल - Dubai Mall

अब जब भी हम कई घूमने जाते है तो वहा से कुछ वस्तुएं भी खरीद कर लाते है। जिसमे आपकी मदद करेगा दुबई का मॉल। जो जहा पर आप खरीददारी तो कर सकते है। इसके साथ साथ यह एक दुबई का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी माना जाता है। 

दुबई में घूमने की जगह

यहां पर खरीददारी करने के लिए हजार से भी ज्यादा की संख्या में दुकानें मौजूद है। जहा से लगभग हर प्रकार की वस्तुएं खरीद सकते है। साथ ही यह मॉल आपका भरपूर मनोरजन भी करेगा। मनोरंजन के तौर पर आप यहां वीडियो गेम और सिनेमा आदि का सहारा ले सकते है। 


6 दुबई मरीना - Dubai Marina 

दुबई मरीना भी दुबई आने वाले पर्यटक को कभी निराश नही करती है। दुबई मरीना आसान भाषा में समझे एक नाला या नहर है। जो दुबई के पर्यटक का केंद्र है। इस जगह का नजारा काफी मनमोहक है। 

दुबई में घूमने की जगह

दुबई मरीना में आप बोटिंग या फिर पैड भी इसका इस खूबसूरत नजारे का आनंद ले सकते है। वही आपकी सुविधा के लिए यहां पर रेस्तरां, होटल्स और कई सारे कैफे भी उपलब्ध कराता। इस मानव निर्मित नहर से आए पास की आलीशान इमारतों का दृश्य किसी स्वर्ग से कम नही है। 

7 दुबई क्रीक - Dubai Creek 

दुबई क्रीक भी दुबई मरीना की तरह एक नहर है। लेकिन दुबई क्रीक पर दुबई मरीना के मुकाबले ज्यादा भीड़ नजर आती है। यह पर हलचल थोड़ी ज्यादा रहती है। साथ ही यह प्राकृतिक नहर है। 

दुबई में घूमने की जगह

यही से नवीन दुबई और पुरानी दुबई की शुरुआत होती है। यानी आप इसे एक लकीर के तौर भी देख सकते है।दुबई क्रीक दुबई के लिए प्राचीन महत्व रखती है। साथ ही यहां पर आपको कई सारी पारंपरिक दुकानें और दुबई के पुराने बाजारों की भी झलक देखने को मिल जायेगी।


8 ग्लोबल विलेज - Global Village 

अब ग्लोबल विलेज कहने को तो दुबई तो स्थित है एक पार्क है। लेकिन यहां पर दुनिया भर की संस्कृति और विभिन्न प्रकार के भोजन के साथ साथ आप अलग अलग हस्तशिल्प कलाओं को भी देख सकते है। 

दुबई में घूमने की जगह

इस शानदार पार्क में दुनिया भर के त्योहारों का मनाया जाता है। जिसमे भारत की होली, चाइना का नव वर्ष आदि जैसे कई और त्योहार मनाए जाते है। साथ ही आपको बताते चले की ग्लोबल विलेज में 90 से भी अधिक देशों के संस्कृति को प्रदर्शित किया गया है। तो अगर आप दुनिया के अलग अलग संस्कृतियों के बारे में जानने में रुचि रखते है। तो आप यहां घूमने जरूर जाए। 


9 दुबई सफारी पार्क - Dubai Safari Park 

अगर आप दुबई में किसी वन्य जीव अभयारण्य में जाना चाहते है। तो आप दुबई के सफारी पार्क में घूमने जा सकते है। जहा पर 250 से प्रजातियों के 2 हजार से 3 हजार के मध्य जानवर को रखा गया है। 

दुबई में घूमने की जगह

आप यहां पर मौजूद विभिन्न प्रकार के जानवरो के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है। साथ ही यहां पर सफारी टूर और यहां पर आयोजित होने वाले शो का भी लुफ्त उठा सकते है। यहां पर शेर हाथी और बाघ जैसे जानवरों को भी देख सकते है। तो अगर आप वन्य जीवों में रुचि रखने वाले व्यक्तित्व है। तो दुबई के इस पार्क में घूमना का बनता है।


10 स्की दुबई - Ski Dubai 

यह वास्तव में एक भीतरी गतिविधि वाली जगह है। जहा पर कई सारी बेहतरीन गतिविधियों को कर सकते है। यह स्की दुबई नामक जगह एक मॉल उपलब्ध कराता है। जिसका नाम द मॉल ऑफ द एमिरेट्स है। 

दुबई में घूमने की जगह

इस मॉल में स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग के मजे ले सकते है। साथ ही पेंगुइन और स्नो पेंगुइन आदि भी देख सकते है।यह दुबई का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। जहा पर जाना एक जीवंत अनुभव होगा।


11 बॉलीवुड पार्क दुबई - Bollywood Park

जैसे कि नाम से ही पता चल रहा है। की यह पार्क भारत के बॉलीवुड कर आधारित है। जहा पर भारत की फिल्मों और भारत के अभिनेता मुख्य आकर्षण का केंद्र है। इस पार्क में आप भारत के फिल्मों का अनुभव कर सकते है। 

दुबई में घूमने की जगह

इसके साथ ही पार्क में आप भारत का नित्य और संगीत के भी लुफ्त उठा सकते है। दुबई जैसे शहर में भारत की सिनेमा आई और भारत की संस्कृति को देखना और अनुभव करना आपको एक भारतीय होने पर गर्व की अनुभूति कराएगा। साथ ही आप यहां पर फोटोग्राफी भी कर सकते है। 


12 दुबई म्यूजियम - Dubai Museum

दुबई म्यूजियम एक ऐसी जगह है। जहा पर आपको दुबई की प्राचीन संस्कृति के बारे में जानने को मिलेगा। यह दुबई के मशहूर किले अल फहीदी के अंदर स्थित है। जो एक बेहतरीन जगह है।

दुबई में घूमने की जगह

इस किले में कई सारी पुरानी कलाकृतिया, हथियार और कई सारी प्राचीन वस्तुएं देखने को मिल जायेगी। जो इतिहास प्रेमी पर्यटक के लिए काफी महत्वपूर्ण और फायदेमंद है। इस संग्रहालय को एक तरह से दुबई की प्राचीन धरोहर भी कहा जा सकता है। 

साथ ही आप इस जगह जाकर यह भी समझ समझ सकते है की आज का दुबई पहले कैसा हुआ करता था और कैसे दुबई विकास की चिडियो पर चढ़ा। साथ ही यह आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित करेगा।


13  मोशनगेट दुबई - Moshanget Dubai 

जिस तरह से बॉलीवुड पार्क दुबई में भारत की फिल्मों और पात्रों पर आधारित पार्क है। ठीक उसी प्रकार मोशनगेट दुबई दुनियाभर की फिल्मों पर आधारित एक जगह है। जो दुबई का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहां पर आप कई सारी गतिविधियां कर सकते है जिसमे लाइव शो का लुफ्त का उठाना दुनिभर के तमाम फिल्मों में बारे में जानकारी लेना आदि।

दुबई में घूमने की जगह

साथ इस जगह पर कार्टून और एनिमेशन की फिल्मों और शो को भी दर्शाता गया है। जो छोटे बच्चो के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और मनोरंजन के लिए पर्याप्त है। और इसके अलावा यहां पर सबसे बेहतरीन चीज यह की फिल्मी अंदाज में आप यहां पर कैफे और रेस्तरां भी देख सकते है। 


14 गोल्ड सूक - Gold Suk 

जैसे की आपको नाम से ही पता चल गया होगा की यह जगह सोने से जुड़ी हुई है। तो आप सही है, इस जगह पर सोने से और सोने से जुड़ी तमाम प्रकार की वस्तुएं देखने को मिल जायेगी। जिनका दाम भी अन्य जगहों के मुकाबले में यहां पर कम है। 

दुबई में घूमने की जगह

दाम के साथ साथ यहां पर सोने की गुणवत्ता भी अधिक अच्छी है। तो अगर आप सोने से बने आभूषण खरीने वाले है तो एक बार दुबई के गोल्ड सूक मार्केट में जाकर मोलभाव तो कर ही सकते है। 

इसके अलावा यह बाजार दुबई का एक प्राचीन बाजार है। जो खरीदारी के साथ साथ घूमने फिरने की भी एक अच्छी जगह है। तो कुलमिलाकर अगर आप दुबई में घूमने जा रहे है, तो गोल्ड सूक जाना तो बनता है। 



15 दुबई वाटर कैनल - Dubai Water Chainel 

दुबई वाटर कैनल दुबई में मौजूद एक 3 किलोमीटर से अधिक लंबा वाटर कैनल है। जो अपनी खूबसूरती से लोगो अपनी ओर आकर्षित करता है। यह वाटर कैनल दुबई शहर से होकर अरब सागर तक जाता है। जिसके आस पास का वातावरण देखने योग्य है। 

दुबई में घूमने की जगह

इस वाटर कैनल में बोटिंग का लुफ्त उठाया सकते है। साथ इसकी खूबसूरती का इजाभा करता है इस के आस पास किनारे किनारे पर कैफे और रेस्तरां। जो इसकी शुरुआत से लेकर आखिरी तक बने हुए है। यह जगह घूमने की आदर्श जगह है। जहा आप बोट पर बैठकर आराम और शांति के कुछ पल बिता सकते है। 


16 लीगोलैंड दुबई - Legoland Dubai 

लीगोलैंड दुबई दुबई में स्थित मनोरंजक पार्क है। जो खासकर बच्चों की काफी पसंद आता है। यदि आप दुबई अपने बच्चो के साथ जा रहे है। तो दुबई यह दुबई में एक अवश्य घूमने वाली जगह बन जाती है। इस पार्क में आकर्षण के लिए कई सारे शोज और राइड्स बने है जिनकी संख्या 40 से भी ज्यादा बताई जाती है। 

यहां पर लेगो की सहायता से कई सारे मॉडल और शहरो की तैयार किया गया है। जिसे खासकर बच्चों को मनोरंजन के साथ साथ काफी कुछ नया सीखने को भी मिलता है। साथ ही यहां पर इसके अलावा भी मौज मस्ती करने के लिए एक और वाटर पार्क भी मौजूद है। 


17 काइट बीच - Kite Beach 

काइट बीच दुबई का एक लोकप्रिय समुद्री तट है। जो समुद्री तट पर खेले जाने स्पोर्ट के लिए काफी प्रसिद्ध है। वास्तव में इस जगह पर कई सारे स्पोर्ट करने की सुविधा उपलब्ध है। जिसमे आप बीच वॉलीबॉल, रनिंग और तैराकी जैसे बेहतरीन खेलो को खेल सकते है। 

दुबई में घूमने की जगह

साथ ही इसके अलावा यहां पर कई सारी कैफे और अलग अलग ड्रिंक की शॉप भी मौजूद है। जहा पर आप खेलने के बाद कुछ समय के लिए खान पान स्वाद ले सकते है। 


18 जुमेराह मस्जिद - Jumeirah Mosque

अब वैसे तो दुबई अपने रंगीन मजाज के लिए जाना जाता है। जहा पर घूमने के लिए बेहतरीन जगहें मौजुद है। लेकिन अगर आप एक धार्मिक व्यक्ति है। तो आप दुबई की जुमेराह मस्जिद का भ्रमण करने जा सकते है। जो व्हाइट स्टोन की अद्भुत वास्तुकला का नमूना है। 

दुबई में घूमने की जगह

आपको बता दे की अगर आप गैर मुस्लिम है तो भी इस मस्जिद में जा सकते है। इस मस्जिद का निर्माण सन 1976 के वर्ष में हुआ था। इस मस्जिद की वास्तुकला को आप अपने कैमरे भी कैद कर सकते है। 


19 दुबई गार्डन ग्लो - Dubai Garden Glow 

दुबई गार्डन ग्लो भी दुबई का पर्यटन केंद्र है। जो स्पेशली पर्यटकों के लिए भी डिजाइन किया गया है। इस पार्क में भ्रमण करने का असली आनंद रात के समय या शाम के समय यानी जब अंधेरे के समय आता है। जब अंधेरे की इस पार्क की लाइट अलग अलग कलर में झगमगा उठती है। 

दुबई में घूमने की जगह

बात करे इस पार्क की तो इस पार्क को चार भागों में विभाजित किया गया है। जो आइस पार्क, मैजिक पार्क, ग्लो गार्डन और डायनासोर पार्क है। इस का मुख्य उद्देश्य पर्यावरणीय संदेश और ग्लो इन द डार्ट आर्ट की ओर है। जो आप इस पार्क में जाकर अनुभव कर सकते है। 


20 आइस रिंक - Ice rink 

जैसे की आपको नाम से ही पता चल गया होगा की या कोई ठंडी जगह है। तो आप बिल्कुल सही है। जो दुबई मॉल के अंदर बना हुआ है। जहा पर आप स्केटिंग कर सकते है। अगर आपको स्टेकिंग नही आती तो चिंता मत कीजिए क्योंकि इसमें स्केटिंग सीखने के लिए भी प्रोफेशनल लोग मौजूद है। 

दुबई में घूमने की जगह

जो स्केटिंग सिखाने की क्लासेस लेते है। यहां पर सोने पे सुहागा यह की इसमें स्केटिंग के साथ साथ आप डिस्को का भी लुफ्त उठा सकते है। तो आपको यहां झगमगाती लाइट के बीच डिस्को के साथ स्केटिंग करने का अनुभव मिलने वाला है। 


21 दुबई आउटलेट मॉल - Dubai Outlet Mall

अगर आप दुबई में भारी डिस्काउंट पर वस्तुएं खरीदने के बारे में सोच रहे है। तो आपको बता दे की यह मॉल आपके लिए एकदम परफेक्ट है। जहां पर दुनिया भर के ब्रांड काफी भारी डिस्काउंट पर यहां से खरीद सकते है। 

दुबई में घूमने की जगह

यह मॉल दुबई में खरीददारी का एक मुख्य केंद्र है। हालांकि दुबई में कई सारे मॉल है लेकिन इसकी डिस्काउंट और किफायती दाम इस मॉल को सबसे अलग बनाते है। इस आप रोजमर्रा के आइटम कपड़े, जूते, घर का सामान से इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीददारी कर सकते है। 



22 दुबई क्वाड बाइक टूर - Dubai Quad Bike Tour 

अगर आपका लगाव रेगिस्तान से है। और आप रेगिस्तान में कुछ एडवेंचर करने के बारे में सोच रहे है। तो एक बार आपको दुबई क्वाड बाइक टूर जरूर आजमाना चाहिए। इसमें आपको एक क्वाड बाइक पर रेगिस्तान की खूबसूरत टीलो की सैर कराई जाती है। 

दुबई में घूमने की जगह

अगर आपको क्वाड बाइक चलानी नही आती है। तो इसमें चिंता की कोई बड़ी बात नही है। क्योंकि इसमें आप को गार्ड की मदद भी मिलती है। जो आपको बाइक को चलाने में आपकी मदद करेंगे। यह सफर आपको दुबई के रेगिस्तान के बेहतरीन दृश्यों से रूहबरू कराएगा। 


23 बुर्ज अल अरब - Burj Al Arab 

अब वैसे तो बुर्ज अल अरब कहने के एक 7 स्टार लग्जरी होटल है। लेकिन अगर इसे दुबई के सबसे लोकप्रिय जगहों में भी गिना जाए तो कोई बड़ी बात नही होगी। क्योंकि यह होटल्स अपने शानदार डिजाइन और जबरदस्त सेवाओं से सबको अपनी ओर खींच लाती है। 

दुबई में घूमने की जगह

होटल जुमेराह बीच पर बनी हुई है। इसका कृत्रिम द्वीप जुमेराह पर बना होना इसे और भी ज्यादा लोकप्रिय और अलग बनाता है। यह दुनिया की सबसे महंगी और लग्जरी होटल्स में से एक है। 


24 रास अल खोर वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी - Ras Al Khor Wildlife Sanctuary 

दुबई एक वेल इफ्रास्ट्रक्चर वाला शहर है। जिसमे ज्यादातर पर्यटन स्थल कृत्रिम है। लेकिन इसमें कुछ पर्यटन स्थल प्राकृतिक भी है। जिनमे से एक है रास अल खोर वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी। यह सैंक्चुअरी मुख्य रूप से राजहंस(फ्लेमिंगो) पक्षियों के लिए पॉपुलर है। 

दुबई में घूमने की जगह

इसके अलावा भी इसमें और भी कई सारे पक्षियों को देखा का सकता है। इसमें पर्यटकों की सुविधा के लिए 3 वाचन हाउस है। जहा से पर्यटक पक्षियों को देख सकते है। और अपने कैमरे में भी उनकी फोटो खींच सकते है। 


25 दुबई डॉल्फिनारियम - Dubai Dolphinarium 

दुबई के क्रीक पार्क पार्क मौजुद दुबई डॉल्फिनारियम। जहा पर पर्यटकों के देखने के लिए कई कई सारी चीजे है। लेकिन यहां का मुख्य आकर्षण डॉल्फिन और सील का कर्तव और निर्त्य है। दरअसल इस जगह पर डॉल्फिन और सील को जो पहले से प्रशिक्षित होती है। 

दुबई में घूमने की जगह

उन्हे यहां पर डांस और अलग अलग प्रकार की कलाबाजियां कराई जाती है। जो पर्यटकों को काफी पसंद आती है। और आपको बताते चले की अगर आप साथ बच्चे है तो भी यहां पर उनके लिए 3डी और 5डी में सिनेमा भी अवेलेबल है। जो आपको भरपूर मनोरंजन करेंगे। 


26 वाइल्ड वाडी वाटर पार्क - Wild Wadi Water Park 

यह वाटर दुबई के सबसे लोकप्रिय वाटर पार्क में से एक है। जो अपनी विशेषता से लोगो को अपने ओर खींच लाता है। पार्क में मुख्य राइड्स का है। जिनकी संख्या करीब 30 ज्यादा होना बताया है। जिसमे जुमेराह स्केरा सबसे मुख्य है।

दुबई में घूमने की जगह

इस पार्क में उम्र कोई भी पाबंदी नहीं है। सभी उम्र के लोग इस पार्क में खुलकर के मौज मस्ती कर सकते है। जिसमे बच्चो के लिए भी इसमें अलग से कई प्रकार की मनोरंजन की व्यवस्था की गई है। तो अपनी दुबई यात्रा में इस जगह को शामिल करना बिल्कुल भी न भूले। 


27 दुबई बटरफ्लाई गार्डन - Dubai Butterfly Garden 

यह गार्डन एक विचित्र गार्डन है। जिसमे आप किसी पक्षी या पशु नही बल्कि तितलियों को पाएंगे। इस गार्डन में तितलियों की 50 से अधिक रखा गया है। जिनकी कुल संख्या लगभग 1500 के आस पास है। 

दुबई में घूमने की जगह

यह तितलियां यहां आने वाले पर्यटकों का भरपूर मनोरंजन करती है। जो काफी उनके कंधे पर बैठ जाती है, तो कभी उनके हाथ और सिर पर। साथ ही अगर आप तितलियों के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है। तो भी यहां उनकी स्मपूर्ण जीवन के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है। 


28 अल महत्ता संग्रहालय - Al Mahatta Museum 

यह दुबई के पास स्थित शारजाह में स्थित है। जो दुबई से मात्र 40 से 50 मिनट की दूरी पर स्थित है। इस संग्रहालय में मुख्य रूप से विमान और उससे जुड़े उपकरणों को रखा गया है। इसका निर्माण 1932 में किया गया था। 

दुबई में घूमने की जगह

और उस संग्रहालय में उस समय के विमान और उसने जुड़े विभिन्न उपकरणों को रखा सुरक्षित रखा गया है। जो विमान प्रेमी लोगो के लिए एक छिपा हुआ खजाना है। तो अगर आप विमान से जुड़े उपकरणों में रुचि रखते है। तो यहां जरूर जाए। 


29 डीप डाइव दुबई - Deep Dive Dubai

अगर आप स्कूबा डाइविंग करने वाले व्यक्ति है तो फिर तैयार हो जाओ क्योंकि यह जगह आपके लिए ही है। स्कूबा डाइविंग को दुनियां का सबसे गहरा डाइविंग पूल भी माना जाता है। जिसकी गहराई करीब 197 फिट तक की बताई जाती है। 

दुबई में घूमने की जगह

अगर आप एक अनुभवी डाइवर्स नही तब भी आप यहां पर स्कूबा डाइविंग कर सकते है। क्योंकी इसके लिए यहां पर कई सारी प्रशिक्षकों मौजूद है। जो आपको स्कूबा डाइविंग के बारे में गहराई से बताएंगे। इसकी आधुनिकता इसे दुनिया के सबसे बेहतरीन डीप डाइविंग में से एक बनाती है। 


30 लॉस्ट चेंबर्स एक्वेरियम - Lost Chambers Aquarium 

द पाम होटल के अंदर मोजूद लॉस्ट चेंबर्स एक्वेरियम एक शानदार जगह है। जिसे आप एक छोटी सी समुद्री दुनिया भी कह सकते है। क्योंकि इसमें 65000 हजार से भी अधिक समुद्री जीव की रखा गया है। जो इसे एक अद्भुत जगह बनाती है। 

दुबई में घूमने की जगह

वास्तव में लॉस्ट चेंबर्स एक्वेरियम एक लॉस्ट सिटी अटलांटिस का आधार है। एक्वेरियम में लगे ग्लास में से आप एकदम साफ साफ मौजूद समुद्री जीव को देख पाएंगे। जिसका अनुभव वाकई आपके सबसे बेहतरीन अनुभवो में से एक होगा। 


दुबई घूमने का खर्चा 7 दिनों के लिए - Cost of travelling to Dubai for 7 days in Hindi 

दुबई घूमने का खर्चा कितना आएगा इसका एकदम सटीक जवाब तो नही दिया जा सकता है। लेकिन अंदाज खर्च कुछ इस तरह हो सकता है।
दुबई में घूमने की जगह


आना जाना का फ्लाइट से खर्चा - वैसे हर फ्लाइट में अलग अलग टिकट लगता है। लेकिन ज्यादातर समय भारत से दुबई जाने के लिए 25000₹ से 50000₹ तक का ही होता है। 

रुकने का खर्चा  - अगर आप दुबई में किसी नॉर्मल 3 स्टार से 4 स्टार होटल्स के रात को रुकते है। इसका शुल्क 4000₹ से 20000₹ तक होता है। 

खाने का खर्चा - वही दुबई में खाने की बात करे तो इसके लिए भी कम से कम 1000₹ से 2000₹ रुपए तो प्रति दिन का पकड़ ही लेते है। 

अन्य खर्च - इसके अलावा आपका पर्यटन स्थल पर घूमने जाना और टैक्सी इत्यादि का भी खर्च प्रतिदिन 5000₹ से 10000₹ रुपए तक तो आयेगा। 

इस तरह कुलमिलाकर दुबई घूमने के खर्चे की बात करे तो इसके लिए आपको करीब 2 लाख रुपए से लेकर ढाई लाख रुपए का बजट तो तैयार करना होगा जिससे आप एक शानदार यात्रा कर सकते है। 

हालांकि अगर आप यात्रा छोटी करते है और पैसे थोड़े कम खर्च करते है। तो आप 1 लाख रुपए से लेकर डेढ़ लाख में भी दुबई की यात्रा कर सकते है। 


दुबई में घूमने का सही - Best place to visit in Dubai in Hindi 
दुबई में घूमने की जगह

बात करें दुबई यात्रा के अनुकूल समय तो आप सर्दियों के मौसम में यानी नवंबर महीन से अप्रैल तक दुबई की यात्रा का आदर्श समय माना जाता है।

लेकिन ध्यान रहे के मई से सितम्बर तक यानी की गर्मियों के मौसम में दुबई की यात्रा करने से बचे। क्योंकि इस समय दुबई का तापमान काफी ऊपर चला जाता है। जिससे यात्रा करने में थोड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 


दुबई के प्रसिद्ध खान पान - famous food in dubai in Hindi 

दुबई में घूमने की जगह

दुबई जितना अपने पर्यटन स्थलो से आकर्षण का केंद्र है। उतना दुबई के व्यंजनों की लोकप्रियता है। बात कर दुबई के सबसे फेमस फूड की तो इसमें नाम आता है शवार्मा का। जिसे मटन या चिकन से तैयार किया जाता है और रोटी अथवा पिटा ब्रेड के साथ खाया जाता है। यह एक स्ट्रीट फूड है। 


दुबई के अन्य मांसाहारी भोजन - 

कुशी - यह बीफ या मटन से तैयार होता है। जिसे तेल में तलकर बनाया जाता है। 

शिश तौक - यह चिकन के साथ तैयार किया जाता है। 

कब्सा - यह मांस और चावल के मिलकर बनता है। 

गलिया - मांस के को तलकर उसे टुकड़ों में काट कर उसे मसालादार बनाना गलिया है। 

लम्सा - मटन अथवा बीफ से तैयार। 

हरेस -  इसमें गेहूं को मांस के साथ पकाया जाता है। 


दुबई के कुछ शाकाहारी भोजन

सालाड - सालाद एक शुद्ध शाहाकारी भोजन है। जिसमे अलग अलग सब्जियों को मिक्स करके बनाया जाता है 

पिलाफ - यह चावल से बनने वाली रेसिपी है। जिसमे चावल के साथ साथ सब्जियों को भी डाला जाता है। 

हुमस - यह चने और तिल के बीज से बनने वाला स्वादिष्ट शहरी शाहाकारी भोजन है। 

सेम्फो - इसमें सब्जियों को तले में तल कर मसालेदार बनाया जाता है। 

और अन्य शाहाकारी शवार्माकुसकुस आदि है। 


दुबई में कहा रुके/ठहरे - Where to stay in Dubai in Hindi 

दुबई में घूमने की जगह

दुबई में रुकने के लिए होटल्स, रिजॉर्ट आदि मौजूद है। जहा पर आप रात को ठहर सकते है। वैसे दुबई में 4000₹ से लेकर बुर्ज खलीफा जैसी आलीशान होटल भी मौजूद है। तो आप अपने बजट के अनुसार दुबई में किसी भी होटल में ठहर सकते है। 

यह दुबई की कुछ मध्यम पैसे चार्ज करने वाली होटल्स -

  • अताना होटल 
  • द मीडिया होटल
  • सेंड्स होटल 
  • हिल्टन गार्डन होटल
  • नोवोटेल वर्ल्ड ट्रेड सेंटर होटल
  • मंजिल डाउनटाउन 


दुबई में क्या खरीदे - what to buy in dubai in Hindi 

दुबई में घूमने की जगह

वैसे अगर आप शॉपिंग लवर है तो आप के लिए दुबई एकदम परफेक्ट जगह है। जहां से आप कई सारी वस्तुएं काम दाम और अच्छी गुणवत्ता वाली खरीद सकते है। आइए आपको बताते है की आप दुबई में किन किन वस्तुओ को खरीद सकते है। 

सबसे पहले तो आप दुबई में सोने के बने आभूषणो की खरीददारी कर सकते है। जिसके लिए गोल्ड सूक जैसे मार्केट की भी उपलब्ध है। आप यहां पर कम दामों में High Qwality आभूषण खरीद सकते है। 

इसके अलावा अगर आप अलग अलग संस्कृतियों से समझने वाले व्यक्तियों में से है। तो आप दुबई में अरबी कपड़े और भी खरीद सकते है। इसके अलावा भी दुबई में आप लग्जरी ब्रांड की वस्तुएं, ऊंट के खाल से बनी वस्तुएं, अलग अलग प्रकार के सेंट(इत्र) और अरबी कला की कुछ चित्र अथवा छोटी मूर्तियां खरीद सकते है।


दुबई जैसे जाए - How to Reach Dubai in Hindi 

दुबई में घूमने की जगह

यदि आप भारत से दुबई जाना चाहते है तो इसका सबसे आसान और एकमात्र तरीका वायुमार्ग ही है। भारत से दुबई के मध्य एयर इंडिया और एयर अरबिया और इसके अलावा भी कई और एजेंसियो के हवाई जहाज उड़ान भरते है। 

बात करे की भारत के किन किन शहरो से दुबई के लिए हवाई जहाजे उड़ान भरती है। तो इसमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर, चेन्नई और कोच्चि के अलावा भी कई प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों से दुबई के लिए फ्लाइट उड़ान भरती है। 


दुबई घूमने के लिए कितने दिन प्लान बनाए - How many days should you plan to visit Dubai? in Hindi 

दुबई घूमने का प्लान वैसे तो पूरी आप पर निर्भर करता है। की आप कितने दिन में एक कंफर्टेबल यात्रा कर सकते है। 

लेकिन हमारी राय में हम आपको यह कह सकते है की अगर आप वास्तव में दुबई की एक शानदार यात्रा करने की उद्देश्य से जाते है। तो आपको कम से कम 5 से 7 दिन की यात्रा का प्लान बना सकते है। जिसमे आप हर दिन किस किस पर्यटन स्थल पर जाना और क्या क्या करना इसकी पहले से ही योजना बना सकते है। 


दुबई घूमने से घूमने से जुड़े QNA 

Q दुबई में देखने के लिए सबसे अच्छी जगह कौनसी है ? 

A दुबई में देखने के लिए एक से बढ़कर एक की खूबसूरत पर्यटन स्थल मौजूद है। जिसमें पाम जुमेराह, ग्लोबल दुबई विलेज, बुर्ज खलीफा और डिजर्ट सफारी दुबई आदि हो सकते है। 

Q दुबई की सबसे मशहूर चीज क्या है ? 

A अब वैसे तो दुबई अपनी कई सारे पर्यटक स्थलों के लिए जाना जाता है। पर सबसे मशहूर चीज में तो आप बुर्ज खलीफा ही मान सकते है। 

Q दुबई में सबसे सस्ता क्या मिलता है ? 

A दुबई में बड़े बड़े मार्केट में कई सारी वस्तुएं काफी सस्ती और अच्छी गुणवत्ता वाली मिल जाती है। जिसमे कपड़े, स्ट्रीट फूड, कैमरे, वायरलेस हेडफोन और टीवी आदि की कितने दुबई में सस्ती है। 

Q दुबई में कौनसी भाषा बोली जाती है ? 

A वैसे तो दुबई में ज्यादातर लोग बाहर के है। जो अंग्रेजी बोलते है। पर दुबई की आधिकारिक भाषा अरबी भाषा है। 


दुबई फोटो गैलरी - Dubai Photo gallery 

दुबई में घूमने की जगह

दुबई में घूमने की जगह

दुबई में घूमने की जगह

दुबई में घूमने की जगह

दुबई में घूमने की जगह

दुबई में घूमने की जगह

दुबई में घूमने की जगह

दुबई में घूमने की जगह


निष्कर्ष - 

दुबई साउदी अरब का सबसे प्रमुख शहर है। जो अपने इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिकता के लिए काफी प्रसिद्ध है। दुबई न केवल लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है, बल्कि दुबई में घूमने की जगहो की भी कोई कमी नही है। जिसमे एक से बढ़कर से एक खूबसूरत जगह मौजूद है। यदि आप आने वाले समय में भारत के बाहर और एक अच्छे खासे बजट के साथ के साथ घूमने की प्लानिंग कर रहे है, दुबई आपके लिए एकदम परफेक्ट रहेगा।


और पढ़े - 

Top 13 Nepal me ghumne ki jagah - और घूमने का खर्चा

Top 15 Thailand me ghumne ki jagah - और घूमने का खर्चा 


 


Post a Comment

Previous Post Next Post