Top 54 Delhi me ghumne ki jagah - और घूमने का खर्चा

दिल्ली, भारत की राजधानी और दुनिया के सबसे बड़े शहरों में से एक है। यह शहर अपने आप में कई सारी ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी रहा है, जो समय समय पर घटित हुई। दिल्ली प्राचीन काल से ही भारत का एक प्रमुख केंद्र भी रहा, यही कारण है की दिल्ली मुगलो की राजधानी थी। और भारत के कई सारी मुख्य रियासतों को भी राजधानी का केंद्र थी। दिल्ली में घूमने की एक से बढ़कर एक जगहें मौजूद है। आइए एक एक कर जानते है इनके बारे में। 

दिल्ली में कई सारे खूबसूरत और ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है, जिसमे लाल किला, कुतुबमीनार आदि शामिल है। आइए आज के लेख हम में जानते है, जानते है दिल्ली में घूमने की जगह, दिल्ली में घूमने का खर्चा और साथ ही दिल्ली में भ्रमण करने की संपूर्ण जानकारी के बारे में। 

दिल्ली में घूमने की जगह
लाल किला (दिल्ली)



      

    दिल्ली में घूमने की जगह - Delhi Tourist Place in Hindi



    1 लाल किला - Red Fort 

    1. दिल्ली में घूमने की जगह
      लाल किला (दिल्ली)

    दिल्ली की सबसे पुरानी और बेहतरीन जगहों में से एक है, दिल्ली का लाल किला। जिसको शाहजहां के द्वारा बनवाया गया था। इस किले की कारीगरी बहुत ही अद्भुत तरीके से की गई। यह किला कई सारे संग्रहालय और महलों का एक समूह है।

    यह किला दिल्ली में स्थित सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। जो न केवल देश बल्कि विदेश के पर्यटकों को भी आकर्षित करता है। आपको बता दे की इस किले पर भारत के प्रधानमंत्री 26 जनवरी और 15 अगस्त को झंडा भी फहराते है। 

    लाल किला मंगलवार से रविवार तक पर्यटक के लिए खुला रहता है। वही सोमवार को पर्यटक के लिए इसे बंद कर दिया जाता है। बात करे लाल किले में घूमने के टिकट की तो भारतीय नागरिक को करीब 50 से 60₹ वही विदेश नागरिक को इसमें घूमने के लिए 800-1000₹ तक देने होंगे। 


    2 अक्षरधाम -Akshardham 


    दिल्ली में घूमने की जगह
    अक्षरधाम (दिल्ली)


    भगवान स्वामीनारायण को समर्पित यह मंदिर दिल्ली का एक विशेष दर्शनीय स्थलों में से एक है। जो दिल्ली के अलावा पूरे भारत में भी प्रसिद्ध है। यह मंदिर हिंदू धर्म के लोगो के लिए सांस्कृतिक तीर्थ के रूप में भी जाना जाता है। 

    यह मंदिर करीब 100 एकड़ से भी अधिक की भूमि में फैला हुआ। और आपको बता दे इस मंदिर के दुनिया में सबसे विशाल मंदिर परिसर होने नाते इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल किया गया है। 

    इस मंदिर में आप सुबह 9.30 से शाम 8 बजे तक दर्शन कर सकते है। 


    3 कुतुबमीनार - Qutub Minar 

    दिल्ली में घूमने की जगह
    कुतुबमीनार (दिल्ली) 

    दिल्ली में आप किसी पिकनिक स्पॉट और ऐतिहासिक स्थल की खोज में है, तो आप कुतुबमीनार को चुन सकते है। 

    जहां आप पहले तो कुतुबुद्दीन द्वारा निर्मित इस कुतुबमीनार का दीदार कर सकते है। जिसको विश्व धरोहर लिस्ट में भी शामिल किया गया है। 

    बाद मे आप इस जगह के आस पास अपने दोस्तो के साथ पिकनिक भी मना सकते है। आप इसके अलावा यहां पर मौजूद लोह स्तंभ को भी देख सकते है। 

    कुतुबमीनार घूमने के लिए करीब 400 से 600 रुपए तक का चार्ज किया जाता है। 


    4  इंडिया गेट - India Gate 

    दिल्ली में घूमने की जगह
    इंडिया (गेट)

    अखिल भारतीय युद्ध स्मारक के नाम से जाने जाने वाला इंडिया गेट दिल्ली में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। जहा पर आपको हर समय पर्यटकों की चहल पहल नजर आएगी। यह दिल्ली की एक नामी जगह है। 

    इंडिया गेट का निर्माण 1931 करवाया गया था। इसके आस पास की लाइटों का नजारा रात के समय और भी ज्यादा खूबसूरत और मनोरंजक हो जाता है। 

    आपको इंडिया गेट घूमने के लिए किसी भी प्रकार का कोई भी टिकट खरीदने की आवश्यकता नहीं है। 

    5 हुमायू का मकबरा - Humayun's Tomb 

    दिल्ली में घूमने की जगह
    हुमायु का मकबरा (दिल्ली)

    दिल्ली शहर के बाहर की ओर स्थित हुमायू का मकबरा भी घूमने के लिए एक आदर्श जगह है। समय के साथ अपनी सुन्दरता को बरकरार रखे हुए यह मकबरा अपने आस पास बेहतरीन प्राकृतिक नजारे को भी पेश करता है। 

    इस मकबरे का निर्माण हुमायू की पत्नी हमीदा बानो ने इसकी याद में 1569 में करवाया था। 

    मकबरे में घूमने के लिए करीब 600 से 650 रुपए तक का टिकट लगता है। जिसे खरीद कर आपको अंदर जाना होता है। 


    6  नेशनल रेल म्यूजियम - National Rail Museum 

    दिल्ली में घूमने की जगह
    रेल म्यूजियम (दिल्ली)
    राष्ट्रीय रेल संग्रहालय दिल्ली में स्थित घूमने वाली जगह में सुमार एक शानदार जगह है। यह संग्रहालय करीब 140 से 145 वर्ष पुराना संग्रहालय है। संग्रहालय भारत की एक प्राचीन धरोहर है। 

    इस संग्रहालय में कई सारी पुरानी ट्रेनों के डिब्बे और इंजन मौजूद हैं। आप इस संग्रहालय में देख सकते हैं कि आज से सो डेढ़ सौ वर्ष पहले ट्रेनें किस तरह की होती थी और वह कैसे चलती थी आदि जैसी चीजों को आप देख सकते हैं। 

     

    7  जामा मस्जिद - Jama Masjid 
    दिल्ली में घूमने की जगह
    जामा मस्जिद (दिल्ली)


    भारत की सबसे लोकप्रिय मस्जिद जामा मस्जिद दिल्ली मे स्थित मुस्लिम धर्म के अनुयायियों के लिए आस्था का प्रमुख है। 

    वही बात करे इसकी कैपेसिटी की इसमें एक साथ करीब पच्चीस हजार लोग एक साथ आ सकते है। जो बहुत बड़ी संख्या होती है। आपको बता की ईद पर इसमें बहुत भारी संख्या में लोग अपनी मन्नते लेकर यह आते है। 

    आप अगर यहां बिना किसी कैमरे में प्रवेश करते हैं, तो आपको कोई भी शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। अगर आप कैमरा लेकर अंदर जाना चाहते तो इसके लिए आपको पैसे देने होंगे। 

    8  लोटस टेंपल - Lotus Temple

    दिल्ली में घूमने की जगह
    लोटस टैंपल (दिल्ली)

    कमल की आकृति में बना हुआ यह टेंपल दिल्ली का एक उपासना केंद्र है। जो किसी भी धर्म के लिए सुनिश्चित नहीं किया गया है और ना ही इसमें किसी भगवान या अन्य धर्म के भगवान की पूजा होती है। 

    यह लोटस टेंपल सभी धर्म के लोगों को आने की अनुमति देता है। यह लोटस टेंपल भारत में भाईचारे की एकता का प्रतीक भी माना जाता है। 


    9 छतरपुर मंदिर -  Chhatarpur Temple

    दिल्ली में घूमने की जगह
    छतरपुर मंदिर(दिल्ली) 

    अगर आप एक धार्मिक व्यक्ति है, और दिल्ली में किसी शांत और धार्मिक स्थल को खोज रहे है तो, आप दिल्ली में स्थित छतरपुर मंदिर में जा सकते है। 

    करीब 70 एकड़ में फैला हुआ यह मंदिर सेलानियो को शांत और धार्मिक वातावरण प्रदान करता है। आप दिल्ली यात्रा में इस बेहतरीन धार्मिक स्थल को जोड़ सकते है। 

    इस मंदिर में आपको किसी भी प्रकार की एंट्री फीस देने की जरूरत नहीं। 


    10 जंतर मंतर -  Jantar mantr 

    दिल्ली में घूमने की जगह
    जंतर मंतर (दिल्ली)


    भारत में स्थित पांच जंतर मंतर में से एक दिल्ली में स्थित है। जो भारत के बाकी चारो जंतर मंतर की तरह ही वेध शाला है। 

    जिसमे पुराने समय में ग्रहों को जानकारी और खगोलीय घटनाएं पर नजर रखी जाती थी। इसका निर्माण राजा जयसिंह ने करवाया था। 


    11 प्रगति मैदान - Prgrti Group 

    दिल्ली में घूमने की जगह
    प्रगति मैदान (दिल्ली)

    करीब 16 बड़े हाल से साथ बना हुआ यह मैदान दिल्ली में घूमने की जगहों में अपनी एक विशेष स्थान रखता है। 

    आपको बता से की यहां पर कई सारे बड़े कार्यक्रमो का आयोजन भी होता है, जिसमे नवंबर महीने में लगने वाला विश्व व्यापार मेला सबसे प्रमुख है। 

    इसके अलावा यहां पर कई और छोटे बड़े कार्यक्रम भी आयोजित होते रहते है। 



    12  सिटी वॉक मॉल - City walk Mall 

    दिल्ली में घूमने की जगह
    सिटी वॉक मॉल (दिल्ली)

    अगर आप दिल्ली में खरीदारी करने की सोच रहे है, तो आप दिल्ली के सिटी वॉक मॉल में जा सकते हैं। यह किस जगह पर आपको लगभग सभी प्रकार की वस्तुएं मिल जाएंगी जो आपको यात्रा के दौरान चाहिए होती हैं।

    वही यह घूमने के लिए भी बहुत ही बढ़िया जगह है। इस मॉल के बाहर की ओर शॉपिंग करने के लिए भी बहुत बढ़िया जगह है। यहां शॉपिंग करने आने वाले लगभग हर व्यक्ति इस जगह का भरपूर आनंद लेते हैं। 


    13 कनोट पैलेस -  Connor palace 

    दिल्ली में घूमने की जगह
    कनॉट प्लेस (दिल्ली) 

    देश का सबसे बड़ा राष्ट्र ध्वज अगर आप देखना चाहते हैं तो आपको दिल्ली के कनॉट पैलेस जाना होगा। यह पर्यटकों को बहुत ही आकर्षित करता है। 

    जिसका कारण है यहां पर मौजूद यहां की होटल और रेस्टोरेंट, आपको बता दें कि यहां पर लगभग सभी प्रकार के फास्ट फूड और खाने के आइटम मौजूद मिलेंगे। 

    साथ ही आपको बताते चलें कि यह मार्केट दुनिया का नौवा सबसे महंगा मार्केट भी है। जो आपके घूमने के लिए बहुत बढ़िया जगह है। 


    14  वेस्ट टू वंडर पार्क -  West to wonder park 

    वेस्ट तो वंडर पार्क (दिल्ली) 

    दिल्ली में स्थित यह पार्क अपनी बेहतरीन कलाकृति के लिए दुनिया भर में मशहूर है। इस पार्क में आप दुनिया के सात अजूबों को देख सकते हैं। लेकिन इसकी मजेदार बात यह है कि इन सातों अजूबों को खराब हो चुके कचरे से बनाया गया है। 

    इस पार्क में आप ताजमहल के साथ दुनिया के सात अजूबों को देख सकते हैं।
    आपको इस पार्क में घूमने के लिए ₹25 से ₹50 तक की टिकट खरीदनी होगी। उसके बाद ही आप इस पार्क को अच्छे से विजिट कर सकते हैं।


    15  राजघाट -  Rajghat

    दिल्ली में घूमने की जगह
    राजघाट (दिल्ली)

    भारत के राष्ट्रपिता कहे जाने वाले महात्मा गांधी जी की उनकी हत्या के बाद इसी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया था। जिसकी वजह से यह जगह बहुत ही लोकप्रिय और भारतीय लोगों के दिल में बसी हुई है। 

    आप घूमने के लिए इस जगह का चयन कर सकते हैं, जहां पर आप राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की अंतिम संस्कार से जुड़ी कुछ बातों को जान सकते हैं। 
    आपको बताते चलें कि बड़े बड़े राजनेता भी गांधी जी के जन्म दिवस और उनकी पुण्यतिथि पर यहां उनको नमन करने आते हैं। 


    16 पुराना किला - Old Fort 
    दिल्ली में घूमने की जगह
    पुराना किला 


    पुराना किला दिल्ली में स्थित एक ऐतिहासिक स्थल है। जिसका निर्माण आज से करीब 550 साल से भी पहले किया गया था। यह किला उन पर्यटकों को काफी रोमांचित करता है। जो यात्रा के दौरान प्राचीन खोजो में रुचि रखते है। 

    इस किले के निर्माणकर्ता शेरशाह सूरी को बताया जाता है। और साथ ही इस किले की वास्तुकला में अफगान और भारतीय वास्तुकला कला का मिश्रण दिखता है। चूंकि शेरशाह सूरी अफगान था इसीलिए इसमें अफगान शैली की वास्तुकला की झलक दिखती है। प्राचीन खोज में रुचि रखने वाले व्यक्तियों के लिए यह अवश्य देखने वाली जगह है। 



    17 चांदनी चौक - Chandni Chouk 
    दिल्ली में घूमने की जगह
    चांदनी चौक 


    चांदनी चौक दिल्ली में स्थित एक बाजार है। जो अपनी लोकप्रियता 17 वो सदी से बनाए हुए है। यह जगह शॉपिंग करने और खाने पीने वाले लोगो को काफी पसंद आती है। जहा पर आप शॉपिंग के साथ साथ जलेबी वाली गली और परांठे वाली गली में स्वादिष्टता का स्वाद भी चख सकते है। 

    इस बाजार की नीव शाहजहा ने रखी थी। जो उस समय तक दिल्ली का सबसे प्रमुख बाजार भी हुआ करता था। इस बाजार की पतली गलियां भी काफी शानदार है। साथ ही यहां पर खरीददारी के लिए मसाले, कपड़े और गहने भी उपलब्ध है। 




    18 लोधी गार्डन - Lodhi Garden 
    दिल्ली में घूमने की जगह
    लोधी गार्डन 


    लोधी गार्डन भी दिल्ली में घूमने की जगहों में एक आदर्श जगह है। जो प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती है। अब वैसे तो लोधी गार्डन एक प्राचीन जगह है। जहा पर दिल्ली के मध्यकालीन के समय के कई प्रभावशाली व्यक्तियों की कब्रे मौजूद है।

    जो इस गार्डन की लोकप्रियता को और भी बढ़ावा देती है। गार्डन में मकबरे और कब्रों की बात करे तो लोधी और सैयद वंश के लोगो के मकबरे बने हुए हैं। यहां पर आप एक आदर्श पिकनिक और कुछ समय शांति के साथ प्राकृतिक सुंदरता में बीता सकते है। 



    19 दिल्ली हाट - Delhi Hat

    दिल्ली हाट वैसे तो कहने मात्र को तो सिर्फ एक बाजार है। लेकिन इसकी विशेषता और सांस्कृतिक महत्व इसे एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाते है। दरअसल दिल्ली हाट एक ऐसा बाजार है। जहा पर विभिन्न जगहों के प्रतिभावान लोग यहां पर विशेष कर हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजन और भी कई सारी चीजे को बनाते है। 

    जो यहां आने वाले लोगो को काफी पसंद आती है। और वह चीजे उन्हें रोमांचित भी करती है। यही नहीं यहां पर समय समय पर कई सारी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होते है। जिन्हे देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ती है।



    20 दिल्ली चिड़ियाघर - Delhi Zoo
    दिल्ली में घूमने की जगह
    दिल्ली चिड़ियाघर


    दिल्ली की भीड़भाड़ से अगर आप कुछ समय के लिए दूर होना चाहते है। तो फिर निकल जाइए दिल्ली के चिड़ियाघर में। यह चिड़ियाघर प्रकृति और जानवरो से प्रेम करने वाले लोग के लिए काफी फायदेमंद जगह है। 

    इस चड़ियाघर को 1959 में शुरू किया गया था। आज के समय में इसमें कई सारे जानवर जिसमे हाथी, बाघ, गेंडा और शेर, तेंदुए जैसे जानवर शामिल है। इसके अलावा इस पार्क में एक विशाल तालाब भी है। जो की इस पार्क को और भी खास बनाता है। 

    यहां पर आप पिकनिक मना सकते है। जानवरो को देख सकते है, उन्हे अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर सकते है। और इसके अलावा भी कई सारी गतिविधियों में भाग ले सकते है। 



    21 नेशनल आर्ट गैलरी - National Aart gallery 
    नेशनल आर्ट गैलरी 


    नेशनल आर्ट गैलरी जो भारत की कला को बढ़ावा देने वाला एक प्रमुख संग्रहालय है। इस नेशनल आर्ट गैलरी में भारत के महान व्यक्तियों की कलाकृत्तिया, चित्र और उनकी मूर्तियों को रखा गया है। जिसमे नंदलाल बोस और रविंद्रनाथ टैगोर जैसे नाम शामिल है। 

    गैलरी का मुख्य आकर्षण यहां पर मौजूद विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां है। जो 19 के बाद से आज के समय तक के दौरान की है। साथ ही आपको बता दे की इसमें कई सारे आयोजन भी नियमित अंतराल में होते रहते है। अगर आप इस प्रकार की कलाबाजियां में रुचि रखते है तो यह आपके लिए घूमने लायक जगह है। 




    22 गुरुद्वारा बंगला साहिब - Gurudwara Bangla Saheb
    दिल्ली में घूमने की जगह
    गुरुद्वारा बंगला साहिब 


    यह गुरुद्वार भारत के सिख धर्म की विशालता और महानता को दर्शाता है। जो दिल्ली का प्रमुख धार्मिक स्थल है। यह गुरुद्वारा वास्तव में सिक्खो के 8 वे गुरु को समर्पित है। जिनका नाम गुरु हरकृष्ण साहिब जी था। और इस गुरुद्वारे का निर्माण 1664 ईसवी में किया गया था। 

    गुरुद्वारे में एक स्कूल, विशाल पवित्र जल का सरोवर भी उपलब्ध है। यह एक दिल्ली में सिक्खों के लिए एक प्रमुख और पवित्र जगह है। लेकिन अगर आप सिख धर्म से संबंधित नही है फिर भी आप इस गुरुद्वारे में दर्शन करने जा सकते है। और यहां पर दर्शन करने के साथ साथ यहां पर लगने वाले लंगर जिसमे मुफ्त में भोजन कराया जाता है। उसमे भी भाग ले सकते है। 



    23 फिरोजशाह कोटला किला - Firozshah Kotla Fort 
    दिल्ली में घूमने की जगह
    फिरोजशाह कोटला किला 


    फिरोजशाह कोटला का किला दिल्ली का एक और प्रमुख ऐतिहासिक स्थल है। यह यमुना नदी के किनारे पर स्थित एक विशाल किला है। जो दिल्ली में पर्यटक का केंद्र है। हालांकि किला आज के समय में एक खंडहर का रूप ले चुका है। लेकिन फिर इस किले की वास्तुकला और उनकी प्राचीनता इसको एक महत्वपूर्ण जगह और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करती है। 

    इस किले का निर्माण 14 सदी में किया गया था। जो तुगलक वंश द्वारा विकसित किया गया था। कीलें में महान अशोक सम्राट के अशोक स्तंभ को भी लगाया गया है। किले में जामा मस्जिद, दरबार हॉल और शाही हमाम भी मौजूद है। 



    24 तुगलकाबाद का किला - Tuglakabad Fort
    दिल्ली में घूमने की जगह
    तुगलकाबाद का किला 


    जैसे की नाम से पता चल रहा है, की यह किला भी तुगलक वंश द्वारा ही बनाया गया है। तो आप सही है। यह किला तुगलक वंश के शासक गयासुद्दीन तुगलक द्वारा बनाया गया था। यह दिल्ली में घूमने की जगह में एक विशेष स्थान रखता है। यह खंडहर किला आज के समय में भी दिल्ली के पर्यटनो को आकर्षित करने में सफल होता है। 

    जिसका कारण है इसकी मजबूत विशेष रक्षा प्रणाली। जी हा इस किले की रक्षा प्रणाली इसे सबसे खास और अलग बनाती है। इस किले की मजबूत दीवार भी पर्यटकों को अपनी और आकर्षित कर लाने में एक प्रमुख भूमिका निभाती है। 



    25 किंगडम ऑफ ड्रीम्स - Kingdom Of Dreams
    दिल्ली में घूमने की जगह
    किंगडम ऑफ़ डम्स


    किंगडम ऑफ ड्रीम्स दिल्ली में स्थित एक प्रमुख मनोरंजन की जगह है। जहा पर कई सारे शो और संगीत के कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इसमें 2 थिएटर भी मुख्य रूप से उपलब्ध है। जिनका नाम आशा मंदिर और हीरा मंडप है। इसे 2009 में शुरू किया गया था। दिल्ली में मनोरंजन के लिए यह एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। 



    26 सफदरजंग का मकबरा - Safdarjung Tomb
    दिल्ली में घूमने की जगह
    सफदरजंग का मकबरा


    यह मकबरा दिल्ली में स्थित एक मुगल वास्तुकला का अद्भुत नजारा है। जो अपनी भव्यता और अपनी शानदार निर्माण सैली के लिए लोकप्रियता का दर्जा प्राप्त करता है। साथ ही मुगल शासन के अंतिम दिनों का भी एक प्रमुख मकबरा है। 

    इस मकबरे का निर्माण उस समय के मुगलों के एक प्रमुख और प्रभावशाली नवाब सफदरजंग की याद में किया गया था। इस जगह पर मकबरे के अलावा सुन्दर बाग भी मौजूद है। जो पर्यटकों के आनंद के लिए एक और विकल्प को खोलता है। इस मकबरे के निर्माण में सफेद संगमरमर के पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है। जो इसकी खूबसूरती में और भी इजाफा करता है। 




    27 दिल्ली गोल्फ क्लब - Delhi Golf Club 
    दिल्ली में घूमने की जगह
    दिल्ली गोल्फ कब


    दिल्ली गोल्फ क्लब दिल्ली में स्थित गोल्फ प्रेमियों की पसंदीदा जगह है। जहा पर गोल्फ का एक विशाल मैदान है। इस मैदान की खूबसूरती के लिए इसमें सुन्दर और पुराने पेड़ पौधे भी लगे हुए है। इसके अलावा इसका वातावरण भी काफी शांत है।

    जो गोल्फ खेलने के साथ साथ शांत वातावरण भी प्रदान करता है। आपको यहां पर बताते चले इस मैदान कई बड़े कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है। अगर आप गोल्फ प्रेमी है या दिल्ली में शांति और प्रकृति के साथ समय बिताने की चाह में तो इस जगह पर जा सकते है। 




    28 कैलाश मंदिर - Kailash Temple 

    अगर आप दिल्ली में शिव मंदिर में दर्शन करने जाने वाले है। तो आप कैलाश मंदिर जा सकते है। यह मंदिर एक दिल्ली के कैलाश कॉलोनी में स्थित एक प्रमुख मंदिर है। जो भगवान महादेव को समर्पित है। 

    यह एक ऐतिहासिक और धार्मिक जगह है। जहां पर भक्ति के साथ साथ प्राचीनता का भी अनुभव कर पायेंगे। क्योंकि इस मंदिर की वास्तुसैली पुराने हिंदू मंदिरों से मेल खाती है। मंदिर सभी धर्म और पंत के लोगो को आने की अनुमति देता है। 



    29 बिरला मंदिर - Birla Temple 
    दिल्ली में घूमने की जगह
    बिरला मंदिर


    बिरला मंदिर या कहे लक्ष्मी नारायण मंदिर दिल्ली में स्थित धार्मिक स्थल है। जो मुख्य रूप से भगवान विष्णु और उनकी पत्नी माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस मंदिर में लोग रोज सुबह शाम पूजा करने और दर्शन करने आते है। यह मंदिर मशहूर बिरला परिवार द्वारा 1939 में निर्मित किया गया था। मंदिर की वास्तुकला इस मंदिर को एक अलग और विशेष पहचान देती है। 

    क्योंकि इस मंदिर में वाइट मार्बल का उपयोग किया गया है। इसके अलावा इस मंदिर में संस्कृत और अन्य भारत की प्राचीन भाषाओं में चित्रों पर उनके संदर्भ में भी लिखा गया है। इसके इस मंदिर में त्योहारों पर विशेष भक्ति की भीड़ भी देखी जाती है। यह मंदिर दिल्ली में स्थित एक धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है। 



    30 नेहरू उद्यान - Nehru Garden
    दिल्ली में घूमने की जगह
    नेहरू उद्यान

     

    भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जी के नाम पर इस पार्क का नाम रखा गया है। बता दे इस पार्क को 1969 में खोला गया था। और आज के समय इस पार्कए भारी संख्या में पर्यटकों का जमावड़ा देखा जाता है। इस पार्क में पेड़ पौधे भी भारी संख्या में लगे हुए है। जो यहां आने वाले लोगो को काफी रोमांचित कर देते है। 

    आप इस पार्क में यदि बोटिंग का आनंद लेना चाहते है। तो इसके भी इस पार्क में सुविधा उपलब्ध है। क्योंकि इस पार्क में एक झील है। जहा पर आप नौका विहार जैसे मजेदार गतिविधि का आनंद ले सकते है। इस पार्क में विशाल घास के मैदान और सुगंधित फूल भी लगे हुए है। जो इस पार्क को घूमने लायक पार्क बनाता है। 



    31 राजपथ - Rajpath 
    दिल्ली में घूमने की जगह
    राजपथ


    राजपथ एक वास्तव में सड़क है। जो काफी चौड़ी है। यह सड़क राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट को जोड़ने का काम करती है। सड़क के किनारे कर कई सारे सुंदर फव्वारे और बगीचे मौजुद हैं। जो इस सड़क की सुंदरता में इजाफा करने का काम करते है। हालांकि आपको बता दे की इस सड़क को स्वंत्रता से पहले किंग्सवे के नाम से जाना जाता था। 

    जिसे बाद में बदल कर राजपथ कर दिया गया। अगर आप यहां पर खासकर गणतंत्रता दिवस पर जाते है। तो आपको यहां पर भव्य परेड भी देखने को मिलेगी। राजपथ अपनी भव्यता और सुंदरता के लिए हमेशा से ही पर्यटकों में काफी लोकप्रियता हासिल करता है। 



    32 अग्रेसन की बावड़ी - Agrsen Ki bavdi 
    दिल्ली में घूमने की जगह
    अग्रसेन की बावड़ी


    अग्रसेन की बावड़ी या कुआ एक प्राचीन जगह है। जो दिल्ली में स्थित है। यह जगह अपने आप में सांस्कृतिक महत्व भी रखती है। क्योंकि इस बावड़ी की कलाकृति काफी अद्भुत है। इस बावड़ी का निर्माण हिंदू शासक अग्रसेन ने करवाया था। जिनके नाम पर ही आगे चलकर इसका नाम अग्रसेन की बावड़ी के रूप में विख्यात हुआ। 

    बात करें बावड़ी की संरचना की तो यह काफी अद्भुत तरीके की वास्तुकला कला है। इस बावड़ी के दीवारों पर चित्र इस बात को दर्शाते है, की भारत की वास्तुकला और संस्कृति कितनी महान और कितनी बेहतरीन है। यह आज समय में एक पर्यटन स्थल के रूप में पहचानी जाती है। जो भी पर्यटक संस्कृति और वास्तुकला में रुचि रखते है। वो यहां पर इसका दीदार किए बिना दिल्ली से वापिस नही जाते है। 



    33 शंकर अंतरिक्ष केंद्र - Shankar Antriksh kendr

    अगर आप अंतरिक्ष के बारे में जानने में इच्छुक है। तो पहुंच जाइए दिल्ली के शंकर अंतरिक्ष केंद्र में।यह केंद्र अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के बारे में आपको जानकारी प्राप्त करने में आपकी मदद करेगा। आप यहां पर डेटा विश्लेषण, अंतरिक्ष अनुसंधान और अंतरिक्ष मिशन की योजना के बारे में आवश्यक जानकारी को प्राप्त कर सकते है। 


    34 गांधी स्मृति - Gandhi Smriti 
    दिल्ली में घूमने की जगह
    गांधी स्मृति

    गांधी स्मृति जैसे की नाम से ही पता चल था है। की यह जगह महात्मा गांधी जी से जुड़ी हुई घटनाओं पर आधारित है। यह वही जगह है जहा पर महात्मा गांधी ने अपने जीवन के अंतिम दिन गुजारे थे। यहां पर आप गांधी के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कर सकते है। 

    साथ ही यहां पर जाकर यह भी जान सकते है। की गांधी जी ने स्वतंत्रता संग्राम में भारत के लिए कितने महत्वपूर्ण कार्य किए। यहां पर आपको बिलकुल गांधी जी के विचारो की तरह ही शांत वातावरण मिलेगा। 



    35 सिरी किला - Siri Fort 
    दिल्ली में घूमने की जगह
    सिरी किला


    सिरी किला भारत के इतिहास, वास्तुकला को दर्शाता है। जो खासकर इतिहास में रुचि रखने वाले लोगो की पसंद माना जाता है। किला आज के समय खंडहर में बदल चुका है। लेकिन फिर भी यह इतिहास के महत्वपूर्ण पहलू का हिस्सा है। 

    किले का निर्माण उस समय दिल्ली की रक्षा को बढ़ाने के लिए किया गया। 13 वी सदी में बना यह किला अल्लाहुद्दीन खिलजी द्वारा बनवाया गया था। इस किले की वास्तुकला और इसकी डिजाइन भी देखने लायक है। अगर आप दिल्ली घूमने जा रहे है तो इसे भी अपनी दिल्ली यात्रा की लिस्ट में अवश्य शामिल करे। 



    36 चंपागली - Chmpa Gali 
    दिल्ली में घूमने की जगह
    चंपा गली


    वैसे तो चंपागली की कई विशेषताएं है। जो इसे एक आदर्श पर्यटन स्थल बनाती है। लेकिन इसके साथ ही यह उन लोगो के लिए भी काफी किफायती और फायदेमंद जगह है। जो विदेश घूमना तो चाहते है, लेकिन किसी कारण वश नहीं घूम पाते है। चंपागली आपको भारत में ही विदेशो वाली वाइब देंगी। 

    साथ ही इसके अलावा चंपागली एक दिल्ली का एक प्रमुख बाजार भी है। जहा पर कपड़े और हाथ से बनी वस्तुओ की खरीददारी भी कर सकते है। इसके अलावा भी चंपागली में आपको कई सारे कैफे, और स्ट्रीट फूड की भी दुकानें मिल जायेगी। जहा पर स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद भी चख सकते है। 



    37 कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद - Quwwat-ul-Islam Mosque in Hindi 
    दिल्ली में घूमने की जगह
    कुव्वत उल इस्लाम मस्जिद


    यह एक धार्मिक स्थल है। अपनी प्राचीनता के लिए जानी जाती है। मस्जिद का निर्माण कुतुबद्दीन ऐबक ने करवाया था। यह मस्जिद कुतुबमीनार कॉम्पलेक्स में स्थित है। जहा पर आप इस मस्जिद के बारे में और भी जानकारी प्राप्त कर सकते है। इसके बारे में यह भी कहा जाता है की यह मस्जिद उस समय भारत की सबसे बड़ी मस्जिद हुआ करती थी। 



    38 निजामुद्दीन मस्जिद - Nizamuddin Mosque
    दिल्ली में घूमने की जगह
    निजामुद्दीन मस्जिद


    निजामुद्दीन मस्जिद दिल्ली में स्थित एक प्रभावशाली मस्जिद है। जो मुस्लिम धर्म के लोगो के लिए पवित्र जगह है। इस मस्जिद की वास्तुकला और इसका ऐतिहासिक महत्व इस मस्जिद को काफी हद तक लोकप्रिय पर धार्मिक महत्व देती है।

    इस मस्जिद का निर्माण इस समय के दिल्ली के शासक मोहमद बिन तुगलक ने कराया था। इस मस्जिद में एक बड़ा आंगन और बड़ी छत है। इसके अलावा इस मस्जिद में बड़े बड़े गुम्बद भी है। जो इसे एक विशाल मस्जिद बनाती है। 



    39 राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय - National Crafts Museum 

    राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय दिल्ली स्थित एक सांस्कृतिक संग्रहालय है। जो 1956 में शुरू किया गया था। अगर आप शिल्प कलालकर है तो यह जगह आपके एक मंच देती है। आपकी कला को विश्व स्तर पर लाने के लिए। यह शिल्प कला के क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण संग्रहालय है।

    साथ ही संग्रहालय भारत की शिल्प कला को भी कई वर्षो से समेटे हुए है। इस संग्रहालय में भारत की अलग अलग जगहों से विभिन्न कलाकृतियों को संजो कर रखा गया है। साथ ही यहां पर विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प कार्यक्रमों का भी समय समय पर आयोजन होता है। जिसमे देश के विभिन्न हस्तशिल्पकार अपनी कला का प्रदर्शन इसमें करते है। 


    40 करोल बाग - Karol Garden 

    दिल्ली में घूमने की जगह
    करोल बाग

    करोल बाग दिल्ली का एक प्रमुख बाजार के साथ साथ यह एक प्रमुख आवासीय क्षेत्र है। जहा बाजार की खरीददारी और स्वादिष्ट खान पान का प्रमुख आकर्षण है। यहां पर खरीददारी के लिए मुख्य रूप से गफ्फार मार्केट और अजीम खान मार्केट है। 

    साथ ही यहां पर प्रसिद्ध मिठाई की दुकानें, कैफे और रेस्तरां उपलब्ध है। जहा से प्रसिद्ध मिठाईयों का भी स्वाद ले सकते है। इसके अलावा भी आप यहां पर जूते, कपड़े, गहने आदि की खरीददारी कर सकते है। 

    इसके अलावा करोल बाग में कई सारे मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे है। जो इसे एक धार्मिक स्थल का भी रूप देते है। करोल बाग प्राचीनता और आधुनिकता का मिश्रण है। 


    41 सेंट जेम्स चर्च - Sent Jems Church 

    यह चर्च दिल्ली का सबसे प्राचीन चर्च माना जाता है। जो एक ऐतिहासिक, धार्मिक और पर्यटन केंद्र है। बात करे चर्च के निर्माण की तो 1836 में इसका निर्माण कर्नल जेम्स स्किनर ने करवाया था। इसीलिए इस चर्च को दूसरे शब्दों में या फिर दूसरे नाम के तौर पर स्किनर चर्च भी कहा जाता है। 

    आपको बता दे की चर्च को राष्ट्रीय धरोहर का भी दर्जा प्राप्त है। और इसके साथ ही यह चर्च की भारत की 1857 की क्रांति का भी एक महत्वपूर्ण साक्ष्य है। आप इस चर्च में घूमने जा सकते है। यहां पर एक शांत वातावरण वाला गार्डन भी उपलब्ध है। 


    42 गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज - Garden Of Five Senses 

    दिल्ली में घूमने की जगह
    गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज

    गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज दिल्ली का एक अनूठा पार्क है। जहा पर आपको मनोरंजन के साथ साथ आध्यात्मिक ज्ञान के बारे में भी पता चलेगा। गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज अर्थात पंच इंद्रिय गार्डन में कई सारे फूल, पेड़ और पौधे भी लगाए गए है। 

    इस गार्डन में प्राकृतिक सुंदरता नजर आती है। जो इसे खास बनाती है। साथ इस गार्डन में कई सारे कार्यक्रमो को आयोजित करने की भी उचित व्यवस्था है। जो समय समय पर होते है। यह कार्यक्रम सांस्कृतिक और कला आदि क्षेत्र में होते है। 


    43 खान मार्केट - Khan Market 

    दिल्ली में घूमने की जगह
    खान मार्केट

    खान मार्केट दिल्ली के बीचों बीच स्थित एक बाजार है। जो दिल्ली में स्थित एक मुख्य बाजार है। हालांकि इसको सबसे पहले 1951 में स्थापित किया गया था। लेकिन तब यह एक मार्केट नही था। बल्कि विभाजन के बाद जो लोग पाकिस्तान से भारत आए थे। उन्हे यहां पर रखने के लिए किया। 

    लेकिन जैसे जैसे समय आगे बढ़ा वैसे वैसे खान मार्केट भी दिल्ली के प्रमुख बाजारों में गिना जाने लगा है। आज के समय में यहां पर दुनियाभर कि वस्तुएं मिलती है। साथ ही खान मार्केट अपने बुक्स स्टोर्स के लिए खासा फेमस है। इसके अलावा खान मार्केट एक सांस्कृतिक महत्व रखता है। 


    44 विजय चौक - Vijay Chouk 

    दिल्ली में घूमने की जगह
    विजय चौक

    विजय चौक दिल्ली का एक प्रमुख ऐतिहासिक स्थल है। जो दिल्ली में पर्यटकों का एक मुख्य केंद्र है। जहा पर भारी संख्या में लोग आते है। आपको बता दे की यह स्थल संसद भवन, इंडिया गेट और राष्ट्रपति भवन जैसी ऐतिहासिक स्थल के बीच में मौजूद है। जो इसकी लोकप्रियता और इसकी महत्वता को और भी बढ़ा देते है। 

    खासकर रात से समय यहां का वातावरण और भी बेहतरीन हो जाता है। जब यहां पर आस पास की बिल्डिंग में रोशनी जलाई जाती है। यहां पर गणतंत्रता दिवस पर परेड का भी आयोजन होता है। 


    45 श्री राम सेंटर - Shree Ram Centre 

    दिल्ली में घूमने की जगह
    श्री राम सेंटर

    1958 में श्री राम परिवार द्वारा बनाया गया यह सेंटर आज के समय प्रतिभावान कलाकारों को एक मंच देता है। जिससे वह अपनी कला को लोगो के सामने ला सके। यह नाट्य और संस्कृति का दिल्ली में एक मुख्य केंद्र है। जहा पर थिएटर भी उपलब्ध है। यह एक आधुनिक वास्तुसैली वाला सेंटर है। जो इसमें रुचि रखने वाले लोगो में काफी लोकप्रिय है। 


    46 नेहरू तारामंडल - Nehru Constellation 

    दिल्ली में घूमने की जगह
    नेहरू तारामंडल

    नेहरू तारामंडल दिल्ली के तीन मूर्ति भवन में स्थित है। जो की उन लोगो के लिए है जो विज्ञान में रुचि रखते है और ब्रम्हांड के बारे में जानने में इच्छुक है। इसका नाम प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की याद में रखा गया है। जिसका निर्माण 1984 में हुआ था। 

    आप इसमें खगोल विज्ञान और तारामंडल के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा भी यहां पर ग्रह, तारो और ब्रम्हांड के बारे में जान सकते है। यहां बच्चो के लिए भी  मनोरंजन और शिक्षा की उचित व्यवस्था है। 


    47 एडवेंचर आइलैंड - Adventure Island 

    दिल्ली में घूमने की जगह
    एडवेंचर आइलैंड

    अगर आप दिल्ली घूमने गर्मियों के मौसम में जा रहे है। तो आपको एडवेंचर आइलैंड को अवश्य घूमने वाली जगहों में शामिल कर लेना चाहिए। यह दिल्ली का एक प्रमुख थीम पार्क है। जो 2006 में शुरू किया गया था। और आज के समय यह घूमने और मौज मस्ती के नजरिए से दिल्ली का प्रमुख आकर्षण बना हुआ है। 

    इसमें पार्क में 25 से ज्यादा राइड्स मोजूद है। जो इसे खास पार्क बनाती है। राइड्स में रोलर कोस्टर, वाटर राइड्स और इसके अलावा बच्चो के लिए और विशेष राइड्स भी उपलब्ध है। साथ ही यहां पर मनोरंजन के लिए लाइट शो और इसके अलावा और भी अलग अलग प्रकार के इवेंट्स का आयोजन नियमित रूप से होता है।


    48 मजनू का टीला - Majnu ka tila 

    दिल्ली में घूमने की जगह
    मजनू का टीला

    अगर आप तिब्बती संस्कृति को करीब से देखना चाहते है। तो आप मजनू का टीला दिल्ली में घूमने  जा सकते है। यह 1950 के समय में बसाई गई कॉलोनी है। जो तिब्बत से आए शरणार्थियों के लिए थी। समय के साथ इस कॉलोनी ने विकास ऊंचाई को भी छुआ है। 

    आज के समय यह दिल्ली की प्रमुख घूमने वाली जगह है। जहा पर तिब्बती संस्कृति, तिब्बती भोजन और तिब्बती जीवन सैली का जीवंत अनुभव मिलता है। दरअसल इसका नाम मजनू का टीला एक सूफी संत के नाम पर रखा गया है। जिनका नाम मजनू था। जो 15 शताब्दी के समय यहां पर रहा करते है। आप यहां पर घूमने और स्वादिष्ट भोजन का स्वाद लेने के लिए जा सकते है। 


    49 बुद्ध जयंती पार्क - Buddha Jayanti Park 

    दिल्ली में घूमने की जगह
    बुद्ध जयंती पार्क

    बुद्ध जयंती पार्क दिल्ली में 1964 को भगवान बुद्ध के जन्मोत्सव पर पर्यटकों और दिल्लीवासियों के लिए खोला गया था। यह एक सुन्दर पार्क है। जो इंडिया के नजदीक में स्थित है। यह पार्क भगवान बुद्ध और बौद्ध धर्म की महानता को दर्शाता है। 

    पार्क का मुख्य आकर्षण एक बौद्ध स्तूप है। जो इस पार्क के केंद्र में स्थित है। इसके अलावा इस पार्क में फव्वारे, टहलने के लिए आदर्श स्थान, भी मौजूद है। साथ ही पार्क में आप ध्यान और शांत वातावरण में समय भी व्यतीत कर सकते है। दिल्ली के इस पार्क में प्राकृतिक सुंदरता भी भरपूर है। 


    50 राजीव गांधी स्मृति भवन - Rajiv Gandhi Memorial House

    यह भवन मुख्य रूप से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जीवन पर आधारित है। जिसमे उनके जीवन से संबन्धित जानकारी मोजूद है। यहां पर स्वर्गीय राजीव गांधी के योगदानों के बारे में विस्तृत जानकारी है। की किस तरह से उन्होंने देश के लिए अपना योगदान दिया और क्या क्या महान कार्य देश के लिए किए। 

    इस भवन को 1991 में स्थापित किया गया था। जब राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। उनकी याद और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए इस भवन को स्थापित किया गया था। यह दिल्ली का प्रमुख आकर्षण है। जो न केवल राजीव गांधी के बारे में अपितु और भी कई सारी जानकारी देता है। 


    51 रोशनारा बाग - Roshnara Garden 

    17 वो सदी में बना यह बाग एक शांत वातावरण वाला बाग है। जहा पर दिल्लीवासी भ्रमण करने के लिए आते है। इस बाग का निर्माण मुगल शासक शाह आलम की बहन रोशनारा के नाम पर रखा किया गया है। इस बाग में आपको मुगल सैली नजर आएगी। 

    बाग में कई सारे बड़े और छोटे फव्वारे, बगीचे और सुंदर वनस्पतियों को लगाया गया है। जो पर्यटकों को काफी पसंद आती है। साथ ही इस पार्क का एक और मुख्य आकर्षण है। वो है इस पार्क में जलाशय का होना। कुलमिलाकर या पार्क घूमने के लिए एकदम परफेक्ट जगह है। 


    52 लाजपत नगर बाजार - Lajpat Nagar Market 

    दिल्ली में घूमने की जगह
    लाजपत नगर बाजार

    लाजपत नगर दिल्ली का एक व्यस्त बाजार है। जो विशेष रूप से शॉपिंग और बजट फ्रेंडलिट विशेषता के लिए जाना जाता है। बाजार के बारे में बात करे तो इसमें हर तरह के आइटम मिलते है। जिनमें कपड़े से लेकर इलेक्ट्रॉनिक और लगभग सभी प्रकार की वस्तुएं शामिल है। 

    यहां का मुख्य और विशेष आकर्षण इसकी पतली और संकरी गलियां है। जो खास और जीवंत अनुभव प्रदान करती है। साथ ही अगर आप खाने के शौकीन है तो भी यहां पर आपके लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध है। 


    53 दिल्ली, हाई कोर्ट - High Court, Delhi 

    दिल्ली में घूमने की जगह
    दिल्ली, हाई कोर्ट

    दिल्ली हाईट कोर्ट को भी दिल्ली में घूमने लायक जगह में शामिल कर सकते है। अगर आपको लगता है, की यह सिर्फ एक न्यापालिका है। तो ऐसा नहीं है। दिल्ली हाईट कोर्ट की इमारत देखने लायक और अद्भुत वास्तुसैली का नमूना है। जो आर्किटेक्चर प्रेमियों के लिए एक शानदार जगह साबित हो सकती है। साथ ही आप इसमें होने वाली न्यायिक प्रक्रिया के भी साक्ष्य बन सकते है।


    54 नई दिल्ली रेलवे स्टेशन  - Nai Delhi Railway station 

    दिल्ली में घूमने की जगह
    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन

    अगर आप ट्रेन में सफर करना पसन्द करते है। और एक रेल प्रेमी है। तो आपको भारत के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन में से एक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का भ्रमण करने के लिए अवश्य ही जाना चाहिए। इस स्टेशन को 1926 में शुरू किया गया था और इस स्टेशन की इमारत भी शानदार आर्किटेक्चर से युक्त है। 

    इस स्टेशन के बाहर भुट्टो, पानीपुरी और चाय के ठेलो आदि मौजूद है जिनका स्वाद भी ले सकते है। इस स्टेशन में एक विशाल विश्राम गृह और पैदल अपने आप चलने वाले पूल भी उपलब्ध है। साथ ही ट्रेनों का आवागमन भी बहुत भारी संख्या में होता है। 



    दिल्ली विजिट करने का समय  - Delhi visit karne ma samay in Hindi 

    देश की राजधानी दिल्ली घूमने का प्लान अगर आप बना रहे है, तो मैं आपको बता दू की आप अक्टूबर से फरवरी के मध्य के समय में घूमने जा सकते हैं। इस समय दिल्ली का मौसम काफी सुहावना होता है। जो आपको यात्रा के लिए परफेक्ट रहेगा। 

    दिल्ली में कहा रुके - where stay in Delhi in Hindi

    दिल्ली शहर में आपके रुकने के लिए कई सारी सुविधाएं है। अगर आप चाहे तो दिल्ली में किसी बड़ी 5 स्टार होटल में ठहर सकते है। वही इसके अलावा आप दिल्ली 1000 ₹ से 2000 ₹ तक के छोटे होटल में रुक सकते है। 


     

    दिल्ली घूमने के लिए कितने दिन पर्याप्त होंगे - How  many days enough to travel Delhi in Hindi 

    शहर को पूरी तरह से एक्सप्लोर करने के लिए आपको कम से कम 1 से 2 दिन लग सकते है। अगर आपके के पास पर्याप्त समय है तो आप 1 से 2 दिन ही का प्लान बनाए।

    वही अगर आपको समय की कोई पाबंदी नहीं होती है, तो ऐसी अवस्था में आप 3 से 5 दिनो का एक बड़ा प्लान बनाकर दिल्ली के खूबसूरत पर्यटक स्थलों का दीदार सकते है। 

    दिल्ली के स्थानीय प्रसिद्ध खानपान - Local food of Delhi in hindi 

    शहर में घूमने वाले लगभग सभी पर्यटक यहां के प्रसिद्ध व्यंजनों का स्वाद चखे बिना नहीं रहते हैं। शहर के हर जगह और हर चौराहे पर आपको बहुत सारे फूड देखने को मिल जाएंगे। 

    बात करें दिल्ली में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फूड की तो इसमें सबसे पहले नाम आता है, छोले भटूरे का। इसके अलावा दिल्ली में पराठे, चाट, पाव भाजी, तंदूरी चिकन और कचोरी को भी बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। 


    दिल्ली घूमने का खर्च कितना होगा - How much will it cost to visit Delhi in Hindi

    दिल्ली घूमने के खर्चे की बात करे तो यह खर्चा आपके यात्रा करने के तरीके और आपके समय पर डिफेंड करेगा की इसका कितना खर्च आएगा। 

    लेकिन अनुमानित 2 से 5 दिनो के लिए आपको करीब 9 से 12 हजार रुपए का बजट बना सकते है। इतने पैसों में आप दिल्ली को बड़ी अच्छी और आसानी से एक्सप्लोर कर पाएंगे। 

    दिल्ली घूमने जाने से पहले रखे इन बातो का ध्यान (हमारे अनुभव से ) 

    1 सबसे पहले आप दिल्ली पहुंचते ही आप किसी होटल या कही पर कुछ समय के लिए आराम करें।

    2 दिल्ली में घूमने जा रहे, पर्यटन स्थलों की एक सूची तैयार कर ले। 

    3 आप जिस भी पर्यटन स्थल पर घूमने जा रहे है, इसकी पर्याप्त जानकारी ले। (जैसे उस स्थान पर घूमने का सही समय क्या है और वह कितने बजे से लेकर तक खुला रहता है) 


    दिल्ली की यात्रा में अपने साथ क्या खरीदकर लाए - What to buy and bring with you on your trip to Delhi in Hindi 

    दिल्ली में कई सारे बाजार है, जिसमे तिब्बती बाजार और कबाड़ी बाजार जैसे बाजार मुख्य है। बात करे दिल्ली में खरीदने लायक वस्तुओ की तो आप दिल्ली में पेंटिंग, मूर्तियां, हाथ से बनी वस्तुएं, आभूषण, किताबे आदि वस्तुओ को खरीद सकते है। 


    दिल्ली की भारत के मुख्य शहरो से दूरी 

    • 309 किलोमीटर जयपुर 
    • 789 किलोमीटर भोपाल 
    • 952 किलोमीटर अहमदाबाद 
    • 244 किलोमीटर चंडीगढ़ 
    • 450 किलोमीटर अमृतसर 
    • 663 किलोमीटर जोधपुर 
    • 554 किलोमीटर लखनऊ 


    दिल्ली कैसे पहुंचे - How to reach Delhi in Hindi


    रेल से - 

    राजधानी दिल्ली में न्यू दिल्ली नाम का मुख्य रेलवे स्टेशन मौजूद है। और राजधानी होने के नाते यहां से करीब करीब आपको लगभग भारत के हर बड़े शहर और मुख्य जंक्शन के लिए रेलवे की सुविधा मिल जायेगी। 

    फ्लाइट से - 

    दिल्ली में 2 हवाई अड्डे मौजूद है, जिसमे इंदिरा गांधी हवाई अड्डा प्रमुख हवाई अड्डा है। जो देश के कई शहरों से सीधा जुड़ा हुआ है। आप अपने शहर से फ्लाइट पकड़कर दिल्ली आ सकते है। 

    वहीं अगर आपके शहर से इंदिरा गांधी हवाई अड्डे के लिए फ्लाइट नहीं मिलती है तो आप दिल्ली के दूसरे हवाई अड्डे सफदरजंग भी आ सकते हैं।



    सड़क मार्ग से - 

    देश की राजधानी दिल्ली सड़क मार्ग से भी उतनी ही सक्षम है जितनी रेल और हवाई मार्ग से है। आपको भारत के लगभग हर राज्य के प्रमुख  शहरों से देश की राजधानी दिल्ली के लिए बस की सुविधा उपलब्ध मिलेगी। वही आप चाहे तो टैक्सी की सहायता से भी दिल्ली पहुंच सकते हैं। 


    दिल्ली फोटो गैलरी - Delhi Photo gallery

    दिल्ली में घूमने की जगह

    दिल्ली में घूमने की जगह

    दिल्ली में घूमने की जगह

    दिल्ली में घूमने की जगह

    दिल्ली में घूमने की जगह

    दिल्ली में घूमने की जगह

    दिल्ली में घूमने की जगह




    QNA


    1 सरोजनी मार्केट कब बंद रहता है ? 
    वैसे तो हर जगह रविवार को ही मार्केट बंद रहते हैं, लेकिन दिल्ली का सरोजनी मार्केट सोमवार को बंद रहता है। 

    2 दिल्ली में सबसे सस्ते कपड़े कहां मिलते हैं ?
    अगर आप देश की राजधानी में सस्ते कपड़े खरीदना चाहते हैं तो आप यहां के गांधी नगर मार्केट में जा सकते हैं जहां पर कपड़े कम दामों में आपको मिल जाएंगे। 

    3 दिल्ली या मुंबई से बड़ा कौन है ?
    देश की राजधानी वैसे तो दिल्ली है, लेकिन बात करें जनसंख्या की दृष्टि से तो मुंबई शहर भारत का सबसे बड़ा शहर है, जो दिल्ली से भी बड़ा है।


    निष्कर्ष 

    दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको बताया दिल्ली में घूमने की जगह (Delhi tourist place in Hindi ), दिल्ली घूमने का सही समय, दिल्ली कैसे पहुंचे और दिल्ली के बारे में कुछ और भी महत्वपूर्ण जानकारी।

    आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं और इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और फैमिली के साथ शेयर जरूर करें।

    और पढ़ें - 
    1. लोनावाला में घूमने की जगह - जाने का खर्चा सहित घूमने की पूरी जानकारी
    2. जम्मू और कश्मीर में घूमने की जगह - घूमने का खर्चा सहित जाने - घूमने की पूरी जानकारी
    3. ऋषिकेश मे घूमने की जगह - जाने का खर्चा सहित जाने की पूरी जानकारी 
    4. मुंबई में घूमने की जगह - घूमने का खर्चा सहित घूमने का खर्चा
    5. सूरत में घूमने की जगह - जाने का खर्चा सहित घूमने की पूरी जानकारी
    6. चेन्नई मे घूमने की जगह - घूमने का खर्चा - सहित जाने की पूरी जानकारी

    Post a Comment

    Previous Post Next Post