यमुना नदी के तट पर बसा हुआ दिल्ली शहर भारत का मुंबई के बाद दूसरा सबसे बड़ा महानगर है। जो भारत की राजधानी रूप में स्थापित है। दिल्ली में अलग अलग काल में अलग अलग रियासतों ने शासन किया है और उन सभी रियासतों के शासकों ने दिल्ली में समय समय पर कई सारी इमारतों, मंदिरो, मस्जिदों और किलो का निर्माण करवाया। जो आज के समय दिल्ली में घूमने के प्रमुख आकर्षण है।
इसके अलावा दिल्ली का इतिहास बहुत पुराना बताया जाता है। कहा जाता है की इसी जगह पर महाराज युधिष्ठिर का राज्य इंद्रप्रस्थ हुआ करता था।
दिल्ली में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक पर्यटन स्थल मौजूद है। दिल्ली आधुनिकता और प्राचीनता का मिश्रण सा नजर आता है। कही पर पुराने किले और इमारतें नजर आती है तो वही दूसरी तरफ दिल्ली डेवलमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर में भी शीर्ष पर बना हुआ है।
दिल्ली में घूमने की जगह - PLACE TO VISIT IN DELHI IN HINDI
1 इंडिया गेट - INDIA GET
![]() |
Image - India Get |
इंडिया गेट दिल्ली में स्थित एक प्रमुख पर्यटक स्थल है। जो राजपथ के पास में स्थित है। इंडिया गेट चौराहे पर स्थित है, जिसकी ऊंचाई करीब 42 मीटर की है।
इंडिया गेट देखना का नजारा रात्रि के समय और भी खूबसूरत हो जाता है। जब इंडिया गेट में लाइट झगमगा उठती है। इसका नजारा देखने लायक और मनमोहक होता है।
इंडिया गेट का निर्माण उन भारतीय सैनिकों की याद में किया गया था, जो ब्रिटिशर्स के लिए लड़ रहे थे। कहा जाता है, की करीब 70000 हजार से भी अधिक भारतीय सैनिकों ने प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटेन की तरफ से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे।
इंडिया गेट का निर्माण कार्य सर्वप्रथम "ड्यूक ऑफ कॉनॉट" ने किया था, जो वायसराय लॉर्ड इरविन के समय में पूरा हुआ। साथ ही आपको बताते चले की 1919 में हुए अफगान युद्ध में जो भारतीय सैनिक शहीद हुए थे, उनके नाम भी इस इंडिया गेट पर लिखे हुए है।
आपके लिए (टिप)- आप यहां बिना किसी शुल्क के फोटोग्राफी कर सकते है।
इंडिया गेट जाने समय - यहां पर आप किसी भी समय घूमने जा सकते है।
चूंकि इंडिया गेट एक सार्वजनिक पर्यटन स्थल है, इसीलिए यहां पर घूमने और तस्वीर खिसने का कोई भी शुल्क नहीं लगता है।
आस पास मेट्रो स्टेशन - प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन।
मुख्य रेलवे स्टेशन(नई दिल्ली) से दूरी - 5.3 किलोमीटर।
अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (इंदिरा गांधी) से दूरी - 14 किलोमीटर।
2 अक्षरधाम - AKSHARDHAM
![]() |
Image - Akshardham |
अक्षरधाम मंदिर एनएच 24 पर स्थित एक मंदिर है। जो भगवान स्वामिनारायण को समर्पित है। यह मंदिर भारतीय संस्कृति की भव्य और सुंदर धरोहर है। जो दुनिया को शांति और प्रगति का संदेश देता है। दिल्ली में स्थित यह मंदिर काफी पुराना मंदिर है, जो भारत की हजारों सालों की संस्कृति का प्रतीक है।
इस मंदिर की वास्तुकला बेहद आकर्षक और जटिल है। साथ ही इस मंदिर में शाम के समय संगीत और लाइट शो जैसे कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है। जो इस मंदिर की लोकप्रियता को और भी बढ़ा देते है।
आपके लिए (टिप)- आप इस मंदिर में भगवान स्वामीनारायण के दर्शन कर सकते है। और साथ ही यहां पर भारत की प्राचीन संस्कृति के बारे में भी जान सकते है।
अक्षरधाम जाने का समय - यह मंदिर सोमवार को बंद रहता है, वही बाकी दिन आप सुबह 9.30 से शाम 6.30 तक दर्शन करने जा सकते है।
आस पास मेट्रो स्टेशन - अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन।
मुख्य रेलवे स्टेशन (नई दिल्ली) से दूरी - 10 किलोमीटर।
अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (इंदिरा गांधी) से दूरी - 20 किलोमीटर।
3 पहाड़गंज - PAHADGANJ
![]() |
Image - Pahadganj |
यह मध्य दिल्ली में स्थित प्रसिद्ध जगहों में से एक है। जिसे पहले के समय शाहंगज बाजार के नाम से जाना जाता था। पर वर्तमान में इसे रायसीना हिल कहा जाता है।
यही पर राष्ट्रपति भवन स्थित है। दिल्ली के पांच बाजारों में से एक पहाड़गंज था। यह गढ़वाले सहर के बाहर स्थित था। यहा आपको कई दूकाने मिल जायेंगी आगंतुक वर्तमान रूपांतरणों और मुद्रा परिवर्तनों के लिए समर्पित तरह की।
दिल्ली जिले के तीन प्रमुख प्रशासनिक उपविभागों में से एक है पहाड़गंज है। इसमें आपको कई सारी दुकानें, ढाबे, होटल , रेस्तरां और लॉज मिल जायेंगे।
कम कीमत पर अच्छी वस्तुएं खरीदने के लिया यह जगह सर्वश्रेष्ठ है।
आपके लिए (टिप) - आप यहां पर अलग अलग दुकानों आदि में शॉपिंग कर सकते है।
पहाड़गंज जाने का समय : सुबह 11:00 बजे से रात 9:00 बजे तक सप्ताह के सभी दिन सोमवार को छोड़कर।
पहाड़गंज का टिकट - प्रवेश शुल्क देने की आवश्कता नही हैं।
आस पास मेट्रो स्टेशन : नजदीकी मेट्रो स्टेशन झंडेवालान मेट्रो स्टेशन है।
मुख्य रेलवे स्टेशन (नई दिल्ली) से दूरी - 1 किलोमीटर।
अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे(इंदिरा गांधी) से दूरी - 15 किलोमीटर।
4 दमदमा झील - DAMADAM LAKE
![]() |
Image - Damadam lake |
दमदमा झील दिल्ली के आस पास घूमने की आदर्श जगह है। जो दिल्ली के मुख्य शहर से करीब 65 किलोमीटर दूर स्थित है। जो की हरियाणा में स्थित है। इस झील के आस पास का नजारा वाकई देखने लायक और मनमोहक है।
इस झील का निर्माण 1947 में हुआ था। जिसका भराव आज के समय वर्षा के जल से होता है। बात करें झील की तो इसमें औसतन जल स्तर करीब 6 मीटर तक रहता है, लेकिन वर्षाकाल में यह जल स्तर 15 से 20 मीटर तक भी चला जाता है। यह झील गुरग्राम जिले में स्थित है।
जाने का सही समय - आप सुबह 10 बजे से शाम के 6 बजे तक इस झील का भ्रमण करने जा सकते है।
आपके लिए (टिप) - आप झील में नौका विहार कर सकते है, साथ ही प्रकृति की सुंदरता में कुछ समय बिता सकते है।
मुख्य रेलवे स्टेशन(नई दिल्ली) से दूरी - 55 किलोमीटर।
अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (इंदिरा गांधी) से दूरी - 41 किलोमीटर।
5 चांदनी चौक - CHANDANI CHOWK
![]() |
Image - Chandni chowk |
चांदनी चौक भारत के सबसे बड़े थोक के बाजारों में से एक है। जो दिल्ली में स्थित सर्वाधिक लोगो के आवागमन वाले मार्केट में से एक है। इस मार्केट को मुगल शासक शाहजहा ने बनाया था। और इस मार्केट की डिजाइन खुद शाहजहा की बेटी जहाआरा ने तैयार की थी।
बाजार की इतिहास में जाए तो बाजार की स्थापना तब हुई थी जब शाहजहा द्वारा शाहजहानाबादा को बसाया गया था। तब इस विशाल मार्केट की नीव रखी गई थी। इस बाजार में बीच में एक ताल है, जो चांदनी रात में चमकता दखाई पड़ता है।
इसी कारण है, की इस मार्केट को चांदनी चौक भी कहां जाता है। साथ ही इसी मार्केट में दिल्ली का लाल किला भी स्थित है। यह बाजार एक समय भारत के सबसे बड़ा मार्केट हुआ करता था।
आपके लिए (टिप) - इस मार्केट की डिजाइन आपको काफी पसंद आएगी। इसके अलावा इसके केंद्र में मौजूद ताल को अवश्य देखने जाए।
बाजार खुलने का समय - बाजार रविवार के अलावा बाकी सभी दिन सुबह 9 से खुलना प्रारंभ हो जाता है, और शाम तो 8 बजते बजते बंद हो जाता है।
आस पास मेट्रो स्टेशन - जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन।
मुख्य रेलवे स्टेशन (नई दिल्ली) की दूरी - 3.7 किलोमीटर
अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे(इंदिरा गांधी) से दूरी - 17 किलोमीटर
6 लाल किला - RED FORT
![]() |
Image - Lal Kila |
दिल्ली में स्थित लाल किला भारत के सबसे पुराने और सबसे बड़े किलो में एक है। यह किला पर्यटक को खूब रास आता है। यह किला दिल्ली में घूमने की प्रमुख जगह है। जहा पर भारत के साथ साथ दुनिया भर से लोग इसका दीदार करने आते है।
लाल किले का निर्माण 1638 ईसवी में हुआ था। जहांगीर द्वारा बनाया गया, यह किला एक मजबूत किला है। इस किले में कई सारे गेट है लेकिन लाहौरी गेट इस किले का मुख्य गेट है।
जहा पर स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री देश को संबोधित करते है। किले के निर्माण में लाल बलुआ पत्थर का इस्तेमाल किया गया है और किले की दीवार जमीन से करीब 35 मीटर तक उपर उठी हुई है।
लाल किले का टिकट - भारतीय पर्यटक के लिए यहां 10₹ प्रवेश शुल्क है, वही विदेश के पर्यटक को किले में जाने के लिए 250₹ है। वही अगर आप अपना कैमरा लेकर जाते है, तो इसके लिए 25₹ का शुल्क रखा गया है।
लाल किले का समय - किला मंगलवार से रविवार तक सूर्योदय से लेकर के सूर्यास्त तक खुला रहता है। लाल किला नेताजी सुभाष मार्ग पर स्थित है और किले सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन चोदनी चौक है।
लाल किले के पास में मेट्रो स्टेशन - लाल किला मेट्रो स्टेशन।
मुख्य रेलवे स्टेशन(नई दिल्ली) से दूरी - 6.8 किलोमीटर
अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे(इंदिरा गांधी) से दूरी - 20 किलोमीटर
7 हौस खास - HAUZ KHAS
![]() |
Image - Hauz Khas |
यह दिल्ली में सल्तनत काल की वास्तुकला है। हौस खास एक फारसी शब्द है, जिसमें हौस का अर्थ इकट्ठा पानी (झील या पानी की टंकी) और खास का से तात्पर्य शाही होता है। यानी की शाही लोगो द्वारा बनाई गई कोई झील या तालाब।
साथ ही इस हौस खास के सामने कई सारे मकबरे और अलग अलग प्रकार के जटिल वास्तुकला से संयुक्त इमारतों का भी निर्माण कराया गया। इस हौस खास का निर्माण करने का खास उद्देश्य अलाउद्दीन खिलजी के शासन में आ रहे लोगो की पानी की आपूर्ति करना था। आज के समय यह जगह दिल्ली का प्रमुख पर्यटन स्थल।
आपके लिए (टिप) - इसमें आप सल्तनत काल की वास्तुकला देख सकते है।
खुलने का समय - हौस खास सोमवार और मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के पांच दिन आगुंकतो के लिए खुला रहता है।
जो सुबह 8 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक खुला रहता है।
हौस खास का टिकट - इसमें जाने का कोई भी टिकट नहीं लगता है।
आस पास मेट्रो स्टेशन - हौस खास मेट्रो स्टेशन।
मुख्य रेलवे स्टेशन(नई दिल्ली) से दूरी - 12 किलोमीटर
अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (इंदिरा गांधी) से दूरी - 10 किलोमीटर
8 हुमायु का मकबरा - HUMAYU TOMB
![]() |
Image - Humayun Tumb |
हुमायूं का मकबरा भारत में स्थित एक मुगल वास्तुकला का मकबरा है। जो मथुरा मार्ग पर पुराने किले के पास में स्थित है। इस मकबरे में हुमायु के अलावा भी और कई सारे राजसी लोगो के मकबरे को बनाया गया है।
जो की हुमायु की पत्नी हमीदा बानो ने अपने पति (हुमायु) के याद में बनाया था। आपको यहां बताते चले की यह मकबरा विश्व धरोहर की सूची में भी शामिल है और इस बेहतरीन मकबरे के निर्माण का जिम्मा सैयद मुबारक इब्न मिराक घियाथुद्दीन और उसके साथी (पिता) मिराक घुइयाथुद्दीन ने लिया था। जिन्होंने ने लगभग 8 वर्षो के लंबे समय के अंतराल के बाद इसका निर्माण पूरा किया।
हुमायूं के मकबरे का टिकट - इस मकबरे में टिकट भारतीय लोगो के लिए 35₹ रखा गया है, और विदेशी पर्यटकों को इसमें भ्रमण करने के लिए 550₹ की लागत चुकानी पड़ती है।
आपके लिए (टिप) - आप इसमें हुमायु (दूसरा मुगल शासक) के बारे में जानकारी ले सकते है। साथ ही मुगल वास्तुकला के बारे में भी जानकारी ले सकते है।
मकबरे का समय - मकबरा सप्ताह के सातों दिन सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है।
आस पास मेट्रो स्टेशन - जेएनएल स्टेडियम मेट्रो स्टेशन।
मुख्य रेलवे स्टेशन (नई दिल्ली) से दूरी - 7.1 किलोमीटर
अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (इंदिरा गांधी) से दूरी - 14 किलोमीटर
9 कनॉट प्लेस - CONNAUGHT PLACE
![]() |
Image - Connaught place |
कनॉट प्लेस जिसे आधिकारिक तौर पर राजीव चौक भी कहा जाता है। यह दिल्ली में स्थित एक मार्केट है। जो दिल्ली का सबसे विशाल व्यापारिक और व्यवसायिक मार्केट है, जिसका नक्शा निकोल और टॉर रसेल ने मिलकर बनाया था।
इस मार्केट में आपको दुनिया भर के ब्रांड के पकड़े आसानी से मिल जायेंगे। एक समय में कनॉट प्लेस भारत का सबसे बड़ा मार्केट हुआ करता था। साथ ही कनॉट प्लेस में कई सारे पुस्तकालय भी मौजूद है, जो आपको भिन्न भिन्न प्रकार की किताबे भी उपलब्ध कराते है।
कनॉट प्लेस के निर्माण से पहले यहां पर बबूल के वृक्ष भरी संख्या में लगे हुए थे। साथ ही यह इलाका उस समय गीदड़ और जंगली शुकरो का घर था। उस समय तक यहां लोगो के आने के दो ही कारण थे, पहले भक्त जो यहां पर मौजूद हनुमान मंदिर में दर्शन करने आते थे और दूसरे थे, शिकारी जो यहां पर तितरो का शिकार करते थे।
आपके लिए (टिप) - आप यहां दुनिया भर के कपड़ो की खरीददारी कर सकते है। बाद में आप हनुमान मंदिर में दर्शन करने भी जाने का मन बना सकते है।
कनॉट प्लेस का समय - कनॉट प्लेस रविवार को बंद रहता है, बाकी सप्ताह के 7 दिन सुबह से शाम तक खुला रहता है।
आस पास मेट्रो स्टेशन - राजीव चौक मेट्रो स्टेशन सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन है।
मुख्य रेलवे स्टेशन(नई दिल्ली) से दूरी - 1.5 किलोमीटर
अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (इंदिरा गांधी) से दूरी - 13 किलोमीटर
10 गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज - GARDEN OF FIVE SENSES
![]() |
Image - Garden Of Five Senses |
गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज जिसे हिंदी में पंच इंद्रिय उद्यान भी कहा जाता है। इस गार्डन में फाइव सेंसेज (पंच इंद्रिय) से तात्पर्य त्वसा, जीभ, आंख,कान और नाक से है। इसका निर्माण 2003 में किया गया था। जो आज के समय दिल्ली का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।
इस उद्यान में करीब 200 से भी ज्यादा पौधे लगाए गए है, जो उद्यान को सुगंधित करते है। जो प्रेमी जोड़े को खासा आकर्षित करता है। महरौली में स्थित इस गार्डन का निर्माण सम्राट पृथ्वीराज चौहान के राय पिथोरा किले के अवशेषों के निकट किया गया है।
इस उद्यान में लोगो के भ्रमण और सैर सपाटे के साथ साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है। साथ इस गार्डन में थोड़ी बहुत रेस्तरां और फूड स्टॉल भी उपलब्ध हैं।यह उद्यान में दिल्ली में घूमने की एक आदर्श जगह है।
आपके लिए (टिप) - खास कर अगर आप एक नई प्रेमी जोड़े है, तो आप यहां जरूर जाए। इसके अलावा अगर आप अलग पौधो के को देखना चाहते है, तो भी यहां जा सकते है।
खुलने का समय - गार्डन सुबह 9 प्रारंभ (खुल) हो जाता है। और शाम को 7.00 बजे (अप्रैल से सितम्बर) 6.30 (बाकी समय) बंद हो जाता है।
वही यह गार्डन सप्ताह के 7 दिन खुला रहता है।
गार्डन का टिकट - गार्डन में जाने के लिए वयस्को को 20₹ तथा बच्चो (3 - 12 वर्ष तक) के लिए 10₹ का टिकट लेना होगा। विकलांग लोगो के लिए इसमें कोई भी टिकट खरीदने की आवश्यकता नहीं है और साथ ही अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन है, तो भी इसमें फोटोग्राफी का अलग से कोई भी चार्ज नहीं लिया जाता है।
आस पास मेट्रो स्टेशन - साकेत मेट्रो स्टेशन यहां पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन है।
मुख्य रेलवे स्टेशन(नई दिल्ली) से दूरी - 17 किलोमीटर।
अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे(इंदिरा गांधी) से दूरी - 14 किलोमीटर।
11 आचार्य की दुनिया - WOW PARK
![]() |
Image - wow park |
इसको wow पार्क के नाम से भी जाना जाता है। यह खूबसूरत पार्क 50 एकड़ में फैला हुआ एक मनोरंजक पार्क है। जो 2007 में शुरू हुआ था। इस पार्क में कई सारे गो कार्ट और वेटर पार्क शामिल है।
आप इस पार्क में अपने परिवार या दोस्तो के साथ जा सकते है। साथ ही कुछ समय मौज मस्ती करने के लिए भी यह पार्क एकदम परफेक्ट जगह है।
वल्ड्स ऑफ वंडर का टिकट - इसमें टिकट का उम्र के आधार पर अलग अलग है, जिसमे वयस्को का टिकट 1099₹, बच्चो के लिए 699₹, वृद्ध नागरिकों के लिए 499 और पुलिस और आर्मी ऑफिसर के लिए इसमें 899₹ का टिकट है।
पार्क घूमने जाने का समय - बात करें पार्क के टाइमिंग की तो यह सुबह 10 बजे से पर्यटक को अनुमति देता है और शाम 6 बजे पुनः बंद हो जाता है।
आस पास मेट्रो स्टेशन - यहां का सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन बॉटनिकल गार्डन स्टेशन है।
मुख्य रेलवे स्टेशन(नई दिल्ली) से दूरी - 18 किलोमीटर।
अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे(इंदिरा गांधी) से दूरी - 18 किलोमीटर।
12 सरोजनी मार्केट - SAROJANI MARKET
![]() |
Image - Sarojani Market |
सस्ते दामों में अगर आपको कपड़ो , समान इत्यादि ,की खरीदारी करनी है, तो सरोजिनी मार्केट एक बहुत अच्छी जगहों में से एक है। यदि आप दिल्ली में घूमने गए है तो यहां जरूर जाए।
दिल्ली के सबसे बड़े बाजारों में इसकी गिनती होती है। यहा पर काफी कुछ समान बहोत कम कीमतों पर उपलब्ध है।
यहां पर आपको सड़को पर छोटे बड़े स्टॉल भी दिख जायेंगे।
आपके लिए (टिप) - यहां पर आप सस्ते दामों में कपड़ो की खरीददारी कर सकते है।
खुलने व बंद होने का समय : यह मार्केट सुबह 10:00 बजे से रात 9:00 बजे तक खुला रहेगा। सोमवार को छोड़कर बाकी सभी दिन।
आस पास मेट्रो स्टेशन : यदि हम बात करे निकटतम मेट्रो स्टेशन तो उसका नाम "आईएनए मेट्रो स्टेशन" है।
दिल्ली के मुख्य रेलवे स्टेशन (नई दिल्ली) से दूर - 11 किलोमीटर
अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (इंदिरा गांधी) से - 9.4 किलोमीटर
13 कुतुबमीनार - KUTUBMINAR
![]() |
Image - Kutubminar |
कुतुबमीनार दिल्ली में स्थित एक लोकप्रिय और प्राचीन मीनार है। जिसका निर्माण करीब 1192 का बताया जाता है। हालांकि कुतुबमीनार के निर्माण को लेकर अलग अलग सन भी बताए जाते है।
कहा जाता है, की जब कुतुबुद्दीन ऐबक ने दिल्ली को जीत लिया, तब उसने दिल्ली स्थित आस पास के करीब 27 किलो को तोड़कर इस भव्य कुतुबमीनार का निर्माण करवाया था।
जिसका उद्देश्य उसके दिल्ली फतेह था। कुतुबमीनार करीब 73 मीटर ऊंचा है। साथ ही में कुतुबमीनार के पास में स्थित एक लौह स्तंभ भी मौजूद है। जिसके बारे में कहा जाता है, की इस स्तंभ पर इसके निर्माण से लेकर आज तक कभी भी जंग नहीं लगा।
कुतुबमीनार की इन्ही सारी खूबियों के मध्य रखते हुए इसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर में भी शामिल कर लिया। कुतुबमीनार एक वास्तव में जटिल और बेहद आकर्षक वास्तुकला का नजारा है।
आस पास मेट्रो स्टेशन - कुतुबमीनार मेट्रो स्टेशन है।
कुतुबमीनार घूमने का समय - कुतुबमीनार आप सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक जा सकते है।
मुख्य रेलवे स्टेशन(नई दिल्ली) से दूरी - 15 किलोमीटर।
अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे(इंदिरा गांधी) से दूरी - 12 किलोमीटर।
14 राष्ट्रीय शास्त्र - NATIONAL SCRIPTURES
![]() |
Image - National Scriptures |
यह संग्रहालय जनपथ रोड पर स्थित कला,संस्कृति इतिहास से जुड़े लोगों के लिए आकर्षण का एक केंद्र है।
भारत का यह राष्ट्रीय संग्रहालय दिल्ली के सबसे बड़े संग्रहालयों मैं गिना जाता है।
संग्रहालय की मुख्य प्रदर्शनी भारतीय और विदेशी कला के ज्वलंत संग्रह हैं।
यहां कई सारे विभाग है,जैसे पांडुलिपियां, पुरातत्व, पेंटिंग, हथियार और कवच और भी कई।
वहीं इस संग्रहालय मैं भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय मूल की 2,00,000 से अधिक कलाकृतियां भी मौजूद है।
यह बताया जाता है की यहां प्रदर्शित कला और संस्कृति की कृतियां 5,000 वर्ष से अधिक पुरानी है। ऐव कुछ हड़प्पा की प्राचीन सभ्यता की कलाकृतियाँ भी है। दुनिया भर से लोग यहा की प्राचीन सभ्यताओ के चमत्कारों तथा यहा मौजूद विभिन्न चित्रों , मूर्तियों को देखने आते है।
किसने बनवाया : गणेश भीखाजी देवोलीकर ने इसे बनवाया।
कब बनवाया : 5 अगस्त 1949 को बनवाया गया।
आपके लिए (टिप) - आप यहां से प्राचीन समय में उपयोग में लिए जाने वाले उपकरणों और हथियारों के बारे में जानकारी ले सकते है।
खुलने का समय : सुबह 10 से साम 6 बजे तक सोमवार को बंद रहता है।
राष्ट्रीय शास्त्र का टिकट - अगर आप भारतीय है तो आपको 20 भारतीय रुपए देने होंगे, और विदेशियो के लिए 650 रुपए।
आस पास मेट्रो स्टेशन : उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन नजदीकी मेट्रो स्टेशन।
मुख्य रेलवे स्टेशन (नई दिल्ली) से दूरी - 7 किलोमीटर
अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (इंदिरा गांधी) से दूरी - 17 किलोमीटर
नोट: किसी भी प्रदर्शित वस्तुओं को न छुएं क्योंकि इससे वे टूट सकती हैं। इस बात का ध्यान अवश्य रखे।
15 इस्कान मंदिर दिल्ली - ISKON TEMPLE
![]() |
Image - Iskon Temple |
दुनिया भर में इस्कान संस्था ने बहुत से मंदिर का निर्माण किया है। जिसमे से एक दिल्ली का इस्कान का मंदिर है। जो की श्री राधा और भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है।
हरे कृष्ण हिल्स पर स्थित यह मंदिर 5 अप्रैल 1998 में स्वर्गीय प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में हुआ था। इस मंदिर में सामूहिक विवाह भी होता है। साथ ही यहां पर कई सारे रेस्टोरेंट भी मौजूद है।
इस मंदिर की खूबसूरती शाम के समय और भी बढ़ जाती है, जब इस मंदिर को लाइटिंग से सजाया जाता था। जन्माष्टमी के अवसर पर तो मानो इस मंदिर में अलग ही सुंदरता को भरा जाता है।
आस पास मेट्रो स्टेशन - नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन।
मुख्य रेलवे स्टेशन(नई दिल्ली) से दूरी - 14 किलोमीटर
अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे(इंदिरा गांधी) से दूरी - 16 किलोमीटर
16 नेशनल रेल संग्रहालय - NATIONAL RAIL MUSEUM
![]() |
Image - National Rail Museum |
करीब 10 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ यह रेल म्यूजियम भारत के रेल धरोहर का जीता जागता उदाहरण है। इस म्यूजियम में कई सारी प्राचीन रेल और उनके इंजनों को सुरक्षित रखा गया है, जो यहां आने वाले पर्यटकों का मुख्य आकर्षण है।
आपको यहां बताते चले की भारत में चली पहली रेल के इंजन का मॉडल भी इस म्यूजियम में मौजूद है। देशभर से रेल प्रेमी यहां साल भरी संख्या में घूमने आते है। इस नेशनल रेल संग्रहालय का निर्माण 1957 में किया गया था।
इस म्यूजियम में एक छोटी रेलगाड़ी या कहे एक टॉय ट्रेन भी चलती है, जो आपको पूरे म्यूजियम के चारो और चक्कर लगाने में मदद करेगी। साथ ही आपकी सुविधा के इसमें किताबो की दुकानें और रेस्टोरेंट भी उपलब्ध है।
आपके लिए (टिप) - यहां चलने वाली ट्रेन में जरूर बैठे, वो आपको इस म्यूजियम का सबसे अच्छा नजारा दिखाएगी।
खुला रहना का समय - नेसनल रेल संग्रहालय मंगलवार से रविवार तक सुबह 10 बजे से शाम 5 तक खुला रहा है। वही सोमवार के दिन यह बंद रहता है।
नेशनल रेल संग्रहालय का टिकट - इसमें वीकडे (मंगलवार से शुक्रवार तक) वयस्को के लिए 50₹ और बच्चो(3 वर्ष से 12 वर्ष) के लिए 10₹ का टिकट लगता है।
वही वीकेंड (रविवार और शनिवार ) को वयस्को के लिए 100₹ और बच्चो के लिए 20₹ टिकट हो जाता जाता है। वही 3 वर्ष से कम के बच्चो का टिकट नहीं लिया जाता है।
नजदीकी मेट्रो स्टेशन - जोर बाग मेट्रो स्टेशन यहां का सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन है।
मुख्य रेलवे स्टेशन(नई दिल्ली) से दूरी - 9.4 किलोमीटर।
अंतर्राष्ट्रीय (इंदिरा गांधी) हवाई अड्डे से डिस्टेंस - 7.5 किलोमीटर।
17 पुराना किला - OLD FORT
![]() |
Image - Old Fort |
यह किला दिल्ली में स्थित एक पर्यटन केंद्र है। जो की अपने अंदर इतिहास की कई सारी कहानियों को समेटे हुए। इस किले का निर्माण शेरशाह सूरी द्वारा सन 1540 से 1545 के मध्य बताया जाता है।
लेकिन पुराणिक ग्रंथों के अनुसार इस यह जगह पर पांडवों की राजधानी इंद्रप्रस्थ हुआ करती थी। हालांकि इसका अभी कोई भी ठोस सबूत तो नही मिला है, लेकिन ऐसा माना
जाता है।
किले में 3 विशाल द्वार लगे हुए है, जो उत्तर दक्षिण और पश्चिम दिशा में खुलते है और किले को दीवार 60 फिट ऊंची बताई जाती है। इसी किले में द्वितीय मुगल शासक हुमायू की मृत्यु हुई थी।
जब हुमायू पुस्तकों के लेकर सीढ़ियों से नीचे की ओर जा रहा था, तब उसने नमाज की आवाज सुनी और जैसे ही नीचे जुका उसने अपना संतुलन खो दिया और सीढ़ियों से गिरकर उसकी मौत हो हुई।
खुला रहने का समय - किला सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है।
किले का टिकट - भारतीय नागरिकों को किले में जाने के लिए 15₹ आर और विदेशी नागरिकों के लिए 200₹ रुपए का टिकट रखा गया है।
आस पास मेट्रो स्टेशन - प्रगति मैदान किले का सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन है।
मुख्य रेलवे स्टेशन(नई दिल्ली) से दूरी - 6.9 किलोमीटर।
अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे(इंदिरा गांधी) से दूरी - 16 किलोमीटर।
18 वेस्ट तो वंडर पार्क - WEST TO WONDER PARK
![]() |
Image - West To Wonder Park |
जिन लोगो के दुनिया के 7 अजूबे देखने पर पैसे या समय की कमी की वजह से अगर नही देख पाए है, तो आपको एक बार देखी के वेस्ट तो वंडर पार्क अवश्य जाना चाहिए।
दिल्ली स्थित वेस्ट तो वंडर पार्क का निर्माण कचरे से किया गया है। जिसमे कचरे का इस्तेमाल करके दुनिया के साथ अजीबो को एक ही जगह पर बनाया गया। यह दिल्ली में घूमने की एक शानदार जगह है। जहा पर आप अपने परिवार हा दोस्तो के साथ जा सकते है।
घूमने का समय - वेस्ट तो वंडर पार्क सुबह 11 बजे से शाम 11 बजे तक मंगलवार से रविवार तक खुला रहता है।
वेस्ट तो वंडर पार्क का टिकट - वयस्को के लिए इसमें 50₹ का शुल्क लिया जाता है, वही बच्चो (3 वर्ष से 12 तक) के लिए 25₹ देने होंगे।
आस पास मेट्रो स्टेशन - नजमहुद्दीन मेट्रो स्टेशन यहां का सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन है।
मुख्य रेलवे स्टेशन(नई दिल्ली) से दूरी - 8.6 किलोमीटर।
अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे(इंदिरा गांधी) से दूरी - 19 किलोमीटर।
19 कमल मंदिर (लोटस टेंपल) - LOTUS TEMPLE
![]() |
Image - Lotus Temple |
यह मंदिर भारत स्थित शेष सभी मंदिर से भिन्न है। क्योंकि यहां पर किसी भी धर्म के ईश्वर की पूजा नही होती है। इस मंदिर में किसी भी धर्म का व्यक्ति आ जा सकता है।
मंदिर में कई लगभग सभी धर्मों के पवित्र ग्रंथों को रखा गया है, जिन्हे किसी भी धर्म का व्यक्ति पढ़ सकता है। मंदिर की आकृति कमल के आकार की है, जो शांति और प्रगति का संदेश देता है। मंदिर के आस पास सुन्दर घास वाला गार्डन भी बना है, जो पर्यटकों को कुछ समय शांति से बिताने का अवसर देता है।
मंदिर का निर्माण सन 1986 में किया गया था। और उसका वास्तुकार फरीबर्ज सहबा था। साथ इस मंदिर की संरचना को रूप फ्लिंट और नीयल ने दिया था।
आपके लिए (टिप) - यहां पर मौजूद विभिन्न किताबो जरूर पढ़े।
कमल मंदिर का समय - कमल मंदिर सोमवार को बंद रहता है।
बात करें मंदिर के समय की तो यह मंदिर गर्मियों में सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है। वही बाकी समय इसकी टाइमिंग 9 बजे से 5.30 है।
कलम मंदिर का टिकट - कमल मंदिर में जाने के लिए कोई भी टिकट नहीं, हा लेकिन अगर आपको यहां फोटोग्राफी करनी इसके लिए अलग हो सकता है।
आस पास मेट्रो स्टेशन - कालकाजी मंदिर मेट्रो स्टेशन।
मुख्य रेलवे स्टेशन (नई दिल्ली) से दूरी - 13 किलोमीटर।
अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे(इंदिरा गांधी) से दूरी - 16 किलोमीटर।
20 छतरपुर मंदिर - CHATRPUR TEMPLE
![]() |
Image - Chatarpur Temple |
दक्षिण भारतीय शैली का यह मंदिर दिल्ली के महरौली और गुड़गांव मार्ग के पास में स्थित है। जो मां दुर्गा को समर्पित हिंदू मंदिर है। मंदिर के निर्माण में सफेद संगमरमर का इस्तेमाल हुआ है।
साथ ही इस मंदिर की वास्तुकला बहुत सुंदर है जो भक्तगण के साथ साथ दुनिया भर भिन्न भिन्न आर्किटेक्चर में रुचि रखने वाले पर्यटकों को भी पसंद आता है।
इस मंदिर को भारत का दूसरा सबसे बड़ा मंदिर परिसर वाला मंदिर भी कहा जाता है। इस मंदिर को श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मन्दिर के नाम से भी जाना जाता है।
विशेषकर इस मंदिर की सजावट और खूबसूरती नवरात्रि के समय और भी बढ़ जाती है, जब इसका यहां भक्तो की भीड़ लगती है।
मंदिर का समय - मंदिर हफ्ते के 7 दिन हर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है।
आस पास मेट्रो स्टेशन - इस मंदिर का नजदीकी मेट्रो स्टेशन छतरपुर मेट्रो स्टेशन है।
मुख्य रेलवे स्टेशन(नई दिल्ली) से दूरी - 18 किलोमीटर।
अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे(इंदिरा गांधी) से दूरी - 12 किलोमीटर।
21 वन्य प्राणी उद्यान - NATIONAL ZOOLOGICAL PARK
![]() |
Image - National Zoological Park |
यह चिड़ियाघर दिल्ली में एक खूबसूरत जगह है। जो एशिया के टॉप चिड़ियाघरों में से एक है। पुराने किले के पास स्थित यह वन्य प्राणी उद्यान करीब 214 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। जिसमे जानवरों और पक्षियों की प्रजातियों की संख्या करीब 22 हजार से भी अधिक है।
इसके अलावा यहां पर अलग अलग प्रकार के पेड़ भी लगे हुए है, जो 200 प्रकार है। इसका खूबसूरत चिड़ियाघर का निर्माण 1959 में किया गया था। जिसमे इसका डिजाइन जर्मनी के कार्ल हेगलबेक और श्रीलंकाई मेजर वाइममैन ने मिलकर तैयार किया था। इसमें चिड़ियाघर में दुनिया भर से पशु और पक्षियों को लाया गया है, जिसमे अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया आदि प्रमुख है।
वही अगर आप इस वन्य प्राणी उद्यान के बारे पशु, पक्षी और पेड़ो के बारे में जानने चाहते है, तो इसमें आपको एक पुस्कालय भी मिल जायेगा जिसमे इन सब की जानकारी दी हुई है।
आपके लिए (टिप) - यहां अपना कैमरा लेकर जरूर जाए।
जाने का समय - शुक्रवार को बंद रहता है।
बाकी दिन गर्मियों के मौसम में 8 बजे से 6 बजे तक खुला रहता है। वही सर्दियों में इसका 9 बजे से 5 बजे के बीच का है।
वन्य प्राणी उद्यान का टिकट - इसमें वयस्को के लिए 400₹ का टिकट है। बच्चो(5 वर्ष से 12 वर्ष तक) के लिए 200₹ और 0 वर्ष से 5 वर्ष के बच्चो के इसमें निशुल्क प्रवेश मिलता है।
आस पास मेट्रो स्टेशन - प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन।
मुख्य रेलवे स्टेशन से दूरी - 7.5 किलोमीटर।
अंतराष्टीय हवाई अड्डे(इंदिरा गांधी) से दूरी - 18 किलोमीटर।
22 राष्ट्रपति भवन - PRESIDENT HOUSE Images - Rashtrapati Bhawan
राष्ट्रपति भवन दिल्ली के एकदम मध्य में स्थित है। इसी भवन में महामहिम राष्ट्रपति मेहमानो से मुलाकात करते है। इस विशाल भवन में 340 कमरे है। सन 1950 तक राष्ट्रपति भवन को वायसराय हाउस के नाम जाना जाता था।
भारत के प्रथम गवर्नर श्री राजगोपालाचार्य जी को राष्ट्रपति भवन का मुख्य शयन कक्ष किसी कारण वश पसंद नही आया और वे अतिथि कक्ष में ही रहने लगे। उनके बाद जितने भी राष्ट्रीय बने वे सब अतिथि कक्ष में ही रहे है, आज भी इसी कक्ष में रहते है।
साथ ही राष्ट्रपति भवन के पास खूबसूरत उद्यान भी लगे है, को राष्ट्रपति भवन को दिल्ली में घूमने की जगह में एक उच्च स्थान दिलाता है।
राष्ट्रपति भवन का टिकट - राष्ट्रपति भवन में जाने के लिए आपको 50₹ का टिकट लेना होगा।
आस पास मेट्रो स्टेशन - केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन।
मुख्य रेलवे स्टेशन से दूरी - 4.7 किलोमीटर।
अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे(इंदिरा गांधी) से दूरी - 14 किलोमीटर।
23 जंतर मंतर - JANTAR MANTAR
![]() |
Image - Jantar Mantar |
जंतर मंतर भारत की प्राचीन विज्ञान की जीवंत का उदाहरण है। जिसका निर्माण जयपुर शहर बसाने वाले महाराजा जय सिंह (द्वितीय) ने करवाया था। उन्होंने इसके अलावा चार और इमारतों का निर्माण मथुरा, जयपुर, काशी और उज्जैन में भी करवाया था।
इसका उद्देश्य इस समय दिन को नापना और ग्रहों की स्थित को देखना था। इसमें कई सारे यत्र भी लगे हुए है, अलग अलग प्रकार से काम करते है।
इसमें लगा मिस्त्र यंत्र का काम वर्ष के सबसे छोटे दिन और सबसे बड़े दिन को नापना था। सम्राट यंत्र से ग्रहों की स्थिति का पता लगाया जाता था। वही जयप्रकाश और राम यंत्र से खगोलीय गति का अनुमान लगाया जाता था।
जाने का समय - जंतर मंतर 9 बजे से लेकर के 6 बजे तक खुला रहता है पूरे सप्ताह।
जंतर मंतर का टिकट - भारतीय नागरिकों के लिए 5₹ वही विदेशी पर्यटकों को 100₹ देंगे होंगे।
आस पास मेट्रो स्टेशन - पटेल चौक मेट्रो स्टेशन।
मुख्य रेलवे स्टेशन (नई दिल्ली)से दूरी - 2.2 किलोमीटर।
अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे(इंदिरा गांधी) से दूरी - 13 किलोमीटर।
24 जमाली कमाली मस्जिद और मकबरा - JAMALI KAMALI MASJID AUR MAKBARA
![]() |
Image - Jamali Kamali Masjid |
यही राजधानी दिल्ली में स्थित ऐतिहासिक मकबरा और मस्जिद है। यहां पर एक ओर मस्जिद तो वही दूसरी और जमाली कमाली का मकबरा भी बना हुआ है। इसका निर्माण प्रथम मुगल शासक बाबर ने सन 1528 के आस पास करवाया था।
कहा जाता है, की हजरत जमाली अपने समय के महान कवि हुआ करते है, वे मुगल और लोधी दोनों ही राजवंशों के दरबारी कवि भी रहे चुके हैं, और उनकी मृत्यु (1536 ईसवी) हुई थी। तब उनको इस जमाली कमाली में मस्जिद है, उसके आंगन में दफनाया गया था।
जिसके पास में ही कमाली की भी कब्र थी। इसी कारण इसे जमाली कमाली मस्जिद मकबरा भी कहा जता है।
जाने का समय - आप यहां सुबह 6 से शाम 6 बजे तक जा सकते है।
जमाली कमाली मस्जिद और मकबरा का टिकट - यहां प्रवेश का कोई भी शुल्क नहीं है।
आस पास मेट्रो स्टेशन - कुतुबमीनार मेट्रो स्टेशन।
मुख्य रेलवे स्टेशन(नई दिल्ली )से दूरी - 15 किलोमीटर।
अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (इंदिरा गांधी) से दूरी - 12 किलोमीटर
25 राष्ट्रीय युद्ध स्मारक - NATIONAL WAR MUSEUM
![]() |
Image - National War Museum |
44 एकड़ की क्षेत्र में फैला हुआ है। जिसका उद्घाटन भारत प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 25 फरवरी 2019 को किया गया था। यह (युद्ध स्मारक) हमारे उन सभी वीरों की भारत के सभी नागरिकों की तरफ से सच्ची श्रद्धांजलि है।
यह स्मारक हमारे उन सभी योद्धाओं के अदम्य साहस और अकल्पनीय वीरता का स्मारक है। यह स्मारक स्थल इंडिया गेट के पास ही में स्थित है।
आपके लिए - आप यहां हमारे वीरों की नमन करके तमाम युद्धो में उनके बलिदानों के बारे में जानकारी ले सकते है।
जाने का समय - यह स्मारक पूरे सुबह 9 बजे से शाम 7.30 तक खुला रहता है।
युद्ध स्मारक का टिकट - इसमें प्रवेश का कोई भी टिकट नहीं लगता है।
आस पास मेट्रो स्टेशन - केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन।
मुख्य रेलवे स्टेशन(नई दिल्ली ) से दूरी - 5.2 किलोमीटर।
अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (इंदिरा गांधी) से दूरी - 13 किलोमीटर।
26 ओखला पक्षी अभ्यारण - OKHLA BIRD SANCTUARY
यह अभ्यारण दिल्ली और यूपी में बॉर्डर पर स्थित एक प्राकृतिक जगह है। जहा पर घूमने और एक्सप्लोर करने के लिए कई सारी बातें है। इस अभ्यारण में 300 से भी ज्यादा की संख्या में पक्षियों की प्रजातियां है, जिसमे से मुख्य तौर पर जल पक्षी हैं।
3.5 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ यह अभ्यारण ठीक उस जगह पर बना हुआ है, जहा से यमुना नदी दिल्ली से यूपी में प्रवेश करती है। इसको 1990 में स्थापित किया गया था। इसमें घास के मैदानों के साथ कंटीली झाड़ियों के वृक्ष भी देखने को मिल जायेंगे।
आपके लिए - आप यहां पर पक्षियों की आवाजे सुन सकते है। यहां कुछ समय शांति के प्रकृति के साथ बिता सकते है।
खासकर अगर आप तनावग्रस्त है, तो यह जगह आपके लिए रामबाण हो सकती है।
जाने का समय - सुबह 7 बजे से शाम 5 तक हर मंगलवार से रविवार तक खुला रहता है।
ओखला पक्षी अभ्यारण का टिकट - इसमें 30₹ भारतीय 350₹ विदेशी पर्यटक का टिकट है।
आस पास मेट्रो स्टेशन - ओखला पक्षी मेट्रो स्टेशन।
मुख्य रेलवे स्टेशन (नई दिल्ली) से दूरी - 15 किलोमीटर।
27 सफदरजंग का मकबरा - SAFDARJUNG TOMB
![]() |
Image - Safdarjung Tumb |
यह मकबरा सफरदजंग का है। जहा पर सफरदजंग और उसकी बेगम के मकबरे बने हुए है। यह मकबरा दिल्ली में स्थित खूबसूरत पर्यटन स्थल है। इस मकबरे की बनावट हुमायु के मकबरे से मेल खाती है।
सफरदजंग दिल्ली के अंतिम मुगल शासक मुहम्मद शाह के राज में प्रधान मंत्री के पद पर कार्यरत था। जो अपनी शक्ति और कुशल के लिए जाना जाता था। इनका निर्माण 1754 में नवाब शुजा-उद-दौल्ला ने करवाया था।
आपके लिए - यह मकबरा मुगल वास्तुकला की इमरता है। आप मुगल वास्तुकला और अंतिम मुगल शासक मुहम्मद शाह के बारे में भी यहां से जानकारी ले सकते है।
जाने का समय - आप यहां पर सुबह से शाम तक जा सकते है। जो हफ्ते के 7 दिन खुला रहता है।
सफदरजंग मकबरे का टिकट - इस मकबरे में भारतीय पर्यटक का टिकट 25₹ और विदेशी का 300₹ है।
आस पास मेट्रो स्टेशन - जोर बाग मेट्रो स्टेशन।
मुख्य रेलवे स्टेशन (नई दिल्ली) से दूरी - 7.3 किलोमीटर।
अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (इंदिरा गांधी) से दूरी - 11 किलोमीटर
28 अग्रसेन की बावड़ी - AGRSEN KI BAVDI
![]() |
Image - |
अग्रसेन की बावड़ी दिल्ली में स्थित कुछ सबसे अच्छी हालात में मौजूद है, बावडियो में से एक है। जिसका निर्माण महाराजा अग्रसेन द्वारा 14 शताब्दी काबताया जाता है।
हालांकि इस बावड़ी की वास्तुकला और बनावट लोधी तथा तुगलकी आर्किटेक्चर से भी मेल खाता है और इसके वेस्ट साइड में एक मस्जिद में भी बनी है। साथ ही इसके बारे में कई लोगो का मानना है, की इसका निर्माण महाभारत काल में हुआ था।
बावड़ी का 60 मीटर की लंबाई और 15 मीटर की चौड़ाई के साथ मौजूद है। इस बावड़ी में 105 सीढ़िया और प्रवेश के लिए 3 द्वारा पश्चिम दिशा में है।
आपके लिए - आप यहां 14 वी सदी की इस बावड़ी की खूबसूरती और उस समय के आर्किटेक्चर के वंडर्स का अनुभव कर सकते हैं।
जाने का समय - अग्रसेन की बावड़ी हफ्ते के 7 दिन सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5.30 तक खुली रहती है।
अग्रसेन की बावड़ी का टिकट - अग्रसेन की बावड़ी में भ्रमण करने का कोई भी टिकट नहीं लगता है।
आस पास में मेट्रो स्टेशन - राजीव चौक मेट्रो स्टेशन।
मुख्य रेलवे स्टेशन(नई दिल्ली) से दूरी - 3.4 किलोमीटर।
अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे(इंदिरा गांधी ) से दूरी - 15 किलोमीटर।
29 राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय - NATIONAL MUSEUM OF MODERN ART
यह संग्रहालय भारत के पिछले 160 वर्षो के अधिक के इतिहास और संस्कृति को लेकर चलने वाला संग्रहालय है। जिसमे अलग अलग प्रकार की 16 हजार से भी ज्यादा की संख्या में कलाकृतिया और चित्रों की रखा गया है।
यह आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसकी स्थापन 1954 (24 मार्च) को की गई थी। यह संग्रहालय इंडिया गेट पास ही में स्थित है। वही इस संग्रहालय की 2 शाखाएं बैंगलोर और मुंबई में भी है।
आपके लिए (टिप)- अगर आप कला और संकृति में रुचि रखने वाले व्यक्ति है, तो आपका यहां अवश्य जाना चाहिए।
जाने का समय - यह म्यूजियम सोमवार को छोड़कर बाकी सभी दिन 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक खुला रहता है।
राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय का टिकट - इसमें भारतीय पर्यटक का टिकट 20₹ और विदेशी पर्यटक के लिए 500₹ का रुपए का टिकट रखा गया है।
आस पास मेट्रो स्टेशन - केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन।
मुख्य रेलवे स्टेशन(नई दिल्ली) से दूरी - 5 किलोमीटर।
अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे(इंदिरा गांधी) से दूरी -14 किलोमीटर।
30 जामा मस्जिद - JAMA MASJID
![]() |
Image - Jama Masjid |
जामा मस्जिद दिल्ली में स्थित भारत की सबसे विशाल मस्जिदों में से एक है। जो एक इस्लामिक आर्किटेक्चर है। जामा मस्जिद पांचवे मुगल शासक शाहजहा ने बनवाई थी। इस मस्जिद में लगभग 25 हज़ार लोग एक साथ नमाज अदा कर सकते है। जो इसे भारत की सबसे बड़ी मस्जिद में शुमार करती है।
इस मस्जिद में लाल बलुआ पत्थर और संगमरमर का इस्तेमाल किया हैं। मस्जिद में प्रवेश करने के लिए दक्षिण दिशा और उत्तर दिशा में 2 प्रेवश द्वारा लगे हुए है। साथ इस मस्जिद के पूर्व की दिशा में भी एक द्वारा लगा हुआ है।
जो की आज के समय केवल शुक्रवार को ही खुला जाता है। और ऐसा कहा जाता है, की बादशाह इसी द्वारा से मस्जिद में प्राथना करने जाते थे।
मस्जिद के भीतर प्राथना घर में मेहराब भी लगे हुए है, जो इस प्राथना घर को और भी सुंदर बनाते है। मेहराबो की संख्या कुल 11 है। साथ ही इस मस्जिद के गुबंद की खूबसूरती वाकई देखने लायक है।
जामा मस्जिद जाने समय - जामा मस्जिद सफ्ताह के सातों दिन 7 से 12 बजे और 1.30 से 6.30 बजे तक खुली रहती है।
ध्यान रखे की जब मस्जिद में प्राथना समय हो तब मस्जिद में प्रवेश न करे।
आस पास मेट्रो स्टेशन - जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन।
मुख्य रेलवे स्टेशन(नई दिल्ली) से दूरी - 5.8 किलोमीटर
अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (इंदिरा गांधी) से दूरी - 18 किलोमीटर
31 राजघाट - RAJGHAT
![]() |
Image - Rajghat |
राजघाट दिल्ली में स्थित महात्मा गांधी का समाधि स्थल है। जो महात्मा गांधी द्वारा भारत के लिए किए गए अनेकों महान कार्य को दर्शाता है। राजघाट में महात्मा गांधी का अंतिम संस्कार किया गया था। इसी जगह पर यह समाधि स्थल बना हुआ है।
ईस समाधि स्थल पर हे राम भी लिखा हुआ है, जो उनके अंतिम शब्द भी थे। राजघाट आज के समय एक खूबसूरत उद्यान बन चुका है। आप गांधी जी को श्रद्धांजलि देने के बाद इस जगह पर कुछ समय टहल भी सकते है। महात्मा गांधी की जयंती पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने आते है।
जाने का समय - आप यहां पर किसी भी सुबह 6.30 से लेकर के शाम के 6 बजे तक जा सकते है।
राजघाट का टिकट - इसमें एंट्री फीस देने को आवश्यकता नहीं है।
आस पास मेट्रो स्टेशन - तिलक ब्रिज मेट्रो स्टेशन।
मुख्य रेलवे स्टेशन(नई दिल्ली)से दूरी - 5.7 किलोमीटर।
अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे(इंदिरा गांधी) से दूरी - 19 किलोमीटर।
32 लौह स्तंभ - LOUH STAMBH
![]() |
Image - Iron Pillar |
दिल्ली ने स्थित लौह स्तंभ भारत में मौजूद सबसे पुराने और अद्भुत लौह स्तंभो में से एक है। जिसके बारे कहा जाता है, की इसके बने के कई सौ बीत गए पर आज तक इसमें जंग कभी नही लगा। लौह स्तंभ दिल्ली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुतुबमीनार के पास ही स्थित है।
जिसके निर्माण के बारे में इतिहासकार और विशेज्ञ का अलग अलग मत है। जिसमे कुछ लोग इसको राजा चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के शासन काल का बताते है, वही कुछ इसे इससे भी पुराना बताते है। यह स्तंभ करीब 7 मीटर तक ऊंचा है। वही बताया जाता है, की लौह स्तंभ कुतुबुद्दीन ऐबक के कुतुबमीनार के निर्माण से पहले तक एक हिन्दू - जैन मंदिर के परिसर का भाग हुआ करता था।
आपके लिए - यदि आप कुतुबमीनार घूमने जा रहे है, वहा से लौह स्तंभ एकदम पास ही स्थित है।
33 जहापना सिटी फॉरेस्ट - JAHANPANAH CITY FOREST
![]() |
Image - Jahanpanah City Forest |
यह सिटी दिल्ली के में दक्षिण दिशा में स्थित एक प्राकृतिक जगह है। जो दिल्ली की भीड़भाड़ से शोर शराबे से दूर एकदम शांत जगह है। यह क्षेत्र करीब 435 एकड़ की भूमि पर फैला हुआ एक विशाल फॉरेस्ट है।
प्राकृतिक और पक्षियों से प्रेम करने वाले व्यक्ति यहां पर टहलने आते है। जिसके यहां पर कुछ समय पक्षियों आवाजे सुनते है। इसका संचालन दिल्ली विकास प्राधिकरण और दिल्ली नगर निगम द्वारा होता है।
जाने का समय - यह सुबह करीब 5 बजे से 10 तक और शाम को 4 बजे से 6 बजे के बीच में खुला रहता है।
नजदीकी मेट्रो स्टेशन - गोविंद पूरी मेट्रो स्टेशन।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दूरी - 17 किलोमीटर।
इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से दूरी - 16 किलोमीटर।
34 कोटला किला - KOTLA FORT
![]() |
Image - Kotla Fort |
पांच सौ वर्ष पुराने इस किले को कोटला किला का नाम दिया गया। यह फिरोज शाह तुगलक द्वारा बनाया गया एक किला हैं। यह एक ऐतिहासिक किला हैं। इस किले के अंदर मंदिर भी हैं। जिसके अंदर राम-लक्ष्मण-सीता , हनुमान आदि भगवानों की मूर्तियां भी हैं। अभी यह किला खंडहर में तब्दील हो चुका हैं,जिसका कारण सम्राटो के बीच युद्ध होना हैं। अभी हालत इतनी खराब हो गई हैं की ये किला अपने अंतिम चरण पर है।
जाने का समय - कोटला किला हर दिन सुबह 8.30 से 7 बजे तक पर्यटक को आने की अनुमति देता है।
कोटला किला का टिकट - भारतीय हैं तो आपको 25₹ देने की आवश्यकता होगी। किंतु विदेशियों को 250₹ देने होंगे। 15 वर्ष से कम के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता हैं।
निकटतम मेट्रो स्टेशन - आईटीओ मेट्रो स्टेशन।
मुख्य रेलवे स्टेशन(नई दिल्ली) से दूरी - 5.3 किलोमीटर।
अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (इंदिरा गांधी) से दूरी - 18.2 किलोमीटर।
35 लक्ष्मी नारायण मंदिर - LAKSHMINARAYAN MANDIR
![]() |
Image - Lakshmi Narayan Mandir |
यह मंदिर बहुत प्रसिद्ध मन्दिर है। और दिल्ली पर्यटन स्थल कल का महत्वपूर्ण अंग भी है। हिंदुओ के लिए अत्यंत धार्मिक स्थल है। इस विशाल मंदिर का निर्माण 1939 में हुआ। इस मंदिर को देखने लोग लाखो की संख्या में आते हैं। वही इस मंदिर का उद्घाटन महात्मा गांधी ने करवाया। इस मंदिर का निर्माण जे. के. बिड़ला ने करवाया। यह मंदिर 7.5 एकड़ में फैला हैं। इस मंदिर के पास कई छोटे बड़े मंदिर है। इस मंदिर को बिड़ला मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।
कब बना - इसका निर्माण 1933 में चालू हुआ और 1939 में पूर्ण हुआ
जाने का समय - यह मंदिर सुबह 4:30 बजे से 1:30 बजे तक फिर 2:30 बजे से 9:00 बजे तक खुला रहता हैं।
लक्ष्मीनारायण मंदिर का टिकट - यह प्रवेश शुल्क देने की जरूरत नहीं हैं।
आस पास मेट्रो स्टेशन - झंडेवालान मेट्रो स्टेशन है।
मुख्य रेलवे स्टेशन(नई दिल्ली) से दूरी - 3 किलोमीटर।
अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (इंदिरा गांधी) से दूरी - 12 किलोमीटर।
36 एडवेचर आइलैंड - ADVENTURE ISLAND
![]() |
Image - Adventure Island |
रोहिणी में स्थित यह एडवेंचर पार्क एक बेहतरीन जगह है, दिल्ली में घूमने की। इस पार्क में कई सारी मजेदार झूले और एक वाटर पार्क भी मौजूद है, जो पर्यटकों को भरपूर आनंदित करता है। इसका मुख्य आकर्षण रैन वे वैन है, जिसमे एक एयरप्लेन के अंदर से आप डाइविंग कर सकते है।
जाने का समय - यह हर दिन सुबह 7 बजे ओपन होता है, और शाम को 7 बजे क्लोज हो जाता है।
एडवेंचर आइलैंड का टिकट - इसमें 700₹ प्रति व्यक्ति का टिकट लगता है।
आस पास मेट्रो स्टेशन - रिठाला मेट्रो स्टेशन।
मुख्य रेलवे स्टेशन(नई दिल्ली) दूरी - 15 किलोमीटर।
अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (इंदिरा गांधी) से दूरी - 17 किलोमीटर।
37 तीन मूर्ति भवन - TEEN MURTI BHAWAN
![]() |
Image - Teen Murti Bhawan |
यह भवन उन लोगो के लिए काफी महत्वपूर्ण है, जो भारत के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के बारे में जानना चाहते है। तीन मूर्ति भवन पर ही नेहरू जी रहा करते थे। यानी की यह उनका आवास स्थान था। इस भवन को नेहरू जी याद में संग्रहालय के रूप में स्थापित कर दिया गया।
आज भी आप इस संग्रहालय में नेहरू जी जुड़े कई सारी कितने और उनके जीवन से जुड़ी कई सारी बातों के यहां पर जाकर जान सकते हैं। इसका निर्माण 1930 में हुआ था और इसके वास्तुकार रॉबर्ट टोर रसल थे। तीन मूर्ति भवन में एक दूरबीन भी लगी हुई है, जो यहां के पर्यटक का एक प्रमुख केंद्र है।
जाने का समय - यह भवन सोमवार (बंद) के अलावा बाकी दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है।
तीन मूर्ति भवन का टिकट - यहां पर वयस्को के लिए 50₹ और बच्चो के लिए 30₹ का टिकट रखा गया है।
आस पास मेट्रो स्टेशन - उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन।
मुख्य रेलवे स्टेशन (नई दिल्ली) से दूरी - 6.1 किलोमीटर।
अंतराष्ट्री हवाई अड्डे (इंदिरा गांधी) से दूरी -9.8 किलोमीटर।
38 रंगमंच फार्म्स - RANGMANCH FARMS
20 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ यह फार्म एक खूबसूरत जगह है, जो यहां आने वाले लोग को कभी निराश नही करती है। इस फार्म में ट्रेडिशनल म्यूजिक भी चलते है। जो आपको काफी पसंद आयेंगे। साथ ही आप यहां पर तीरंदाजी और गन शूटिंग कैसे गेम्स का भी आनंद उठा सकते है।
जाने का समय - यह हर दिन सुबह 9.30 से रात 10 बजे तक खुला रहता है।
रंगमंच का टिकट - रंगमंच फार्म्स में व्यस्को के लिए 1399₹ और बच्चो के लिए 799₹ का प्रवेश शुल्क है।
आस पास मेट्रो स्टेशन - इफको चौक मेट्रो स्टेशन।
मुख्य रेलवे स्टेशन (नई दिल्ली) से दूरी - 49 किलोमीटर।
अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे(इंदिरा गांधी) से दूरी - 31 किलोमीटर।
39 भ्रम संग्रहालय - BHRM SANGRAHALY
![]() |
Image - Bhrm SANGRAHALY |
भ्रम संग्रहालय यह एक ऐसा संग्रहालय है, जो आपको वास्तव में भ्रमित कर देता है। दरअसल इसमें 3D टेक्नोलॉजी की सहायता से इसमें कई सारी ऐसी प्रदर्शनी होती है, को वास्तव में संभव नहीं है। लेकिन आपको इस समय यह भ्रम होता है, यह घटना जो आपके सामने घट रही है, वो वास्तविक है। यह संग्रहालय एक फ्रेंचाइजी द्वारा मैनेज किया जाता है। इसका सरप्रथम संग्रहालय क्रोएशियाई ज़ाग्रेब में बनाया गया था।
जाने का समय - यह हर दिन सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक खुला रहता है।
भ्रम संग्रहालय का टिकट -
इसमें संग्रहालय में सोमवार से मंगलवार को वयस्को के लिए 550₹ और बच्चो (3 वर्ष से 12 वर्ष) के लिए 520₹ का टिकट है। वही यह टिकट रविवार और शनिवार को वयस्को और बच्चो के लिए क्रमश 690₹ और 550₹ होता है।
आस पास मेट्रो स्टेशन - राजीव चौक मेट्रो स्टेशन।
मुख्य रेलवे स्टेशन(नई दिल्ली ) से दूरी - 1.4 किलोमीटर।
अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे(इंदिरा गांधी) से दूरी - 14 किलोमीटर।
40 खान मार्केट - KHAN MARKET
दिल्ली स्थित खान मार्केट एक महंगा और जीवंत मार्केट है। जो अपनी कई सारी विशेषताओ के लिए पर्यटक आकर्षण का केंद्र है। यह मार्केट प्रमुख रूप से खाने पीने और शॉपिंग के लिए जाना जाता है।
आपके लिए (टॉप) - यहां पर आप 1 से 2 घंटे का एक बेहतरीन भ्रमण कर सकते हैं।
जाने का समय - यह मार्केट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक खुला रहता है। वही रविवार के दिन यह बंद रहता है।
आस पास मेट्रो स्टेशन - सीलमपुर मेट्रो स्टेशन।
मुख्य रेलवे स्टेशन (नई दिल्ली) से दूरी - 6.2 किलोमीटर।
अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (इंदिरा गांधी) से दूरी - 14 किलोमीटर।
41 चंपा गली - CHAMPA GALI
![]() |
Image - Champa Gali |
अगर आप दिल्ली में विदेश वाली वाइब लेना चाहते है, तो आप चंपा गली जरूर जाए। क्योंकि यहा पर आपको हुबहू पेरिस जैसा नजारा देखने को मिलेगा। यहां पर मौजूद हैंडीक्राफ्ट स्टोर और कैफे विदेशो वाली वाइड देते है।
जाने का समय - सुबह 11 बजे से रात 10 बजे आप यहां पर का सकते है।
मुख्य रेलवे स्टेशन (नई दिल्ली) से दूरी - 16 किलोमीटर।
अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (इंदिरा गांधी) से दूरी - 17 किलोमीटर।
42 निजामुद्दीन मस्जिद - NIJAMUDDIN MASJID
![]() |
Image - NIJAMUDDIN MASJID |
निजामुद्दीन मस्जिद जिसको ज्यादातर हजरत निजामुद्दीन दरगाह के नाम से जाना जाता है। मोहम्मद तुगलग द्वारा बनवाई गई दरगाह है। जिसको 1972 में बनवाया गया।
यहाँ एक बार अवश्य जाए। यह एक सूफी संत मकबरा हैं। यह नई दिल्ली में स्थित प्रसिद्ध दरगाह है जिसका निर्माण मोहम्मद तुगलग ने 1972 में करवाया था।
प्रवेश शुल्क - यहां पर प्रवेश शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है।
आस पास मेट्रो स्टेशन - सराय काले खां मेट्रो स्टेशन।
मुख्य रेलवे स्टेशन (नई दिल्ली) से डिस्टेंस - 7.2 किलोमीटर।
अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (इंदिरा गांधी) से दूरी - 16 किलोमीटर।
दिल्ली घूमने की जगह से जुड़े QNA
1Q दिल्ली में सबसे बढ़िया घूमने वाली जगह ?
A दिल्ली में सबसे बढ़िया घूमने की जगह इस आधार पर तय की जा सकती है, की आप किस प्रकार की जगह पर घूमना पसंद करते है। अगर आप ऐतिहासिक स्थल देखने के शौकीन है, तो आप लाल किला, कुतुबमीनार और हुमायु का मकबरा देखने जा सकते है। वही अगर आप प्राकृतिक जगह पर जाना चाहते है, तो आप लोधी गार्डन, जहापना सिटी फॉरेस्ट और वन्य प्राणी उद्यान आदि में जा सकते है, इसके अलावा यदि आप दिल्ली में दर्शनीय स्थल की खोज में तो आप अक्षरधाम, छतरपुर मंदिर और जामा मस्जिद आदि की ओर जा सकते है।
2Q दिल्ली में फेमस क्या है ?
A दिल्ली में कई सारे पर्यटन स्थल फेमस है, जिसमे लाल किला, कुतुबमीनार, इंडिया गेट और राष्ट्रपति भवन आदि शामिल है।
3Q दिल्ली में पूरे दिन घूमने की सबसे अच्छी जगह ?
A वैसे तो दिल्ली में पूरे दिन घूमने की कई सारी जगह है। लेकिन हम आपको सुझाव देंगे की आप दिल्ली अगर पूरे दिन एक ही पर्यटन स्थल का भ्रमण करने के बारे में सोच रहे है तो आप नेशनल रेल संग्रहालय जाए क्योंकि यहां पर एक्सप्लोर करने के लिए कई सारी चीजे है।
4Q दिल्ली घूमने जाने का सबसे अच्छा समय कौनसा है ?
A दिल्ली घूमने जाने के लिए आप सर्दियां का ही समय चुने। इस समय दिल्ली का मासूम घूमने लायक और आदर्श होता है। जिसे आप दिल्ली के खूब सारे पर्यटन स्थलो की सैर बिना किसी रुकावट के कर सकते है।
5Q दिल्ली से मनाली की दूरी ?
A दिल्ली से अगर आप हिल स्टेशन मनाली की सैर करने के बारे में सोच रहे है, तो यह दूरी करीब 500 किलोमीटर के आस पास की है। जिसे फ्लाइट (कुल्लू - मनाली का भुंतर हवाई अड्डा), बस या ट्रेन (चंडीगढ़ सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन) से तय कर सकते है।
6Q दिल्ली का सबसे फेमस खाना क्या है ?
A दिल्ली में खाने की कई सारी और स्वादिष्ट चीजे है। जिनका स्वाद वाकई मुंह स्वाद लाने वाला होता है। जिसमे छोले भटूरे, कबाब, राजमा चावल और जलेबी आदि का नाम शुमार है।
7Q दिल्ली की सबसे अच्छी मिठाई कौनसी है ?
A अब वैसे तो दिल्ली जैसे विशाल महानगर में मिठाइयों की कोई कमी नही है, और यहां पर एक से बढ़कर एक मिठाईयां और मिठाई की कई दुकानें है। लेकिन कहा जाता है,सोलन हलवा दिल्ली में काफी पसंद किया जाता है।
निष्कर्ष
इस लेख में हमने आपको बताया दिल्ली में घूमने की जगह, उनके नजदीकी मेट्रो स्टेशन और साथ ही उनके टिकट और जाने समय के बारे में।
आपको हमारा यह लेख कैसा लगा हमे कॉमेंट करके जरूर बताएं। और हमारे इस लेख को अपने सोशल मीडिया पर साझा जरूर करें।
और पढ़ें -
- लोनावाला में घूमने की जगह - जाने का खर्चा सहित घूमने की पूरी जानकारी
- ऋषिकेश मे घूमने की जगह - जाने का खर्चा सहित जाने की पूरी जानकारी
- मुंबई में घूमने की जगह - घूमने का खर्चा सहित घूमने का खर्चा
- दिन के लिए घूमने की जगह - सहित पूरी जानकारी