Top 32 Surat me ghumne ki jagah - हिंदी में

सूरत भारत के सबसे तेजी से विकसित होते शहरो में से है। गुजरात का दूसरा सबसे बड़ा शहर और डायमंड हब के नाम से मशहूर ये शहर एक आकर्षक शहर है।  सूरत को फ्लाईओवर का शहर भी कहा जाता है। जहा पर घूमने के लिए बहुत सी मनोरम जगहें है। भारत की जीडीपी ग्रोथ में भी सूरत का महत्वपूर्ण योगदान है। सूरत में घूमने की कई सारी जगहें मौजूद है। जिसके बारे में हम आपको आज के इस लेख में बताएंगे।


ताप्ती नदी के किनारे पर बसा सूरत शहर बेहद आकर्षक और खूबसूरत शहर है। जो गुजरात की राजधानी से करीब 280 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। दुनिया के 90 फीसदी डायमंड इसी शहर में पॉलिश होते है। 


सुरत शहर को टेक्सटाइल सिटी के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा सुरत के सैर करने की सुंदर और मनमोहक है। जिसमे सूरत समुद्री तट, सूरत की प्राचीन धरोहरे शामिल है। इसके अलावा सूरत में कई सारे बीच है जहा पर आप समय बिता सकते है।

सूरत में घूमने की जगह


   

सूरत का इतिहास - Surat history in Hindi 

सूरत शहर की स्थापना मध्य काल अंत में हुई थी। सूरत का समृद्ध इतिहास रहा है। जो एक समय पर भारत का सबसे समृद्ध बंदरगाह के रूप में जाना जाता था। इस पर मुगलों, मराठो और पुर्तगालियों का कब्जा अलग अलग समय पर रहा था। 

सूरत के इतिहास की बात करे तो 300 ईसा पूर्व तक का बताया जाता है। तब से लेकर भारत की आजादी तक सूरत पर कई शासकों ने शासन किया तो कइयों ने इसे तबाह करने और लूटने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। 

15 वी शताब्दी के शुरुआती 20 वर्षो तक सुरत को सूर्यपुर के नाम से जाना जाता था। इस को मुसलमानो ने 12 से 15 शताब्दी के मध्य जमकर लूटा। और फिर इस बंदरगाह को मराठा शासक शिवाजी ने जीता लिया।

1759 आते आते सूरत पर अंग्रेजो का कब्जा हो गया। उसके बाद सूरत भारत के आजाद होने तक अंग्रेजो के कब्जे में ही रहा। सूरत 16, 17 और 18 वी शताब्दी तक भारत के बाहर आयात व निर्यात का एक महत्वपूर्ण मार्ग हुआ करता था।

आपको बता दे उस समय जहाज निर्माण का भी सूरत मुख्य केंद्र हुआ करता था। 1873 में बॉम्बे बंदरगाह के उदय के पश्चात भारत का व्यापार केंद्र धीरे धीरे बॉम्बे की ओर शिफ्ट होने लगा। जो सूरत के लिए किसी गंभीर चोट से कम नही था।

आजादी के समय सूरत में व्यापारिक गतिविधि और कपड़े के उद्योग में काफी वृद्धि हुई। इन सब समृद्धियो के कारण सूरत की सीमा का काफी विषय हुआ।

सूरत में घूमने की जगह - Surat tourist place in Hindi  


1 दांडी बीच - Dandi bich 

सूरत में घूमने की जगह
दांडी बीच सूरत में घूमने के लिए शानदार जगह है। ये बीच अपने समृद्ध इतिहास के साथ साथ खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य भी प्रदान करता है। इस बीच पर मौजूद रेत और नीला आसमान इसकी खूबसूरती को चार चांद लगाते है। 

सूरत में आने वाले अत्यधिक पर्यटक इस बीच पर घूमने आते है। इसके अलावा ये बीच पर्यटकों को शांत वातावरण भी प्रदान करता है।


2 डुमास बीच - Dumas bich 

सूरत में घूमने की जगह
सूरत शहर से 21 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम की ओर स्थित ये बीच सूरत की बेहतरीन जगहों में से एक है। डुमास बीच को भूतिया बीच के नाम से भी जाना जाता है। 

कहा जाता है की इस बीच पर रात के समय आत्माएं दिखती है यही कारण है की इस बीच पर रात के समय कोई भी व्यक्ति जाने से जिज्कता है। लेकिन जो भी हो इस पर दिन का समय काफी सुहान और मनोरम होता है।

3 सुवाली बीच - Suwali bich 

सूरत में घूमने की जगह
बेहद शांत और भारत के सबसे साफ समुद्री बीचों में से एक है सुवाली बीच। जहा पर काफी कम लोगो एक साथ देखे जाते है। ये बीच फोटोग्राफरों के लिए एकदम परफेक्ट जगह है। 

जहा पर आप शानदार फोटो क्लिक कर सकते है। यह बीच सूरत से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

4 अमाजिया वॉटर पार्क - Amajiya water park 

सूरत में घूमने की जगह
अमाजिया वॉटर पार्क सूरत में शानदार गतिविधि का केंद्र है। जहा पर कई सारी  फ्री फॉल, विडिंगो और ट्राइबल ट्विस्ट जैसी गतिविधि का आनंद ले सकते है। इस पार्क का प्रवेश समय सुबह 10.30 बजे से शुरू होता है और शाम 5.30 बजे के बाद बंद हो जाता है। 

इसमें प्रवेश का शुल्क लगता है। जो आपको अमाजिय वॉटर पार्क में जाकर पता चल जायेगा। इसमें ज्यादातर राइड्स का शुल्क 500 रुपए से 1000 रुपए के बीच का होता है।

5 सारथाना नेचर पार्क - Sarthana nature park 

सूरत में घूमने की जगह
सरथाना नेचर पार्क प्राकृतिक प्रेमी और जंगली जीव प्रेमियों के लिए एक जबरदस्त जगह है। जहा पर हिमालई भालू, दरियाई घोड़ा, बेंगोली बाग, तेंदुए, हिरण सहित शेर की कई सारी प्रजातियां पाई जाती है। 

जो सूरत शहर से 10 किलोमीटर दूर है। इस पार्क को लुप्तप्राय जानवरो के लिए ही स्थापित किया गया था। इसकी स्थापना साल 1984 के दशक में हुई थी।

6 सरदार पटेल संग्रहालय - Sardar patel archive 

सूरत में घूमने की जगह
दोस्तो सरदार वल्लभ भाई पटेल को कोन नहीं जानता है जिन्हे भारत का लोह पुरुष कहा जाता है। सूरत के मोती महल के अंदर स्थित इस संग्रहालय में आप सरदार पटेल के जीवन के बारे में और इनकी कुछ महत्वपूर्ण वस्तुओ को देख सकते है। 

आपकी जानकारी की लिए बता की इस संग्रहालय में तीन भाषाओं में हिंदी, मराठी और अंग्रेजी में सूचना पट्ट लिखे गए है। जिसे यहां आने वाले पर्यटक को समझने में आसानी होती है।

7 अंबिका निकेतन मंदिर - ambika niketan temple 

सूरत में घूमने की जगह
अगर आप सुरत जा रहे तो में आपको बता दू की सूरत में स्थित अंबिका निकेतन मंदिर सुरत में स्थित सबसे लोकप्रिय मंदिर से है। जहा पर देश भर श्रद्धालु आते है। 

इस मंदिर को नीव 1969 में रखी गई थी। ताप्ती नदी के किनारे पर बसा ये मंदिर भक्ति के साथ साथ पर्यटक को शांत वातावरण भी प्रदान करता है।

8 स्वामी नारायण मंदिर - swaminarayan temple 

गुलाबी बलुआ पत्थरो से निर्मित इस अद्भुत वास्तुकला के श्रंखला में तीन तीन अलग अलग मंदिर बने हुए है। इसमें पहला मंदिर राधा कृष्ण तथा हरिकृष्ण महाराज को समर्पित है। 

दूसरे मंदिर में गुपालचंद स्वामी और गुटितानंद की पूजा होती है वही तीसरे और अंतिम मंदिर में घनश्याम जी आरती होती है। यह मंदिर काफी लोकप्रिय मंदिर है। जिसका निर्माण साल 1996 में हुआ था।

9  सूरत फोर्ट - Surat fort  

सूरत का किला अद्भुत वास्तुकला और सूरत की प्राचीन धरोहर है। मध्य काल में सूरत व्यापार का एक प्रमुख मार्ग हुआ करता था। यही कारण है की सूरत को जीतने के लिए इस पर दिन प्रति दिन आक्रमण होते रहते थे। 

अंत में सुल्तान महमूद तृतीय ने 1540 में   अपनी सुरक्षा को मध्य में रखकर इस किले का निर्माण करवाया। इस किले पर कई अलग अलग राजवंशों और अंग्रेजो में शासन किया।

10 स्नो पार्क - Snow park सूरत में घूमने की जगह

स्नो पार्क सूरत का एक कृत्रिम पार्क है। जो शहर सूरत के राहुलराज मॉल में स्थित है। इस पार्क का तापमान कृत्रिम तरीके से -5 डिग्री सेल्सियस तक रखा जाता है। 

इस पार्क की सबसे खास बात यह है की इस पार्क में आप असली बर्फबारी का लुफ्त भी उठा सकते है। इसके अलावा आप इस पार्क मे पार्टी भी कर सकते है। इस पार्क में प्रवेश शुल्क लगता है।


11 बारडोली - Bardoli 

बारडोली एक ऐतिहासिक जगह है। सूरत से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस जगह की बारे कहा जाता है की आजादी के पूर्व बारडोली भारतीय राजनीति का एक प्रमुख केंद्र था। 

जहा पर महात्मा गांधी और सरदार पटेल जैसे दिग्गज नेता भी बारडोली में कई बार अपना समय बिताते थे। यह सूरत में घूमने के लिए यह एक शांत और बेहतरीन जगह है। तो इसे अपनी सूरत यात्रा में अवश्य जोड़े।

12विज्ञान केंद्र - Science Center in Hindi 

सूरत में घूमने की जगह

विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगो के लिए विज्ञान केंद्र एक महत्वपूर्ण जगह है। इस केंद्र में सौर ऊर्जा संयत्र, तारा मंडल और 3d एम्फीथिएटर के साथ साथ  कई सारे विज्ञान के उपकरण देखने को मिल जायेंगे। आप बता दे की इस केंद्र में विज्ञान प्रेमी लोग देश के कोने कोने से आते है।



13 सूरत आर्ट गैलरी - Surat Ary Gallery 

सूरत आर्ट गैलरी सूरत में स्थित मुख्य और आकर्षक सांस्कृतिक स्थल हैं। जो कलाकारों को अपनी कला को प्रदर्शित करने के लिए योग्य मंच देती हैं। इस आर्ट गैलरी में कई सारे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है। जिसमे चित्रकला, मूर्तिकला और आधुनिक कला आदि शामिल है। 

इस गैलरी का वातावरण बहुत ही शांत और मनमोहक है। जो कलाकारों को यहां पर मौजूद कई चीजे के बारे में बारीकी से जानकारी लेने में मदद करता है। यह सूरत में कलाकारों के लिए आदर्श जगह है। जहा पर घूमने के साथ साथ कलाओं की बारीकी में भी जानकारी हासिल की जा सकती है। 



14 रेंडर गांव सूरत - Rendar Village 

रेंडर गांव गुजरात और सूरत की संस्कृति को नजदीकी से जानने में लिए एक अच्छी जगह है। यह एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाला गांव है। रेंडर गांव एक समय में रईसों का गांव हुआ करता था। जिसके कारण यहां पर उन लोगो ने कई सारी सुन्दर वास्तुसैली वाली इमारतों, भवानी और हवेलियों का निर्माण कराया था। 

जो आज के समय सूरत का मुख्य आकर्षण बनी हुई है। यह गांव गुजरात और सूरत की समृद्ध संस्कृति को बताता है। यहां पर कई सारे मकबरे, मस्जिदे बनी हुई जिनकी स्थापत्य कला वाकई इन्हे खूबसूरत पर्यटन स्थल बनाती है। 



15 केशव बाग - Keshav Garden 

केशव बाग सूरत में स्थित एक खूबसूरत और प्रकृति के करीब ले जाने वाली जगह है। यह उद्यान सूरत का एक प्रमुख उद्यान है। जहा पर करने के लिए कई सारी गतिविधियां है। जिसमे आप यहां पर टहल सकते है। बच्चो के लिए है, जहा पर वे खेल सकते है। और साथ ही यहां पर बैठने और टहलने के लिए भी पर्याप्त जगह है। जो इसे एक आदर्श पर्यटन केंद्र बनाती है। 

यह शहर की भीड़भाड़ से अलग एक बेहतरीन जगह है। जहा पर सूरतवासी इसमें आपको सुबह शाम टहलते हुए नजर आएंगे है। इसमें कई प्रकार के पेड़ पौधे और अलग अलग प्रकार के फूल भी लगे हुए है। यह सूरत में घूमने लायक जगह है। जहा पर आपको भ्रमण करने के लिए अवश्य ही जाना चाहिए।


16 उधना सिटी झील - Udhana City lake

उधना झील सूरत के उधना में स्थित एक मनमोहक झील है। जो प्राकृतिक दृष्टि से खूबसूरती झील है। यहां पर लोग अक्सर पिकनिक मनाने और कुछ समय शांति के साथ बिताने आते है। इस झील के चारो ओर का नजारा भी देखने लायक और शांत है। जो इसे एक लोकप्रिय पर्यटक गंतव्य बनाता है। 

उधना झील में वैसे कई सारे आकर्षण है। लेकिन यहां पर शाम के समय जब सूर्य अस्त होने का समय होता है। तो मानो इस झील की खूबसूरती में चार चांद लग जाते है। जब सूर्य की किरणों का पानी में दृश्य दिखता है। आप यह खूबसूरत नजारा अपने कैमरे भी कैद कर सकते है। 



17 शारदा माता मंदिर - Sharda Mata Temple 

शारदा माता मंदिर एक हिंदू मंदिर है। जो शारदा देवी को समर्पित है। यह मंदिर एक विशेष स्थापत्य कला का भी नमूना पेश करता है। साथ ही यह सूरत के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से भी एक है। जहा पर भक्तो की श्रद्धा उन्हे यहां ले आती है। 

माता शारदा को संगीत, कला और ज्ञान प्रतीक माना जाता है। जो इस मंदिर में भी आपको देखने को मिलेगा। साथ ही इस मंदिर में शारदा माता की अति सुंदर और आकर्षक मूर्ति भी देखने को मिलेगी। मंदिर काफी शांत और ध्यानमय जगह है। जहा पर विशेषकर त्योहारों पर इसकी खूबसूरती और भक्तो की भीड़ दोनो ही बढ़ जाती है। 



18 जीवा फ्यूं पार्क -Jiva Fyom Park

यदि आप सूरत अपने बच्चो के साथ घूमने जा रहे है। या सूरत में अपने बच्चो के साथ एक यादगार और शानदार दिन बिताने के बारे में सोच रहे है। तो हम आपको सुझाव देंगे की आप सूरत के फ्यू पार्क में जा सकते हैं, जो एक विकल्प है। यह पार्क अपनी बेहतरीन सुविधाओ के लिए जाना जाता है। जिसमे आप बच्चो के साथ कई सारी गतिविधियों में भाग ले सकते है। 
इसमें करने वाली गतिविधियों में रोमांचक राइड्स, वाटर राइड्स जैसी राइड्स मौजूद है। यही नहीं यहां पर बच्चो के लिए एक विशेष अलग जोन भी बना हुआ है। जहा पर बच्चे सुरक्षित तरीके से और फुल उत्साह के साथ कई सारी गतिविधियां कर सकते है। तो अगर आप सूरत अपने बच्चो के साथ घूमने जा रहे है। तो इस जगह पर जाना तो एक बार बनता है। 



19 गौरीशंकर महादेव मंदिर - Gaurishankar Mahadev Temple 

गौरीशंकर महादेव मंदिर सूरत में स्थित भगवान महादेव को समर्पित एक हिंदू धार्मिक स्थल है। जो अपने शांत और भक्तिमय वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां पर मुख्य रूप से भगवान महादेव, माता पार्वती और उनके पुत्र कार्तिकेय और गणेश जी की पूजा होती है। 

यह मंदिर सूरत के प्रमुख शिव मंदिरों में से एक है। खासकर अगर आप यहां पर शिवरात्रि या सावन के महीने में यहां जाते है। तो आपको यहां अलग ही माहौल और वातावरण देखने को मिलेगा जो आपके लिए एक शानदार अनुभव हो सकता है। 



20 डच सेपुल्चर - Dach Sepulchre 

यह स्थान सूरत का एक ऐतिहासिक स्थान है। जो अपने प्राचीन संस्कृति और वास्तुकला के लिए जाना जाता है। साथ ही यह सूरत में उपनिवेशवादियों के इतिहास को भी दर्शाता है। यह डच के व्यापारियों के लिए 17 सदी में एक महत्वपूर्ण जगह हुआ करती थी।

अगर आप इतिहास और उपनिवेशवादियों के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है। तो यह जगह आपके लिए एक महत्वपूर्ण जगह है। साथ ही इसमें आप 17 सदी की कला और संस्कृति के बारे में भी जान सकते है। जो यहां पर स्थित समाधियों और कब्रो में देखी जा सकती है। 



21 नरेंद्र नगर - Narendra Nagar 

अब वैसे तो नरेंद्र नगर एक आवासीय क्षेत्र है। लेकिन इसका मुख्य आकर्षण है। इसका अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और इस नगर की आधुनिकता। यह जगह सूरत में उन जगहों में शामिल है। जो सूरत में सबसे तेजी से विकास की ऊंचाई की प्राप्त कर रही है। 

यहां पर जाकर आप देख सकते की इस जगह पर स्कूल, कॉलेज और यहां के हॉस्पिटल कितने विकसित और सही ढंग से काम कर रहे है। सूरत की यह जगह अपनी बेहतरीन और तेजी से हो रहे विकास के लिए लोगो को आकर्षित करती है। 



22 विल्सन हिल्स - Wilson Hills

विल्सन हिल हालांकि सूरत से करीब 120 किलोमीटर दूर स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता हैं। यह उन लोगो को काफी पसंद आता है। जो हरे भरे घास के मैदान, झरने और पहाड़ियों को देखने के शौकीन है। यहां पर आपको यह सारी चीजे देखने को मिल जायेगी। 

साथ ही आप यहां पर ट्रेकिंग और पिकनिक जैसे गतिविधियां भी कर सकते है। विल्सन हिल का नाम ब्रिटिश अधिकारी सर विल्सन के नाम पर विख्यात हुआ। जिन्होंने विल्सन हिल पर विकास के लिए कई सारे कदम उठाए जिससे यहां रहने वाले लोगो की जिंदगी में काफी सरलता आई। 



23 वीआर मॉल - Vr Mall

वीआर मॉल सूरत का एक प्रमुख खरीददारी केंद्र है। जो शॉपिंग लवर के लिए काफी पसंदीदा जगह है। यहां पर आपको दुनियाभर के ब्रांड की वस्तुएं बड़ी आसानी के साथ मिल जायेगी। जो इस मॉल को एक प्रमुख मॉल बनाती है। 

बात करे मॉल में मिलने वाली वस्तुओ की तो इसमें कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक और रोजमर्रा से जुड़ी वस्तुओ को खरीदारी आप कर सकते है। जो आपके खरीददारी के अनुभव को और भी गहरा करेगी। साथ ही मॉल में थिएटर भी मोजूद है। 

जहा पर आप अपने परिवार या दोस्तो के साथ फिल्मे भी देख सकते है। इन सब के अलावा यहां पर स्वादिष्ट भोजन के भी स्वाद ले सकते है। कुलमिलाकर वीआर मॉल घूमने फिरने और मौज मस्ती के लिए बेहतरीन जगह है। 



24 चौरासम म्यूजियम - Chourasam museum

चौरासम म्यूजियम सूरत में उन लोगो को खासा आकर्षित करता है। जो इतिहास और संस्कृति में रुचि रखते है। इस संग्रहालय में कई प्राचीन वस्तुओ और पुरातात्विक दैनिक जीवन में काम आने वाली वस्तुओ की संरक्षित रखा गया है। 
यह सूरत में स्थित एक प्रमुख सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थल है। 

जहां पर आप कई सारी प्राचीन वस्तुएं और संस्कृति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यही नहीं यहां पर समय समय पर स्कूल और कॉलेज आदि से बच्चो के शैक्षिक टूर भी आते है। यदि आप इन सब प्राचीन वस्तुओ और संस्कृति की ओर झुकाव रखते हैं तो आप यहां पर अवश्य जाए है। 



25 बर्ड पार्क - Bird Park 

सूरत में स्थित बर्ड पार्क प्रकृति और पक्षियों के महत्व को बढ़ावा देने वाला एक मुख्य पार्क है। जहा पर पक्षियों की चहचहाहट को सुनना एक सुखद अनुभव कराता हैं। यह पार्क परिवार संग घूमने की एक आदर्श जगह है। जहां हर रोज भारी संख्या में लोग आते है। और इस शांत वातावरण में समय बिताते है।

पार्क में भिन्न भिन्न प्रकार के पक्षियों की प्रजातियों का निवास स्थान है। जिनके बारे में इस में पार्क में सूचना पट्ट भी लगे हुए है। जहा से आप पक्षियों के बारे में विस्तार से और जानकारी प्राप्त कर सकते है। साथ ही यह पार्क हरियाली की भी सौगात लेकर आता है। जहा पर हरियाली की भी कोई कमी नही है। यदि आप सूरत में शांत और पक्षियों के बीच समय बिताने के बारे में सोच रहे है तो बर्ड पार्क एक परफेक्ट जगह हो सकती है। 



26 झांसी की रानी पार्क - Jhansi ki Rani Park 

सूरत का झांसी की रानी पार्क महान स्वतंत्रता सेनानी महारानी लक्ष्मीबाई के नाम पर रखा गया है। यह पार्क सूरत का मुख्य सार्वजनिक पार्क है। जहा पर सूरतवासी अक्सर अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ समय निकाल कर यहां पर आते है। और शांति से समय व्यतीत करते है। 

इस पार्क में खूबसूरती की कोई कमी नही है। यहां पर विभिन्न प्रकार के छायादार पेड़, पौधे और फूलो की विस्तृत श्रृंखला है। साथ ही यहां पर आने वाले लोगो के लिए बाग और बगीचे भी उपलब्ध है। जो इस पार्क को एक मनोरंजक पार्क बनाता है। यह पार्क खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों का अनुभव प्रदान करता है। 



27 धर्मनन्दन जलप्रपात - Dharmanand Waterfall 

अब वैसे तो सूरत विशाल आबादी वाला शहर है। जहा कर मुख्य घूमने के लिए गार्डन, बीच, प्राचीन संग्रहालय आदि है। लेकिन अगर आप सूरत में वास्तव में प्रकृति और एडवेंचर के बारे में सोच रहे है तो आप धर्मनन्दन जलप्रपात जरूर जाए। यह झरना 30 मीटर की ऊंचाई से गिरता है। 

जो देखने में सुंदर और मनोरम दृश्य बनाता है। आप यहां पर ट्रेकिंग भी कर सकते हैं। जो इस जगह को ट्रेकिंग लवर के लिए भी प्रमुख जगह बनाती है। और इसके अलावा आप यहां पर मौजूद आदिवासी क्षेत्रों का भी भ्रमण कर सकते है। और उनकी संस्कृति और उनके जीवन सैली के बारे में जानकारी ले सकते है। 



28 हजीरा बीच - Hazira Bich 

यह बीच सूरत का मुख्य पर्यटन स्थलो में से एक है। यह समुद्र बीच एक शानदार वातावरण की पेशकश पर्यटकों के लिए करता है। जो यहां घूमने आते है। साथ ही इस बीच पर शाम के समय जब सूर्य अस्त की ओर चलता है। तब मानो यहां का नजारा अत्यधिक सुंदर हो जाता है। 

शाम के समय सूर्यास्त को समुद्र तट से देखना हर पर्यटक के लिए एक यादगार लम्हा होता है। जो आप सूरत के बीच पर जाकर जी सकते है। साथ ही यहां पर समुद्र तट पर पैदल चलना और किनारे पर बैठ कर लहरों को देखना भी एक शानदार अनुभव है। इसके अलावा यहां पर कई सारे खाने पीने के लिए भी फूड स्टॉल भी मौजूद है। 



29 इस्कान मंदिर सूरत - Iskcon Temple Surat

इस्कान के मंदिर दुनियाभर में मौजूद है। जिसमे से एक मंदिर सूरत में भी स्थित है। यह मंदिर मुख्य रूप से भगवान श्री कृष्ण और राधा को समर्पित है। जो अपनी बेहतरीन स्थापत्य कला और विशेष वातारण से भक्तो और पर्यटकों के बीच एक आकर्षण का केंद्र है। यह मंदिर सूरत का एक मुख्य सांस्कृतिक स्थलो में से है। 



30 सरदार पटेल मार्केट सूरत - Sardar Patel Market Surat 

सरदार पटेल मार्केट भारत के लौह पुरुष कहे जाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर रखा गया है। जो मुख्य रूप से वस्त्रों के उत्पाद और खरीददारी के लिए काफी मशहूर है। यह मार्केट सूरत में भारत और भारत के बाहर यानी अंतर्राष्ट्रीय व्यापारियों को भी बुलाता है। 

आप यहां पर विभिन्न प्रकार के कपड़ो की खरददारी कर सकते है। जिसमे आधुनिक, पारंपरिक , साड़िया और अन्य प्रकार के कपड़े जो आपको पसंद है या आप खरीदना चाहते है। यहां पर मौजूद अलग अलग कपड़े की दुकानें जो आपको यह सब सविधा उपलब्ध कराती है।



31 ताप्ती नदी फ्रंट - Tapti River Front 

ताप्ती नदी फ्रंट सूरत का एक और लोकप्रिय स्थल है। जो पर्यटकों को नदी एक किनारे किनारे एक शानदार वातावरण की पेशकश करता है। आप यहां पर बैठ कर या टहलते टहलते नदी एक बहाव के खूबसूरत दृश्यों से मोहित हो सकते है। 

आस पास के दृश्य भी प्रकृति की सुंदरता को बया करता एक अद्भुत अनुभव देता है। यहां पर एक पार्क भी बना हुआ है। जो पर्यटकों को बैठने के लिए बेंच और कुछ बच्चो के खेलने के लिए झूले भी उपलब्ध करता है। अगर आप इस प्रकार के वातावरण में घूमना पसंद करते है तो ताप्ती नदी फ्रंट पर भ्रमण करने की योजना बनानी चाहिए। 



32 सूरत चिड़ियाघर - Surat Zoo

सूरत चिड़ियाघर या सूरत जू उन लोगो के लिए महत्वपूर्ण और आदर्श जगह है। जो लोग जानवरो के प्रति एक विशेष झुकाव रखते है। और जिमने जानवरो को देखने की चाह होती है। यह चिड़ियाघर ऐसे लोगो का स्वागत करता है।

इस जू में कई सारे हिरण, भालू, शेर और बाघ जैसे जानवर है। और साथ ही पक्षियों की भी कई सारी प्रजातियों का निवास स्थान है। शांत वातावरण और प्रकृति की सुंदरता में जानवरो को देखना और उनका दीदार करना यहां का मुख्य आकर्षण है। 


सूरत घूमने का अच्छा समय - Best Time To Visit Surat in Hindi 

सूरत घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से मार्च महीने के बीच का यानी सर्दी का समय माना जाता है। जिसे अगर आप इस समय में सूरत घूमने जाते हैं, तो आपकी यात्रा आरामदायक और सुखद होगी। मौसम ठंडा होने की वजह से आप सुरत की और अच्छी तरह से एक्सप्लोर कर पाएंगे।


सूरत का प्रसिद्ध खान पान - Femous food of Surat in Hindi 

दोस्तो, अगर आप सुरत घूमने जा रहे है तो वहा के प्रसिद्ध भोजन का स्वाद चकना न भूले। सूरत में सबसे ज्यादा फेमस सूरत भुजिया है। जिसे रतालू पूरी के नाम से भी जाना जाता है। 

इसके अलावा सूरत शहर में उंधियू, लोचो, आलुपुरी, रसवाला खमन, जबेली - फाफड़ा, भुजिया और खाजा बहुत पसंद किया जाता है। तो इन स्वादिष्ट खाना का स्वाद लेना ना भूले।


सूरत में कहा रुके/ ठहरे - stay option in surat in Hindi 
सूरत गुजरात राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। जहा पर आपके रुकने के लिए कई सारे ऑप्शन मौजूद है। आप सुरत में  5 स्टार होटल में भी रुक भी सकते है। 

वही अगर आपका लॉ बजट है तो भी आप सुरत शहर में 500 से 1000 रुपए के बीच में कमरा मिल जायेगा। इसके आप 7 स्टार होटल में ठहरना चाहते है तो 7 स्टार होटल भी सूरत शहर में मौजूद है।


सूरत घूमने का खर्चा - Surat Sightseeing Cost in Hindi - 
दोस्तो, वैसे तो घूमने का खर्चा आपके यात्रा के तरीके और यात्रा का समय के उपर निर्भर करता है। लेकिन फिर हम आपको बताते है की सूरत घूमने का औसतन खर्च कितना आ सकता है। 


अगर आप यात्रा 2 से 3 दिनो की कर रहे है और यातायात के सबसे सस्ते साधन ( रेलगाड़ी)  से ही सुरत जाते है। तो इसका खर्चा करीब 6 हजार से 8 हजार के बीच आएगा। 

वही अगर आप यात्रा को थोड़ा लग्जरी बना कर करना चाहते है तो इसका खर्चा 12 से 15 हजार के बीच का आ सकता है।


सूरत कैसे पहुंचे - How to reach Surat in Hindi  

दोस्तो, सूरत का 7वा सबसे बड़ा शहर है। जहा पर बहुत बड़ी संख्या में आबादी निवास करती है। सूरत आप यातायात के तीनों मार्गो - रेल मार्ग, सड़क मार्ग और हवाई मार्ग से पहुंच सकते है। 


रेल मार्ग

सूरत शहर का मुख्य रेलवे स्टेशन सूरत रेलवे स्टेशन है। जो अहमदाबाद - वडोदरा - मुंबई लाइन पर बना हुआ है। जहा के 4 प्लेटफार्म से आपको देश के लगभग हर बड़े और प्रमुख शहर के ट्रेन मिल जायेगी।

सड़क मार्ग

सूरत शहर राष्ट्रीय राजमार्ग 8 से जुड़ा हुआ है। जो सूरत शहर से करीब 16 किलोमीटर की दूरी से गुजरता है। सूरत के लिए कई राज्यों से निजी बसे और टेक्सिया चलती है। इसके अलावा आप सूरत गुजरात राज्य परिवहन बस से भी पहुंच सकते है। जो गुजरात राज्य के अलावा पड़ोसी राज्य में भी संचालित होती है। 

हवाई मार्ग

सूरत शहर से 12 किलोमीटर दूर मगदल्ला नामक स्थान पर सूरत का अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा मौजूद है। जहा से भारत के बड़े दिल्ली, मुबई, चेन्नई, कोलकाता, जयपुर और अहमदाबाद जैसे शहरो के लिए आपको फ्लाइट मिल जायेगी। मगदल्ला से आप टैक्सी किराए करके सूरत पहुंच सकते है।

सूरत मैप

 

सूरत फोटो गैलरी 

सूरत में घूमने की जगह

सूरत में घूमने की जगह

सूरत में घूमने की जगह

सूरत में घूमने की जगह

सूरत में घूमने की जगह

सूरत में घूमने की जगह

सूरत में घूमने की जगह
  

निष्कर्ष - 

सूरत गुजरता का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। जो अपने शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर और अपने डायमंड के लिए जाना जाता है। सूरत में घूमने की भी कई सारी जगहें मौजूद है। जिसमे दंडी बीच, सुवाली बीच, सूरत का किला और डुमास बीच जैसे आकर्षक पर्यटन केंद्र है। अगर आप आने वाले समय में गुजरात या सूरत के में घूमने का प्लान बना रहे है। तो आप सूरत की हमारे इस आर्टिकल में बताई गई जगहों का भ्रमण कर सकते है। जो सूरत के मुख्य आकर्षण है। 


और पढ़े - 

Post a Comment

Previous Post Next Post