दोस्तों, अगर आप इन आने वाली छुट्टियों मे कई घूमने के प्लान रहे है, तो आज आप हमारा यह आर्टिकल पूरा लीजिए। इस लेख मे हम बताएंगे राजस्थान के रंगीन शहर बीकानेर मे घूमने की जगह। बीकानेर शहर की स्थापना मारवाड़ को अलग करके राव बिका ने की थी। इस शहर मे आप प्राचीन किलो, मंदिर और रेत के टीलों का दीदार कर सकते है।
राव बिका द्वारा स्थापित किया गया शहर बीकानेर राजस्थान का एक महानगर है। जहा की बीकानेरी भुजिया पूरे भारत मे विख्यात है। आपको बता दे की बीकानेर को प्राचीन समय मे जांगल देश के नाम से जाना जाता था। जिसका उल्लेख महाभारत मे मिलता है। तो चलिये आपको लिए चलते है बीकानेर शहर ले सफर पर।
बीकानेर क्यू फेमस है - what is bikaner famous for in hindi
वैसे तो बीकानेर अपनी कई पर्यटन स्थलों के लिए पूरे भारत मे प्रसिद्ध है। लेकिन इसके अलावा भी बीकानेर करणी माता के मंदिर और अपनी बिकानेरी भुजिया के लिए अच्छा खासा फेमस है।
बीकानेर मे घूमने की जगह - Bikaner tourist place in hindi
- गजनैर पैलेस - Gajnair Palace in hindi
- जूनागढ़ का किला - Junagadh Fort in hindi
- बीकानेर का रेगिस्थान - Bikaner Desert in hindi
- श्री करणी माता मंदिर - Karni Mata Temple
- ऊट अनुशनधान केंद्र - camel research center in Hindi
- गजनेर अभ्यारण - Gajner Sanctuary in hindi
- लालगढ़ पैलेस - Lalgah Pailece in hindi
- रामपुरिया की हवेली - Rampura ki haveli in hindi
- गंगा सिंह संग्रहालय - Ganga singh Museum in hindi
- श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर - Shri Laxminath Temple in hindi
- देवीकुण्ड सागर - Devikund sagar in hindi
- शिवबाड़ी मंदिर - Shivbadi Temple in hindi
- भण्डासार जैन मंदिर - Bhandasara Jain Mandir
1 गजनैर पैलेस - Gajnair Palace in hindi
बीकानेर शहर मे स्थित गजनैर पैलेस वास्तुकला का अद्भुत नजारा है। जिसका निर्माण महाराज गंगा सिंह ने शिकार करने के लिए करवाया था। आपको बता दे की झील के किनारे पर स्थित यह महल बीकानेर की सबसे लोकप्रिय जगहों मे से एक है। आप यहा पर फोटोग्राफी का भी आनंद ले सकते है। गजनैर पैलस बीकानेर मे घूमने के लिए एक आदर्श जगह है।
2 जूनागढ़ का किला - Junagadh Fort in hindi
भारत के सबसे पुराने किलो मे से एक बीकानेर का जूनागढ़ का किला है। जहा पर हर साल लाखों की संख्या मे पर्यटक आते जाते रहते है। जूनागढ़ के किले को बीकानेर मे पर्यटक का केंद्र भी कहा जा सकता है। इस किले की नक्कासी बेहद जटिल तरीके से की गई है। इस किले का निर्माण महाराज रायसिंह के शासन काल मे हुआ था।
3 बीकानेर का रेगिस्थान - Bikaner Desert in hindi
बीकानेर मे शहर आप रेगिस्थान का आनंद भी ले सकते है। जहा पर बिल्कुल जैसलमेर की तरह आप जीप सफारी और कैमल सफारी का लुफ़त उठा सकते है। बीकानेर का डेसर्ट प्रकर्ति के अद्भुत नज़ारे का आप दिसर कर सकते है। यहा पर लोग दूर-दूर से घूमने के लिए आते है। यह प्रकर्ति का एक बेहतरीन नजारा है जो आपको मिस नहीं करना चाहिए।
4 श्री करणी माता मंदिर - Karni Mata Temple
बीकानेर के देशनोक मे स्थित यह मंदिर राजस्थान मे काफी लोकप्रिये मंदिर है। जहा पर माना जाता है की जो भी भक्त अपनी सच्ची श्रद्धा से यहा जाता है उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है। यह काफी चमत्कारी मंदिर है। इसके अलावा यह मंदिर अपने चूहों की तादाद को लेकर भी बहुत मशहूर है।
5 ऊट अनुशनधान केंद्र - camel research center in hindi
दोस्तों, अगर आप ऊट को देखने के शौकीन है, या फिर आप ऊट पर सवारी करना चाहते है तो आप एक बार बीकानेर के ऊट अनुशनधान केंद्र मे जरूर जाए। यहा पर आपको कैमल सफारी के अलावा ऊट के दूध की खीर और पपड़ी जैसी कई सारी मिठाईया भी मिल जाएगी, जिनका स्वाद आप जीवन भर नहीं भूलेंगे।
6 गजनेर अभ्यारण - Gajner Sanctuary in hindi
यदि आप आप एक वन्य जीव प्रेमी हो और आपको जानवरों को देखना और उनकी फोटो निकालना पसंद है तो आपको बीकानेर के गजनेर अभ्यारण मे घूमने जाना चाहिए। जहा पर कई कई प्रकार के पशु और पक्षियों की प्रजातयो को देख पाएंगे। शहर से 33 किलोमीटर दूर यह अभ्यारण वाइल्डलाइफ को चाहत रखने वाले पर्यटको लिए एक बेतरींन जगह साबित हो सकती।
7 लालगढ़ पैलेस - Lalgah Pailece in hindi
आज के समय लालगढ़ महल बीकानेर का एक राजशाही होटल है, जहा पर नामी कलाकार रुकते है। आपको बता दे की इस महल का निर्माण आज से करीब 104 साल पहले 1926 अंग्रेजों ने महाराजा गंगा सिंह के लिए किया था। जो आज एक लग्जरी होटल मे बदल दिया गया। बीकानेर आने लगभग सभी बड़े नामी लोग इसी होटेल्स मे ठहरते है।
8 रामपुरिया की हवेली - Rampura ki haveli in hindi
रामपुरा की हवेली बीकानेर मे बहुत ही लोकप्रिय हवेली है। जिसका निर्माण रामपुरिया सेठ के द्वारा किया गया था। उन्ही के नाम के नाम पर इस हवेली की नाम रामपुरा की हवेली पड़ा। यह शहर के बीच मे स्थित बहुत बेहतरीन वास्तुकला से हवेली मे। इसकी खिड़किया और दरवाजे काफी आकर्षक और मनमोहक है।
9 गंगा सिंह संग्रहालय - Ganga singh Museum in hindi
अगर आप इतिहास मे रुचि रकते है, या फिर इतिहास के स्टूडेंट है तो यह संग्रहालय आपके घूमने के लिए बहुत बढ़िया जगह साबित हो सकते है। महाराजा गंगा सिंह द्वारा निर्मित यह संग्रहालय बीकानेर का बहुत ही बेहतरीन पर्यटक स्थल। जहा पर आप इतिहास से जुड़ी हुई कई सारी चीजों को देख सकते है। इस संग्रहालय का निर्माण 1937 मे किया गया था।
10 श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर - Shri Laxminath Temple in hindi
यह मदिर भगवान विष्णु और उनकी पत्नी माता लक्ष्मी को समर्पित एक हिन्दू मदिर है। जिसकी वास्तुकला देखने लायक है। सफेद संगमरमर से निर्मित यह मंदिर बीकानेर का धार्मिक स्थल है। आप इस मंदिर मे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के दर्शन कर सकते है। यह बीकानेर के प्रमुख मंदिरों मे से एक है।
11 देवीकुण्ड सागर - Devikund sagar in hindi
सफेद संगमरमर से निर्मित यह जगह बीकानेर से शहर के केंद्र भाग से 7 किलोमीटर की की दूरी पर स्थित है। जहा पर बीकानेर के कई सारी राजाओ की छतरिया बनी हुई है। इन छतरियों मे बिका जी के पोते की छतरी सबसे प्रमुख है। आपको बता दे की इन छतरियों की वास्तुकला पर्यटकों को अपनी और आकर्षित है। जिसके कारण यहा पर कई सारे पर्यटक आते जाते रहते है।
12 शिवबाड़ी मंदिर - Shivbadi Temple in hindi
बीकानेर शहर से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। जहा पर भगवान शिव की शिवलिंग को स्थापित किया गया है। आपको बता दे की इस शिवलिंग के ठीक सामने ही उनके वहाँ नंदी की मूर्ति को भी स्थापित किया है। इस मंदिर की वास्तुकला लाल बलुआ पत्थरों की है। यह मंदिर बीकानेर मे घूमने की जगहों मे शीर्ष स्थान रकता है।
13 भण्डासार जैन मंदिर - Bhandasara Jain Mandir
यह बीकानेर शहर मे मौजूद जैन मंदिरों मे सबसे प्रमुख जैन मंदिर है। जिसका निर्माण भंडसा ओसवाल नाम के सेठ ने करवाया था। यह मंदिर 3 मंजिला मंदिर है। जिसमे कई सारे चित्र बने हुए है। यह चित्र पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करते है। इन सभी मंजिलों मे इन चित्रों को काफी अच्छी तरह से सजाया गया है। आप इस मंदिर की सबसे ऊपरी मंजिल से बीकानेर शहर से शानदार दृश्य को निहार सकते है।
बीकानेर मे कैमेल सफारी - Camel Safari in Bikaner in hindi
अगर आप बीकानेर घूमने जा रहे है तो आपको बीकानेर की प्रसिद्ध कैमल सफारी का सफर एक बार जरूर करे। इसमे आपको ऊट पर बिठकर रेट के टीलों के बीच मे घुमाया जाता है। जो काफी शानदार लगता है। ऊट के पीठ पर बैठकर रेगिस्थान का सफर काफी मनमोहक होता है। ऊट 2 के लिए लगभग 800 से 1000 हजार रुपए तक लिए जाते है।
बीकानेर मे जीप सफारी - jeep safari in bikaner in hindi
अगर, आप कैमल सफारी नहीं करते है तो आप जीप सफारी कर सकते है। जिसमे आप जीप पर सवार होकर बीकानेर के सुनहरे धोरो मे घूम सकते है। जीप सफारी अलग-अलग प्रकार की होती है। जिसमे दिन मे 3 बार आप जीप सफारी का आनंद ले सकते है। यह जीप सफारी काफी मजेदार होती है।
बीकानेर मे कहा रुके - where to stay in bikaner in hindi
बीकानेर शहर मे आपको रुकने के लिए कई होटेल्स मिल जाएगी। आप अपने बजट के हिसाब से होटल मे रुक सकते है। बीकानेर आपको सभी प्रकार की लग्जरी होटेल्स से लेकर साधारण कमरा भी रुकने के लिए मिल जाएगा।
बीकानेर घूमने का खर्चा - bikaner tour cost in hindi
बीकानेर घूमने के लिए आपको 5 से 7 हजार रुपए की जरूरत होगी। जिसमे आप 2 से 3 दिन के लिए बीकानेर की यादगार यात्रा कर सकते है। आपको बता दे की यह एक औसत अनुमान है। यह खर्चा काम या ज्यादा भी हो सकता है। वो आपके यात्रा करने के तरीके और समय पर निर्भर करता है।
बीकानेर की प्रसिद्ध मिठाईया और स्थानीय खानपान - Famous sweets and local food of Bikaner in hindi
बात करे बीकानेर की प्रसिद्ध मिठाइयों तो इसमे पंधारी के लड्डू और मोतीपाक काफी फेमस और लोकप्रिय मिठाईया है। जो लगभग हर शादी और छोटे बड़े कार्यक्रमों मे आपको देखने को मिल जाएगी।
वही बात करे बीकानेर मे स्थानीय खानपान तो इसमे सबसे ज्यादा फेमस बीकानेर की भुजिया है। जो लगभग भारत के हर जगह पर आपको मिल जाएगी। इसके अलावा बीकानेर खस्ता, केसर फ़िनी, राज कचोरी, घेवर, गट्टे की सब्जी के खासा फेमस है।
बीकानेर कैसे पहुचे - How to reach Bikaner in hindi
सड़क मार्ग -
सड़क मार्ग से बीकानेर पहुचने के लिए आप टैक्सी या बस की मदद ले सकते है। बता दे की राजस्थान की सरकारी या निजी बस से आप बीकानेर जा सकते है। इसके आस-पास के राज्यों से भी बीकानेर के लिए बसे चलती है। जयपुर, जोधपुर चंडीगढ़, अहमदाबाद, बेंगलोर जैसे शहरों से बीकानेर के लिए डायरेक्ट बसे चलती है।
फ्लाइट से -
हवाई मार्ग से बीकानेर आने के लिए आपको जयपुर या जोधपुर एयरपोर्ट पर आना होगा। क्यूंकी बीकानेर के एयरपोर्ट से कुछ जगहों के लिए हवाई जहाजे उड़ान भरती है। आपको बता दे की जयपुर और जोधपुर का हवाई भारत के सभी बड़े और छोटे शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ। दोनों एयरपोर्ट क्रमश 347 और 246 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
ट्रेन से -
बीकानेर का मुख्य रेल्वे स्टेशन बीकानेर रेलवे स्टेशन है। जो देश काफी शहरों से सीधा जुड़ा हुआ है। जहा आने लिए आप अहमदाबाद, जयपुर, मुंबई, हरिद्वार , दिल्ली, पूरी, कोलकाता और जोधपुर जैसे शहरो से सीधी तरीन मिल जाएगी।