तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से करीब 576 किलोमीटर दूर नीलगिरी की पहाड़ियों मे बसा ऊटी एक बेहतरीन हिल स्टेशन है। जो बसा है तमिलनाडु और कर्नाटक राज्य की सीमा पर। आपको बता दे की ऊटी जाना जाता है।
अपने प्रकर्तिक सुंदरता, शांत वातावरन और अपने हरे भरे घास के मैदान के लिए। इसके अलावा ऊटी फिली सितारों को भी अपनी और आकर्षित करती है। यही कारण है ऊटी मे कई सारो फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है।
ऊटी कौनसे महीने मे जाना चाहिए - in which month to visit ooty in hindi
तमिलनाडु राज्य मे बसा ऊटी बेहद खूबसूरत जगह है। जहा का तापमान सर्दियों मे शून्य डिग्री सेल्सियस तक पहुच जाता है। अगर आप ऊटी घूमने जा रहे है।
तो मै आपको बता दु अगस्त के अंतिम से लेकर नवंबर महीने तक ऊटी घूमने का सबसे अच्छा समय माना जाता है। इस समय पर ऊटी का मौसम सुहावना और सुखद होता है।
ऊटी मे घूमने की जगह - Ooty tourist place in hindi
- 1 ऊटी झील - Ooty lake
- 2 डोड्डाबेट्टा पहाड़ी - Doddabetta Hill
- 3 बोटनिकल गार्डन - Botanical Garden
- 4 रॉक व्यू प्वाइंट - Rock View Point
- 5 हिरण पार्क - deer park
- 6 नीलगिरी टॉय ट्रेन - Nilgiri Toy Train
- 7 रोज गार्डन - Rose Garden
- 8 भूस्खलन झील - Landslide Lake
- 9 एमराल्ड झील - Panna Lake
- 10 पायकरा झरना - Pykara Falls
- 11 कामराज सागर बांध - Kamraj Sagar Dam
- 12 कोटागिरी हिल - Kotagiri Hill
- 13 कैथरीन जलप्रपात - Catherine Falls
- 14 मुरूगन मंदिर - Murugan Temple
- 15 स्टोन हाउस - Stone House
- 16 फ़र्नहिल महल - Fernhill Palace
1 ऊटी झील - Ooty lake in hindi
यह झील एक कृतिम झील है। जिसके आस - पास का वातावरन बहुत आकर्षक और सुंदर है। पर्यटक इस झील बोटिंग मजा भी ले सकते है। बता दे की यह झील पर्यटकों को बेहद रास आती है।
जिसका कारण है इस झील के आस - पास का वातावरन। ऊटी झील के आस-पास बहुत ज्यादा हरियाली और बड़े बड़े घास के मैदान देखने को मिल जाएंगे।
2 डोड्डाबेट्टा पहाड़ी - Doddabetta Hill in hindi
ऊटी से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित डोड्डाबेट्टा बेहद मनोरम दृश्य प्रदान करती है। इस पहाड़ी के चोटी आप इस जगह का शानदार आउए मनमोहक दृश्य का आनंद ले सकते है।
आपको बता दे की नीलगिरी की पहाड़ियों मे स्थित यह चोटी तमिलनाडु राज्य की सबसे ऊची चोटी है। जिसकी उचाई करीब 2637 मीटर है।
3 बॉटनिकल गार्डन - Botanical Garden in hindi
700 के करीब प्रजातीय और 22 हेक्टर मे फैला यह गार्डन ऊटी का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। जिसमे कई सारी बेहतरीन पेड़-पौधे मौजूद है।
इसके अलावा इस गार्डन मे एक ऐसा पेड़ भी मौजूद है, जिसके बारे मे कहा जाता है की कई सौ साल पुआना है। इस जगह को अपनी ऊटी यात्रा मे ऐड जरूर करे।
4 रॉक व्यू पॉइंट - Rock View Point in hindi
अगर आप ऊटी मे बदल से बात करना चाहते है, तो आपको निडल रॉक व्यू पॉइंट एक जाना चाहिए। यह जगह ऊटी की सबसे बेहतरीन जगहों मे से एक है।
जहा पर आप ऊटी के मनमोहक दृश्य का आनंद ले सकते है। चोटी तक पहुचने से पहले इस ट्रेकिंग भी बहुत मजेदार है। तो आप इसका भरपूर आनंद ले।
5 हिरण पार्क - Deer park in hindi
दोस्तों, अगर आप एक वाइल्ड लाइफ फोटो ग्राफर है, इस पार्क मे कुछ मजेदार और जीवीत इमेज ले सकते है। इस पार्क मे कई सारे हिरणों की प्रजातीय पाई जाती है। इस पार्क को 1986 मे स्थापित किया गया था।
आज के समय यह ऊटी मे घूमने की जगहो मे से एक है। अगर आप हिरणों को करीब से देखना चाहते है तो एक बार इस पार्क मे जरूर जाते।
6 टॉय ट्रेन - Nilgiri Toy Train in hindi
यह ऊटी की लोकप्रिये टॉय ट्रेन है। जिसका निर्माण वर्ष 1908 मे किया गया था। खूबसुरुत वादियों मे से गुजरती यह टॉय ट्रेन पर्यटकों को मंत्रमुक्त कर देती है।
यह टॉय ट्रेन कई सारी बेहतरीन दृश्य सेलनियों के लिए प्रस्तुत करती है। बता दे की नीलगिरी की पहाड़ियों मे बसा या रेल्वे स्टेशन विश्व धरोहर मे शामिल है।
7 रोज गार्डन - Rose Garden in hindi
4 हेक्टर के करीब फैला हुआ यह गार्डन ऊटी मे हरे भरे दृश्यों का प्रमुख केंद्र है। जहा पर आप प्रकरति के खूबसूरत नज़ारे को देख सकते है। इस गार्डन मे आप कई सारे गुलाबों को देख सकते है। यह गार्डन ऊटी की सुंदरता का एक बेहतरीन उदाहरण है।
8 भूस्खलन झील - Landslide Lake in hindi
पहाड़ों और पेड़ों के बीच मे स्थित यह झील पिकनिक मनाने के लिए एकदम परफेक्ट जगह है। जहा पर आप अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मना सकते है।
इस झील की सबसे हैरान कर देने वाली की बात यह की इस झील निर्माण भूस्खलन के कारण हुआ था। बता दे यह झील ऊटी मे मछली पकड़ने का भी एक प्रमुख केंद्र है।
9 एमराल्ड झील - Panna Lake hindi
ऊटी से करीब 25 किलोमीटर दूर एकदम शांत और प्रकरती के करीब है यह जगह। यह झील एमराल्ड नामक जगह पर स्थित है। आप यह पर कई सारी मजेदार गतिविधीयो के मजे ले सकते है।
साथ ही इस जगह पर आप कई सारे चाय के बाग़ानों को भी देख सकते है। इसके अलावा यहा के सूर्योदय और सूर्यास्त को निहारना न भूले।
10 पायकरा झरना - Pykara Falls in hindi
अगर आप ऊटी मे घूमने के लिए किसी शांत जगह की तलास कर रहे है, तो मै आपको बता दु पायकरा जलप्रपात घूमने के लिए एकदम परफेक्ट जगह है।
जहा पर आपको रेस्टोरेंट भी मिल जाएगा जहा पर आप आराम सकते है। इसके अलावा झरने से बहता हुआ पानी आपको मंत्रमुक्त कर देगा।
11 कामराज सागर बांध - Kamraj Sagar Dam in hindi
ऊटी शहर से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कामराज सागर बांध भी ऊटी मे घूमने के लिए आदर्श जगह है। यह झील भी प्रकर्तिक वातावरन के बीच मे स्थित है।
आपको बता दे की यहा पर कई सारी मूवीज की भी शूटिंग हो चुकी है। इसके आप यहा पर दोस्तों के साथ पिकनिक भी मना सकते है।
12 कोटागिरी हिल - Kotagiri Hill in hindi
1790 मीटर की उचाई पर स्थित यह हिल डोड्डाबेट्टा हिल के बाद ऊटी की दूसरी सबसे उची हिल है। नीलगिरी की पहाड़ियों मे बसा कोटागिरी बेहद शानदार जगह है। जहा पर आप प्रकर्तिक सुंदरता, शांत वातावरन और विशाल पेड़ों को देख सकते है।
आपको बता दे की यह जगह अंग्रेजों के समय मे गर्मी के मौसम मे रिसॉर्ट के रूप मे काम करती थी। कोटागिरी ऊटी से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
13 कैथरीन जलप्रपात - Catherine Falls in hindi
ऊटी नगर से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह झरना नीलगिरी जिले का दूसरा सबसे बड़ा झरना है। जो घने जंगलों के बीच मे स्थित एक शानदार जगह है।
आपको बता दे की यह झरना बारिश के समय और भी ज्यादा लुभावना हो जाता है। यह ऊटी के पर्यटक केंद्रों मे से एक है।
14 मुरूगन मंदिर - Murugan Temple hindi
दोस्तों, अगर आप सोच रहे है की ऊटी मे सिर्फ प्रकर्तिक आकर्षण ही है, आप गलत है। मुरूगन मंदिर ऊटी का एक लोकप्रिय मंदिर है। जो मुरूगन भगवान को समर्पित है। मुरूगन को एक योद्धा के रूप मे जाना जाता था।
इस मंदिर मे भगवान मुरूगन के अलावा भी कई सारी और मूर्तियों जैसे, भगवान शिव, देवी शक्ति आदि को स्थापित किया गया है।
15 स्टोन हाउस - Stone House in hindi
स्टोन हाउस के बारे कहा जाता है की यह हाउस ऊटी का सबसे पहला बंगला है, जो की जॉन सुलीवन द्वारा 1822 मे बनवाया गया था। कहा जाता है की इस जगह पर बनाया गया है।
जहा काभी ऊटी की पारंपरिक जनजाति टोडा निवास करती थी। आप को बता दे की इस बन्गले की कारीगरी बेहद शानदार ढंग से की गई है।
16 फ़र्नहिल महल - Fernhill Palace in hindi
यह महल जग ऊटी का लोकप्रिये पर्यटक स्थल है। इस महल का निर्माण कैप्टन फ. कॉटन द्वारा 1844 मे करवाया गया था। इस महल को निजी निवास स्थान के रूप मे किया गया था। इस महल मे लकड़ी का काफी ज्यादा तौर पर इस्तेमाल किया गया है। यह महल ऊटी मे घूमने के लिए एक आदर्श जगह।
ऊटी जाने का कितना खर्च है - how much does it cost to go to ooty in hindi
बात करे ऊटी घूमने की खर्च के बारे मे तो इसका सही तौर पर तो कुछ कहना संभव नहीं। क्यूंकी किसी जगह पर घूमने का खर्च आपके यात्रा करने के तरीके और आप यात्रा किस तरह से कर रहे हो इस बात पर निर्भर करता है।
लेकिन फिर भी हम आपको एक औसत अनुमान बता सकते है। जिससे आपको यह एक अनुमान मिल जाएगा। अगर आप देश की राजधानी दिल्ली से ऊटी घूमने जा रहे है तो इसका खर्च 5 से 7 हजार रुपए के बीच प्रति व्यक्ति आ सकता है, 2 से 3 दिन की यात्रा मे।
नोट - यह खर्च कम या ज्यादा भी हो सकता है। अगर आप किसी दूसरी जगह से यात्रा कर रहे है तो।
ऊटी कितने दिन में घूम सकते है - How many days can it take to visit Ooty in Hindi
ऊटी घूमने के लिए आपको कम से कम 2 दिनो की जरूरत होगी जिससे आप ऊटी को अच्छे से एक्सप्लोर कर सकते है।
2 दिनो में आप ऊटी के शानदार यात्रा का पूरा प्लान बना सकते है।
ऊटी मे कहा रुके - where to stay in ooty in hindi
ऊटी मे रुकने के लिए कई जगहे है जहा पर आप होटल मे रुक सकते है। आप अपने बजट के हिसाब से ऊटी मे रुक सकते है। ऊटी मे 1000 रुपए से कई सारे महंगे होटल भी मिल जाएंगे रुकने के लिए।
इसके अलावा ऊटी के मैन मार्केट मे भी रूम लेकर ठहर सकते है।
ऊटी का स्थानीय खान-पान - Ooty local food in hindi
ऊटी तमिलनाडु राज्य के नीलगिरी जिले मे बसा एक खूबसूरत हील स्टेशन है, जहा पर आप घूमने जा रहे है तो आपको एक बार ऊटी के स्वादिस्ट भोजन को एक बार जरूर चकना चाहिए।
बात करे ऊटी के लोकल खान-पान की तो इसमे कबाब, फेरवूड पिज्जा, स्पिनेच, पोपोई आदि मुख्य तौर पर खाए जाने वालों मे से है।
ऊटी कैसे पहुचे - how to reach ooty in hindi
ऊटी पहुचने के लिए यातायात के तीनों मार्ग उपलब्ध है आप अपनी सुविधा अनुसार ऊटी पहुच सकते है।
सड़क मार्ग से ऊटी कैसे पहुचे - How to reach Ooty by road in hindi
दोस्तों, अगर आप ऊटी की वादियों के नज़ारों के बीच मे आना चाहते है तो आपको सड़क मार्ग का चयन करना चाहिए। आप ऊटी पहुचने के लिए अपने निजी वाहन या तमिलनाडु राज्य परिवहन की मदद से पहुच सकते है।
ट्रेन से ऊटी कैसे पहुचे - How to reach Ooty by train in hindi
अगर आप ऊटी ट्रेन को सहायता से पहुचना चाहते है तो मै आपको बता दु की ऊटी का सबसे नजदीकी रेल्वे स्टेशन मेट्टूपलयम है। जो ऊटी से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मेट्टूपलयम रेल्वे स्टेशन के लिए आपको देश के सभी प्रमुख रेल्वे स्टेशनो के लिए ट्रेन मिल जाएगी।
हवाई जगह से ऊटी कैसे पहुचे - How to rach Ooty by Flight in hindi
वही आपका बजट अच्छा है और आप हवाई जहाज से ऊटी जाना चाहते है तो, आपको बता दे की ऊटी का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा कोयम्बटुर है जो ऊटी से करीब 87 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कोयम्बटुर के लिए आपको भारत के बड़े बड़े शहरों से फ्लाइट सीधी मिल जाएगी।
ऊटी मैप - Ooty map
ऊटी की फोटो - Ooty image
QNA
Q ऊटी मे बर्फ कब पड़ती है ?
वेसे तो ऊटी का मौसम काफी ज्यादा ठंडा रहता है, लेकिन बात करे ऊटी मे बर्फबारी की तो ऊटी मे बर्फबारी ना के बराबर होती है।
Q ऊटी पर्यटन स्थल कौनसा राज्य मे है ?
ऊटी तमिलनाडु मे स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है।
Q ऊटी मे सबसे ठंडा महिना कौनसा है ?
ऊटी का तापमान कभी-कभी शून्य तक चला जाता है, वही बात करे ऊटी के सबसे ठंडे महीने की तो दिसंबर और जनवरी ऊटी के सबसे ठंडे महीने होते है।
दोस्तों, यह था आज का हमारा आर्टिकल जिसमे हमने आपको बताया ऊटी मे घूमने की जगह , ऊटी मे घूमने का सही समय, और ऊटी के बारे मे कुछ महत्वपूर्ण जानकारी।
आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमे कॉमेंट करके जरूर बताए और हमारे इस आर्टिकल को शेयर जरूर करे।