2024 में लक्षद्वीप मे घूमने की जगह - जाने का खर्चा - घूमने की पूरी जानकारी।

अरब सागर मे 36 द्वीपों से मिलकर बना हुआ लक्षद्वीप  भारत क एक केंद्र शासित प्रदेश है। जो इसके साथ साथ सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश है। लक्षद्वीप  भारत मे घूमने के लिए एक आदर्श जगह है। आपको बता दे की यहा पर घूमने के लिए हर देश, विदेश से भारी संख्या मे पर्यटक आते है। तो चलिए जानते है, आज के इस आर्टिकल मे लक्षद्वीप के पर्यटन स्थल और लक्षद्वीप  के बारे मे। 

लक्षद्वीप एक संस्कृत का शब्द है, जिसका अर्थ एक लाख द्वीपों का समूह होता है। जो आबादी के लिहाजे से भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश है। जहा की आबादी 2011 की जनगणना के अनुसार 64 लाख के पर की थी। लक्षद्वीप  मे कई सारे द्वीप है, जिसमे कई सारे द्वीपों मे हाल के समय मे मानव जीवन नहीं है, कई सारे खूबसूरत द्वीपों पर लोग बसते है। लक्षद्वीप  मे कई सारे द्वीप मौजूद है, जिनमे से बांगरम द्वीप,कवारत्ती द्वीप, कदमत आइलैंड आदि है। 

लक्षद्वीप मे घूमने की जगह


लक्षद्वीप मे घूमने की जगह - Lakshadweep me ghumne ki jagah 

  1. बांगरम द्वीप - Bangram Island in Hindi
  2. कवारत्ती द्वीप - Kavartti Island in Hindi 
  3. मरीन संग्रहालय - Marine museum in Hindi 
  4. लाइट हाउस - Light House in Hindi 
  5. कदमत आइलैंड - Kadmat Island in Hindi 
  6. कल्पेनी द्वीप - Kalpeni Island in Hindi 
  7. आगट्टी द्वीप - Agatti Island in Hindi 
  8. अमिनदीवी द्वीप - Ameendivi Island Hindi
  9. पिट्टी पक्षी अभ्यारण - Pitti Bird Sanctuary in Hindi
  10. थिन्नकारा द्वीप - Thinnkara Island in Hindi
  11. किल्टान द्वीप - Kiltan Island in Hindi

1 बांगरम द्वीप - Bangram Island in Hindi

लक्षद्वीप मे घूमने की जगह


वैसे लक्षद्वीप अपने द्वीपों के लिए जाना जाता है, जिसमे यहा के कई सा खूबसूरत द्वीप है। और इन्ही द्वीपों मे से एक द्वीप है, बांगरम द्वीप यह द्वीप घूमने के लिए लक्षद्वीप की सबसे अच्छी जगहों मे से एक जगह है। यह द्वीप अपनी बेहतरीन मूंगा के लिए खास प्रसिद्ध है। बात करें द्वीप की तो इस द्वीप को रत्नों के द्वीप की सूची रखा गया है। यानि की यह द्वीप दुनिया के सबसे खूबसूरत द्वीप मे एक है। बांगरम द्वीप का पानी काफी ज्यादा साफ व स्वच्छ है। जो पर्यटकों के लिए सोने पे  सोहागे जैसा है। अगर आप लक्षद्वीप मे घूमने जा रहे है, तो एक बार यहा जरूर जाए। 


2 कवारत्ती द्वीप - Kavartti Island in Hindi

लक्षद्वीप में घूमने की जगह
Image - Kavartti Island

कवारत्ती द्वीप लक्षद्वीप की राजधानी है। दोस्तों, आपको बता दे की कवारत्ती द्वीप अपनी खूबसूरती की वजह से पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करने मे किसी भी प्रकार की कोई भी कसर नहीं छोड़ता है। आपको बता दे की यहा की बेहतरीन रेत और खूबसूरत वातावरन पर्यटकों को काफी ज्यादा पसंद आता है। यही कारण है, की यहा हर साल भारी संख्या मे पर्यटक आते है। 


3 मरीन संग्रहालय - Marine museum in Hindi 

अगर आप समुंदरी जीवन को जानने के बारे मे रुचि रखते है, तो आपको एक बार लक्षद्वीप के मरीन संग्रहालय जाना चाहिए। यहा पर आप बारीकी से समुंदरी जीवन के बारे मे जानकारी प्राप्त कर सकते है। 

आप यहा से जन सकते है, की समुन्द्र मे कितने प्रकार के जीव होते है, और वह छोटे बड़े जीव किस तरह से जीवन को जीते है, आदि के बारे मे। यह लक्षद्वीप मे घूमने की एक उत्तम जगह है। 


4 लाइट हाउस - Light House in Hindi 

लक्षद्वीप मे घूमने की जगह
Image -  Light House 

लाइट हाउस जिसे हिन्दी मे प्रकाश स्तम्भ से भी संबोधित किया जाता है। यह लक्षद्वीप मे घूमने की कृत्रिम जगहों मे से एक है। जिसका निर्माण 1985 मे किया गया था। यह शानदार लाइट हाउस मिनीकॉय आइलैंड पर बना हुआ है। अगर आप कृत्रिम वस्तुए देखने के शौकीन है, तो आप यहा पर जरूर जाए। लाइट 300 फिट की उछाई तक पर बना हुआ है। 


5 कदमत आइलैंड - Kadmat Island in Hindi 

लक्षद्वीप मे घूमने की जगह



अगर आप साहसिक गतिविधियों मे रुचि रखते है, तो आपको एक बार कदमत आइलैंड की सैर करणी चाहिए। क्यूंकी आप यहा पर पैरा   , स्कूबा ड्राइविंग आदि जैसी मजेदार और साहसिक गतिविधियों का आनंद ले सकते है। साथ ही आप यहा पर शाम के समय सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा भी देख सकते है। जो की काफी खूबसूरत है, जिसे आप कभी भूल नहीं पाओगे। 


6 कल्पेनी द्वीप - Kalpeni Island in Hindi 

यह द्वीप अपने आप मे बेहद शानदार द्वीप माना जाता है। जो की कोईफ़ैनी  द्वीप के नाम से भी जाना जाता है। इस द्वीप का नजारा बेहद ही सुरम्य और रमणीय है। आप इस खूबसूरत द्वीप पर फोटोग्राफी आदि भी कर सकते है। इसके अलावा यह द्वीप प्रकर्तिक वातावरन से भी लबरेज है। यहा द्वीप प्रकरति प्रेमी पर्यटकों को पसंद आता है। तो अगर आप भी उसी तरह के पर्यटक है, तो एक बार इस द्वीप की सैर जरूर करें। 



7 आगट्टी द्वीप - Agatti Island in Hindi 

लक्षद्वीप मे घूमने की जगह

यह द्वीप करीं 9 किलोमीटर की भूमि पर है। जो लक्षद्वीप मे ज्यादातर हनीमून डेस्टिनेशन के रूप मे जाना जाता है, यानि की यह जगह नए नवेले जोड़ों को काफी रास आता है। यहा के प्रकर्तिक सुंदरता भी बेइंतहा खूबसूरत है। यह द्वीप लक्षद्वीप का एक मुख्य और घूमने लायक जगहों मे सुमार एक शानदार जगह है। जो अपनी कई सारी बढ़िया चीजों की वजह से मशहूर है। 


8 अमिनदीवी द्वीप - Ameendivi Island Hindi

लक्षद्वीप मे घूमने की जगह

यह द्वीप लक्षद्वीप के अन्य द्वीपों की ही तरह अपने आप में बेहद खूबसूरत और ममोहक द्वीप है। यह द्वीप ज्वालामुखी के लिए खासा प्रसिद्ध है। साथ ही आपको हम बताते चले की यह द्वीप लक्षद्वीप में घूमने की जगहों में एक शानदार विकल्प है। जिसे आप चुन सकते है।


9 पिट्टी पक्षी अभ्यारण - Pitti Bird Sanctuary in Hindi 

दोस्तो, अगर आप पक्षी प्रेमी और नेचर लवर है तो फिर आप लक्षद्वीप की पिट्टी पक्षी अभ्यारण को मिस नही कर सकते है। यह जगह पक्षियों की सुंदर घर है। जो की पर्यटकों के लिए भी बहुत ही खास है। आस पास का प्राकृतिक वातावरण इस जगह को और भी खास बनाता है। समुद्री द्वीप पर स्थित यह अभ्यारण अपने आप में बहुत ही खास है।



10 थिन्नकारा द्वीप - Thinnkara Island in Hindi

लक्षद्वीप मे घूमने की जगह

यह द्वीप लक्षद्वीप में सबसे न्यूनतम लोगो वाले द्वीप में से एक है। शांत और प्राकृतिक के साथ कुछ समय बिताने के लिए इससे और अच्छी जगह शायद आपको हर जगह नहीं मिल सकती है। धिन्नकारा द्वीप लक्षद्वीप के पर्यटक स्थलों में एक उच्च स्थान रखता है। अगर आप अकेले और प्रकृति के समन्वय में कुछ समय बिताने के बारे में सोच रहे तो यह जगह आपके लिए है।


11 किल्टान द्वीप - Kiltan Island in Hindi

किल्टान द्वीप लक्षद्वीप में एक खूबसूरत द्वीप है। जो अपनी आचार्यजनक चट्टानों के लिए काफी मशहूर है। जी हा यहां की चट्टाने काफी अलग किस्म की है। साथ ही यहां का वातारण भी बहुत शांत और सुगम प्रतीत होता है। को घूमने के लिए बिल्कुल सही माना जाता है।


लक्षद्वीप जाने  का खर्चा - Cost of going to Lakshadweep in Hindi 
लक्ष्यद्वीप में घूमने की जगह

दोस्तों, लक्षद्वीप समुन्द्र मे बसा हुआ छोटे छोटे द्वीपों का समूह है। जो घूमने के लिए एक आदर्श जगह है। बात करें लक्षद्वीप मे घूमने के खर्चे की तो अगर आप अकेले लक्षद्वीप घूमने जा रहे हो, तो इसके लिए आपको करीब 3 से 4 दिनों की यात्रा के लिए 1 लाख से 1 लाख 20 हजार भारतीय रुपयों का खर्च आ सकता है। दोस्तों हम आपको यहा पर यह भी बताते चले की यह एक अनुमानित अंदाज है। जरूरी नहीं आपकी यात्रा मे भी इतना ही खर्चा आएगा। 


लक्षद्वीप का  खान-पान - Femous food of Lakshadweep in Hindi 

लक्षद्वीप मे खान पान आपको दूसरी जगहों से थोड़ा अलग मिल सकता है, क्यूंकी लक्षद्वीप एक द्वीप है। जो समुन्द्र से घिरा हुआ। चारों तरह से पानी से घिरा होने के कारण आपको यहा पर नारियल के फल की मिठाईया और व्यजन देखने को मिल जाएगी। दिशेश् की तो इसमे नारियल के दूध की  आइसक्रीम, नारियल के दूध से बनी चावल खीर, आदि प्रकार की कई सारी भी दिशेश आपको यहा पर देखने को मिल जाएगी। जिसका स्वाद आपको हमेशा याद रहेगा।


लक्षद्वीप मे घूमने का सही समय - Right time to visit Lakshadweep in Hindi 

दोस्तों, अगर आप भी इस टापू पर घूमने जाने की तैयारी कर रहे है, आपको सुविधा के लिए हम आपको बता दे की लक्षद्वीप मे घूमने का सबसे उत्तम समय सितंबर के अंतिम से लेकर मार्च महीने तक का होता है। जिसमे आप हल्की धूप के साथ हल्की हवाई के साथ समुन्द्र के तटों पर कुछ शानदार और यादगार पलों को बीता सकते है।  


लक्षद्वीप मे कहा रुके - Where stay in Lakshadweep in Hindi 
लक्ष्यद्वीप में घूमने की जगह

लक्षद्वीप मे रुकने के लिए हर आइलैंड तो नहीं पर अधिकतर आइलैंड मे रुकने की व्यवस्था है। बात करें तो आपके के रुकने के लिए कई सारे आइलैंड पर रोजर्ट मिल जाएंगे। जहा पर आराम कर सकते है अथवा रात बीता सकते है। वही दोस्तों हम हमार तरफ से आपको बता दे की लक्षद्वीप अच्छे और सुरक्षित द्वीप पर कुछ कमाल का करना चाहते है, तो कैम्पिंग भी कर सकते है। 


लक्षद्वीप कैसे पहुचे - How to reach Lakshadweep in Hindi
लक्ष्यद्वीप में घूमने की जगह

दोस्तों लक्षद्वीप पहुचने के लिए आपके पास 2 मार्ग है, पहला हवाई जहाज से वही आप थोड़े साहसिक गतिविधियों मे विश्वास रखते है तो जहाज से, 

हवाई जहाज से - लक्षद्वीप हवाई जहाज से जाने के लिए आपको सबसे पहले Kocchi आना पड़ेगा, Kocchi से आप लक्षद्वीप के लिए फ्लाइट के लिए आप ले सकते है। कोच्चि से लक्षद्वीप का अगट्टी हवाई अड्डा जुड़ा हुआ। जहा से नियमित रूप से आवागमन होता है। 


समुद्री जहाज से - दोस्तों यह सफर हवाई सफर के मुकाबले थोड़ा लंबा हो सकता है, लेकिन यह एक यादगार सफर होगा अगर आप लक्षद्वीप का फैसला समुद्री जहाज से करते है। इसके लिए आपको कोच्चि और समुन्द्र के किनारे वाले शहरों से जहाज लक्षद्वीप लिए मिल जाएगा। 


लक्षद्वीप फोटो गॅलरी - Lakshadweep Photo Gallery
लक्ष्यद्वीप में घूमने की जगह

लक्ष्यद्वीप में घूमने की जगह

लक्ष्यद्वीप में घूमने की जगह

लक्ष्यद्वीप में घूमने की जगह

लक्ष्यद्वीप में घूमने की जगह


लक्षद्वीप मैप - Lakshadweep map  


QNA

Q लक्षद्वीप कैसे जाया जाता है ? 
 A  लक्षद्वीप आप समुद्री जहाज या हवाई जहाज से जा सकते है। 

 

Q लक्षद्वीप मे कौनसी भाषा बोली जाती है ? 

A लक्षद्वीप मे मलयालम बोली जाती है। 


Q लक्षद्वीप महंगा है ? 

A जी हा, लक्षद्वीप की यात्रा करने के लिए आपके पास एक अच्छा खास बजट चाहिए। 


निष्कर्ष 

दोस्तों, आज के इस आर्टिकल मे हमने आपको बताया लक्षद्वीप मे घूमने की जगह, लक्षद्वीप जाने का सही समय, लक्षद्वीप का प्रसिद्ध खान - पान और लक्षद्वीप के बारे मे। 

आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमे कमेन्ट करके जरूर बताए और हमारे इस लेख को अपने सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कीजिए ताकि और भी लोग लक्षद्वीप के बारे जन सकते। 



Post a Comment

Previous Post Next Post