Top 12 Agra me ghumne ki jagah - हिंदी में

आगरा मे घूमने की जगह

भारत की राजधानी दिल्ली से 233 किलोमीटर की दूरी पर बसा आगरा बेहद खूबसूरत शहर है। आगरा का ताजमहल जिसे देखने के लिए पर्यटक दुनिया के कोने कोने से देखने के लिए आते है। ताजमहल अलावा भी आगरा शहर मे कई सारे घूमने के लिए शानदार पर्यटक स्थल है। आइए आज आपको हमारे इस लेख मे बताते है, आगरा मे घूमने की जगह और आगर के बारे मे कुछ रोचक तथ्य। 

यमुना नदी के तट पर बसा आगरा उत्तरप्रदेश राज्य का महत्वपुरण शहर है। जो जाना जाता है अपनी संस्कृति, इतिहास और अपनी  ऐतिहासिक धरोहर ताजमहल के लिए। इसके अलावा अगर आगरा घूमने जा रहे हो तो आगरा के स्वादिस्ट पकवानों का भी स्वाद लेना भूले। तो आइए आज इस लेख मे हम आपको बताते है आगरा के बारे मे विस्तार से।



    आगरा घूमने का सही समय - Right time to visit in Agra in hindi 

    दोस्तों, आगरा शहर मे घूमने के लिए आप साल के किसी भी महीने मे जा सकते है। लेकिन बात करे आगरा मे घूमने के सबसे अच्छे समय की तो नवंबर से मार्च तक के समय को आगरा मे घूमने के लिए सबसे अनुकूल मौसम माना जाता है। हा इस समय थोड़ी सी सर्दी का सामना आपको करना पड़ सकता है, तो इसके लिए आप थोड़ी सावधानी जरूर बरते। 


    आगरा मे घूमने की जगह - Agra me ghumne ki jagah hindi me

    दोस्तों, आगरा अपने ताजमहल के लिए विश्व भर मे जाना जाना है, लेकिन आगरा घूमने जाने वालों ज़्यादतर लोगों को ताजमहल के अलावा आगरा मे घूमने के लिए बाकी और जगहों के बारे मे ज्यादा पता नहीं होता है। लेकिन हम आपको आज आगरा मे घूमने की 12 बेहतरीन जगहों के बारे मे बताएंगे।


    1  ताजमहल -  Tajmahal in hindi 

    आगरा मे घूमने की जगह

    दुनिया के 7 अजूबों मे से एक ताजमहल आगरा मे घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगह है, जहा पर घूमने के लिए लोग देश-विदेश से आते है। यह महल मुग़ल वास्तुकला का एक बेहतरीन उदाहरण है। 


    आपको बता दे की ताजमहल घूमने के नजरिए से भारत मे ज्यादा देखे जाने वाली जगहों मे से एक है। इसका निर्माण 5 वे मुग़ल शासक शाहजहा ने अपनी प्रिय पत्नी मुमताज महल की याद मे 1631 मे करवाया था। 


    2  फतेहपुर सीकरी -  Fatehpur Sikri in hindi   

    आगरा मे घूमने की जगह

    आगरा से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित फतेहपुर सीकरी भी आगरा मे घूमने के लिए एक शानदार जगह है। जिसका निर्माण 1569 मे किया गया था। आपको बता दे फतेहपुर सीकरी करीब 14 तक(1571-1585) तक मुग़ल साम्राज्य की राजधानी भी रह चुका है। 


    यह महल काफी आकर्षक महल है जिसमे पंच महल, दीवाने-ए-आम, दीवाने-ए-खास और बुलंद दरवाजा आदि मुख्य आकर्षण है। 


    3 आगरा मे घूमने की जगह किठम झील -  Kitham lake in hindi   

    आगरा मे घूमने की जगह

    अगर आप आगरा मे पिकनिक मनाने की सोच रहे है मै आपको बता की कीठम झील आपके लिए एकदम सही जगह है। 


    इस झील पर आप कई प्रकार की पक्षियों की प्रजातियों को देख सकते है, इसके अलावा आप इस झील एकदम शांत वातावरण का आनंद भी ले सकते है। 


    आपको बता दे की किठम झील मे आप बोटिंग जैसी गतिविधि का आनंद भी ले सकते है। और इस झील का एक नाम सुर सरोवर भी है। 

    4 आगरा का किला - Agra fort in hindi  

    आगरा मे घूमने की जगह

    लाल बलुआ पत्थर से निर्मित यह किला यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर मे शामिल बेहद आकर्षक किला है। यह 16 शताब्दी मे निर्मित बेहद खूबसूरत वास्तुकला का नजारा है। 


    इसका निर्माण तीसरे मुग़ल बादशाह अकबर द्वारा कराया गया था। आपको बता दे की यह किला ताजमहल से मात्र ढाई किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 


    5 आगरा मे घूमने की जगह मेहताब बाग -  Mehtab bag  in hindi   

    आगरा मे घूमने की जगह

    मेहताब बाग या काला ताजमहल के नाम से मशहूर यह जगह भी आगरा मे घूमने की जगह बेहद लोकप्रिये है। इसके बारे मे कहा जाता है, एक मुग़लों के द्वारा ताजमहल से भी खूबसूरत एक और महल को बनाने का निश्य किया गया है।


     लेकिन किसी कारण वस इस महल को अधूरा छोड़ना पड़ गया। जिसके कारण यह महल अधूरा ही रह गया। और इसे मेहताब बाग के नाम से जाना गया। 


    6 अकबर का मकबरा -  Akbar ka makbra in hindi  

    आगरा मे घूमने की जगह
     

    सिकंदरा नामक जगह पर यह मकबरा आगरा मे घूमने की जगह मे से एक है। इस मकबरे के आस-पास काफी बेहतरीन वातावरन का नजारा देखने को मिल जाएगा। आपको बता दे की इस मकबरे का निर्माण चौथे मुग़ल बादशाह जहांगीर द्वारा करवाया गया था। इस मकबरे मे अकबर को दफन किया गया था। 


    7  राम बाग -  Ram bag in hindi 

    आगरा मे घूमने की जगह

    राम को मुग़ल बादशाह बाबर द्वारा बनाया गया था। जिसे भारत का मुग़लों द्वारा बनाया गया, पहला गार्डन भी माना जाता है। राम बाग को पहले आराम बाग के नाम से जाना जाता था जिसे बाद आराम से राम बाग के नाम से बदल दिया गया। 


    इस बाग मे मौजूद पेड-पौधे और हरियाली किसी भी पर्यटन का मन मोह लेती है। कहा जाता है की, बाबर को काबुल ले जाने से पहले कुछ समय के लिए इसी  गार्डन मे दफनाया गया था। 


    8 शीश महल -  Shish Mahal in hindi    

    आगरा मे घूमने की जगह

    इस महल को मुग़ल बादशाह अपने निजी आवास के रूप मे काम मे लेते थे। यह एक छोटा परंतु बेहद आकर्षक और शानदार महल है। इस महल मे दर्पण का बहुत ज्यादा तौर पर इस्तेमाल किया गा है। 


    यही कारण है की इस महल को शीश महल भी कहा जाता है। आपको बता दे की इस महल को शिस्य हवेली भी कहा जाता है। 


    9 मानकमेश्वर मंदिर आगरा - Mankameshwar Temple Agra in hindi  

    आगरा मे घूमने की जगह

     
    तोमर वंस द्वारा 11 वी सदी मे निर्मित यह मंदिर आगरा का सबसे पुराने मंदिरों मे से एक है। जो भगवान शिव को समर्पित एक हिन्दू मंदिर है।

     मंदिर की वास्तुकला बेहद खूबसूरत है। अगर आप शिव रात्री के समय इस आगरा जाते हो तो यह मंदिर काफी ज्यादा सजा हुआ आपको नजर आएगा।


    10  चीनी का रौजा -  chini ka rouja in hindi  

    आगरा मे घूमने की जगह

    सन 1635 मे निर्मित यह एक इस्लामिक मकबरा है। जिसका निर्माण 1635 मे किया गया था। इस मकबरे की वस्तुकला बेहद आकर्षक है। पर्यटक अक्सर इस मकबरे के फोटो अपने साथ लेकर जाते है। 


    इस मकबरे को आयताकार ढांचे मे ढाला गया है। इस मकबरे के ऊपर गोल गुबन्द बना हुआ है, जिस पर इस्लाम के पवित्र शब्दों का वर्णन किया गया है। 


    11  अंगूरी बाग -  Anguri bag in hindi  

    आगरा मे घूमने की जगह

    आगरा किले से 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह बाग आगरा मे घूमने की लोकप्रिये जगहों मे से एक है। जिसका निर्माण सन 1637 मे मुग़ल सम्राट शाहजहा द्वारा बनवाया गया था। अंगूरी बाग के अलावा यहा पर एक महल भी बना हुआ, जो सफेद संगमरमर से बना हुआ है। 


    जो पर्यटकों को बेहद रास आता है। बता दे की यहा पर घूमने के लिए शुल्क भी लगता है, जो भारतीय लोगों पर 40 रुपए प्रति व्यक्ति तथा 500 रुपए विदेशी प्रति व्यक्ति पर लिया जाता है। 


    12 ताज म्यूजियम -  Taj meseum in hindi 

    आगरा मे घूमने की जगह

    यह संग्रहालय आगरा शहर का महत्वपूर्ण संग्रहालय है, जो मुग़ल कालीन समय का वर्णन करता है। अगर आप इतिहास प्रेमी है तो आप इस संग्रहालय मे घूमने जा सकते है। इस संग्रहालय मे आपको मुग़ल काल हथियार, वस्त्र, कपड़े आदि वस्तुए देखने के मिल जाएगी। 


    आगरा का स्थानीय खान-पान - local food of Agra in hindi 

    दोस्तों, अगर आप आगरा घूमने जा रहे है, तो ताजमहल के दीदार के अलावा आप आगरा के कुछ फेमस स्थानीय खान-पान का स्वाद भी जरूर चखे। 

    वैसे तो आगरा मे कई सारे भोजन फेमस है, लेकिन आगरा का पेठा आगरा का सबसे प्रसिद्ध व्यजन है। इसके अलावा आगरा मे शाही टुकड़ा, गजक, घेवर, तंदूरी चिकन, दालमोट, पराठा भी काफी ज्यादा फेमस है, जिनका स्वाद आप एक बार जरूर चखे।  


    आगरा में कहा रुके - where stay in Agra in hindi 

    दोस्तो, आगरा एक बहुत बड़ा शहर है और अगर आप इस शहर की यात्रा कर रहे है, तो आपको बता दे की इस में रुकने के लिए कई सारी होटल मौजूद है। जहा पर आप ठहर सकते है। आप अपने बजट के आधार पर आगरा में रुक सकते है। 


    आगरा घूमने का खर्चा - cost of visiting Agra in Hindi

    वैसे तो दोस्तों, आप सबको पता है ही होगा की किसी भी जगह पर घूमने का खर्चा कितना होगा इसका कोई भी एक सही अनुमान लगाना तो लगभग असम्भव है। 


    क्योंकि यह खर्चा आपकी यात्रा करने के तरीके और आपके समय पर निर्भर करता है। हम आपको एक अनुमान बता सकते हैं। बात करें आगरा में घूमने के खर्चे की तो यह 2 से 3 दिनों के लिए 5 से 7 हजार के बीच प्रति व्यक्ति आ सकता है।


    आगरा कैसे पहुचे - How to reach Agra in hindi 

    आगरा उत्तरप्रदेश शहर का बड़ा शहर जो भारत के काफी शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आइए आपको बताते है आगरा कैसे पहुचे । 


    सड़क मार्ग से आगरा कैसे पहुचे - How reach Agra by road in hindi 

    सड़क मार्ग से आगरा उत्तरप्रदेश राज्य के अलावा जयपुर, दिल्ली, अहमदाबाद आदि शहरों से जुड़ा हुआ है। जिससे आपको आगरा पहुचने मे आसानी होगी। 


    रेल मार्ग से आगरा कैसे पहुचे - How reach Agra by Train in hindi  

    आगरा छावनी आगरा का मुख्य स्टेशन है, जो देश के बड़े बड़े शहर - दिल्ली,मुंबई,सूरत,अहमदाबाद,भोपाल,जोधपुर जैसे शहरों से जुड़ा हुआ है।आपको बता दे की आगरा रेल्वे स्टेशन काफी सारी सुविधाओ से संपन्न है।  


    फ्लाइट से आगरा कैसे पहुचे - How reach Agra by Flight in hindi 

    आगरा का हवाई अड्डा आगरा एयरपोर्ट है, जो शहर से मात्र 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह हवाई अड्डा देश के बड़े बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है। लेकिन अगर आप आपके शहर से आगरा के लिए हवाई जहाज नहीं मिलती है, तो आप दिल्ली आ सकते है। दिल्ली आगरा से करीब 242 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 


    आगरा मेप - Agra map 


    आगरा फोटो गॅलरी - Agra photo gallery 

    आगरा में घुमने की जगह

    आगरा में घुमने की जगह

    आगरा में घुमने की जगह

    आगरा में घुमने की जगह

    आगरा में घुमने की जगह


    QNA

     

    Q आगरा की सबसे मशहूर चीज क्या है ? 

    आगरा अपने ताजमहल के लिए दुनियाभर मे मशहूर है। 


    Q ताजमहल का टिकट कितने का है ? 

    बात करे ताजमहल के टिकट की भारतीय लोगों को इसके लिए 50 रुपए देने होंगे, वही विदेशी लोगों को ताजमहल घूमने के लिए 1100 रुपए तक देने पड़ सकते है। 


    Q ताजमहल कितने बजे से कितने बजे तक खुला रहता है ? 

    ताजमहल सूर्यउदय से सूर्यास्त तक पर्यटकों के लिए खुला राहत है, यानि ताजमहल दिनभर खुला रहता है। 


    तो दोस्तों, यह था हमारा आर्टिकल जिसमे हमने आपको बताया आगरा मे घूमने की जगह, (Agra me ghumne ki jagah hindi me) आगरा जाने का सही समय और आगरा घूमने के खर्चे के बारे मे। 


    आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमे कॉमेंट करके जरूर बताए और हमारे इस आर्टिकल को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करे। 



    Post a Comment

    Previous Post Next Post