प्रकृति की गोद मे बसा हुआ, शिलांग शहर बेहद ही खूबसूरत शहर है। जो अपने यहा आने वाले पर्यटकों को कभी भी निराश नहीं करता है। पूर्वोउत्तर भारत की खूबसूरती को बया करता यह शहर बेइंतहा सुंदर और आकर्षक शहर है। यहा की संस्कृति, प्राकृतिक वातावरन हर किसी का ध्यान अपनी ओर केंद्रित करता है।
Shillong in Hindi - शिलांग शहर पूर्वोउत्तर भारत के राज्य मेघालय की राजधानी है। जो अपनी सीमाए असम और बांग्लादेश के साथ साझा करता है। ब्रिटीशर द्वारा बसाया गया यह शहर, एक स्टेशन है। जहा की बहुसंख्यक आबादी ईसाई है और उसके ठीक बाद हिन्दू धर्म है, जो की 2011 की जनसंख्या गणना के अनुसार 46.49 और 41.95 प्रतिशत क्रमश है।
शिलांग को झीलों की नगरी और बादलों का घर भी कहा जाता है। तो चलिए जानते है, हमारे इस आर्टिकल मे शिलांग में घूमने की जगह और शिलांग शहर मे जाने की की पूरी जानकारी।
शिलांग मे घूमने की जगह - Shillong me ghumne ki jagah in Hindi
1 पिक पॉइंट - Shillong Pick Point in hindi
जैसे की दोस्तों, नाम से ही पता चलता है की यह शिलांग की सबसे उच्ची जगह है। यहा से आप पूरे शिलांग शहर को अद्भुत दृश्य को देख सकते है। साथ यहा पर कुछ समय शांति के साथ बीता सकते है। यह जगह शिलांग के खूबसूरत पर्यटक स्थलों मे से एक है। आप अगर शिलांग घूमने जा रहे है, तो एक बार इस जगह का भ्रमण जरूर करें।
2 हाथी जलप्रपात - Elephant Falls in Hindi
यह झरना शिलांग आने वालों पर्यटकों का काफी पसंद आता है, जिसके आस पास का वातावरन बहुत ही सुंदर मनमोहक है। अगर हम बात करें इस जलप्रपात के इतिहास की तो कहा जाता है की इस झरने के पास एक हाथी की आकृति हुई थी, जिसके कारण ब्रिटीशर ने इस झरने का नाम एलीफान्ट वॉटर्फॉल रखा था। लेकिन एक प्राकृतिक आपदा के कारण वह आकृति टूट गई।
3 लेडी हैदरी पार्क - Lady Hydari Park in Hindi
लेडी हैदर पार्क , शहर मे स्थित एक पार्क है। जो की प्राकृतिक प्रेमियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण जगह है। पार्क का नाम असम के पूर्व राज्यपाल की पत्नी के नाम के रखा गया है। पार्क घूमने के लिए एक आदर्श जगह है।
यहा पार्क आपको आराम करने की सुविधा, खेलने का मैदान एक छोटा सा चिड़ियाघर भी मौजूद कराता है। इस चिड़ियाघर मे आपको मेघालय राज्य के स्थनीय पशु व पक्षी देखने का अवसर मिलता है। पार्क मे कई प्रकार के रंग - बिरंगे फूल भी देखने को मिल जायेगे। अगर आप एक फोटोग्राफर है, तो फिर तो ये पार्क आपके लिए सोने पे सोहागा जैसा है।
4 डॉन बॉसको संग्रहालय - Don Bosco Museum in Hindi
दोस्तों, यह संग्रहालय न केवल शिलांग का अपूति पूरे पूर्वी भारत की संस्कृति का एक अद्भुत समावेश है। जिसेमे कई सारी संस्कृतियों को आज भी जीवंत करके रखा हुआ। साथ ही आपको बता दे की इस संग्रहालय मे आज के समय मे कई सारी प्रतियोगिताए आयोजित की जाती है। जिसमे देश के विभिन्न लोग भाग लेते है।
5 स्प्रे ईगल जलप्रपात - Spray Eagle Falls in Hindi
अगर आप जलप्रपात देखने में रुचि रखते है। तो एक बार शिलांग केएस स्प्रे ईगल जलप्रपात को देखने जरूर जाए और साथ में अपना कैमरा भी लेते जाए। आपको बता दे की इस झरने की आकृति बाज के पंख के जैसी है। जिसके कारण ही इसे स्प्रे ईगल जलप्रपात के नाम से जाना जाता है। आप इस झरने के आज पास कुछ समय शांति व्यतीत कर सकते है।
6 मावफ्लांग पवित्र वन - Mawphlang Sacred Forest in Hindi
अगर आप आने वाली अगली छुट्टियां प्रकृति के साथ बिताने चाहते है, तो आपको पूर्वोत्तर भारत जाना होगा। और उन्ही में से एक आता है, मावफ्लांग पवित्र वन जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए किसी भी पहचान का मोहताज नहीं है। यह वन आपको प्राकृतिक के साथ समय बिताने और खुलकर जीवन जीने की पूरी पूरी इजाजत देता है।
7 डेविड स्कॉट ट्रेल - David Scott Trail in Hindi
दोस्तो यदि आप ट्रेकिंग लवर है, तो फिर किस बात की देरी। यह डेविड स्कॉट ट्रेल ट्रेकिंग के लिए एक शानदार जगह है। जिसकी लंबाई करीब 16 किलोमीटर है और यह इस 16 किलोमीटर के भीतर असीमित प्राकृतिक सुंदरता, और शानदार अनुभव प्रदान करता है। इसका नाम ब्रिटिश साम्राज्य के समय उनके एक अधिकारी के नाम पर रखा गया था।
8 राइनो हेरिटेज संग्रहालय - Rhino Heritage Museum in Hindi
यह संग्रहालय विशालकाय और शक्तिशाली गेंडो को समर्पित संग्रहालय है। जहा पर आप गेंडो के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते है। अगर आप गेंडो के बारे में जानने में रुचि रखते है, तो राइनो हेरिटेज संग्रहालय शिलांग घूमने जरूर जाए।
9 वार्ड्स झील - Wards Lake in Hindi
यह झील भी शिलांग की अद्भुत और बेहतरीन खूबसूरती को दर्शाती है। आपको बता दे यह झील एक कृत्रिम झील है। और इस झील को सबसे खास बात है, इस झील पर बना हुआ लकड़ी का ब्रिज जो इस झील का मुख्य आकर्षण है। आप इस झील में बोटिंग जैसी गतिविधि का भी आनंद ले सकते है।
10 उमीयाम झील - Umiam Lake in Hindi
उमीयम झील शिलांग की सबसे बेहतरीन पर्यटक स्थलों मे से के है। आपको बता दे की यह मंत्रमुक्त कर देने वाली झील मानव निर्मित झील है। जो अपनी खूबसूरती के लिए पर्यटकों को खासा आकर्षित करती है। इस झील के किनारे से सूर्यास्त के नजारा भी देखने लायक होता है। आप चाहे तो यह के खूबसूरत नज़रों को अपने केमेरे मे कैद भी कर सकते है।
11 लेटलम घाटी - Latlam Valley in Hindi
अगर आप प्राकृतिक प्रेमी है, तो लेटनमं घाटी आपका स्वागत करती है। क्यूंकी यहा का प्राकृतिक नजारा है, ही कुछ एसा। साथ आप यहा से आप इस घाटी और प्रकृति की सुंदरता को भी देख सकते है। साथ ही आप इस जगह पर ट्रेकिंग आड़ भी कर सकते है। जो आपको आने वाले लंबे समय तक याद रहने वाली है।
12 मीठा झरना - sweet waterfall in Hindi
यह झरना शिलांग में सबसे ऊंचाई से गिरने वाले झरनों में से एक है। इस इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण ही लोग को इसके नीचे खड़े रहने की अनुमति नहीं है। यदि आप कई दूर शांति से अपने जीवन के कुछ समय को बिताने के बारे में सोच रहे है, तो यह जगह आपके लिए है। जहा पर आप शांति के साथ कुछ बिताकर अपने जीवन में एक नई और ताजी शुरुआत कर सकते है।
13 फान नोंगलाइट पार्क - Phan Nonglait Park in Hindi
अगर आप वन्यजीव प्रेमी है तो फिर तो आपको यह पार्क बिल्कुल भी मिस नही करना चाहिए क्योंकि इस पार्क में आपको तेंदुआ , भालू और सियार आदि कई सारे जानवर देखने को मिल जायेंगे। यह पार्क शिलांग शहर के मध्य में स्थित एक खूबसूरत पार्क है। जो हर साल हजारों वन्यजीव प्रेमीयो को अपनी ओर आकर्षित करने में सफलता हासिल करता है।
शिलांग का घूमने का खर्चा - Cost of visiting Shillong in Hindi
दोस्तो, जब भी हम कही घूमने जाते है, तो उसमे बहुत से खर्चे शामिल होते जैसे जाने - आने का, रुकने और खाने आदि का। वही बात करें शिलांग घूमने के खर्च की तो सारे खर्चा को मिलकर शिलांग घूमने के लिए करीब 6 हजार रुपए से लेकर 8 रुपए का खर्चा प्रति व्यक्ति आ सकता है। जो की औसत खर्च है।
हालांकि अगर आप यात्रा के दौरान कई और भी गतिविधियों करते है, तो आपके यह खर्चा ज्यादा भी हो सकता है।
शिलांग ट्रिप के लिए कौन सा टाइम बेस्ट है - Best time to explore Shillong in Hindi
शिलांग एक खूबसूरत शहर है, जिसे प्राकृतिक सुंदरता का मानी वरदान प्राप्त है। बात करें शिलांग में घूमने के सही समय की तो माना जाता है की शिलांग में गर्मियों के समय शिलांग अपनी खूबसूरती के चरम पर होता है।
चूंकि शिलांग हरा भरा है, इसके कारण मार्च से जुलाई के मध्य यहां का वातावरण घूमने बिलकुल उपयुक्त होता है।
शिलांग का प्रसिद्ध खान - पान - Famous Food and Drinks of Shillong in Hindi
शिलांग शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ - साथ अपने स्वादिष्ट भोजन से भी पर्यटकों को खासा उत्साही बनाता है। बात करें शिलांग के प्रसिद्ध खान पान की इसमें सबसे पहले नाम आता है, पोमालोई की जो चावल को मदद से तैयार किया जाता है। इसके अलावा शिलांग में नाकाम बिच्ची, पुखलें और मोमोज भी शिलांग के कुछ प्रसिद्ध व्यंजन है। जो शिलांग में घूमने आने वाले पर्यटक इसका स्वाद ले सकते है।
शिलांग मे रुकने की जगह places to stay in shillong in Hindi
दोस्तो, शिलांग में रुकने के लिए कई सारी होटल्स और पर्यटक के लिए स्पेशल जगह है। जहा पर आप शिलांग यात्रा के दौरान ठहर सकते है।
आप चाहे तो होटल या फिर किसी बढ़िया जगह पर गेस्ट हाउस भी बुक कर सकते है। हालांकि आपको बता दे की शिलांग में गेस्ट थोड़े महंगे हो सकते है। तो आप अपने बजट के हिसाब से तय कर सकते है को आपको कहा ठहरना है।
शिलांग में खरीदारी करने के लिए मार्केट - Market for shopping in Shillong in Hindi
- लापालांग बाजार
- पोलो बाजार
- भूतिया मार्केट
- पुलिस बाजार
- जेल रोड बाजार
- थ्रिप्ट मार्केट
शिलांग कैसे पहुचे - How to reach Shillong in Hindi
फ्लाइट से - फ्लाइट से शिलिंग जाने के लिए आपको शिलिंग से करीब 34 किलोमीटर की दूरी पर एक हवाई अड्डा मिलेगा। जहा से आगे आप टैक्सी या किसी अन्य वाहन से शिलिंग जा सकते है। इसके अलावा आप असम के गुवाहाटी हवाई अड्डे पर भी पहुंच कर शिलांग जा सकते है।
रेल से - अगर आप रेल से शिलांग यात्री की तैयारी कर रहे है, तो आपको बता दे की शिलांग में कोई भी रेलवे स्टेशन मौजूद नहीं। आपको गुवाहाटी तक ट्रेन मिल जायेगी। उसके बाद आपको बस से ही आगे का सफर जारी रखना होगा।
बस से - वही अगर आप बस की सहायता से जाना चाहते है, तो आप मेघालय राज्य परिवहन और असम राज्य परिवहन की बसों का चयन कर सकते है। और इसके अलावा आप निजी बस से भी इस यात्रा को पूरा कर सकते है।
शिलांग फोटो गेलरी - Shillong Photo Gallery
QNA
Q शिलांग में कौनसी नदी बहती है ?
शिलांग में उमनगोत नामक नदी बहती है।
Q शिलांग में मुझे क्या पहनना चाहिए ?
शिलिंग जाते समय आप अपने साथ कुछ गर्म कपड़े जरूर लेकर जाते।
Q शिलांग का दूसरा नाम क्या है ?
शिलांग को पूर्व का स्कोलैंड के नाम से जाना जाता है।
निष्कर्ष
तो दोस्तो, आज के इस आर्टिकल में हमने आपको बताया शिलांग में घूमने की जगह, शिलांग में घूमने का खर्चा, शिलिंग में घूमने का सही समय और शिलांग घूमने के बारे में जानकारी।
आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमे कॉमेंट करके जरूर बताएं, और हमारे इस लेख को अपने सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें।