2024 में वृंदावन में घूमने की जगह - जाने का खर्चा सहित घूमने की पूरी जानकारी

वृंदावन, उत्तरप्रदेश राज्य मे स्थित एक एतिहासिक नगर है। जिसका इतिहास कई वर्षों पुराना है। इस नगर मे एक समय पर भगवान श्री कृष्ण ने अपनी बाल लिलाए की है। जिसके कारण वृंदावन हिन्दू धर्म के अनुयायीयो के लिए बहुत ही पवित्र जगह है। नगर मे छोटे-बड़े 5000 से भी अधिक मंदिर है जिसमे प्रेम मंदिर, कृष्ण जन्मभूमि मंदिर आदि प्रमुख मंदिर है। आज के हमारे इस लेख में हम आपको बताएंगे वृंदावन में घूमने की जगह और जाने की पूरी जानकारी। 

मथुरा जिले के भीतर बसा हुआ वृंदावन एक धार्मिक नगर है। जो भगवान श्री कृष्ण के बचपन की बाल लीलाओ का प्रमाण है। इसि जगह पर श्री कृष्ण भगवान ने अपना बचपन बिताया था। आपको बता दे की इस नगर का उल्लेख विष्णु पुराण और श्रीमद्भागवत पुराण आदि मे भी मिलता है। 


दोस्तों, भगवान श्री कृष्ण को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। जिन्होंने अपने बचपन का ज्यादातर समय वृंदावन मे बिताया था। इसि कारण वृदवान  मे आपको कृष्ण भक्ति बहुत ज्यादा नजर आएगी। और हो भी क्यू न क्यूंकी भगवान कृष्ण को हिन्दू धर्म की एक अद्भुत छवि है। जो हमे हमारे जीवन के बारे मे बहुत कुछ सिखाती है। 
वृंदावन में घूमने की जगह




वृंदावन मे घूमने की जगह - Place to visit in Vrindavan in hindi

  • 1 नन्द महल गोकुल - Nand mahal
  • 2 कुसुम सरोवर - Kusum sarovar
  • 3 प्रेम मंदिर - Prem mandir
  • 4 केसी घाट - Kesi ghat
  • 5 बलराम मंदिर - Balram manddir
  • 6 श्री जुगल किशोर जी मंदिर - Jugal kishor mandir 
  • 7 इस्कॉन मंदिर - Iskon mandir
  • 8 रंगजी मंदिर - Rangji mandir
  • 9मानसरोवर झील - Mansarovar jhil
  • 10 श्री वृंदाकुण्ड - Shree Vrindakund
  • 11 शाहजी मंदिर - Shahaji mandir
  • 12 वृंदावन चंद्रोदय मंदिर - Chanrdoday mandir
  • 13 मदन मोहन मंदिर - Madan mohan mandir
  • 14 गोविंद देव - Govind dev
  • 15 बाँके बिहारी मंदिर - Banke bihari mandir

1 नन्द महल गोकुल - Nand mahal in hindi 
वृंदावन में घूमने की जगह

नन्द महल वृंदावन का एक लोकप्रिय मंदिर है। जो अपनी कलाकृति और अद्भुत वातावरन से भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करता है। बताया जाता है , की भगवान श्री कृष्ण का बचपन यही पर बीटा था। जिसके कारण कृष्ण भक्तों के लिए यह भवन बहुत ही ज्यादा खास हो जाता है। आप इस नन्द महल का भ्रमण करने के लिए एक बार जरूर जाए। 

2 कुसुम सरोवर - Kusum sarovar in hindi
वृंदावन में घूमने की जगह


कुसुम सरोवर वृंदावन की एक रमणीय जगह है। जो की राधा कुंड से कफू नजदीक है। इस कुंड का निर्माण सर्वप्रथम जवाहर सिंह ने करवाया था। लेकिन इसके बाद राजा वीर सिंह ने इसका पुनर्निर्माण 1675 मे करवाया था। जिसके बाद मे कुसुम सरोवर के आस बाग बगीचे और कुक भवानो का निर्माण करवाया गया। और इसके बाद यह जगह वृंदावन आने वाले लोगों को  को काफी पसंद आने लागि और धीरे धीरे यह वृंदावन की एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बन गया। 

3 प्रेम मंदिर - Prem mandir in hindi 
वृंदावन में घूमने की जगह

दोस्तों, आप वृंदवान घूमने जो और प्रेम मंदिर नहीं गए तो फिर क्या गए। प्रेम मंदिर भगवान कृष्ण और राधा को समर्पित है। जिसकी वास्तुकला देखरकर आप दंग रह जाओगे। इस मंदिर का निर्माण 2012 मे शुरू किया गया था। बता दे की इस मंदिर को बनने मे करीब 11 वर्ष का समय और 100 करोड़ से भी अधिक धनराशि लागि। यह मंदिर भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग है। 

4 केसी घाट - Kesi ghat in hindi
वृंदावन में घूमने की जगह

यह घाट भगवान श्री कृष्ण के बचपन का गवाह है। जी हा इसी घाट भगवान श्री कृष्ण अपने जीवन का अमूल्य समय बिताया करते थे। और वही मान्यताओ के अनुसार यह वही जगह है, जहा भगवान श्री कृष्ण ने अत्याचारी कंस का वध किया था। और आज के समय मे यह घाट बहुत सुंदर जगह है, आपको वृंदावन की खूबसूरती से अवगत करवाएगी। 

5  बलराम मंदिर - Balram manddir in hindi 

यह मंदिर एक भव्य मंदिर है, जिसका निर्माण इस्कॉन के संस्थापक ने किया था। यह मंदिर रमन रेती क्षेत्र मे स्थित है। जहा पर भारी संख्या मे भक्त अपनी मुरादे लेकर भगवान श्री कृष्ण के बड़े बही भगवान बलराम की शरण मे आते है। 


6 श्री जुगल किशोर जी मंदिर - Jugal kishor mandir in hindi 

यह मंदिर वृंदावन की प्राचीन धरोहरों मे से एक है। जिसका निर्माण 1627मे किया गया था। कहा जाता है , की जब भगवान कृष्ण गोपियों के बीच अदृश्य हो गए तो, गोपियों ने उन्हे दोबारा रामन रेती मे देख। इस मंदिर का निर्माण बेहद ही शानदार तरीके से किया गया है। साथ ही आपको बता दे की इस जगह पर आप और भी कई सारी गतिविधिया कर सकते है। जैसे आप केसी घाट पर यमुना मे स्नान करना आदि। 

7 इस्कॉन मंदिर - Iskon mandir in hindi 
वृंदावन में घूमने की जगह

इस  संस्था को कौन नहीं जनता है, इस्कॉन ने दुनिया मे अलग अलग जगहों पर हिन्दू मंदिर का निर्माण करवाया है। इन्ही मे से एक मंदिर वृंदावन का भी है।दोस्तों, इस्कॉन की संस्था की माने तो यह जगह है, जहा पर भगवान श्री कृष्ण अपने बचपन के समय मे ग्वाले बनकर गायों को चराने आते थे। यह मंदिर बहुत ही खूबसूरत मंदिर है। इसकी वास्तुकला और स्थापत्य कला दोनों ही शानदार है। अगर आप वृंदावन जा रहा हो तो एक बार इस्कॉन मंदिर का भ्रमण करने जरूर जाए। 

8 रंगजी मंदिर - Rangji mandir in hindi  

यह मंदिर भगवान विष्णु के रंगनाथ जी रूप को समर्पित है। जिनके नाम पर ही इस मंदिर का नाम रखा गया है। यह मंदिर अपनी वास्तुकला के कारण यहा आने वालों पर्यटक और भक्तों का मन मोह लेता है। 


9  मानसरोवर झील - Mansarovar jhil in hindi  
वृंदावन में घूमने की जगह

दोस्तों, इस झील लेकर के मान्यता है, की यह वही झील है, जिसका निर्माण राधा रानी के आँसू के कारण हुआ था। दरअसल दोस्तो, भगवान कृष्ण के मथुरा जाने से पहले श्री कृष्ण इसी जगह पर गोपियों के साथ रास लीला रसाते थे। और एक शिवजी भी इस रास लीला मे गोपी का रूप धरण करके आ गए, और भगवान शिव के साथ भी श्री नाचने लगे यह देखर राधा रानी का मन बहुत ही दुखी हुआ और वे रोने लागि। जिसके कारण उनके आँसुओ से इस झील का निर्माण हुआ। 

10 श्री वृंदाकुण्ड - Shree Vrindakund in hindi 
वृंदावन में घूमने की जगह


वृंदकुण्ड दरअसल एक प्राचीन जगह है। जहा पर माना जाता है, की वृंदा नामक देवी थी जो भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी के मिलने को योजनाए बनाई करती थी। यही कारण है की आज भी इस जगह पर वृंददेवी की मूर्ति लागि हुई है, जिसे आप देख सकते है। साथ ही यह जगह वृंदावन की प्राचीन और धार्मिक जगह। 

11  शाहजी मंदिर - Shahaji mandir in hindi 

शाहजी मंदिर कुंदल लाल नामक व्यपारी द्वारा बनवाया गया मंदिर है। जिसे छोटे राधा रमन  के नाम से भी संबोधित किया जाता है। इस मंदिर की खूबसूरती इसकी वास्तुकला है।  जो बेहद ही खास किस्म से की गई है। आप इस मंदिर की खूबसूरती को देखते ही देखते दीवाने हो जाओगे। अगर आप किसी खूबसूरत मंदिर की तलास कर रहे है, तो आपकी तलास यहा खत्म होती है। 

12  वृंदावन चंद्रोदय मंदिर - Chanrdoday mandir in hindi
वृंदावन में घूमने की जगह

आपको बता दे की यह मंदिर अभी पूरी तरह से नहीं बना है। हालांकि आप फिर भी घूमने के लिए जा सकते है। इस मंदिर की बात करें तो यह दुनिया भर मे मौजूद हिन्दू मे सबसे महंगे मंदिरों से एक होगा। और लागत की बात करें तो करीब 700 करोड़ के आस पास की बताई जा रही है। साथ ही आपको हम यहा बताते चले की यह मंदिर दुनिया का सबसे उचा मंदिर होगा। इस मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है।

13 मदन मोहन मंदिर - Madan mohan mandir in hindi

1580 मे निर्मित यह मंदिर भी भगवान श्री कृष्ण की अनेकों लीलाओ मे से एक लीला का गवाह है। मान्यताओ के अनुसार जब भगवान श्री कृष्ण कालिया नाग से युद्ध करके आते है, तो वह इसी जगह पर विश्राम करते है। मदिर मे भगवन कृष्ण के साथ साथ कई और देवी देवताओ की मूर्तिया भी लागि हुई है। जिसमे राधा और उनकी सखिया आदि प्रमुख है। 

14 गोविंद देव - Govind dev in hindi 

संन 1550 को निर्मित यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। जो की आज के समय मे पर्यटक को खास पसंद आता है। आप इस मंदिर मे लाल बलुआ पत्थरों को नक्कासी देख सकते है। अगर आप चाहे तो इस मंदिर मे दर्शन करने जा सकते है। 

15 बाँके बिहारी मंदिर - Banke bihari mandir in hindi 
वृंदावन में घूमने की जगह

दोस्तों बाँके बिहारी मंदिर का भगवान श्री कृष्ण के सबसे प्रसिद्ध और चमत्कारी मंदिरों मे से एक माना जाता है। कहा जाता है, की इस मंदिर के अंदर जो मूर्ति है उसे किसी ने भी नहीं लगवाया है बल्कि यह मुरटीऊ अपने आप से यहा पर प्रकट हुई है। आपको बता दे की इस मंदिर मे भकगनों की भारी भीड़ देखि जाती है। यह जगह वृंदावन की खूबसूरत जगह है। 


वृंदावन मे घूमने का सही समय - 

वैसे तो आप वृंदावन घूमने के लिए साल के किसी भी समय मे जा सकते है। लेकिन अगर आप अक्टूबर बोलोरो से मार्च के बीच के समय मे वृंदवान घूमने जाते है, तो यह समय बाकी समय के मुकाबले ज्यादा सुहावना और आदर्श होगा। इस मौसम मे वृंदावन का वातावरन ज्यादा खूबसूरत रहता है। जब हल्की हल्की ठंड भी होगी। 

वृंदावन घूमने का खर्चा - 

वृंदावन घूमने का खर्चा आपके लिए बजट के हिसाब से ही होगा। अगर दोस्तों आप धर्मशाला मे रुकते है, तब तो आपका खर्चा और भी कम होगा। लेकिन अगर आप होटेल्स मे रुकते है, तो आपके वृंदावन घूमने का खर्चा करीब 5 से 7 हजार रुपए का 3 से 4 दिनों की यात्रा मे आ सकता है। 

वृंदावन का प्रसिद्ध खान-पान - 
वृंदावन में घूमने की जगह

वृंदावन घूमने गए और वहा के प्रसिद्ध व्यंजनों का स्वाद नहीं चखा तो फिर कैसी यात्रा। दोस्तों बात करें वृंदावन के प्रसिद्ध खान पान की तो इसमे सबसे पहले नाम आता है, भगवान श्री कृष्ण का सबसे प्रिय व्यजन माखन मिश्री का। इसके आलवा वृंदावन मे ठंडाई, पेड़ा, देसी घेवर, आलू टिक्की आदि भी काफी ज्यादा फेमस है। 

वृंदावन मे कहा रुके - 
वृंदावन में घूमने की जगह

दोस्तों, वृंदावन मे आपको रुकने के लिए आपको कई सारी होटेल्स मिल जाएगी। वही दोस्तों अगर आपके पास घूमने के लिए के काम बजट है, तो भी आप चिंता मत कीजिए क्यूंकी आपको यहा रुकने के लिए धर्मशाला भी मिल जाएगी। जहा पर आपको रुकने की व्यवस्था बिल्कुल मुफ़्त या बहुत ही काम पैसों मे हो जाएगी। 

वृंदावन के प्रमुख मंदिर 

  1. प्रेम मंदिर 
  2. वृंदावन चंद्रोदय मंदिर 
  3. श्री कृष्ण बलराम मंदिर 
  4. इस्कॉन मंदिर 
  5. रंगजी मंदिर 



वृंदावन कितने दिन मे घूम सकते है - 

दोस्तों, आपको वृंदावन घूमने के लिए काम से 2 दिनो की जरूरत होगी। जिससे आप वृंदावन को अच्छे से एक्सप्लोर कर पाएंगे। अगर आप ज्यादा दिन रुक सकते है, तो तो फिर आप 3 से 4 दिनों के लिए भी वृंदावन घूमने के बारे सोच सकते है। 

वृंदावन मे प्रेमी जोड़े के लिए मंदिर - 

दोस्तों, वृंदावन राधा-कृष्ण की प्रेम कहानियों से भरा पड़ा है, अगर आपकी भी नई नई अभी ही शादी हुई है, तो आप वृंदावन के प्रेम मंदिर मे दर्शन करने जा सकते है। जो राधा और कृष्ण को समर्पित है। 

वृंदावन कैसे जाए - 
वृंदावन में घूमने की जगह


रेल मार्ग से - दोस्तों, अगर आप रेल के जरिए श्री वृंदावन धाम जाना चाहते है, तो आपको बता दे की वृंदावन का सबसे नजदीकी हवाई रेल्वे स्टेशन मथुरा जंक्शन है। जो वृंदावन से मात्र 14 से 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मथुरा से वृंदावन धाम जाने के लिए आप बस या टैक्सी ले सकते है। 

हवाई मार्ग - दोस्तों, मथुरा जिले मे कोई हवाई अड्डा मौजूद नहीं है। इसीलिए आपको वृंदावन फ्लाइट से जाने के लिए वृंदावन के सबसे नजदीकी एयरपोर्ट आगरा के एयरपोर्ट आना होगा। आगे आप टैक्सी या बस की सहायता से जा सकते है। 

सड़क मार्ग से - सड़क मार्ग से वृंदावन जाने के लिए आप अपनी निजी वहाँ, बस या टैक्सी लेकर के वृंदावन धाम पहुच सकते है। वही बस से वृंदावन जाने के लिए आपको बस उत्तरप्रदेश और अन्य राज्यों से डायरेक्ट बस की सुविधा मिल जाएगी। 

वृंदावन मैप 


वृंदावन फोटो गेलरी 
वृंदावन में घूमने की जगह

वृंदावन में घूमने की जगह

वृंदावन में घूमने की जगह

वृंदावन में घूमने की जगह

वृंदावन में घूमने की जगह


QNA

Q वृंदावन का सबसे सुंदर मंदिर कौनसा है ? 
A वृंदावन में कई सारे खूबसूरत मंदिर है, जिसमे इस्कॉन मंदिर, प्रेम मंदिर, बांके बिहारी मंदिर और चंद्रोदय मंदिर आदि शामिल है। 

Q वृदावान कितने दिन में घूम सकते है ? 
A वृंदावन आप 2 से 3 दिनो में घूम सकते है। 

Q क्या प्रेम मंदिर फोन लेकर जाने की अनुमति है ? 
A मंदिर परिसर में वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की अनुमति नहीं है। 

निष्कर्ष 

दोस्तो आज के इस लेख में हमने आपको बताया वृदावन में घूमने की जगह, वृंदावन जाने का खर्चा और वृदावण घूमने के बारे में पूरी जानकारी। 
आपको हमारा यह आर्टिकल कैसे लगा हमे कॉमेंट करके जरूर बताएं। और हमारे इस लेख को अपने सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें। 

Post a Comment

Previous Post Next Post