(2024 में) मुंबई में घूमने की जगह - घूमने का खर्चा सहित घूमने का खर्चा

महाराष्ट्र राज्य की राजधानी और भारत की आर्थिक राजधानी के रूप में मुंबई शहर को जाना जाता है। मुंबई शहर को बॉलीवुड का घर भी कहा जाता है। जहा बड़ी बड़ी हस्तियों का निवास स्थान है।इसके अलावा इस शहर में भारत के बड़े बड़े व्यापारियों का भी घर बना हुआ है। आपको बता दे की मुंबई शहरो को सपनो का नगर भी कहा जाता है। इस शहर में घूमने की जगह भी बहुत आकर्षक और लोकप्रिय है। हम आपको हमारे इस लेख में बताते इस लेख में मुंबई में घूमने जगह और इस शहर के बारे में कुछ रोचक तथ्य।


समुद्र के तट पर बसा मुंबई शहर अपने गगनचुंभी इमारतों, ऐतिहासिक वास्तुकला के साथ साथ संस्कृति और पारंपरिक संरचनाओं का अद्भुत मेल है। आपको बता दे की मुंबई शहर कभी सोता नही है। यानी हर समय मुंबई की सड़को पर चहल पहल रहती है। इस शहर की मेट्रो और जुग्गी बस्तियां भी काफी ज्यादा मशहूर है। इसके अलावा मुंबई के स्ट्रीट फूड और महंगे रेस्टोरेंट भी पर्यटकों को बहुत लुभाते है।

मुंबई में घुमने की जगह
Image Mumbai city 

         



    मुंबई में घूमने की जगह - places to visit in mumbai in Hindi 

    1.  गेट वे ऑफ इंडिया - gateway of India
    2. चौपाटी बीच - Choupati beach
    3. मरीन ड्राइव - Marine Drive
    4. छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय - Chhatrapati Shivaji Maharaj museum
    5. श्री सिद्धिविनायक मंदिर - shree Siddhivinayak temple
    6. एलिफेंटा आईलैंड - Elephanta Island
    7. हाजी अली दरगाह - Haji Ali dargah
    8. पवई झील - Powai Lake
    9. कंहेरी की गुफाएं - Kanheri Caves
    10. सी लिंक ब्रिज - c link bridge
    11. विक्टोरिया टर्मिनस - Victoria terminus
    12. हैंगिंग गार्डन - Hanging garden

    1 गेट वे ऑफ इंडिया -  gateway of India in Hindi - 

    मुंबई मे घूमने की जगह
    Image getway of india 

    गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई का  सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में से एक है। यह अपोला बंदरगाह के किनारे पर बना एक भव्य संरचना है। सन 1911 में इस बेहतरीन से दिखने वाले गेटवे ऑफ इंडिया का निर्माण किंग जॉर्ज 5 उनकी पत्नी मैरी के भारत आने के उपलक्ष में कराया गया था। बता दें कि इस गेटवे ऑफ इंडिया में हिंदू और मुस्लिम दोनों का ही आर्किटेक्चर नजर आता है।

    2 चौपाटी बीच -  Choupati beach in Hindi - 

    मुंबई मे घूमने की जगह
    Image Choupati beach 

    यह बीच काफी खूबसूरत बीच है। इस बीच के दूर-दूर तक फैली रेत तथा नीलगगन पर्यटकों के बीच शानदार वातावरण बनाता है। मुंबई में समुद्र के किनारे समय बिताने के लिए यह जगह सबसे शानदार है। आपको बता दे की यह बीच शहर मुंबई से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा अगर आप इस बीच पर घूमने जाए तो इस बीच के स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड का स्वाद अवश्य चखे

    3 मरीन ड्राइव - Marine Drive in Hindi -

    मुंबई मे घूमने की जगह
    Image Marine drive 

    मरीन ड्राइव मुंबई की सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। 6 लाइन वाली 3 किलोमीटर लंबी सड़क ही मरीन ड्राइव है। जो बाबुलनाथ से नरीमन प्वाइंट के बीच में बनी हुई है। शाम के समय इसमें काफी ज्यादा खूबसूरती दिखाई पड़ती है। मरीन का सूर्यास्त भी काफी ज्यादा आकर्षक है। इसके अलावा यहां पर आपको मुंबई के प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड के साथ बहुत सारे ताड़ के पेड़ भी देखें को मिल जायेंगे।

    4 छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय -  Chhatrapati Shivaji Maharaj museum in Hindi -

    मुंबई मे घूमने की जगह
    Image Chhatrpati shivaji maharaj museum

    छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय तीन मंजिला इमारत है। जो कि इतिहास में रुचि रखने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण जगह है। इस संग्रहालय की खास बात यह है कि इस संग्रहालय में एक ऑडियो टेप मौजूद है। जो आपको इस संग्रहालय में मौजूद सारी वस्तुओं अथवा चीजों के बारे में बड़ी आसानी से समझाता है। ऑडियो गाइड का शुल्क मात्र ₹40 है।

    5  श्री सिद्धिविनायक मंदिर - shree Siddhivinayak temple in Hindi -

    मुंबई मे घूमने की जगह
    Image shree siddivinayak temple

    यह मंदिर भगवान गणेश जी को समर्पित एक हिंदू मान्यता का मंदिर है। श्री सिद्धिविनायक मंदिर प्रमुख गणेश मंदिर  में से एक माना जाता है। इस मंदिर में गणेश जी की सूंड दाई ओर मुड़ी हुई है और सिद्धि पीठ से जुड़ी हुई है। जिसके कारण इसे श्री सिद्धिविनायक मंदिर के नाम से जाना जाता है। मंगलवार के दिन इस मंदिर में सर्वाधिक श्रद्धालु आते हैं।


    6  एलिफेंटा आईलैंड -  Elephanta Island in Hindi 

    मुंबई मे घूमने की जगह
    Image Elephanta Island

    मुंबई के भीड़भाड़ वाले इलाके से दूर एकदम शांत वातावरण वाली जगह है एलिफेंटा आईलैंड। एलिफेंटा आईलैंड का निर्माण एक विशाल पत्थर को काटकर किया गया है। जिसकी वास्तुकला बेहद आकर्षक एवं देखने में सुंदर है। तो यदि आप मुंबई शहर में शांत और प्रकृति के नजदीक वाली किसी जगह पर घूमना चाहते हैं तो आपको एलिफेंटा आईलैंड जाना चाहिए।

    7  हाजी अली दरगाह - Haji Ali dargah in Hindi 

    वर्ली समुद्र तट के छोटे से देश में स्थित मुंबई की हाजी अली दरगाह एक महत्वपूर्ण और लोकप्रिय दरगाह है। जिसमें सभी धर्मों के लोग आ जा सकते हैं। कहा जाता है कि इस दरगाह में सूफी संत सैयद पीर हाजी अली शाह का मकबरा स्थित है।


     8 पवई झील - Powai Lake in Hindi 

    मुंबई मे घूमने की जगह
    Image Powai Lake

    पवई झील एक कृत्रिम झील है। जो की  मुंबई की वादियों में स्थित एक शानदार जगह है। पी आप इस झील में वोटिंग का आनंद उठा सकते हैं। बता दे पवई झील में बुलबुल, बत्तख और मगरमच्छ जैसे कई प्रकार के जीवो की विभिन्न प्रजातियां रहती है।


    9  कंहेरी की गुफाएं - Kanheri Caves in Hindi 

    मुंबई मे घूमने की जगह
    Image  Kanheri Caves

    कण्हेरी की गुफाएं कभी बौद्ध धर्म के लोगों घर निवास स्थान हुआ करती थी। जिसमें आज के समय में कई प्रकार की मूर्तियां मौजूद है। ऐसे गुफा का निर्माण काफी पहले किया गया था। बता दे यह गुफा बोरीवली रेलवे स्टेशन से मात्र 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

    10 सी लिंक ब्रिज -  c link bridge in Hindi 

    मुंबई मे घुमने की जगह
        Image C link bridge mumbai 

    बांद्रा और वर्ली  के बिच में स्थित यह ब्रिज मुंबई का लोकप्रिय ब्रिज है।  इस ब्रिज को राजीव गाँधी ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है। ब्रिज शहर के जो श्षर के दक्षिण भाग में बना हुआ है. यह ब्रिज वर्ली से बांद्रा तथा बांद्रा से वर्ली यात्रा करने वाले लोगो के लियर एक महत्वपूरण ब्रिज है। इसके अलावा यह ब्रिज घुमने के लिए भी एक महत्वपूरण जगह है।  

    11 विक्टोरिया टर्मिनस - Victoria terminus in Hindi 

    मुंबई मे घूमने की जगह
    Image Victoria terminus

     
    विक्टोरिया टर्मिनस जिसे आज के समय छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के नाम से जाना जाता है। इस खूबसूरत रेलवे स्टेशन के भवन का निर्माण ब्रिटिश काल के दौरान किया गया था। आपको बता दें कि इस बेहतरीन भवन को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर सूची में भी शामिल किया गया है। इसकी वास्तुकला बेहद आकर्षक है। यह जाने के लिए आपको शहर के केंद्र 15 किलोमीटर दूर जाना होगा। 

    12  हैंगिंग गार्डन - Hanging garden in Hindi 

    मुंबई मे घूमने की जगह
    Image hanging garden mumbai 

    हैंगिंग गार्डन जया फिरोजशाह मेहता गार्डन के नाम से जाने जाने वाला यह गार्डन मुंबई शहर का बेहद आकर्षक और लोकप्रिय गार्डन है। इस गार्डन में भिन्न-भिन्न प्रकार के पेड़-पौधों की अनेकों प्रजातियां पाई जाती है। प्राकृतिक सौंदर्य के अलावा इस गार्डन में कई सारी मानव निर्मित जानवरों की मूर्तियां भी स्थापित की गई है। जो इस गार्डन में आने वाले पर्यटक के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र है।

    मुंबई में घूमने का सबसे अच्छा समय - Best time to visit Mumbai in Hindi 

    समुद्र के किनारे पर स्थित मुंबई शहर  का तापमान हमेशा अच्छा ही रहता है। लेकिन फिर भी बात करें मुंबई में घूमने के सबसे अच्छे समय की तो अक्टूबर महीने से लेकर फरवरी महीने तक मुंबई घूमने का सबसे अच्छा समय माना जाता है। मॉनसून के समय मुंबई की यात्रा करने से बचें।


    मुंबई का प्रसिद्ध खान - पान - Femous food of Mumbai in Hindi 

    मुंबई को सपनो का शहर भीं कहा जाता है। जहा पर भारत के लगभग हर  कोने के लोग निवास करते है जिसके कारन मुंबई में भारत के लगभग सभी प्रकार खाने मिल जाते है. लेकिन मुंबई का सबसे फेमस वडा पाव है, जो आपको मुंबई के हर गली चोराहे पर मिल जायेगा. इसके आलावा मुंबई में बन मस्का, बोम्बे सेंडविच, बाम्बिल, दही सेव पूरी चाट, पाव भाजी, गोभी मंचूरियन, चाइनीज भेल, और कीमा घोटा मुंबई में बहुत ज्यादा खाए जाने वाली दिसेस में से एक है। 

    मुंबई मे कहा रुके - Where to stay in Mumbai in Hindi 

    मुंबई भारत की आर्थिक राजधानी के रूप में जाना जाता है। जहा पर भारत के कई बड़े - बड़े व्यपारी और फ़िल्मी सितारे निवास करते है। अगर आप मुंबई घूमने जा रहे है तो मै आपको बता दु की मुंबई मे रुकने के लिए कई होटल मौजूद है। जिसमे आपकों 5 से लेकर 7 स्टार तक की होतल मिल जाएगी। वही आप यात्रा अगर लो बजट मे कर रहे है तो मुंबई शहर से 5 से 10 किलोमीटर बाहर आपको 500 से 1000 रुपए मे कमरा मिल जाएगा।  

    मुंबई कैसे पहुचे - how to reach mumbai 


    मुंबई पहुंचने के लिए यातायात के तीनों साधन उपलब्ध है। आइए आपको बताते है - 

    रेल मार्ग - मुंबई का मुख्य रेलन वे स्टेशन छत्रपति शिवाजी टर्मिनस है। मुंबई के इस रेल्वे स्टेशन से आपको भारत के बड़े - बड़े शहरों कर लिए आपको को सीधी ट्रेन बड़ी आसानी से मिल जाएगी। 

    सड़क मार्ग - मुंबई भारत का बहुत बड़ा शहर है। यही कारण है की मुंबई की सड़को से चलकर आपकों भारत के बड़े - बड़े शहरों के लिए बसे और टेक्सिया चलती है। 

    हवाई मार्ग - मुंबई का एयरपोर्ट छत्रपती शिवाजी महाराज के नाम पर है। जो की एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। जहा से भारत के मुख्य शहरों के अलावा विदेशो मे भी हवाई जाहजे उड़ान भरती है। 

    मुंबई मे घूमने का खर्च - Cost of getting around Mumbai in Hindi 

    दोस्तों, किसी भी जगह पर घूमने का खर्च आपके घूमने के तरीके, आपके  यात्रा करने के समय और आपके  बजट पर निर्भर करता है। लेकिन फिर भी हम आपको मुंबई मे घुमने का औसत के बारे मे बताते है। दोस्तों, मुंबई जैसे शहर की यात्रा करने के लिये आपको करीब 15 हजार से 18 हजार रुपए के बीच खर्च करना होंगे। 


    मुंबई का मैप - Mumbai map

     


    मुंबई की फोटो गॅलरी - Mumbai photo gallery 

    मुंबई मे घूमने की जगह

    मुंबई मे घूमने की जगह

    मुंबई मे घूमने की जगह

    मुंबई मे घूमने की जगह

    मुंबई मे घूमने की जगह

    मुंबई मे घूमने की जगह

     
    मुंबई मे घूमने की जगह


    QNA 


    Q मुंबई मे सबसे प्रसिद्ध जगह कौनसी जगह है ?
    मुंबई घूमने की बहुत सी जगह है लेकिन गेटवे ऑफ इंडिया पर्यटकों का मुख्य केंद्र है। 

    Q मुंबई मे घूमने का क्या क्या है ? 
    मुंबई मे घूमने के लिए बहुत सी जगह है जिसमे गेटवे ऑफ इंडिया, रानी दुर्गवाती संग्रहालय, चौपाटी बीच और मरीन ड्राइव आदि जगह है। 

    दोस्तों, यह था हमारा आर्टिकल जिसमे हमने आपको बताया मुंबई मे घूमने कि जगह ( Mumbai tourist place in hindi ), मुंबई घूमने का सबसे अच्छा समय और मुंबई कैसे पहुचे जैसी जानकारी के बारे मे। 

    आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमे  कमेन्ट करके जरूर बताए, हमारे इस आर्टिकल को शेयर करना न भूले। 


    Post a Comment

    Previous Post Next Post