मध्यप्रदेश की राजधानी और भारत के ह्रदय नगरी के नाम से मशहूर भोपाल शहर पर्यटक बहुत आकर्षक करता है। अगर आप भोपाल शहर घूमने जा रहे है तो आपको इस शहर मे कई सारे ऐतिहासिक पर्यटन स्थल देखने को मिल जाएंगे, जो इस शहर की पहचान है।आज के इस लेख मे हम आपको बताएंगे भोपाल मे घूमने की जगह और भोपाल भ्रमण करने की पूरी जानकारी।
भोपाल शहर को Lake of city ( झीलों की नागरी ) के नाम से भी जाना जाता है। भोपाल के छोटा और बड़ा तालाब जिनका दीदार लिए बगैर आपकी भोपाल यात्रा अधूरी ही रह जाएगी। साथ ही शहर मे और भी कई सारी एसी जगहे है, जो वाकई घूमने लायक है।
भोपाल घूमने का सबसे अच्छा समय - Best time to visit Bhopal in hindi
वैसे तो दोस्तों, आप भोपाल की यात्रा साल के किसी भी महीने कर सकते है। लेकिन भोपाल घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से मार्च तक के समय को माना जाता है। यानि सर्दियों के समय भोपाल घूमने के लिए सबसे अच्छा चयन होगा।
माना जाता है, की इस समय पर भोपाल मे सर्वाधिक पर्यटक इस शहर का सैर करने के लिए आते है।
भोपाल मे घूमने की जगहे - Places to visit in hopal in hindi
- सांची स्तूप - Sanchi Stupa in hindi
- बड़ा तालाब झील - Bada Talab Lake in hindi
- शौकत महल - Shaukat Mahal in hindi
- बिरला मंदिर - Birla Mandir in hindi
- भीमबेटका की गुफाए - Bhimbetka Caves in hindi
- गोहर महल - Gohar Mahal in hindi
- वन विहार राष्ट्रीय उद्यान - Van Vihar National Park in hindi
- मोती मस्जिद - Moti Masjid Bhopal in hindi
- छोटा तालाब झील - Chhota Talab Lake in hindi
- भोजपुर मंदिर - Bhojpuri Temple in hindi
- ट्राइमले म्यूज़ीअम - Trimle Museum Bhopal in hindi
- अमरगढ़ वाटरफाल - Amargarh Waterfall in hindi
- भारत भवन - Bharat Bhawan hindi
1 सांची स्तूप - Sanchi Stupa in hindi
करीब 3 शताब्दी मे निर्मित यह बोद्ध इमारत पूरे मे विख्यात है, जिसका निर्माण महान सम्राट अशोक के द्वारा किया गया। कहा जाता है की जब सम्राट अशोक ने बोद्ध धर्म को अपनाया था। तब इस सांची स्तूप का निर्माण कराया गया था।
अगर आप इस जगह पर घूमने जा रहे है, तो मै आपको बता दु की यहा पर घूमने का समय सुबह 8. बजे से शाम 5. बजे तक का है।
2 बड़ा तालाब झील - Bada Talab Lake in hindi
यह झील भोपाल की सबसे लोकप्रिये जगहों मे से एक है। इस झील दिनभर हजारों की संख्या मे पर्यटक आते है। आपको बता दे की इस झील का निर्माण राजा भोज द्वारा करवाया गया था। बता दे इस के पास ही मे पिकनिक स्पॉट कमाला पार्क भी मौजूद है। जहा पर आप कुछ समय बीता सकते है। इस झील आप बोटिंग का मजा भी ले सकते है।
3 शौकत महल - Shaukat Mahal in hindi
शौकत महल भोपाल शहर का एक महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल है। जिसका निर्माण 19 वी शताब्दी मे किया गया। यह महल एक शानदार वास्तुकला का नजारा है। इसके निर्माण के बारे मे कहा जाता है की सिकंदर की बेगम द्वारा किया गया था। यह शहर का एक मुख्य आकर्षक है। जहा पर कई सारे पर्यटकों का जमावड़ा रहता है।
4 बिरला मंदिर - Birla Mandir in hindi
यह मंदिर भगवान विष्णु और लक्ष्मीजी को समर्पित एक हिन्दी मान्यता का मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण बिरला परिवार द्वारा किया गया था। आपको यह मंदिर भारत मे निर्मित 18 बिरला मंदिरों मे से एक है। इस मंदिर की वास्तुकला बेहद आकर्षक है। इस मंदिर मे एक संग्रहालय भी मौजूद है। जिसमे आपको कई सौ साल पुरानी मूर्तियों देखने को मिल जाएगी। आपको बता दे की इस मंदिर को स्वामी नारायण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।
5 भीमबेटका की गुफाए - Bhimbetka Caves in hindi
अगर आप इतिहास के प्रेमी हो तो यह जगह आपके लिए एकदम परफेक्ट है। इस जगह को महाभारत काल से भी जोड़ा जाता है। इस जगह का नाम पांडवों के भीम के नाम पर रखा गया है। यह पर आपको छोटी-बड़ी 500 से 600 गुफाए देखने को मिल जाएगी। यह भोपाल के पर्यटकों लगातार आकर्षित करती रही है। यही कारण है की इस जगह को 2023 मे वर्ल्ड हेरिटेज साइट मे शामिल किया गया है।
6 गोहर महल - Gohar Mahal in hindi
गोहर महल भोपाल का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। इस महल मे जनवरी और फरवरी महीने के दिनों मे भोपाल महोत्सव का आयोजन कराया जाता है। जिसमे कई लोक कलाकार, शिल्पकार और कारीगर भाग लेते है। अगर आप इस महोत्सव मे भोपाल घूमने जाएंगे तो आपको यह महल काफी सजा हुआ नजर आएगा। आपको बता दे महल का नाम गोहर बेगम के नाम पर रखा गया है। जो भोपाल की पहली महिला शासक थी।
7 वन विहार राष्ट्रीय उद्यान - Van Vihar National Park in hindi
यह अभ्यारण भोपाल मे प्रकरति प्रेमियों को काफी लुभाता है। इस अभ्यारण मे विदेशी फूलों की कई सारी प्रजातीय पी जाती है। इसके अलावा आपको बता दे इस अभ्यारण को भोपाल के फेफड़ों के रूप मे भी जाना जाता है। इसके अलावा यहा पर कई सारी वन्य जीवों की प्रजातीय भी पी जाती है। आप इस अभ्यारण मे ट्रेकिंग का मजा भी ले सकते है।
8 मोती मस्जिद - Moti Masjid Bhopal in hindi
इस मस्जिद को दिल्ली की जामा मस्जिद के समान माना जाता है। आपको बता दे यह मस्जिद देश मे मौजूद कुछ बेहद खास मस्जिदों मे से एक है। इस मस्जिद की वास्तुकला बेहद आकर्षक है। जो पर्यटकों को बहुत रास आती है। इस मस्जिद का निर्माण सिकंदर जहा बेगम ने करवाया था। इस मस्जिद के निर्माण मे सफेद संगमरमर का इस्तेमाल किया गया है।
9 छोटा तालाब झील - Chhota Talab Lake in hindi
छोटा तालाब जिसे आम बोलचाल की भाषा मे निचली झील के नाम से भी जाना जाता है। जो भोपाल के बस स्टैन्ड से करीब 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आपको बता दे यह झील भोपाल शहर के लिए जलारपूर्ति का कार्य भी करती है। पर्यटक इस झील पर अपने आप को काफी शांत महशूस करते है। यह झील आपको फिर रोमंचित कर देगी।
10 भोजपुर मंदिर - Bhojpuri Temple in hindi
भोपाल शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर भोजपुर गॉव मे स्थित यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित एक हिन्दी मंदिर है। जिसका निर्माण 11 शताब्दी मे राजा भोज के द्वारा करवाया गया था। इस मंदिर मे भगवान शिव की 7.5 फिट उची शिव की प्रतिमा है। इस मंदिर का कार्य अधूरा है, जिसके बारे मे कुछ भी कहना संभव नहीं। लेकिन फिर भी यह मंदिर हर साल हजारों की संख्या मे भक्तों को अपनी और आकर्षित है।
11 ट्राइमले म्यूज़ीअम - Trimle Museum Bhopal in hindi
यह म्यूज़ीअम मध्यप्रदेश राज्य का एक महत्वपुरण म्यूज़ीअम है। जहा पर आप आदिवासी लोगों की संस्कृति को समझ सकते है। इस म्यूज़ीअम को 6 भागों मे विभाजित किया गया है। हर भाग मे अलग-अलग चीजों को रखा गया है। इस म्यूज़ीअम मे आपको चित्र और हस्तकला के बेहतरीन नज़ारे को देख सकते है।
12 अमरगढ़ वाटरफाल - Amargarh Waterfall in hindi
अगर आप भोपाल शहर मे किसी आदर्श पिकनिक स्पॉट को तलास रहे है, तो मै आपको बता दु की अमरगढ़ वाटरफाल आपके लिए एकदम परफेक्ट जगह है। जहा का शांत वातावरन आपका मन मोह लेगा। आपको बता दे यह झरना भोपाल शहर से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह पर्यटकों को भारी संख्या मे अपनी और आकर्षित करता है।
13 भारत भवन - Bharat Bhawan hindi
ऊपरी झील के पास ही मे स्थित भारत भवन कला का केंद्र है। जहा पर कई प्रकार की कलाओ का प्रदर्शन किया जाता है। जो आपकी भोपाल यात्रा को मजेदार और यादगार बनाने मे आपकी सहायता कर सकती है। आपको बता दे की भारत भवन मे आपके मनोरंजन के लिए भी उचित तैयारिया है। जिसमे आप नाच और गाना आदि के आनद ले सकते है।
भोपाल घूमने के लिए कितने दिन चाहिए - How many days are needed to visit Bhopal in hindi
दोस्तो, अगर आप झीलों नगरी और मध्यप्रदेश राज्य की राजधानी में घूमने चाहते है, तो मैं आपको बता दू की इसके लिए 2 से 3 दिनो की आवश्यकता होगी। 2 से 3 दिनो में आप बढ़िया से एक प्लान बनाकर राजा भोज की नगरी भोपाल में घूम सकते है।
भोपाल का स्थानीय खान-पान - Local food of Bhopal in hindi
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अगर आप घूमने जा रहे है आपको बता दे की यहां के प्रसिद्ध व्यजनो का स्वाद अवश्य ले। बात करे भोपाल के प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड की तो इसमें छोले टिक्की, भेल पूरी, समौसा, कचौरीं और पानी पूरी बहुत ज्यादा तौर पर पसंद किए जाते है।
वही भोपाल के व्यजनों की तो इसमें भोपाली गोस्त कोरमा, पोहा - जलेबी, भुट्टे की किस, नल्ली बिहारी आदि बहुत ज्यादा तौर पर खाए जाते है।
भोपाल घूमने का खर्चा - bhopal tour cost in hindi
वैसे तो दोस्तों, किसी भी जगह पर घूमने का खर्चा आपके आपके उपर निर्भर करता है। जैसे आप यात्रा किस तरह से और कब कर रहे है। क्यूंकी जब आप यात्रा किसी फेस्टिवल मे करते हो तो खर्च थोड़ा ज्यादा आता है।
बात करें भोपाल मे घूमने के खर्चे की तो अगर आप 2 दिनों के लिए भोपाल घूमने की प्लानिंग कर रहे है, तो आपको कम से कम 5 हजार रुपए से ऊपर का ही बजट तैयार करना चाहिए जिससे आप एक अच्छी और यादगार यात्रा कर सकते।
भोपाल मे कहा रुके - Where to stay in Bhopal in hindi
मध्यप्रदेश की राज्य की राजधानी शहर भोपाल मे आपको रुकने के लिए आपको कई होटेल्स मिल जाएगी। जहा पर आप ठहर सकते है। अगर आपका बजट अच्छा खासा है, तो आप 5 स्टार या 7 स्टार होटल मे रुक सकते है। वही आप लो बजट मे यात्रा कर रहे तो भी 500 से 1500 रुपए के बीच मे रुकने के लिए रूम किराये पर मिल जायेगे।
भोपाल कैसे पहुचे - How to reach Bhopal in hindi
ट्रेन से भोपाल कैसे पहुचे -
आपको बता दे की अगर आप ट्रेन के माध्यम से भोपाल पहुचना चाहते है तो, भोपाल शहर का मुख्य रेल्वे स्टेशन भोपाल जंक्शन है। जो विभिन्न स्थानों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। जो जयपुर, दिल्ली, बेंगलूर, अहमदाबाद आदि शहरों से सीधा जुड़ा हुआ है।
फ्लाइट से भोपाल कैसे पहुचे -
अगर आप फ्लाइट से भोपाल आना चाहते तो आपको भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे पर आना होगा जो भारत के बड़े बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है। हवाई शहर से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आगे आप टैक्सी की सहायता से विभिन्न स्थानों पर जा सकते है।
बस से भोपाल कैसे पहुचे -
बस आप भोपाल बड़ी ही आसानी के साथ पहुच सकते है। अगर मध्यप्रदेश से भोपाल आना चाहते है तो आपको मध्यप्रदेश राज्य सरकारी बस से आ सकते है। आपको बता दे यह सरकारी बसे आस-पड़ोस के राज्य मे संचालन होती है। इसके आप निजी बस से भी भोपाल आ सकते है।