पुणे महाराष्ट्र राज्य का दूसरा और भारत का 2011 की जनगणना के अनुसार 7 वा सबसे बड़ा शहर है। पहाड़ियों में बसा पुणे शहर पर्यटक का हमेशा दिल खोल के स्वागत करता है। इस शहर मौजूद पर्यटन स्थल किसी भी सैलानी का मन मोह लेने के लिए पर्याप्त है। यहां पर स्थित पश्चिमी घाट जो एडवेंसर और प्रकृति प्रेमी के लिए किसी स्वर्ग से कम नही है। इसके अलावा भी पुणे में कई सारे पर्यटक स्थल मौजूद है। तो आइए आज हम आपको लिए चलते है, पुणे के सफर में।
पुणे को महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी भी कहां जाता है। आप को बता की इस शहर को ऑटो मोबाइल हब के रूप में भी जाता है। पुणे पिकनिक मनाने के लिए भी एक शानदार जगह है। पिकनिक के अलावा पुणे में हनीमून, फैमिली टूर और अपने दोस्तो के साथ भी आप घूमने का सकते है। इसके अलावा पुणे की अद्भुत वास्तुकला से निर्मित किले और गगनचुंबी इमारतों भी बहुत ज्यादा फेमस है। पुणे को ऐतिहासिक और आधुनिकता का मिश्रण माना जाता है। चलिए आपको बताते है पुणे में घूमने की जगहों के बारे में।
पुणे घूमने का खर्चा - cost of visiting pune in Hindi
महाराष्ट्र राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर पुणे एक बेहतरीन शहर है, जहा पर अगर आप घूमने जा रहे है तो इसके लिए आप करीब 5 से 7 हजार रूपये का बजट तैयार कर ले।
2 दिनो की यात्रा के लिए आप 5 से 7 हजार रुपए में पुणे की एक अद्वितीय यात्रा कर सकते है। इसमें जाने का खर्चा, रुकने और खाने का खर्चा शामिल है।
पुणे घूमने का सबसे अच्छा समय - Best time to visit Pune in Hindi
पुणे घूमने का सही और अच्छा समय नवंबर से मार्च तक माना जाता है। जिसमे इस शहर का मौसम घूमने के लिए सबसे रंगीन होता है। हल्की हल्की ठंड इस समय रहती है और दिन का मौसम भी बहुत सुहावना होता है।
लेकिन अगर आप संगीत प्रेमी है तो आपको पुणे दिसंबर महीने में जाना चाहिए क्योंकि इस महीने में पुणे में भारतीय शास्त्रीय संगीत का भव्य आयोजन होता है। जिसमे देश के बड़े बड़े संगीतकार इसमें भाग लेते है।
पुणे में घूमने की जगह - places to visit in pune in Hindi
पुणे अपनी प्रकृति और ऐतिहासिक धरोहर के लिए अच्छा खासा लोकप्रिय है। जिसमे घूमने के लिए प्राकृतिक और ऐतिहासिक किले है।
1 शनिवारवाड़ा - shaniwar Wada in Hindi
इस महल का निर्माण करीब आज से 300 वर्ष पहले हुआ था। ये हवेली पुणे में घूमने के लिए एक शानदार जगह है। इस मन को मोह देने वाली हवेली का निर्माण स्वयं पेशवा बाजीराव प्रथम ने अपनी निजी निवास के लिए करवाया था। 1828 की आग में इस हवेली को काफी भरी क्षति पहुंची। उसके बाद इस जगह को सेलानियो के लिए खोल दिया गया। पुणे शहर में स्थित इस वास्तुकला बेहद आकर्षक है।
2 सिंहगढ़ का किला - Sinhagad Fort in Hindi -
सिंहगढ़ का किला जिसे कभी कोंढाणा के किला के नाम से जाना जाता था। लेकिन बाद में इसका नाम बदल कर सिंहगढ़ का किला कर दिया गया।सिंहगढ़ का शाब्दिक अर्थ शेर का किला। ये किला कई ऐतिहासिक युद्धों का साक्ष्य रह चुका है। सहाद्रि पर्वत पर मौजूद इस किले को पर्यटन के लिए बहुत विशेष माना जाता है। आप यहां से प्रकृति के आकर्षक दृश्य को निहार सकते है।
3 पार्वती हिल - Parvati hill in Hindi
पुणे के सबसे ऊंची पार्वती पहाड़ी पर्यटकों के लिए शानदार दृश्य पेश करती है। जो करीब 2000 से फिर से भी ऊंची है। इस पहाड़ी पर मौजूद हिंदू देवी देवताओं के मंदिर पहाड़ी पर भक्ति मय वातावरण बनाती है। साथ यह पहाड़ी चारो और प्राकृतिक सौंदर्य का भी एक विशेष स्थान है। इस पर कई मंदिर है पर इसका मुख्य मंदिर पार्वती मंदिर है जो भगवान शिव और माता पार्वती के समर्पित है।
4 पश्चिमी घाट - western ghats in Hindi
अगर आप पुणे में एक प्राकृतिक की खूबसूरत से लबलेज एडवेंसर ट्रैक की खोज कर रहे है तो मैं आपको बता दो के पुणे का पश्चिमी घाट आपके लिए एकदम परफेक्ट है। चारो और से घने जंगल, बड़े बड़े पेड़ और हरियाली से युक्त ये जगह किसी का भी मन मोह ले। आपको बता दे की इस जगह को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर में शामिल किया गया है। अगर आप यहां पर चढ़ाई करते है तो थोड़ा संभल करे जरूर चले।
5 लाल महल - lal Mahal in Hindi
लाल पत्थरो से निर्मित ये महल मराठा साम्राज्य के निर्माता छत्रपति शिवाजी महाराज के निवास स्थान के रूप में जाता है। इसका निर्माण महाराज के पिता शाहजी भोसले ने उनकी पत्नी और महाराज के निवास स्थान के लिए करवाया था। ये किला शिवाजी महाराज की वीरता का भी गवाह है। जब महाराज ने शाइस्था खान की उंगलियां काट दी थी। इसी जगह से शिवाजी ने स्वराज्य स्थापना की शुरुआत की थी। इस महल की वास्तुकला बेहद आकर्षक है। और इस महल के दीवारों पर लगे चित्र महाराज के जीवन को दर्शाते है।
6 शिवनेरी का किला - shivneri fort in Hindi
इस जगह को महान मराठा साम्राज्य के निर्माता छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म स्थल माना जाता है। उंचाई पर स्थित ये किला पर्यटकों को अपनी और केंद्रित करता है। इस किले में साथ द्वार लगे हुए है। जो ये बात बताने के लिए काफी है की किले की सुरक्षा उस समय कितनी जबरदस्त रही होगी। बता की शिवाजी महाराज ने अपनी पहला प्रशिक्षण इसी किले में लिया था। यह किला पुणे में घूमने की जगह में एक आदर्श जगह है।
7 आगा खान पैलेस - aaga khan palace in Hindi

इस पैलेस का निर्माण तो मुहमद शाह आगा खान ने करवाया था।। किंतु इस पैलेस को महात्मा गांधी, कस्तूरबा गांधी और उनके सचिव महादेव भाई देसाई के लिए जाना जाता है। क्योंकि ब्रिस्टिस सरकार ने उन्हें यहां 2 साल तक 1942 से 1944 के मध्य यहां पर जेल में रखा था। आजादी के बाद इस खूबसूरत पैलेस में महात्मा गांधी, कस्तूरबा गांधी और महादेव भाई देसाई की स्मारक लगकर इस पैलेस को उनके सम्मान में जाने जाने लगा।
8 राजगढ़ का किला - Rajgadh fort in Hindi
अगर आप इतिहास और प्राकृतिक सौंदर्य का मिश्रण देखना चाहते हो तो राजगढ़ का किला आप लिए महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल है। क्योंकि यह किला छत्रपति शिवाजी महाराज के लिए करीब 20 से 25 वर्षो तक राजधानी के रूप में कार्य करता रहा। खूबसूरत पहाड़ी पर स्थित ये किला चारो और से प्राकृतिक सौंदर्य से ढका हुआ है। इस किले में जाते समय 4 से 5 घंटे ट्रेकिंग का मजा जरूर ले। यदि आप इसमें रुचि रखते है तो इसे बिल्कुल भी मिस न करे।
9 पेशवा उद्यान - peshwa udhayn in Hindi
पुणे की विशाल जनसंख्या से थोड़ा दूर ये उद्यान स्थित है। जहा पर कई प्रकार के पक्षी, जानवर, और वनस्पतियों की कई प्रजातियां पाई जाती है। प्राकृतिक और कृत्रिम के मिश्रण से बने इस उद्यान में कई धार्मिक स्थल भी बने हुए है। इसके अलावा इसमें टॉय ट्रेन भी चलती है। जिसमे बैठकर आप इस उद्यान का भ्रमण कर सकते है। आप यहां अपने दोस्तो के साथ भी घूमने का सकते है।
10 पुणे का संग्रहालय - Pune museum in Hindi
इस संग्रहालय को राजा दिनकर केलकर की याद में बनाए गया है। आपको बता दे की यह संग्रहालय देस का दूसरा सबसे बड़ा संग्रहालय है। इस संग्रहालय में कई प्रकार के अस्त्र-शस्त्र,अलग अलग सिक्के, हाथियों के दातो से बनी वस्तुएं, लेखन सामग्री, कई सारे चित्र और और राजाओं के वस्त्र संग्रहित है। यह पुणे में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है।
पुणे का इतिहास - History of Pune in Hindi
पुणे के इतिहास की बात करे तो करीब 7 वी सदी में पुणे पर राष्ट्रकूटो का शासन हुआ करता था। और इसका प्रत्यक्ष प्रमाण भी मिलता है। इसके बाद इस शहर पर यादव वंश का शासक भी एक समय पर हुआ करता था। 17 वी शताब्दी आते आते यहां पर मुगल शासक औरंगजेब का अधिकार हो गया। उसके बाद मराठा शासक शिवाजी ने इस पर अधिकार कर लिया। शिवाजी के पुणे पर अधिकार होने के बाद तो मानो पुणे को चार चांद लग गए। शिवाजी की मृत्यु के बाद यहां पर एक फिर औरंगजेब ने इसपर अधिकार कर लिया और पुणे का नाम बदल कर मुहियाबाद कर दिया। 1720 में मराठा के पेशवा ने इस पर अधिकार कर आने वाले कई वर्षों तक मराठाओं का ही शासन चलता रहा। 1818 अंग्रेजो ने मराठाओं की युद्ध में हरा कर पहली बार अंग्रेजो ने इस पर अपना अधिकार कर लिया। ईस्ट इंडिया कम्पनी ने यहां पर कई सारे काम करवाए थे जिसमे 1857 में मुंबई-पुणे रेल मार्ग प्रमुख है।
पुणे में कहा रुके ? where to stay in pune in Hindi
पुणे महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर है इसके साथ ही यह एक महंगा शहर है जिसमे घूमने के बाद शाम को रुकने के लिए एक से बढ़कर एक होटल मौजूद है। अगर आप अच्छी होटल में रुकना चाहते है तो पुणे में 5 स्टार से 7 स्टार तक होटल मिल जायेगी। इसके अलावा अगर आप नॉर्मल 500 से 1000 रुपय तक का रूम में रुकना चाहते हो तो भी आपको आसानी से मिल जायेगा।
पुणे में कैसे घूमे ? how to travel in pune in Hindi
अगर आप पुणे जैसे बड़े शहर में घूमने जा रहे है तो सबसे पहले आपके पास एक अच्छा खासा बजट और 4 से 5 दिनो का समय होना चाहिए। इसके अलावा अगर आपके पास बजट थोड़ा कम होगा तो भी चलेगा लेकिन समय कम से कम 4 से 5 दिनो का होना ही चाहिए। नही तो आपको घूमने में वो आनंद नहीं आएगा।
इसके अलावा आप पुणे पहुंचने के बाद सबसे थोड़ा आराम कर ले । उसके बाद ही पुणे घूमना शुरू करे।
16 पुणे का प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड - famous Street food of pune in Hindi -
अगर आप पुणे घूमने जा रहे है, तो पुणे के इन कुछ स्वादिष्ट खाने का स्वाद जरूर ले। पुणे में सुबह में सबसे जाने खाए जाने वाला साबूदान वडा बहुत फेमस है और साबुदान वडा आपको पुणे के है चौक चौराहे पर में जायेगा। इसके अलावा पुणे में पिथला भकरी, दबेली, पोरन पोली, पाव भाजी, पोहा और मिसाल पाव जैसे स्ट्रीट फूड बहुत ज्यादा फेमस है।
पुणे कैसे पहुंचे - how to reach pune in Hindi
रेल मार्ग - पुणे शहर का मुख्य रेलवे स्टेशन पुणे जंक्शन है। जहा के 6 प्लेटफार्म से देश के विभिन्न छोटे - बड़े शहरो के लिए आपको सीधी ट्रेन मिल जायेगी। इसके अलावा पुणे महाराष्ट्र राज्य का महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। अगर आप पुणे रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को विषय सूची को जानना चाहते है तो आप इनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते है।
सड़क मार्ग - पुणे आप सड़क मार्ग के जरिए अपने निजी वाहन या फिर महाराष्ट्र राज्य परिवहन बस से जाना चाहते है तो आपको बता दे पुणे का मुख्य बस स्टेंड पुणे और चिंसवाड़ा है। यहां पहुंचने के लिए आपको महाराष्ट्र राज्य परिवहन बस और अन्य राज्यो से निजी बस बड़ी ही आसानी से मिल जायेगी।
हवाई मार्ग - पुणे का मुख्य हवाई अड्डा लोहेगाव में स्थित हैं। जो पुणे से करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आपको बता दे पुणे हवाई अड्डा अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। जहा से न केवल भारत बल्कि अलग अलग देशों से भी आपको पुणे के लिए फ्लाइट मिल जायेगी। लोहेगांव से आप टैक्सी को सहायता से पुणे पहुंच सकते है।
पुणे मैप - Pune map
पुणे फोटो गैलरी - Pune photo gallery
तो दोस्तो, ये था हमारा आज के लेख जिसमे हमने आपको बताया पुणे में घूमने की जगहों (Pune tourist place in Hindi) के बारे में और पुणे कब जाए जैसी जानकारी के बारे। हमे उम्मीद है की आपको हमारा ये आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा।
आपको हमारा ये आर्टिकल कैसे लगा हमें कॉमेंट करके जरूर बताएं, और हमारे इस आर्टिकल को सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूले।