Top 21 अमृतसर में घूमने की जगह, सहित भ्रमण करने की पूरी जानकारी

पंजाब राज्य में स्थित अमृतसर सिख धर्म के लोगो के लिए सबसे पवित्र नगर माना जाता है। जिसकी संस्कृति, इतिहास और पर्यटन स्थल सेलानियो को अपनी और आकर्षित करते है। तो आइए आज के इस आर्टिकल में अमृतसर के पर्यटक स्थल और अमृतसर शहर के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी। 


लुधियाना के बाद पंजाब का दूसरा सबसे बड़ा शहर है अमृतसर। अमृतसर घूमने में नजरिए पंजाब का बहुत ही खूबसूरत शहर है। जहा पर कई सारे पर्यटक स्थल मौजूद है। आपको बता दे की विश्वप्रसिद्ध जलियांवाला बाग भी यही पर मौजूद है जिसे देखने में लिए भारी संख्या में पर्यटक आते है।

अमृतसर में घुमने की जगह


     

    अमृतसर घूमने का सबसे अच्छा समय - Best time to visit Amritsar in Hindi

    अगर आप अमृतसर घूमने जा रहे है तो, मै आपको बता दू की अमृतसर घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से फरवरी तक का माना जाता है। यह समय घूमने के नजरिए से अच्छा और सुखद होता है। इस समय में आप कई पर्यटक स्थलों और दर्शनीय स्थलों में घूम सकते है। 



    अमृतसर में घूमने की जगह  - tourist places to visit in amritsar in Hindi


    1 स्वर्ण मंदिर - Golden Temple in Hindi 

    अमृतसर में घुमने की जगह

    शहर के बीचों बीच अमृत सागर झील के किनारे पर स्थित स्वर्ण मंदिर अमृतसर का सबसे लोकप्रिय मंदिर है। जिसका दीदार किए बिना आपकी अमृतसर यात्रा अधूरी रह सकती है। 

    यह मंदिर सिख धर्म के चौथे गुरु रामदास द्वारा बनाया गया था। जिसकी दिवारी पर सोने का लेप किया गया है।  जिसकी वजह से इस मंदिर को स्वर्ण मंदिर भी कहा जाता है। 

    आपको बात दे की इस मंदिर को पूरी तरह से तैयार होने में करीब 40 से 45 वर्ष का समय लगा था। 



    2 जलियांवाला बाग - Jaliyawalaa bag in hindi
    अमृतसर में घुमने की जगह

    अगर आप अमृतसर घूमने जा रहे है, और अगर आप जलियांवाला बाग नही गए तो यह आपकी यात्रा अधूरी है। जलियांवाला बाग़ हमारे देश के उन वीर सपूतों की याद दिलाता है जिन्होंने अपनी जान की कुर्बानी देकर देश को आजादी दिलाई। इस बाग में आप आज भी गोलियों के निशान देख सकते है। 13 अप्रैल 1919 को इस बाग में निर्देयता से हमारे उन लोगो पर गोलियां चलाई गई, जिसमे करीब 500 से 1000 लोगो ने अपनी जान गवाई थी। 



    3 गोविंदगढ़ का किला  -  Govindgadh fort in hindi 

    अमृतसर में घुमने की जगह

    गोविंदगढ़ का किला अमृतसर की ऐतिहासिक धरोहर है, जहा पर आप इतिहास से जुड़े कई सारी चीजों को देख सकते है। इस किले में आप कई सारे हथियार, राजा -महाराजाओं के कपड़े तथा और भी कई सारे ऐतिहासिक वस्तुओ को देख सकते है। यह किला अमृतसर से मात्र डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 



    4 हाल बाजार -   hall Market in Hindi

    अगर आप अमृतसर में वस्तुएं खरीदने के लिए इच्छुक है, तो आप अमृतसर के हाल बाजार में जा सकते है। जहा पर आपको कई प्रकार वस्तुएं मिल जायेगी। जिसमे लकड़ी से बने उपकरण, किताबे, सोने चांदी के आइटम और हाथ की कारीगरी से बनी सुंदर मूर्तियां भी देखने को मिल जायेगी। जो आप घर लेकर जा सकते है। 



    5 संग्रहालय महाराजा रणजीत सिंह संग्रहालय -  Maharaja ranjeet singh museum in Hindi

    अमृतसर में घुमने की जगह

    अगर आप महाराजा रणजीत सिंह के हथियार, उनके वस्त्र, सिक्के और उनके समय की और भी वस्तुएं देखना चाहते है, तो आप इस संग्रहालय में घूमने का सकते है। यह संग्रहालय अमृतसर शहर का एक लोकप्रिय संग्रहालय है। जहा पर हर समय पर्यटकों की चहल पहल रहती है। 



    6  वाघा बॉर्डर -  Wagah Border in Hindi

    अमृतसर में घुमने की जगह

    शहर से करीब से 28 किलोमीटर दूर वागा बॉर्डर भारत और पाकिस्तान का बोर्ड है। जो पर्यटक को बेहद रास आता है। आपको बात दे की यहां से पाकिस्तान का लाहौर भी मात्र 20 से 22 किलोमीटर की दूरी पर है। इस बॉर्डर पर 15 अगस्त और 26 जनवरी को सार्वजनिक परेड का आयोजन भी किया जाता है।


    7 इस्कॉन मंदिर  -  iskcon temple in Hindi

    अमृतसर का यह मंदिर भगवान कृष्ण और राधा को समर्पित हिंदू मंदिर है। जिसमे आप भगवान कृष्ण और राधा जी के दर्शन कर सकते है। यह मंदिर अमृतसर का मुख्य आकर्षण में से एक है। 


    8  खालसा कॉलेज -  Khalsa College in Hindi

    अमृतसर में घुमने की जगह

    300 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ यह कॉलेज अमृतसर में घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। इस कॉलेज में आप हरियाली और कई सारे पेड़ पौधे भी देख सकते है। आपको बता दे की यह इस कॉलेज को बनकर 124 साल से भी अधिक का समय हो गया है। यह अमृतसर में घूमने के लिए एक आदर्श जगह है। 


    9 साडा पिंड - sada pind in Hindi

    अमृतसर में घुमने की जगह

    अगर आप वास्तव में पंजाब के लोगो के जीवन को समझना चाहते है। तो आपको साडा पिंड जाना चाहिए जहा पर आप। पंजाब के लोगो से जुड़े कई सारी चीजों को देख सकते है। जैसे वो किस तरह से जीवन जीते है, उनका रहन सहन, खाना पीना और पहनावा आदि। यह अमृतसर से मात्र 7 किलोमीटर दूर है। 


    10  थंडर जॉन वाटर पार्क -  Thunder John Water Park in Hindi 

    अमृतसर में घुमने की जगह

    अगर आप अमृतसर घूमने जा रहे है, तो वहा पर आपके मनोरंजन के लिए किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। उसी में से एक है थंडर जॉन वाटर पार्क जिसमे आप  कई सारी स्विमिंग और उसके अलावा भी कई सारी गतिविधियों का आनंद ले सकते है। यह अपर सार्वंजिक पार्क है। जिसे साल 2002 में बनाया गया था। 


    11 वेटलैंड पक्षी अभ्यारण - Wetland Bird Sanctuary in Hindi

    अमृतसर में घुमने की जगह

    यह अभ्यारण अमृतसर के टूरिस्ट प्लेस में अपनी एक विशेष और खास पहचान रखता है। प्रकृति और बर्ड लवर के लिए यह जगह बहुत ही खास है। यहां पर आप कई सारे पक्षियों और उनकी प्रजातियों को देख सकते है। आपको बता दे की अगर आप मानसून के समय में अमृतसर आते है, तो यह जगह और भी खूबसूरत हो जाती है। 


    12 अकाल तख्त -  akal takht in Hindi

    अमृतसर में घुमने की जगह

    अकाल तख्त जिसे अमर सिहासन भी कहा जाता है। जो की  सिख धर्म का सर्वोच्च राजनीतिक पद माना जाता है। इसका निर्माण 1606 में गुरु गोविंद सिंह द्वारा किया गया था। यह अकाल तख्त घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। 


    13  पुल कंजरी -  pul kanjari in Hindi

    अमृतसर में घुमने की जगह

     वाघा बॉर्डर के नजदीकी स्थिति हां पुल कंजरी बहुत ही खूबसूरत जगह है। जो अमृतसर आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। आपको बता दें इस पुल कंजरी को अमृतसर के ताजमहल के रूप में देखा जाता है। तो आप अमृतसर के ताजमहल को देखने जरूर जाएं। 


    14  लाल मंदिर -  Lal temple in Hindi



    यह दर्शनीय स्थल अमृतसर का एक लोकप्रिय मंदिर है। जहा पर भरी संख्या में श्रद्धालु आते है। आपको बता दे की यह मंदिर अपनी चमत्कारी गतिविधियों के लिए जाना जाता है। जो भक्तो को अपनी और आकर्षित करता है। यह मंदिर जम्मू के माता वैष्णो मंदिर के जैसा ही लगता है। आप इस मंदिर में दर्शन करने जरूर जाए। 


    15  विवेक साहिब गुरुद्वारा  -  Vivek saheb gurudwara in Hindi


    विवेक साहिब झील के किनारे पर स्थित यह गुरु द्वारा भी अमृतसर का महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थल है। जो सिखो के लिए लोकप्रिय दर्शनीय स्थल है। इस खूबसूरत गुरुद्वारे का निर्माण महाराज रणजीत सिंह द्वारा किया गया था। जो आज के समय में सिखो के 6 गुरु हरगोविंद सिंह के अनुयायियों के याद दिलाता है। 


    16 ब्लिस एक्वा वर्ल्ड -  Blise ekva world in Hindi

    अगर आप गर्मियों के समय अमृतसर के टूर पर निकलते है, तो यह वाटर पार्क आपके लिए बहुत भी रोमांचित साबित हो सकता है। गर्मी के मौसम में लोग अपने परिवार और अपने दोस्तो के साथ इस वाटर पार्क में कुछ समय अपने आप को शांत करने के लिए आते है। आप यहां अपने परिवार के  साथ भी आ सकते है। यह जगह अमृतसर में घूमने की महत्वपूर्ण जगह है। 


    17  तरन तारन गुरुद्वारा -  taran taran gurudwara in Hindi

    अमृतसर में घुमने की जगह

    अमृतसर शहर से मात्र 22 किलोमीटर दूर स्थित यह गुरुद्वारा सिख धर्म के अनुयायियों के लिए के महत्वपूर्ण जगह है। जहा पर भरी संख्या में पर्यटक भी आते है। आपको बता दे की यह गुरुद्वारा तरन तारन नमक गांव में है। जहा पर आप घूमने जा सकते है। 


    18 फनलेंड कंपनी बाग -   Fanland company bag in hindi

    वैसे तो इस बाग में कई सारे झूले और खिलौने आपको देखने को मिल जायेंगे। जिसकी देखकर लगेगा की यह जगह सिर्फ बच्चो के लिए है। लेकिन ऐसा नहीं आपकी उम्र चाहे कुछ भी आप इस पार्क घूम सकते है। इस पार्क में मनोरंजन के कई साधन है। आप इस पार्क कुछ समय बेहतरीन ढंग से गुजार सकते है। 


    19 खैर उद्दीन मस्जिद - Amritsar's Khair uddin masjid in Hindi


    अमृतसर में घुमने की जगह


     वैसे तो यह एक मस्जिद है, जिसके यहां पर सर्वाधिक मुस्लिम धर्म के लोग ही इस मस्जिद में जाते है। लेकिन आपका धर्म चाहे कोई भी हो आप इस मस्जिद की खूबसूरत और इस मस्जिद की नक्काशी को निहारने जा सकते है। 


    20 जगह पार्टिशन म्यूजियम - Partishan museum in hindi 


    अमृतसर में घुमने की जगह

    यह अमृतसर स्थित एक पर्यटक स्थल है। जहा से कई सारी कहानियां जुड़ी हुई है। आप इसमें कई सारी कहानियां के साथ साथ की और तथ्यों को भी समझ सकते है। 


    21  दुख भंजन बैर वृक्ष - Sorrowful Enmity Tree

    अमृतसर में घुमने की जगह

    यह वृक्ष अमृतसर का दर्शनीय स्थल है। जहा पर लोग दूर दूर से मन्नते लेकर आते है। आपको बता दे की यह वृक्ष 400 सालो से भी पुराना बताया जाता है। जो की स्वर्ण मंदिर के भीतर स्थित है। यह वृक्ष एक पूजनीय वृक्ष है। 


    अमृतसर घूमने का सबसे अच्छा समय - Best time to visit Amritsar in Hindi

    अमृतसर घूमने के लिए आप नवंबर से मार्च के समय का चयन कर सकते है। इस समय में अमृतसर का मौसम ज्यादा सुहावना होता है। इन दिनों में आप में आप अमृतसर के कई सारे पर्यटक स्थलों में घूमने के मजे ले सकते है। 


    अमृतसर घूमने के लिए कितने दिन चाहिए - How many days are needed to visit Amritsar in Hindi

    आप अमृतसर घूमने के लिए 2 से 3 दिनो के समय का एक बढ़िया प्लान बना सकते है। 2 से 3 दिनो में अमृतसर के लगभग सारे पर्यटक स्थलों का भ्रमण कर सकते है। और साथ ही आप इतने दिनो में अमृतसर में कई सारी मजेदार गतिविधियों का लुप्त भी उठा सकते है। 


    अमृतसर में ठहरने की व्यवस्था - Accommodation in Amritsar in Hindi

    अमृतसर पंजाब का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। और इसी वजह से इस शहर में आपको लगभग आप वो सुविधा मिल जायेगी जो एक शहर में मिलती है। वही बात करे अमृतसर में रुकने के बारे में तो आप अमृतसर में अपने यात्रा बजट के अनुसार फाइव स्टार होटल और नॉर्मल होटल में रुक सकते है। यह होटल्स आपको अमृतसर में बड़ी ही आसानी के साथ मिल जायेगी। 


    अमृतसर के स्थानीय खान पान - Amritsar local food in Hindi

    दोस्तो जाहिर सी बात है की जब भी आप किसी जगह की यात्रा करते है, तो आप वहा के प्रसिद्ध खान पान का स्वाद अवश्य लेते है। तो आइए आपको बताते है अमृतसर के प्रसिद्ध व्यंजनों के बारे में। 

    अमृतसर में अमृतसरी कुलचा शहर की सबसे फेमस डिश है। जो आपको लगभग हर जगह पर मिल जायेगी। इसके अलावा अमृतसर में मछली टीका, मटन चाप, छोले टिक्की, कुल्फा आदि भी अपनी पहचान रखते है। 


    अमृतसर कैसे पहुंचे - How to reach Amritsar in Hindi


    रेल से - शहर का मुख्य रेलवे स्टेशन अमृतसर जंक्शन है। जो शहर के केंद्र भाग से काफी नजदीक है। यहां से देश के कई बड़े शहरों - दिल्ली, जयपुर, मुंबई, इंदौर, हैदराबाद और जोधपुर जैसे शहरों के लिए ट्रेनों का आवागमन नियमित रूप से होता रहता है। 


    सड़क से - बस से अमृतसर पहुंचने के लिए आप पंजाब राज्य की सरकारी बस या टैक्सी की सहायता ले सकते है। आपको बता दे की अमृतसर शहर से कई शहरों के लिए निजी बसे भी चलती है। तो आप बड़ी आसानी के साथ अमृतसर पहुंच सकते है। 


    फ्लाइट से - अमृतसर शहर में श्री गुरु राम दास जी नाम का एक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा मौजूद है। जो भारत के कई सारे शहरों से तो जुड़ा हुआ ही है साथ यह हवाई अड्डा कई सारे विदेशों से भी जुड़ा हुआ है। इस विमान क्षेत्र से नियमित रूप से फ्लाइट उड़ान भरती है। 


    अमृतसर फोटो गैलरी - Amritsar Photo gallery
    अमृतसर में घुमने की जगह

    अमृतसर में घुमने की जगह

    अमृतसर में घुमने की जगह

    अमृतसर में घुमने की जगह

    अमृतसर में घुमने की जगह

    अमृतसर में घुमने की जगह



    अमृतसर मैप - Amritsar map 



    QNA 


    1 अमृतसर रेलवे स्टेशन से वाघा बॉर्डर कितना दूर है ? 

    अमृतसर रेलवे स्टेशन से अटारी बार्डर (वाघा बॉर्डर) करीब 28 किलोमीटर दूर स्थित है। 


    2 लाहौर से वाघा बॉर्डर कितना दूर है ? 

    वाघा बॉर्डर पाकिस्तान के लाहौर शहर से लगभग 35 किलोमीटर दूर है। 


    3 वाघा बॉर्डर के लिए कोई टिकट है ? 

    जी नहीं आपको वाघा बॉर्डर जाने के लिए कोई भी टिकट खरीदने की जरूरत नहीं है। 

       

    निष्कर्ष 

    तो दोस्तो हमने इस आर्टिकल में आपको बताया अमृतसर में घूमने की जगह ( Amritsar tourist place in hindi ) और अमृतसर के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी। 


    आपको हमारा यह लेख कैसा लगा हमें कॉमेंट करके जरूर बताएं और हमारे इस लेख को सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें। धन्यवाद 




    Post a Comment

    Previous Post Next Post