Top 10 ऋषिकेश मे घूमने की जगह - जाने का खर्चा सहित जाने की पूरी जानकारी

देवभूमि उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश एक नगर है। जो देहरादून से 44 किलोमीटर की दूरी पर बसा हुआ है। ऋषिकेश गंगा नदी के किनारे पर बसा हुआ एक खूबसूरत नगर है। ऋषिकेश को गढ़वाल के प्रवेश द्वार के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दे की विश्व में सर्वप्रथम 1999 को इसी नगर में योग दिवस को भी मनाया गया था। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे, ऋषिकेश में घूमने की जगह और इस नगर के बारे में घूमने की पूरी जानकारी।

ऋषिकेश में घूमने की जगह


ऋषिकेश मे घूमने की जगह - Place to visit in Rishikesh in Hindi  

  1. नीलकंठ महादेव मंदिर - Neelkanth Mahadev Temple in Hindi 
  2. स्वर्ग आश्रम - Swarga Ashram in Hindi 
  3. परमार्थ निकेतन आश्रम - Parmarth Niketan Ashram in Hindi 
  4. त्रिवेणी घाट - Triveni Ghat in Hindi 
  5. कौड़ियाला - Koudiyala in Hindi 
  6. राम झूला - Ram Jhula in Hindi
  7. लक्ष्मण झूला - Lakshman Jhula in Hindi 
  8. राजाजी नेशनल पार्क - Rajaji National Park in Hindi 
  9. भरत मंदिर -Bharat Mandir in Hindi 
  10. वशिष्ठ गुफा - Vashishtha Cave in Hindi 


1 नीलकंठ महादेव मंदिर -  Neelkanth Mahadev Temple in Hindi 
ऋषिकेश में घूमने की जगह

ऋषिकेश मे स्थित एक प्रभावशाली मंदिर है। कहा जाता है की जब सभी देवताओ ने मिलकर समुद्र मंथन किया था, तो इसमे निकले विष को शिव ने इसी जगह पर अपने गले मे धारण किया था। जिसके बाद भगवान शंकर को नीलकंठ के नाम से भी जाना जाने लगा। 

आपको बता दे की इस मंदिर की नक्कासी वाकई देखने लायक है। और इस मंदिर मे एक झरना भी बना हुआ। इसके अलावा इस मंदिर के ठीक सामने माता पार्वती का मंदिर भी बना हुआ है। 


2 स्वर्ग आश्रम - Swarga Ashram in Hindi 
ऋषिकेश में घूमने की जगह

स्वामी विशुद्धानंद द्वारा स्थापित यह आश्रम ऋषिकेश का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है। जहा पर आपको कई सारे आश्रम और मंदिर देखने को मिल जाएंगे। आश्रम मे पूर्णतः शाहाकारी भोजन सर्व किया जाता है। जिसके कारण यहा पर बने रेस्टोरेंट मे शाहाकारी भोजन ही तैयार होता है।

आश्रम काली कमलीवाला नामक ट्रस्ट संचालित करता है। आश्रम मे आप आरती और ध्यान जैसी गतिविधिया कर सकते है। 


3 परमार्थ निकेतन आश्रम - Parmarth Niketan Ashram in Hindi 
ऋषिकेश में घूमने की जगह

गंगा नदी के किनारे पर स्थित यह आश्रम ऋषिकेश का सबसे बड़ा आश्रम माना जाता है। जिसमे 1 हजार से भी अधिक जुड़े कमरों को बताया जाता है। अगर आप आर्युवेद में रुचि रखते है, तो आपको बता दे की इस आश्रम में आर्युवेद से जुड़ी हुई शिक्षा भी दी जाती है। इस आश्रम के निर्माता स्वामी शुकदेवानंद महाराज को माना जाता है। आश्रम में भगवान शिव की बड़ी प्रतिमा भी लगी हुई है।


4 त्रिवेणी घाट - Triveni Ghat in Hindi 
ऋषिकेश में घूमने की जगह

त्रिवेणी घाट ऋषिकेश में स्थित एक प्रसिद्ध और विशाल घाट है। जिसके बारे में कहा जाता है, की जब जरा नामक शिकारी ने भगवान श्री कृष्ण को तीर मारा था, तो इसके बाद भगवान श्री कृष्ण ने इसी घाट पर आए थे। माना जाता की इस घाट से गंगा में डुबकी लगाने से सारे पापो से मुक्ति मिल जाती है। यह घाट भक्तो से भरा रहता है। जहा पर भरी संख्या वैदिक मंत्रोच्चार सुनने को मिल जायेगा।


कौड़ियाला - Koudiyala in Hindi 

ऋषिकेश से उपर की ओर स्थित एक खूबसूरत जगह है। जहा पर कैंपिंग और ट्रेकिंग आदि गतिविधियां कर सकते है। कौड़ियाला में रिवर राफ्टिंग भी की जाती है। जहा पर राफ्टिंग के लिए कई सारी कंपनिया आपको देखने को मिल जायेगी। कौड़ियाला में आप प्रकृति का खूबसूरत नजारा भी देख सकते है।


6 राम झूला -  Ram Jhula in Hindi
ऋषिकेश में घूमने की जगह

ऋषिकेश में स्थित राम झूला लोहे का बना हुआ एक पुल है। जो गंगा नदी पर बना हुआ है। और यह पुल स्वर्ग आश्रम से शिवानंद को जोड़ता है। इस झूले का निर्माण 1986 में किया गया था। झूले पर आप पैदल या फिर साइकिल लेकर जा सकते हैं। जहां से आप गंगा नदी का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं।


7 लक्ष्मण झूला - Lakshman Jhula in Hindi 
ऋषिकेश में घूमने की जगह

आज से 144 वर्ष पूर्व बना यह झूला ऋषिकेश का एक प्रमुख आकर्षण है। माना जाता है कि भगवान श्री राम के अनुज (छोटे भाई) ने इसी जगह से गंगा नदी को जुट की रस्सियों से पार किया था। झूले का पुनर्निर्माण राम झूले के तीन वर्ष बाद यानी 1990 में किया गया था। 2020 में इस झूले की आवागमन को लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर रोक दी गई।


8 राजाजी नेशनल पार्क - Rajaji National Park in Hindi 
ऋषिकेश में घूमने की जगह

राजाजी नेशनल पार्क ऋषिकेश से कुछ ही दूरी पर स्थित एक टाइगर रिजर्व पार्क है। जो उत्तराखंड के तीन प्रमुख जिले देहरादून, पौरी, हरिद्वार की सीमाओ के भीतर बसा हुआ है। पार्क का नाम भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी सी राजगोपालाचारी के सम्मान में उनके नाम पर रखा गया है। पार्क में राजा जी, चिल्ला और मोतीचूर की प्रजातियां पाई जाती है। आप इस पार्क में कुछ अच्छी तस्वीर ले सकते हैं।


9 भरत मंदिर -Bharat Mandir in Hindi 
ऋषिकेश में घूमने की जगह

भारत मंदिर ऋषिकेश में स्थित एक प्राचीन मंदिर है। जो अपनी पौराणिक कथाओं से जाना जाता है। इस मंदिर का जिक्र हमें केदार खंड में भी मिलता है, जिसके अध्याय 115 से 20 तक में आप देख सकते हैं।

कहा जाता है कि भगवान विष्णु ने रैभ्य ऋषि की तपस्या से प्रसन्न होकर इसी जगह पर उन्हें दर्शन दिए थे। यह मंदिर भक्ति का एक अनूठा दर्शन है। तो अगर आप ऋषिकेश जा रहे हैं, तो यहां जाना तो बिल्कुल ना भूले।


10  वशिष्ठ गुफा - Vashishtha Cave in Hindi 
ऋषिकेश में घूमने की जगह

ऋषिकेश से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित वशिष्ट गुफा भी ऋषिकेश का एक पौराणिक महत्व रखती हैं। मान्यताओं के अनुसार भगवान ब्रह्मा के पुत्र महर्षि वशिष्ठ जी से गुफा में ध्यान किया करते थे। 

आपको बताते चलें की महर्षि वशिष्ठ जी सप्त ऋषियों में से भी एक ऋषि थे। अगर आप ऋषिकेश में किसी शांति और कहां ध्यान की जगह खोज रहे हैं तो यह जगह आपके लिए एकदम परफेक्ट होगी। इस गुफा में भगवान शिव की एक शिवलिंग भी स्थापित की गई है।



ऋषिकेश मे घूमने का सही समय क्या है - What is the best time to visit Rishikesh in Hindi 

ऋषिकेश एक खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य की जगह है। जहा पर घूमने जाने के लिए आपको एक अच्छे समय का चयन करना है। 

तो हम आपको सलाह देंगे की आप ऋषिकेश के मार्च से मई तक के समय का चयन कर सकते है। यह मौसम घूमने के लिए भी एकदम आदर्श है। जिससे आप ऋषिकेश को और अच्छे से एक्सप्लोर कर पाएंगे। 


ऋषिकेश मे घूमने का खर्च कितना आएगा - How much will it cost to visit Rishikesh in Hindi 

किसी भी जगह पर घूमने का खर्चा कई सारी बातों पर निर्भर करता है। जैसे की आप कितने दिन के लिए यात्रा कर रहे है, किस समय यात्रा कर रहे है आदि।

फिर भी अगर हम आपको एक औसत आंकड़े के बारे में बताते है। अगर आप यात्रा 3 दिनो की कर रहे है, तो इसके लिए आपको कम से कम 10 हजार रुपए से अधिक का बजट तो बनाना ही होगा जिससे आप एक यादगार यात्रा कर सके।


ऋषिकेश मे रुकने की  जगह - Place to stay in Rishikesh in Hindi 

ऋषिकेश एक धार्मिक नगर है। जहा पर रुकने के लिए कई सारी धर्मशालाएं मौजूद है। जहा पर आप बिल्कुल मुफ्त या फिर 200 से 300 रुपए में रुक सकते है। 

बात करें आश्रम की तो गीता भवन, गंगा निवास और शिवानंद कैसे आश्रम शामिल है। 

वही ऋषिकेश में कई सारे रिसोर्ट और होटल्स भी मौजूद है। जहा पर भी आप रुक सकते है। यहां रुकने के लिए आपके पास एक अच्छा खासा बजट होना चाहिए।


ऋषिकेश मे क्या खरीदे - What to buy in Rishikesh in Hindi 

ऋषिकेश घूमने जाने वाले पर्यटक अक्सर वहा पर शॉपिंग करना पसंद करते है। अगर आपको भी शॉपिंग करना पसंद है, तो आप ऋषिकेश में रुद्राक्ष की माला, आभूषण, कपड़े, हाथ से बनी वस्तुएं और इसके अलावा आध्यात्मिक वस्तुओ की खरीदारी भी कर सकते हैं।



ऋषिकेश के प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड - Rishikesh's famous street food in Hindi 

दोस्तो, अगर आप ऋषिकेश घूमने जा रहे है, तो आपको बता दे की वहा के स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड का स्वाद लेना बिल्कुल भी न भूले।

बात करें ऋषिकेश के स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड की तो इसमें आप समोसा, चोले भटूरे, पानी पूरी, मिठाईयां, डोसा और मसाला चाय का स्वाद जरूर ले।


ऋषिकेश घूमने के लिए कितने दिन पर्याप्त है - How many days are enough to visit Rishikesh in Hindi 

दोस्तो, ऋषिकेश एक आध्यात्मिक नगर है। जहा पर घूमने के लिए कई सारे बेहतरीन जगहें मौजूद है। 

अगर आप ऋषिकेश घूमने जा रहें है, तो आपको बता दे की इसके लिए आप कम से कम 2 से 3 दिनो की ट्रिप प्लान कर सकते है। 

इस ट्रिप में आप ऋषिकेश के एडवेंचर और धार्मिक जगहो के साथ-साथ प्रकृति की सुंदरता में कुछ समय के लिए लुफ्त हो सकते हैं।



ऋषिकेश कैसे जाए - how to reach rishikesh in Hindi 


सड़क मार्ग से - 

सड़क मार्ग से ऋषिकेश काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, जहा पर पहुचने के लिए आप अपने निजी वहाँ से या फिर बस की सहायता से जा सकते है। आपको बता दे की ऋषिकेश के लिए आप भारत की राजधानी से बस ले सकते है। यहा से लक्जरी और नॉन लक्जरी बसे चलती है। 


फ्लाइट से - 

हवाई मार्ग से ऋषिकेश जाने के लिए आपको दिल्ली या फिर अपने से शहर ( अगर आप के शहर से फ्लाइट उपलब्ध है, तो ) से आपको ऋषिकेश के सबसे नजदीकी हवाई अड्डे जॉली ग्रांट हवाई अड्डे पर आना होगा। जो ऋषिकेश से मात्र किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। वहा से आगे आप टैक्सी आदि वाहन से जा सकते है। 


रेल से - 

अगर आप रेल मार्ग से ऋषिकेश जाना चाहते है। तो आप अपने शहर से डायरेक्ट ट्रेन पकड़ सकते है। अगर आपके शहर से ऋषिकेश के लिए ट्रेन उपलब्ध नहीं है, तो आप हरिद्वार जा सकते है। वहा से आगे ऋषिकेश मात्र 20 किलोमीटर की दू

री पर ही है। 


ऋषिकेश फोटो गैलरी - 

ऋषिकेश में घूमने की जगह

ऋषिकेश में घूमने की जगह

ऋषिकेश में घूमने की जगह

ऋषिकेश में घूमने की जगह

ऋषिकेश में घूमने की जगह

ऋषिकेश में घूमने की जगह


QNA


Q ऋषिकेश से हरिद्वार का कितने का घंटे का रास्ता है ? 

ऋषिकेश से हरिद्वार सड़क मार्ग से मात्र 19 किलोमीटर की दूरी पर बसा हुआ है। जहा पहुंचने के लिए मात्र आधे घंटे से 45 मिनट का समय लगता है। 


Q ऋषिकेश से केदारनाथ कितना है ? 

ऋषिकेश से केदारनाथ करीब 227 किलोमीटर दूर है। जिसमे 16 किलोमीटर का ट्रेक भी शामिल है। 


Q ऋषिकेश से नीलकंठ की दूरी कितनी है ? 

ऋषिकेश से नीलकंठ महादेव मंदिर 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 


Q ऋषिकेश कब नहीं जाना चाहिए ? 

ऋषिकेश में गर्मियों के समय को घूमने जाने के लिए टाल सकते है। क्योंकि इस समय पर यहां पर पर्यटक भी सार्वधिक आते है और साथ ही गर्मी भी ज्यादा होती है। 


निष्कर्ष - 

आज के इस लेख में हमने आपको बताया ऋषिकेश में घूमने की जगह, जाने का खर्चा साथ ऋषिकेश भ्रमण करने जुड़ी सारी जानकारी। 

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा हमे कॉमेंट करके जरूर बताएं और हमारे इस लेख को अपने सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करे।


और पढ़े - 

  1. 2024 में केदारनाथ यात्रा का खर्च - सहित जाने की पूरी जानकारी
  2. अयोध्या में घूमने की जगह - अयोध्या के दर्शनीय स्थल, अयोध्या घूमने की पूरी जानकारी
  3. ओंकारेश्वर में घूमने की जगह - जाने का खर्चा -घूमने की जानकारी 


Post a Comment

Previous Post Next Post