थार के रेगिस्थान के बहुत बड़े भू भाग को अपने अंदर समेटे हुए जैसलमेर क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा जिला है। जैसलमेर शहर को स्वर्ण नगरी ( Golden City) के नाम से भी जाना जाता है। जैसलमेर के पर्यटक स्थलों में मनहोमक हवेलिया, किले और बेहतरीन वास्तुकला के महल है। यही कारण है की जैसलमेर में पर्यटकों बहुत भरी संख्या में इस शहर का भ्रमण करने आते है। इस लेख में हम जानेंगे जैसलमेर में घूमने की जगह और जाने की पूरी जानकारी
पाकिस्तान के बॉर्डर से सटा जैसलमेर राजस्थान का महत्वपूर्ण शहर है। जैसलमेर में आप राजस्थान की संस्कृति को करीब जान और समझ सकते है। जैसमेलर में घूमने की बहुत सी जगह है जिनमें जैसलमेर का किला( सोनार का किला ) पर्यटकों को सबसे ज्यादा रास आता है। शहर की स्थापना रावल जैसल ने की थी और उन्ही के नाम पर इस शहर का नाम जैसलमेर विख्यात हुआ। आइए आपको बताते है जैसलमेर शहर के बारे।
जैसलमेर के बारे में रोचक तथ्य - Interesting facts about Jaisalmer in Hindi -
- जैसलमेर राजस्थान का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा शहर है लेकिन जनसंख्या की लिहाजे से सबसे छोटा शहर है।
- मध्य काल में जैसलमेर भारत के आयात व निर्यात (import - export) में महत्वपूर्ण मार्ग था।
- जैसलेमर को स्वर्ण नगरी ( golden city) के नाम से जाना है।
- जैसलमेर को थार रेगिस्तान का दिल कहा जाता है।
- जैसलमेर का अंतिम शासक जवाहर सिंह थे।
जैसलमेर में घूमने की जगह - Jaisalmer tourist place in Hindi
- सोनार का किला - Golden fort
- बड़ा बाग - bada bagh in Hindi
- गड़ीसर झील - Gadisar lake
- अमर सागर झील - Amer sagar lake
- पटवा की हवेलियां - patwon haveli
- डेजर्ट नेशनल पार्क - Desert National
- ताजिया टॉवर - Tajiya towar in Hindi
- बाबा रामदेव समाधि स्थल - Baba Ramdev Samadhi Sthal
- कुलधरा गांव - Kuldhara villages
- युद्ध संग्रहालय - war museum
- तनोट माता मंदिर - Tanot mata madir
1 जैसलमेर की ऐतिहासिक धरोहर सोनार का किला - Golden fort in Hindi
2 बड़ा बाग - bada bagh in Hindi
शहर के बाहर की ओर पहाड़ी पर स्थित इस जगह को शाही परिवारों के अंतिम संस्कार करने के लिए काम में लिया जाता था। बड़ा बाग में कई सारे राजा और राजपरिवारों के लोगो की छतरिया बनी हुई है।3 गड़ीसर झील - Gadisar lake in Hindi
जैसलमेर शहर में स्थित गड़ीसर झील घूमने के लिए एकदम परफेक्ट जगह है। शांत वातावरण और पक्षियों की मधुर आवाज आपका मन मोह लेने के लिए काफी है। इसके अलावा आप यहां पर कई सारे मंदिरों में दर्शन करने भी जा सकते है।4 अमर सागर झील - Amer sagar lake in Hindi
दोस्तो, जब बात जैसलमेर शहर की आती है तो हमारे दिमाग में दूर दूर तक रेती के बड़े बड़े टीले दिखाई देते है। पर इस शहर में कई सारी ऐसी जगह भी जिन्हे देखकर आप को विश्वास नहीं होगा।
जिनमे शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर अमर सागर झील कुछ ऐसी ही है। जहा पर बोटिंग का मजा ले सकते है। इसके अलावा आप यहां भगवान शिव का मंदिर भी मौजूद है। जहा पर आप दर्शन करने जा सकते है।
5 पटवा की हवेलियां - patwon haveli in Hindi
करीब 50 से 60 बालकनियो और 5 महलों के साथ ये जगह जैसलमेर शहर की सबसे लोकप्रिय जगहों में से है। इन हवेलियो में की गई जटिल नक्कासी पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है। यह हवेलियां पटवा परिवार का निवास स्थान माना जाता है।
अगर आप पटवा परिवार और जैसलमेर के इतिहास के बारे में जानना चाहते हो तो इसमें एक संग्रहालय भी बना हुआ है। जिसमे कई सारे चित्र और इतिहास संबंधित जानकारी सुरक्षित है। वहा पर जाकर जान सकते हो।
6 जैसलमेर की वाइल्डलाइफ जगह डेजर्ट नेशनल पार्क - Jaisalmer's wildlife place Desert National Park in hindi
दोस्तो, अगर आप एक वाइल्ड फोटोग्राफर है तो ये जगह आपको बिलकुल भी मिस नहीं करनी चाहिए। ये पार्क राजस्थान के सबसे बड़े वन्य जीव उद्यानों में से है।
जहा पर कई प्रकार के जानवर और पक्षियों की विभिन्न प्रजातियां पाई जाती है। डेजर्ट के बीच में इन जंगली जानवरी को देखना और इनको फोटो निकालना वास्तव में एक शानदार कार्य होगा। अगर आप एनिमल लवर है तो इस जगह का भ्रमण अवश्य करे।
7 ताजिया टॉवर - Tajiya towar in Hindi
ताजिया टॉवर जिसे बादल महल के नाम से भी जाना जाता है। जिसके कारण है इसकी ऊंचाई ये महल 5 महल है। यही कारण है की इसे बदल महल के नाम से भी संबोधित किया जाता है। ये मुस्लिम वास्तुकला का महल है या टॉवर है।8 जैसलमेर का धार्मिक जगह बाबा रामदेव समाधि स्थल - Religious place of Jaisalmer Baba Ramdev Samadhi Sthal in Hindi
बाबा रामदेव जी जिन्हे उनके अनुयाई भगवान विष्णु का अवतार उनके मानते है। जैसलमेर शहर से 118 किलोमीटर दूर मंदिर स्थित है। इस जगह पर भाद्रपद महीने शुक्ल पक्ष द्वितीय से दशमी तक विशाल मेले का आयोजन होता है। आपको बता दे की इस मेले को मारवाड़ का कुंभ का मेला भी कहा जाता है।9 कुलधरा गांव - Kuldhara villages in Hindi
जैसलमेर शहर से 35 किलोमीटर दूर कुलधरा एक खंडहर गांव है। यह गांव भारत की सबसे डरावनी जगहों में से एक है। जिसके बारे कहा जाता की यहां कभी ब्राम्हण लोग निवास करते थे।10 युद्ध संग्रहालय - war museum
अगर आप भारत पाकिस्तान के मध्य हुए कारगिल युद्ध के बारे में जानना चाहते है तो आपको जैसलमेर के युद्ध संग्रहालय में घूमने के लिए एक जरूर जाना चाहिए।
इस संग्रहालय में आपको कारगिल युद्ध के दौरान इस्तेमाल किए गए हथियार और पाकिस्तानी टैंक के अलावा और भी कई सारी और चीजे भी देखने को मिल जायेगी। ये संग्रहालय भारतीय सैनिक की वीरता का प्रतीक है।
जैसलमेर का धार्मिक स्थल तनोट माता मंदिर - Tanot mata madir Jaisalmer in Hindi
भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर पर स्थित ये मंदिर बहुत लोकप्रिय मंदिर है। इस मंदिर में श्रद्धालु दूर दूर से आते है। कहा जाता है की जब भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध चल रहा था तब पाकिस्तानी आर्मी ने इसमें 400 से भी अधिक बॉम्ब मंदिर के परिसर में गिराए थे। लेकिन एक भी बॉम्ब नही विस्फोट नही हुआ। अगर आप जैसलमेर घूमने जा रहे तो एक बार इस चमत्कारी मंदिर के दर्शन जरूर करके आए।
जैसलमेर का प्रसिद्ध खाना - Femous food of Jaisalmer in Hindi
जैसलमेर राजस्थान का एक पारंपरिक शहर है। जहा के खाने का स्वाद भी जैसलमेर शहर की तरह बहुत बेहतरीन है।
अगर बात करे जैसलमेर के सबसे प्रसिद्ध भोजन की तो वह दाल, बाटी, चूरमा है। इसके अलावा जैसलमेर में आप गट्टे की सब्जी, प्याज की कोचोड़ी, मुर्ग-ए-सब्ज़, मखनिया लस्सी, पंचधारी लड्डू, मटन साग और राजस्थानी केर सांगरी का स्वाद अवश्य चखे।
जैसलमेर में घूमने का खर्चा - cost of visiting jaisalmer in Hindi
दोस्तो, वैसे तो हमारी यात्रा का खर्च पूरी तरह हमारे यात्रा के तरीके पर निर्भर करता है। वही बात करे जैसलमेर में घूमने का खर्चा कितना आएगा।
तो आपको बता दे की इसका औसतम खर्चा 3 से 4 दिनो की यात्रा का 9000 हजार से 13000 के बीच ही आएगा।
वही अगर आप यात्रा और लंबी और लग्जरी करते है तो 20000 तक का खर्चा भी आ सकता है। इसके अलावा अगर आप यात्रा एक से दो दिन की छोटी यात्रा करते है तो आपको 5000 से 7000 देने पड़ेंगे।
जैसलमेर कब घूमने जाना चाहिए - When to visit Jaisalmer in Hindi
जैसलमेर एक रेगिस्थानि इलाका है। और इसी कारण आपको गर्मी में तो खासकर बचना चाहिए जैसलमेर घूमते समय।
जैसलमेर घूमने का सही समय नवंबर से फरवरी महीने के बीच होता है। इस समय जैसलमेर का मौसम ठंडा और सुखद होता है।
गर्मी में जैसलमेर जाने से बचे क्योंकि इस समय जैसलमेर में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच जाता है और इस समय में यात्रा करने से बचे।
जैसलमेर कैसे जाए - Jaislmer kaise jaye
रेल मार्ग - जैसलमेर का प्रमुख रेलवे स्टेशन जैसलमेर रेलवे स्टेशन है। जोधपुर - जैसलमेर लाइन पर बना ये रेलवे स्टेशन भारत के बड़े शहरो से जुड़ा हुआ है। यदि आपको जैसलमेर के लिए सीधी ट्रेन नही मिलती है। तो आप वाया जोधपुर ले सकते है।
सड़क मार्ग - जैसलमेर शहर एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। जहा पर पर्यटक हमेशा आते जाते रहते है। यही कारण है की जैसलमेर सड़क भारत के बड़े बड़े शहरो से जुड़ा हुआ है। जिसमे आप अपने निजी वाहन, राजस्थान रोडवेज बस और टैक्सी को सहायता से जैसलमेर आ सकते है।
हवाई मार्ग - जैसलमेर शहर कोई भी हवाई अड्डा मौजूद नहीं है। जैसलमेर का सबसे निकटतम हवाई अड्डा जोधपुर हवाई अड्डे है जो जैसलमेर शहर से करीब 282 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आप यहां से टैक्सी या राजस्थान रोडवेज बस की सहायता से बड़ी आसानी के साथ जैसलमेर पहुंच सकते है।