Top 12 Ayodhya me ghumne ki jagah - हिंदी में

अयोध्या, भारत के सबसे प्राचीन और पवित्र नगरी में से एक है। जो भारतीय संस्कृति को पिछले 9000 सालो से अपने अंदर समेटे हुए है। यह नगर हिंदू धर्म के लिए किसी तीर्थ स्थल से कम नहीं है। भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में घूमने की  जगहों में श्री राम जन्मभूमि मंदिर, सूरजकुंड और नागेश्वरनाथ जैसे दर्शनीय स्थल मौजूद है। जिसके बारे मे हम इस लेख में जानेंगे। 


इस नगर को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की जन्म भूमि कहा जाता है। आपको बता दे की यह नगर हिंदुओ के 7 सबसे पवित्र नगरी में से भी एक है। और साथ ही हम आपको यहां पर बताते चले की इसी नगर में रामायण नामक महाकाव्य को लिखा गया था।


सरयू नदी के किनारे पर बसा अयोध्या शहर एक दर्शनीय और पर्यटक स्थल है। जहा पर कई सारे मंदिर और खूबसूरत पर्यटक स्थल मौजूद है। यही कारण है यह शहर हर सालो लाखो की संख्या में देश विदेश से आने वाले पर्यटकों की आगामी करता है।


अयोध्या में घूमने की जगह



अयोध्या में घूमने की जगह - Place to visit in Ayodhya in hindi 


1 स्थल रामजन्मभूमि मंदिर - Ramjanm bhumi Temple in hindi 
अयोध्या में घूमने की जगह

वैसे तो दोस्तों, रामजन्मभूमि मंदिर कई पुराना माना जाता है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट की माने तो जब बाबर भारत मे अपना साम्राज्य स्थापित करता है, तब वह अयोध्या मे राम मंदिर को तोड़ कर बाबर मस्जिद का निर्माण करवाता है। 


जिसके बाद आने वाले कई सालों तक इस पर विवाद चलता रहता है और 2020 को सुप्रीम कोर्ट इस जगह को राम जन्म भूमि मानकर मंदिर बनाने की इजाजत दे देता है। 


जिसके बाद भगवान राम का भव्य मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होता है, और 22 जनवरी 2024 को इस मंदिर मे रामलला की प्राण prtistha की जाती है। और इसके बाद यह अयोध्या के साथ साथ भारत के सबसे प्रमुख मंदिरों मे से एक मे इस भव्य मंदिर का नाम लिया जाता है। 



2  नागेश्वरनाथ मंदिर -  Nageshwar nath Temple in hindi 
अयोध्या में घूमने की जगह

इस मंदिर के बारे मे बड़ी ही रोचक कहानी है, दरअसल कहा जाता है, की एक बार भगवान राम के पुत्र कुश जब सरयू नदी मे स्नान कर रहे थे, तब उनके हाथ के एक बाजू खुलकर नदी मे गिर गया। 


और वह बाजू एक नागकन्या के पास चला गया, और जब कुश इस बाजी को वापिस लेने गए तो नागकन्या कुश को देखते ही उनसे मन ही मन प्रेम कर बेठी। इस इसके कुश ने इस जगह पर इस मंदिर का निर्माण करवाया। 



3  कनक भवन - Kanak Bhawan in hindi 
अयोध्या में घूमने की जगह

कनक भवन, को माता सीता और भगवान राम के निवास सथान के रूप मे जाना जाता था, जिसे बाद मे मंदिर मे बदल दिया गया। बात करें इस मंदिर की तो इस मंदिर मे माता सीता और भगवान राम के सोने के मुकुट वाली मूर्तिया को स्थापित किया गया है। 


इस मंदिर का समय समय पर पूर्णनिर्माण भी किया गया है, जिसमे उज्जैन के महाराज विक्रमादित्य का योगदान भी शामिल है। 



4 गुलाबी बाड़ी - Gualb bari in hindi 

अयोध्या में घूमने की जगह

 यह एक इस्लामिक मकबरा है। जहा पर नवाब सूजा- उदोला व , उनके माता पिता की कब्र है। इसके अलावा इस जगह को गुलाबी बाड़ी के नाम से भी संबोधित किया जाता है, जिसका कारण है की इस जगह पर बहुत सारे गुलाब के फूल पाए जाते है। जो की इस मकबरे को खूबसूरती मे चार चाँद लगाने का कार्य करते है। 



5 राजा दशरथ समाधि स्थल - Raja Dasrath grave site in hindi 

अयोध्या में घूमने की जगह

जब भगवान राम वनवास को जा रहे थे, तब इनके वनवास जा दुख उनके पिता राजा दशरथ सह नहीं पाए और उनकी मृत्यु हो गई।  जिसके बाद उनके पुत्र भरत व शत्रुघ्न ने उनका अंतिम किया। 


समय के साथ साथ यहा पर राजा दसरथ और उनके पुत्रों की मूर्तियों को यहा पर स्थापित किया गया। आपको बता दे की यह जगह अयोध्या से महज से 14 से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 



6 जगह सूरजकुंड - Surajkund in hindi 

यह कुंड राजा दशरथ की समाधि से कुछ ही दूरी पर स्थित है। जिसके बारे मे कहा जाता है, की इस कुंद मे स्नान करने से विभिन्न प्रकार की चमड़े की बीमारिया ठीक हो जाती है। 


और साथ ही आपको बता दे की मान्यताओ के अनुसार इस कुंड मे भगवान राम सहित उनके सारे वन्सज इसी कुंड मे स्नान किया करते और उसके भगवान सूर्यनरायणं को जलाभिषेक क्या करते थे। 

 

त्रेता के ठाकुर मंदिर - Treta Thakur ji temple in hindi 
अयोध्या में घूमने की जगह

 दोस्तों, यह वह जगह है, जहा भगवान श्री राम ने अश्वमेग यज्ञ करवाया था। इस मंदिर का 17 वी सतब्दी मे किया गया था। इस मंदिर मे भगवान राम, उनकी पत्नी सीता, लक्ष्मण आदि की मूर्तियों को स्थापित किया गया है। इस मंदिर का नवनिर्माण मराठा साम्राज्य की रानी अहिल्याबाई होल्कर द्वारा किया गया था। 


8 छोटी छावनी - Chhoti chhawani in hindi 

34 गुफाओ से मिलकर बनी हुई छोटी छवानी अथवा वाल्मीकि भवन भी कहा जाता है। यह अयोध्या मे घूमने की जगह मे अपना विशेष सथान रखती है। आप यहा पर भ्रमण करने जरूर जाए। 


9 सरयू घाट - Saryu ghat in hindi 
अयोध्या में घूमने की जगह

सरयू घाट हिन्दू धर्म के लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण घाट है। कहा जाता है, इस घाट मे स्नान करने से मानव जीवन मे जाने - अनजाने मे किए गए पाप धूल जाते है। 


यहा पर शाम के समय आरती भी होती है, जिसका नजारा मन को मोह लेने वाला होता है। आपको बता दे की इस जगह पर बोटिंग का आनंद भी ले सकते है। 


10 गुप्तार घाट - Guptar ghat in hindi 

इस घाट की अपनी एक अलग कहानी है, जिसके कारण इसे गुप्तार घाट कहा जाता है। दरअसल दोस्तों, कहा जाता है की इस गुप्तार घाट पर भगवान राम जल समाधि मे विलीन हो गए थे। 


जिसके कारण इस घाट को गुप्तार घाट कहा जाता है। आज के समय यह घाट प्रकरति प्रेमी पर्यटकों को भी बहुत लुभाता है। तो नजर से हम इसे प्रकरति और दर्शनीय स्थल का एक शानदार मिक्सर कह सकते है। 


11 राम की पौड़ी -  Ram ki poudi in hindi 
अयोध्या में घूमने की जगह

दोस्तों, जैसे की आपको पता है की अयोध्या भगवान राम की नगरी है और इस नगरी की हर चीज भगवान राम से जुड़ी हुई है। जिसमे राम की पौड़ी भी आती है। कहा जाता है, की एक बार  भगवान के छोटे भी लक्ष्मण जी ने तीर्थ पर जाने का मन बनाया। 


जिसके बाद श्री राम ने इस जगह पर विशाल कुंड का निर्माण किया और कहा की जो भी इसमे स्नान करेगा उसे सभी तीर्थों का फल मिलेगा। आपको यहा बता दे की आज के समय मे इस पौड़ी मे पानी नहीं है। 


12 तुलसी स्मारक भवन संग्रहालय - Tulsi musium in hindi 
अयोध्या में घूमने की जगह

यह संग्रहालय संत श्री गोवस्वमी तुलसीदास का स्मारक स्थल है। जिनके बारे मे कहा जाता की उन्होंने इसी जगह पर रामायण जैसे महाकाव्य की रचना की थी। आपको बता दे की यहा पर एक पुस्तकालय भी बना हुआ है, जो भारत की विशाल और अद्भुत संस्कृति को दर्शाता है। 


13 हनुमंगढ़ी मंदिर - Hanumangadhi Temple in hindi 

यह मंदिर आज से करीब 11 सौ साल पहले बना हुआ है जो भगवान हनुमान जी समर्पित है। जो हिन्दू धर्म के लोगों के किसी पवित्र और तीर्थ स्थल से काम नहीं है। 


इस मंदिर का निर्माण ऊपर एक पहाड़ी पर किया गया है। जहा तक जाने के लिए आपको करीब 76 सीढ़ियों से होकर गुजरना होगा। पहाड़ी पर मंदिर स्थित होने के कारण यहा के आस पास का नजारा बहुत ही खूबसूरत और मनमोहक है। 


जो आपको बहुत ही ज्यादा पसंद आएगा। वही मंदिर के बारे मान्यता है, की अगर आप सच्चे मन से हनुमान से कोई इच्छा करते है, तो  वह इच्छा आपकी जरूर पूरी होती है। 


अयोध्या घूमने का सही समय - Best time to visit Ayodhya in Hindi 

अयोध्या घूमने के लिए आप साल के किसी भी महीने का चयन कर सकते है। क्योंकि यहां का मौसम साल भर घूमने लायक ही रहता है। लेकिन बात करें की यहां का मौसम सबसे अच्छा किस समय पर होता है। 


तो आपको बता दे की आप सितंबर से फरवरी महीने के बीच अयोध्या जाने का फैसला कर सकते है। क्योंकि यह समय अयोध्या का सबसे सुहावना मौसम होता है।


अयोध्या का प्रसिद्ध खान - पान - Famous food of Ayodhya in Hindi
अयोध्या में घूमने की जगह

दोस्तो, वैसे तो अयोध्या को भगवान राम की नगरी और मंदिरों का शहर कहा जाता है। लेकिन अगर आप अयोध्या घूमने जा रहे है तो हम आपको बता दे की यहां के प्रसिद्ध खान पान का स्वाद अवश्य ले। 


बात करें अयोध्या के प्रसिद्ध खान पान की तो इसमें यहां के दही भल्ले बहुत ज्यादा फेमस है। इसके अलावा अयोध्या में लड्डू, चाट, राबड़ी और उत्तर भारतीय थाली भी मशहूर है।


अयोध्या घूमने का खर्चा - Cost of visiting Ayodhya in hindi

अयोध्या एक धार्मिक नगर होने के कारण यहां पर कई सारी धर्मशालाएं बनी हुई है। तो अगर इन धर्मशालाओं में रुकते है, तो अयोध्या घूमने के लिए आपको मात्र 3 से 4 हजार रुपए का खर्च ही आएगा 2 दिनो की यात्रा के लिए। 


वही अगर आप यात्रा करते समय होटल्स आदि में रुकते है, तो आपको खर्चा 4 से हजार से बढ़कर 7 हजार रुपए तक भी पहुंच सकता है।


अयोध्या में कहा रुके - Where to stay in Ayodhya in Hindi
अयोध्या में घूमने की जगह

अयोध्या शहर में रुकने के लिए कई सारी होटल और धर्मशालाएं मौजूद है। जहा पर आप विश्राम अथवा रात गुजार सकते है। बात करें की कुछ सस्ती धर्मशालाओं की तो इसमें बिरला धर्मशाला और राम निवास धर्मशाला जैसी सस्ती धर्म शाला भी मौजूद है। जहा पर आप बहुत ही कम पैसों में रुक सकते है।


अयोध्या के प्रमुख मंदिर - Major temples of Ayodhya in Hindi


  • श्री रामजन्मभूमि मंदिर
  • नागेश्वरनाथ मंदिर 
  • हनुमानगढ़ी मंदिर 
  • कनक भवन 
  • राम भारत मिलाप मंदिर 
  • श्री रामल्ला देवनाथ मंदिर


अयोध्या कैसे पहुंचे - how to reach ayodhya in hindi
अयोध्या में घूमने की जगह


रेल मार्ग से

रेल मार्ग से अयोध्या जाना सबसे अच्छा माना जाता है। जिसका कारण है कि अयोध्या का रेलवे स्टेशन भारत और उत्तरप्रदेश राज्य के बड़े व प्रमुख स्टेशन से सीधी तरह से जुड़ा हुआ है। रेल से अयोध्या जाना एक अच्छा और सस्ता विकल्प है।


हवाई मार्ग से

अयोध्या का फैजाबाद हवाई अड्डा अभी हाल ही के समय में शुरू किया गया है। जहा से फ्लाइट नियमित से उड़ानें भरती है। अगर आपको आपके शहर या हवाई अड्डे से सीधी अयोध्या के लिए फ्लाइट नही मिलती है। तो आप उत्तरप्रदेश की राजधानी शहर लखनऊ के लिए फ्लाइट ले सकते है। और आगे टैक्सी या उत्तरप्रदेश परिवहन की मदद से अयोध्या तक का सफर तय कर सकते है।


सड़क मार्ग से

वही बात करें की अगर आप सड़क मार्ग से अयोध्या जाना चाहते है तो आप अपना निजी वाहन, सरकारी अथवा निजी बस से अयोध्या जा सकते है। अयोध्या शहर प्रमुख धार्मिक स्थल होने की वजह से सड़क मार्ग में काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।



अयोध्या फोटो गैलरी - Ayodhya photo gallery 
अयोध्या में घूमने की जगह

अयोध्या में घूमने की जगह

अयोध्या में घूमने की जगह

अयोध्या में घूमने की जगह

अयोध्या में घूमने की जगह

अयोध्या का नक्शा



QNA 


Q अयोध्या दूसरा नाम क्या है ? 

A अयोध्या का साकेत और अयुद्धा के नाम से भी उल्लेख मिलता है। 


Q लखनऊ से अयोध्या कितने घंटे का रास्ता है ? 

A लखनऊ से अयोध्या जाने के लिए करें दो से ढाई घंटे का समय लग सकता है।


Q अयोध्या में कौनसा पर्वत है ? 

A अयोध्या में मानी पर्वत है। 


Q भगवान श्री राम की बहन का क्या नाम था ? 

A भगवान श्री की सबसे बड़ी एक बहन थी जिनका नाम शांता था।


निष्कर्ष 

दोस्तो, आज के इस आर्टिकल में हमने आपको बताया अयोध्या में घूमने की जगह, अयोध्या के दर्शनीय स्थलों और अयोध्या घूमने का बारे में पूरी जानकारी। 


आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमे कॉमेंट करके जरूर बताएं और हमारे इस लेख को अपने सोशल मीडिया पर अपने दोस्तो और परिजनों के साथ शेयर जरूर करें।






Post a Comment

Previous Post Next Post