Top 11 Omkareshwar me ghumne ki jagah - हिंदी में

हमारे भारत मे भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग है। उन्ही 12 ज्योतिर्लिंग मे से एक ज्योतिर्लिंग मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिले मे स्थित है। जिसे ओंकारेश्वर के नाम से जाना जाता है। ओंकारेश्वर भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के अलावा भी बहुत शानदार प्राकर्तिक सुंदरता पेश करता है। चारों तरफ पहाड़ों से गिर ओंकारेश्वर बहुत खूबसूरत और पवित्र नगर है। ओंकारेश्वर में घूमने की बहुत सारी जगहें मौजूद है। जो आप इस लेख में जानोगे।


कावेरी और नर्मदा नदी के मिलन पर स्थित ओंकारेश्वर मध्यप्रदेश राज्य का एक पवित्र स्थान है।ओंकारेश्वर शब्द का अर्थ ओम के देवता होता है और हिन्दू धर्म मे ओम के देवता भगवान शिव को माना जाता है। यानि भगवान शिव का स्थान। ओंकारेश्वर मे 2 पवित्र मंदिर है- ओंकालेश्वर और ममलेश्वर। आपको बता दे की ओंकालेश्वर शिवपुरी द्वीप पर बसा हुआ है। 
ओंकारेश्वर में घूमने की जगह






    ओंकारेश्वर के बारे मे क्या खास है - What is special about Omkareshwar in hindi 

    ओंकारेश्वर मे भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों मे से एक ज्योतिर्लिंग मौजूद है। जो इस जगह को पवित्र बनाता है। इसके अलावा आपको यहा पर भारत की सबसे पवित्र नदियों मे से एक कावेरी और नर्मदा नदियों का संगम भी देखने को मिल जाएगा। जो इस जगह को खास बनाती है। आप यहा पर प्राकर्तिक सुंदरता को भी देख सकते है। 

    ओंकारेश्वर घूमने का सही समय - Best time to visit Omkareshwar in hindi 

    ओंकारेश्वर मे घूमने के लिए आप किसी भी समय जा सकते है। क्यूंकी यह नगर हर समय बेहद खूबसूरत और आकर्षक प्रतीत होता है। लेकिन अगर नवंबर से मार्च के समय मे ओंकारेश्वर जाते है, तो यह समय ओंकारेश्वर घूमने का सबसे सही समय माना जाता है। इस समय मौसम काफी सुखद और बेहतरीन होता है। इसके अलावा आप अगर दशहरे और महाशिव रात्री के समय भी ओंकारेश्वर जा सकते है। 

    ओंकारेश्वर मे घूमने की जगह - places to visit in omkareshwar in hindi 


    • श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर - Shri Omkareshwar Jyotirlinga Temple in hindi 
    • फनसे घाट - Fanse ghat in hindi
    • केदारेश्वर मंदिर - Kedareshwar Temple in hindi 
    • अहिल्या घाट - Ahilya Ghat in hindi 
    • रनमुक्तकेश्वर मंदिर - Ranmuktkeshwar Temple in hindi 
    • पेशावर घाट - Peshawar Ghat in hindi 
    • ममलेश्वर मंदिर - Mamleshwar Temple in hindi 
    • मंधाता पैलेस - Mandhata Palace in hindi 
    • नर्मदा-कावेरी संगम - Narmada-Kaveri Sangam in hindi 
    • नर्मदा बांध - Narmada Dam in hindi 
    • पाताली हनुमान मंदिर - Patali Hanuman Temple in hindi

    1 श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर - Shri Omkareshwar Jyotirlinga Temple in hindi 
    ओंकारेश्वर में घूमने की जगह

    यह मदिर बहुत ही पवित्र मंदिरो मे से एक है। जो मंधाता द्वीप पर स्थित है। जो भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों मे से एक है।  इस मंदिर की वास्तुकला और नक्कासी बेहद खास तौर की है। इसके अलावा आप यहा से नर्मदा और कावेरी का मिलन भी देख सकते है। माँ प्रकरति की गोद मे स्थित यह मंदिर भक्तों के साथ साथ पर्यटकों को भी अपनी और आकर्षित करता है। आप इस नज़ारे को अपनी कमेरे मे भी कैद कर सकते है। 

     फनसे घाट - Fanse ghat  in hindi 
    ओंकारेश्वर में घूमने की जगह

    फनसे घाट ओंकारेश्वर का एक महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल है। जहा पर सेलानी डुबकी लगाकर अपने आप को पाप मुक्त समझते है। नर्मदा के किनारे पर यह घाट कई सेलनियों को अपनी और आकर्षित करता है। इस अलावा आप इस घाट के आस - पास भी घूम सकते है, जिसके लिए आपको 1 ये 2 घंटे का समय लग सकता है। 

    3 केदारेश्वर मंदिर - Kedareshwar Temple in hindi 

    मध्यप्रदेश के सबसे प्राचीन मंदिरों मे से एक है केदाररेश्वर मंदिर जिसका निर्माण 11 सदी का बताया जाता है। इस मंदिर की नक्कासी बेहद जटिल है। जिसे देखने के लिए पर्यटक दूर दूर से आते है। यह मंदिर भगवान केदार की श्रद्धांजलि के रूप मे निर्मित किया गया था। यह मंदिर कुछ - कुछ केदारनाथ मंदिर जैसा ही दिखता है। केदारेश्वर मंदिर ओंकालेश्वर से दूरी 2 से 3 किलोमीटर की है। 

    4 अहिल्या घाट - Ahilya Ghat  in hindi 
    ओंकारेश्वर में घूमने की जगह

    नर्मदा नदी के किनारे पर स्थित अहिल्या घाट भी एक ओंकारेश्वर मे घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। जहा पर पर्यटक डुबकिया लगाते। आपको बता दे की यहा पर नदी अपनी विस्तार रूप ले लेती है। जिसको ध्यान मे रककर इस घाट पर जंजीरे लगाई गई है। जिससे पर्यटक दुबके लगते है, तो उन्हे किसी प्रकार का कोई भी खतरा नहीं होता है। 

    5  रनमुक्तकेश्वर मंदिर -  Ranmuktkeshwar Temple in hindi 

    ओंकारेश्वर से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रनमुक्तकेश्वर मंदिर भी पर्यटकों को बेहद रास आता है। यहा पर शिव भक्त भगवान को अरहर की दाल भेंट करते है। मान्यता के अनुसार अरहर की दाल शिवजी की चढ़ाने पिछले जन्मों के पापों से मुक्ति मिल जाती है। अगर आप इस मंदिर मे घूमने जा रहे है तो आप इसके आस-पास वातावरन का मजे ले सकते है। 

    6  पेशावर घाट - Peshawar Ghat in hindi 
    ओंकारेश्वर में घूमने की जगह

    यह घाट ओंकारेश्वर का एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है, जहा पर कई सारे पर्यटन डुबकी लगाने के लिए आते है। अगर आप ओंकारेश्वर मे किसी शांत जगह की खोज कर रहे तो यह जगह आपकी खोज समाप्त कर देगी। इसके अलावा इस घाट की सुंदरता भी बहुत विशेष है। आप यहा की प्रकर्तिक सुंदरता को भी निहार सकते है। 


    7  ममलेश्वर मंदिर - Mamleshwar Temple in hindi 
    ओंकारेश्वर में घूमने की जगह

    ममलेश्वर जिसे अमरेश्वर के नाम से भी जाना जाता जो की ओंकारेश्वर का प्रसिद्ध मंदिर है। इस मंदिर की वास्तुकला आपको हैरान कर देगी। इस मंदिर शंकर भगवान व माता पार्वती की मूर्तियों को स्थापित किया गया है। इस मंदिर मे पर्यटकों के साथ साथ भक्तों की आना जाना लगा रहता है। 



    8 मंधाता पैलेस - Mandhata Palace in hindi 

    ओंकारेश्वर मे घूमने के लिए मंधाता पैलेस एक शानदार जगह है। जहा पर आप घूमने जा सकते है। आपको बता दे की यह पैलेस ओंकालेश्वर का प्राचीन संग्रहालय है। जो पर्यटकों अपनी और आकर्षित करता है। इस पैलेस मे घूमने का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक को होता है। 

    9 नर्मदा-कावेरी संगम - Narmada-Kaveri Sangam in hindi 
    ओंकारेश्वर में घूमने की जगह

    ओंकालेश्वर मे नर्मदा और कावेरी का संगम प्रकर्ति प्रेमी पर्यटकों के लिए एक शानदार जगह है। जहा से आप से आप इन 2 नदियों के संगम को देख सकते है। यहा पर अगर आप ट्रेकिंग करके आएंगे। तो आप आते समय आस-पास के नज़ारे को अपने कैमेरा अथवा अपनी आँखों मे भी कैद कर सकते है। आपको बता दे नर्मदा-कावेरी संगम पर आपको प्रकरती की सुंदरता भी देखने को मिल जाएगी। 

    10 नर्मदा बांध - Narmada Dam in hindi 
    ओंकारेश्वर में घूमने की जगह

    नर्मदा नदी पर बना यह बांध ओंकारेश्वर का लोकप्रिये पर्यटन स्थल है, जिसे ओंकालेश्वर बांध के नाम से जाना जाता है। इस बांध को बरसात के समय ज्यादा बारिश होने पर इस बांध के गेट खोले जाते है। आप इस बांध के बीचों-बीच एक टापू को भी देख सकते है। आपको बता दे की आपको यहा पर रिसॉर्ट की व्यवस्था भी मिल जाती है। आप इस जगह पर जाना न भूले। 

    11  पाताली हनुमान मंदिर - Patali Hanuman Temple in hindi 
    ओंकारेश्वर में घूमने की जगह

    मंधाता की पहाड़ियों मे स्थित यह मंदिर भगवान हनुमान जी समर्पित मंदिर है। पहाड़ियों मे बसा होने के कारण इस मंदिर के आस-पास का नजारा काफी सुंदर दृश्य बनाता है। जो एक प्रकर्ति प्रेमी के लिए परफेक्ट जगह है। आपको बता दे की इस मंदिर हनुमानजी का मूर्ति खड़ी न होकर लेती हुई है। जो यहा आने वाले पर्यटकों को हैरान जरूर करती है। 


    ओंकालेश्वर मे दर्शन का समय - Omkaleshwar Darshan Timings in hindi 

    मंदिर महीने के 30 दिन खुला रहता है। जहा पर दर्शन करने का समय सुबह 5.25 से 12.30 तक और शाम 4.30 से करीब 8 बजे तक होता है। आपको बता दे की ओंकालेश्वर मे सुबह शाम आरती भी होती है। जिसमे भी आप भाग ले सकते है। 

    ओंकारेश्वर मे रुकने की जगह - Place to stay in Omkareshwar in hindi 

    ओंकारेश्वर मे आप धर्मशाला मे रुक सकते है। जहा पर आपको काफी काम पैसों मे रुकने के लिए कमरा मिल जाएगा। इसके अलावा भी आपको इन धर्मशालाओ मे कई खाने पीने आदि की सुविदा मिल जाएगी। इसके अलावा आपको ओंकारेश्वर मे रुकने के लिए होटेल्स भी मिल जाएगी तो आप चाहो तो होटेल्स मे भी रुक सकते है। 

    ओंकारेश्वर का स्थानीय खान-पान - Local food of Omkareshwar in hindi 

    ओंकारेश्वर मे आपको बड़े-बड़े रेस्टोरेंट देखने को नहीं मिलेंगे। क्यूंकी ओंकारेश्वर ज्यादा बड़ा नगर नहीं है, यही कारण है की आपको ओंकारेश्वर शहर मे आपको खाने मे ज्यादा प्रकार की विविधता नहीं मिलेगी। चूंकि ओंकारेश्वर एक शाकाहारी शहर है, इसीलिए आपको इस शहर मे नॉन वेजिटेरीअन खाना नहीं मिलेगा। हा आप यहा की दुकानों से समोसा,कचोरी और पनि पूरी आदि का स्वाद चख सकते है। 

    ओंकारेश्वर कैसे पहुचे - How to reach Omkareshwar in hindi 

    ओंकारेश्वर पहुचने के लिए आप बस, हवाई जहाज और ट्रेन तीनों से ही पहुच सकते है। आइए आपको बताते है। 

    हवाई मार्ग से ओंकारेश्वर कैसे पहुचे - ओंकारेश्वर शहर मे कोई भी हवाई अड्डा मौजूद नहीं है, यहा का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा इंदौर का देवी अहिल्याबाई होल्कर है, जो ओंकारेश्वर से 83 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 

    सड़क मार्ग से ओंकारेश्वर कैसे पहुंचे - ओंकारेश्वर से इंदौर मात्र 78 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इंदौर मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा शहर है। इंदौर के लिए आपको मध्यप्रदेश और देश के बड़े बड़े शहरों से बस और टैक्सी मिल जायेगी। 

    रेल मार्ग से ओंकारेश्वर कैसे पहुंचे - ओंकारेश्वर का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन ओंकारेश्वर रोड है, जो एक छोटा रेलवे स्टेशन है। शायद आपको इस रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन कुछ सीमित स्टेशनों से ही चलती है। इसीलिए आप इंदौर रेलवे स्टेशन आ सकते है। वहा से आपको ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन मिल जायेगी। 


    ओंकारेश्वर मेप - Omkareshwar mep



    ओंकारेश्वर फोटो गैलरी - Omkareshwar photo gallery 
    ओंकारेश्वर में घूमने की जगह

    ओंकारेश्वर में घूमने की जगह

    ओंकारेश्वर में घूमने की जगह

    ओंकारेश्वर में घूमने की जगह

    ओंकारेश्वर में घूमने की जगह



    QNA


    Q इंदौर से ओंकारेश्वर की कितनी दूरी है ? 
    इंदौर से ओंकारेश्वर 78 किलोमीटर की दूरी स्थित है। 

    Q ओंकारेश्वर में कौन-कौनसी नदियों का संगम है ? 
    ओंकारेश्वर में नर्मदा और कावेरी का संगम है। 

    Q क्या ओंकारेश्वर में मोबाइल ले जानी की अनुमति है ? 
    नही ! ओंकारेश्वर के भीतर आप मोबाइल लेकर नहीं जा सकते है। 

    Q ओंकारेश्वर का दूसरा नाम क्या है ? 
    ओंकारेश्वर का दूसरा नाम ममलेश्वर है।  


     

    Post a Comment

    Previous Post Next Post