केदारनाथ उत्तराखंड राज्य के रूद्रप्रयाग जिले में बसा हुआ एक छोटा सा नगह है। जहा का केदारनाथ मंदिर यहां का मुख्य आकर्षण है। देवाधिदेव महादेव को समर्पित यह मंदिर भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। और इस मंदिर को भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग तथा पंच केदार में से भी एक माना जाता है।
यह मंदिर वर्ष में अप्रैल महीने से लेकर नवंबर महीने तक ही भक्तो के दर्शन के लिए खुला रहता है। और इसके बाद कुछ समय के लिए इस मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते है। जिसका कारण है, यहां की प्रतिकूल वातावरण। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे 2024 में केदारनाथ यात्रा का खर्च और जाने की पूरी जानकारी।
केदारनाथ यात्रा का खर्च - Cost of visiting Kedarnath in Hindi
केदारनाथ जाने का खर्चा विभिन्न पहलुओं पर निर्भर करता है। जिसमे आप यात्रा कब कर रहे है, यात्रा किस प्रकार से कर रहे और यात्रा की अवधि कितनी है।
बात करें की अगर आप अप्रैल महीने से जुलाई महीने के बीच में केदारनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे है, तो आप कम बजट में ही केदारनाथ की यात्रा कर लेंगे। क्योंकि इस समय यहां पर भीड़ कम होती है, जिसके कारण आपको यहां होटल्स, डोरमेट्री आदि भी कम पैसों में उपलब्ध हो जायेगी। तो बात करें की अगर आप इस समय केदारनाथ की यात्रा करते है, तो आपको कम से कम 8 हजार रूपए से ऊपर का बजट तैयार करना होगा।
वही आप अगर यात्रा सितंबर महीने के बाद करते है, तब आपको यहां पर श्रद्धालुओं की संख्या भी ज्यादा देखने को मिलेंगी, जिसके कारण यहां पर होटल्स का किराया भी बढ़ जाता है। कुलमिलाकर बात करें की अगर आप केदारनाथ सितम्बर के बाद जाते है, तो आपको करीब 15000 रुपए की जरूरत होगी जिससे आप यात्रा को सुखद तरीके से कर सके।
केदारनाथ में घूमने की जगह - places to visit in kedarnath in Hindi
- श्री केदारनाथ मंदिर
- गौरीकुंड
- वासुकी ताल
- चोपटा
- सोनप्रयाग
- देवरिया ताल
- भैरव नाथ मंदिर
- गुप्तकाशी
- शंकराचार्य समाधि स्थल
केदारनाथ मंदिर में दर्शन कब करें - When to visit Kedarnath Temple in Hindi
केदारनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए प्रात 7 बजे मंदिर के कपाट खोल दिए जाते है, जिसके बाद भगवान शिव की आरती होती है। जिसमे श्रद्धालु बढ़ चढ़कर भाग लेते। सुबह 7 बजे से 1 बजे तक आप भगवान शिव के दर्शन कर सकते है।
वही शाम को मंदिर के कपाट पुनः 5 बजे भक्तो के दर्शन के लिए खोल दिए जाते है। जहा पर शाम 8. 30 तक आप दर्शन कर सकते है।
केदारनाथ कैसे जाए - how to reach kedarnath in Hindi
केदारनाथ जाने के लिए आपको सर्वप्रथम हरिद्वार या ऋषिकेश आना होगा। जो आप अपने अनुसार ट्रेन, बस और टैक्सी आदि से आ सकते है। वही अगर आप हवाई जहाज से केदारनाथ जाना चाहते है, तो यहां का निकटतम हवाई अड्डा देहरदून में स्थित है।
ऋषिकेश से सोनप्रयाग कैसे जाए -
सोनप्रयाग सड़क मार्ग से ऋषिकेश से 207 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां जाने के लिए आपको सबसे पहले ऋषिकेश से बस से सोनप्रयाग जाना होगा। जहा तक जाने के लिए आपको 7 से 8 घंटो का समय लगेगा।
हरिद्वार से सोनप्रयाग कैसे जाए -
हरिद्वार सोनप्रयाग से 231 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जहा तक जाने के लिए आपको 8 घंटो से ज्यादा का समय लग जायेगा। साथ ही आपको बता दे की यह दूरी आपको बस से ही तय करनी होगी।
सोनप्रयाग से केदारनाथ कैसे जाए -
सोनप्रयाग से केदारनाथ जाने के लिए आपको गौरीकुंड जाना होगा, जो मात्र 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। लेकिन यहां पर बसे नहीं जाती है। इसीलिए आपको यह दूरी टैक्सी से पूरी करनी होगी।
जब आप एक बार गौरीकुंड पहुंच जाए तो फिर अंतिम गंतव्य होगा केदारनाथ। जो 17 किलोमीटर आगे स्थित है। यहां जाने के लिए आप ट्रेकिंग(पैदल चल), पिट्ठू, खच्चर से जा सकते है। और बाबा केदारनाथ के दर्शन कर सकते है।
केदारनाथ में कहा रुके - Where stay in Kedarnath In Hindi
दोस्तो, केदारनाथ में रुकने के लिए कई सारी सुविधाएं उपलब्ध है, जिसमे होटल्स, गेस्ट हाउस और धर्मशालाएं आदि शामिल है।
साथ ही आप गौरीकुंड में ही रुक सकते है, जहा पर डोरमेट्री, गेस्ट हाउस और धर्मशालाएं आदि शामिल है।
वही अगर आप चाहे तो ये सारी सुविधाएं सुनप्रयाग में भी उपलब्ध है।
केदारनाथ ट्रेक में साथ क्या रखे - What to carry with you in Kedarnath trek in Hindi
दोस्तो अगर आप ट्रेकिंग प्रेमी है, गौरीकुंड से केदारनाथ तक ट्रेकिंग करके जाते है, तो आपको साथ में कुछ आवश्यक वस्तुएं लेकर जाना होगा।
बात करें ट्रेकिंग में साथ ले जानी वाली वस्तुएं की आप अपने फोन के लिए एक पावर बैंक, अपने बैग में कुछ गर्म कपड़े, बारिश से बचने के लिए रैन कोट और ट्रेकिंग पोल्स अपने साथ लेकर ही यात्रा को प्रारंभ करे।
QNA
Q केदारनाथ पर चढ़ने का कितना समय लगता है ?
केदारनाथ जाने के लिए आपको गौरीकुंड से सुबह 6 बजे निकलना होगा जिससे आप शाम 4 बजे तक केदारनाथ पहुंच पाओ।
Q हरिद्वार से केदारनाथ जाना का कितना किराया लगता है ?
हरिद्वार से केदारनाथ डायरेक्ट बसे नहीं जाती है, इसके लिए आपको पहले सोनप्रयाग जाना होगा जिसका किराया 300 रुपए से लेकर 500 और 1000 हजार रुपए तक भी है।
Q केदारनाथ कितनी उम्र के लोग जा सकते है ?
केदारनाथ की जलवायु प्रतिकूल है, जिसके कारण ऊंचाई पर सांस लेने दिक्कत के साथ कई और भी स्मस्याओ का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए केदारनाथ यात्रा करने वाले की आयु 12 वर्ष से अधिक तथा 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।
निष्कर्ष -
आज के आर्टिकल में हमने आपको बताया केदारनाथ यात्रा का खर्च, सहित केदारनाथ जाने और ठहरने की पूरी जानकारी के बारे में।
आपको हमारा यह आर्टिकल कैसे लगा हमे कॉमेंट करके जरूर बताएं और हमारे इस लेख को अपने सोसल मीडिया पर शेयर जरूर करें।