Top 12 नैनीताल में घूमने की जगह - घूमने का खर्चा सहित घूमने की पूरी जानकारी

उत्तराखंड राज्य में अनेकों खूबसूरत पर्यटक स्थल है। जो अपने किसी न किसी खूबी से पर्यटक को खूब आकर्षित करते है। उन्ही में से एक है, नैनीताल। नैनीताल उत्तराखंड के कुमाऊ क्षेत्र में बसा हुआ एक छोटा लेकिन बहुत हसीन वादियों का धनी हिल स्टेशन है। जहा पर्यटकों के लिए एक से बढ़कर एक पर्यटन स्थल मौजूद है। आज के लेख में हम बताने जा रहे है, नैनीताल में घूमने की जगह तथा नैनीताल ट्रिप की सम्पूर्ण जानकारी के बारे।

नैनीताल में लोग अक्सर फैमिली ट्रिप, हनीमून ट्रिप या फिर सोलो ट्रिप में जाते है। नैनीताल में मौजूद नैनो झील, नैनो पीक, ईको केव गार्डन जैसे कई सारे पर्यटक स्थल है। बर्फ से ढके पहाड़ और उंचाई पर स्थित ऊंची ऊंची पहाड़ी की चोटिया यहां का मुख्य आकर्षण है।

नैनीताल में घूमने की जगह

नैनीताल में घूमने की जगह - Nainital Tourist Places in Hindi

  • 1 नैनो पीक - Nano peak in Hindi
  • 2 नैनो झील - Naino Lake in Hindi
  • 3 नैनो देवी मंदिर - Naino Devi Temple in Hindi
  • 4 भीमताल - Bhimtal In Hindi
  • 5 ईको केव गार्डन - Eco Cave Garden in Hindi
  • 6 सत्ताल - Sattal in Hindi
  • 7 सेंट जॉन चर्च - St. John's Church in Hindi
  • 8 टिफिन टॉप - Tiffin top in Hindi
  • 9 हाई एल्टीट्यूड चिड़ियाघर - High Altitude Zoo in Hindi
  • 10 मुक्तेश्वर - Mukteshwar in Hindi
  • 11 पंगोट और किलबरी पक्षी अभ्यारण - Pangot and Kilbury Bird Sanctuary in Hindi
  • 12 मॉल रोड - Mall road in Hindi


1 नैनो पीक -  Nano peak in Hindi

नैनीताल में घूमने की जगह

नैनीताल में मौजूद नैनी पीक नैनीताल की सबसे ऊंची चोटी है। जो अपने खूबसूरत प्राकृतिक वातारण और शानदार बर्फ से ढके पहाड़ों से पर्यटकों को मंत्रमुक्तं कर देता है। 

नैनो पीक को इंडो-चाइना वार से पहले तक नैनो पीक की बजाय चाइना पीक के नाम से जाना जाता था। बता दे की आप इस पहाड़ी से पूरे नैनीताल शहर का शानदार दृश्य देख सकते है। साथ ट्रेकिंग प्रेमी के लिए भी यह एक शानदार जगह है।



2 नैनो झील - Naino Lake in Hindi

नैनीताल में घूमने की जगह

नैनीताल नगर के मध्य में स्थित नैनो झील शहर के सबसे मुख्य आकर्षणों में से एक है। जहा का नजारा वाकई अद्भुत और देखने योग्य है। झील का आकार आंख के समान है। झील पिकनिक मनाने, टहलने आदि कामों के लिए परफेक्ट जगह है। साथ ऊंचाई पर स्थित होने के कारण झील का दृश्य बेहद लुफावना प्रतीत होता है। अगर आप नैनीताल जा रहे है, तो नैनो झील जाना तो बनता है।



3 नैनो देवी मंदिर - Naino Devi Temple in Hindi

नैनीताल में घूमने की जगह

नैनो देवी मंदिर नैनीताल में स्थित एक प्राचीन मंदिर है। जिसके बारे में कहा जाता है, की यह मंदिर भारत में मौजूद 51 शक्तिपीठ के मंदिरों में एक है। पौराणिक कथाओं के अनुसार कहा जाता है, की भगवान विष्णु ने देवी सती के शरीर को 51 टुकड़ों में काट दिया था, तब उनकी आंखों की इसी जगह पर आकर गिरी थी। 

बात करें मंदिर की तो मंदिर की सर्वप्रथम 15 शताब्दी में बनाया गया था। लेकिन बाद में बाहरी आक्रमणकारियों द्वारा इसे खंडित कर दिया था। जिसके बाद 19 शताब्दी आते आते इसका पुर्ननिर्माण करवाया गया था।



4 भीमताल - Bhimtal In Hindi 

नैनीताल में घूमने की जगह

नैनीताल से मात्र 20 - 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भीमताल एक खूबसूरत जगह है। जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सुंदर पक्षियों और बेहतरीन दृश्यों के लिए पर्यटकों को खासा पसंद आता है।  

अगर आप भीमताल जा रहे है, तो यहां पर मौजूद झील में स्थित आइलैंड के देखना न भूले जिसकी खूबसूरती है।



5 ईको केव गार्डन - Eco Cave Garden in Hindi 

ईको केव गार्डन नैनीताल में स्थित 6 गुफाओं का एक समूह है। जो प्राकृतिक ढंग से आपस में जुड़ी हुई है। इन गुफाओं तक जाने के लिए बीच में हैंगिंग गार्डन आता है। जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते है। इन गुफाओं में रोशनी के लिए लैंप आदि का इस्तेमाल किया जाता है। नैनीताल बस स्टेंड से मात्र कुछ ही मिनटों की दूरी पर स्थित यह गुफाएं यहां आने वाले पर्यटकों को रोमांचित कर देती है।



6 सत्ताल - Sattal in Hindi 

नैनीताल में घूमने की जगह

सत्ताल नैनीताल के आस पास में घूमने की जगह में एक बेहतरीन विकल्प हो सकते है। मात्र 25 किलोमीटर से भी कम की दूरी की दूरी स्थित यह एक मीठे पानी की झील है। कैंपिंग और ट्रेकिंग करने वाले लोगो के लिए वाकई अद्भुत जगह साबित हो सकती है। बता दे की यहां पर तितलियों और पक्षियों की 500 से भी अधिक प्रजिया पाई जाती है। जिन्हे देखने के लिए बर्ड लिवर दूर दूर से आते है।



7 सेंट जॉन चर्च - St. John's Church in Hindi 

नैनीताल में घूमने की जगह

यह चर्च एक यूरोपियन वास्तुकला का अद्भुत नमूना है। जो देवदार के घने जंगलों में स्थित है। चर्च की खूबसूरती को बढ़ने के लिए इसमें कांच का इस्तेमाल किया गया है। यह चर्च जंगलों के बीच स्थित एक पहाड़ी पर बना हुआ है। जहा का से आस पास का नजारा भी देखने लायक है।



8 टिफिन टॉप - Tiffin top in Hindi 

नैनीताल में घूमने की जगह

2292 मीटर की उंचाई में स्थित यह, एक एडवेचर प्रेमी पर्यटक स्थल है। यहां जाने के लिए आपको देवदार के घने पेड़ों को पर करके आगे जाना होता है। यहां तक पहुंचने के लिए आप ट्रेकिन भी कर सकते है। यह जगह इन लोगो के लिए एकदम परफेक्ट है, जो एडवेंचर देखने की चाह रखते है। यह जगह नैनीताल के मुख्य शहर से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।


9 हाई एल्टीट्यूड चिड़ियाघर - High Altitude Zoo in Hindi 

यह ऊंचाई पर स्थित एक चिड़ियाघर है। जिसमे ऐसे जानवरों और पक्षियों का संरक्षण किया जाता है, ऊंचाई अथवा ठंडी जलवायु में रहने के आदि होते है। बात करें चिड़ियाघर में संरक्षित किए हुए जानवरो की तो इसमें, हिमालयी तेंदुए, सेराओ और बकरी आदि जानवर है। वही पक्षियों में सफेद मोर, गोल्डन तीतर और लाल जंगल में रहने वाला पक्षी भी देखने को मिल जायेंगे। यह चिड़ियाघर लगभग 11 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है।



10 मुक्तेश्वर - Mukteshwar in Hindi 

नैनीताल में घूमने की जगह

यह नैनीताल से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित एक घूमने लायक जगह है। जो करीब 7000 फिट की ऊंचाई पर स्थित एक पहाड़ी जगह है। अगर आपमें ऊंचे ऊंचे पहाड़ों को एक्सप्लोर करने चाह है, तो आप यहां जरूर जय। साथ ही यह जगह एक पर्यटन स्थल होने के साथ साथ एक धार्मिक स्थल भी है, जहा पर भगवान शिव का मंदिर भी मौजूद है, जिसे मुक्तेश्वर के नाम से जाना जाता है। यह जगह भक्ति और पर्यटन दोनो का मिलन है।



11 पंगोट और किलबरी पक्षी अभ्यारण - Pangot and Kilbury Bird Sanctuary in Hindi 

इस अभ्यारण में आप पक्षी, जानवरो को तो देख ही पाएंगे। इसके साथ साथ आप इस अभ्यारण में देवदार के घने पेड़ों और प्राकृतिक सुंदरता का भी लुफ्त उठा सकते है। 

अभ्यारण में स्तनधारी की प्रजातियों की बात करें तो इसमें तेंदुए, मार्टन, हिरण और सांभर आदि पाए जाते है। वही बात करें पक्षियों की तो यहां 600 के करीब पक्षियों की प्रजातियां भी पाई जाती है। साथ ही आप यहां पर स्वादिष्ट व्यजनो के स्वाद भी चख सकते है। 


12 मॉल रोड - Mall road in Hindi 

यदि आप नैनीताल में खरीददारी करने की बारे सोच रहे है, तो आप नैनीताल के मॉल रोड घूमने का सकते है। यह नैनीताल का सबसे व्यस्त मार्केट है। जहा पर खरीददारी के साथ साथ आस पास की चीजे भी देख सकते है। अगर आप चाहे तो इस मॉल रोड की यात्रा में साइकिल भी रेंट पर ले सकते है। 

 



नैनीताल में घूमने का खर्चा - Cost of visiting Nainital in Hindi 

उत्तराखंड राज्य में स्थित नैनीताल हिल स्टेशन घूमने लायक जगहों में एक उच्च स्थान रखता है। जहा घूमने का खर्चा भी ठीक ठाक आ जाता है। 

बात करें नैनीताल में घूमने के खर्चे तो यहां घूमने, रहने और खाने का खर्चा, प्रतिदिन 1500 रुपए से लेकर 2500 के मध्य का हो सकता है, और इसमें हम यदि नैनीताल आना जाना दोनो को जोड़ दे। तो आप यात्रा 2 या फिर 3 दिन की यात्रा करते है तो इसका खर्चा, करीब 10 हजार से 12 हजार रुपए के बीच ही आएगा।

हालांकि आपको बताते चले की यह एक औसत आंकड़ा है, जो कभी कबार थोड़ा उपर या नीचे भी हो सकता है। लेकिन लगभग लगभग तो नैनीताल घूमने का खर्चा इतना ही आएगा।


नैनीताल कब जाना चाहिए - When should one go to Nainital in Hindi 

अगर आप नैनीताल घूमने का प्लान बना रहे है, तो आपको यहां घूमने के लिए सही समय का चयन करना होगा।

बता दे की अगर आप नैनीताल में बर्फबारी को देखने की इच्छा लिए यह यात्रा कर रहे तो आप दिसंबर से जनवरी के बीच में ही नैनीताल की यात्रा पर निकले। वही अगर आप फैमली ट्रिप या फिर हनीमून ट्रिप पर जा रहे , तो आप नवंबर से मार्च तक के समय में भी जा सकते है।


नैनीताल का प्रसिद्ध भोजन - Famous food of Nainital in Hindi 

यह खूबसूरत शहर अपने खूबसूरत दृश्यों के अलावा भोजन में भी खूब सारी वैराइटीज को परोसता है, जिनका स्वाद सबसे अलग और जबरदस्त है। 

बात करें नैनीताल के प्रसिद्ध भोजन की तो इसमें सबसे पहले नाम आता है, आलू के गुटके यह एक स्वादिष्ट सब्जी होती है, जिसे आलू के साथ तैयार किया जाता है, और रोटी अथवा पूरी के साथ परोसा जाता है। इसके अरसा, बाड़ी और रस आदि भी यहां बड़े चाव से खाए जाते है।


नैनीताल में रुकने की जगह - places to stay in nainital in Hindi 

नैनीताल में रुकने के लिए कई सारे होटल्स मिल जायेगा जिनके एक रात ठहरने का किराया भी मात्र 1 हजार रुपए से शुरू हो जाता है। 

वही अगर आप यात्रा में रुकने के लिए बहुत कम पैसा खर्चा करना चाहते है, तो आप नैनो देवी मंदिर के आस पास आश्रम में रुक सकते है, जहा रुकने की फीस नाम मात्र 100 रुपए है।


नैनीताल में क्या खरीदे - what to buy in nainital in Hindi 

चूंकि नैनीताल एक हिल स्टेशन है, तो यहां पर उन के कपड़े खरीदना सबसे अच्छी चॉइस हो सकती है। इसके अलावा भी आप नैनीताल में हस्तकला के अद्भुत नमूने, चित्र, खाने में मुरब्बा, अखरोट और घर के लिए खाने की चटनी आदि की खरीदारी भी जोरो शोरो से कर सकते है।


नैनीताल कैसे पहुंचे - how to reach nainital in Hindi 

रेल से - 

नैनीताल का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन काठगोदाम है। जिसकी नैनीताल से 35 किलोमीटर की है। काठगोदाम भारत के कई शहरों से जुड़ा है। जिसमे दिल्ली, मुंबई, जयपुर आदि शहर है। आप काठगोदाम से रोडवेज बस या टैक्सी की सहायता से पहुंच सकते है।

सड़क मार्ग - 

अगर आप बस की सहायता से नैनीताल जाने की योजना बना रहे है। तो आपको जानकारी के लिए बता दे की नैनीताल के लिए देश कई शहरों से निजी व सरकारी बसों का आवागन होता है। वही आप चाहे तो अपने निजी वाहन से नैनितला जाने के बारे में सोच सकते है।

फ्लाइट से - 

पंत नगर हवाई अड्डा नैनीताल का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है। लेकिन अगर आपको पंत नगर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट नहीं मिलती है, तो आप दिल्ली भी फ्लाइट जा सकते है। आगे आप सड़क मार्ग अथवा रेल मार्ग से यह दूरी पूरी कर सकते है।


नैनीताल फोटो गैलरी - 
नैनीताल में घूमने की जगह

नैनीताल में घूमने की जगह

नैनीताल में घूमने की जगह

नैनीताल में घूमने की जगह

नैनीताल में घूमने की जगह

नैनीताल में घूमने की जगह



QNA


Q नैनीताल कितने दिन घूम सकते है ? 

नैनीताल को अच्छे से घूमने के लिए आपको करीब 2 से 3 दिनों की यात्रा का प्लान बनाना चाहिए। कम से 2 दिनों की ट्रिप तो जरूर प्लान करें। 


Q नैनीताल में बर्फ कब गिरती है ? 

नैनीताल में अगर आप बर्फ बारी देखने के लिए जा रहे है, तो आप वहा बर्फ दिसंबर के अंतिम दिनों से जनवरी तक देख सकते है। 

Q नैनीताल के पास कौनसा रेलवे स्टेशन है ? 

नैनीताल का सबसे नादजीकी रेलवे स्टेशन काठगोदाम है। 


Q नैनीताल की क्या खूबसूरती है ? 

नैनीताल अपने बर्फ से ढके पहाड़ों और ऊंची ऊंची की पहाड़ियों के लिए पर्यटकों के मन में हमेशा ही एक अलग पहचान बनाता है।


निष्कर्ष - 

आज के इस विशेष लेख में हमने आपको बताया नैनीताल में घूमने की जगह, नैनीताल घूमने का खर्चा और नैनीताल जाने से लेकर घूमने की सम्पूर्ण जानकारी। 

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा हमे कॉमेंट करके जरूर बताएं और हमारे हमारे इस लेख को अपने सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करे।


और पढ़े - 

  1. मनाली में घूमने की जगह - घूमने का खर्चा सहित जाने की पूरी जानकारी
  2. शिमला टूरिस्ट प्लेस - घूमने का खर्चा सहित जाने की पूरी जानकारी
  3. ऊटी में घूमने की जगह - ऊटी घूमने का खर्चा सहित जाने की पूरी जानकारी




Post a Comment

Previous Post Next Post