Top 14 Jaipur me ghumne ki jagah - हिंदी में

राजस्थान को राजधानी जयपुर एक विशाल शहर है। जो आबादी के लिहाजे से भारत के सबसे बड़े राज्य का सबसे बड़ा नगर है। जहा पर कई पुराने ऐतिहासिक किले और सुंदर भवन बने जो पर्यटकों को बहुत पसंद आते है। जयपुर शहर अपनी जीवंत संस्कृति और के लिए भी जाना जाता है। आइए जानते है जयपुर में घूमने की जगह के बारे।


राजस्थान का गुलाबी नगर एक ऐतिहासिक शहर है, जिसे सवाई जयसिंह (द्वितीय) द्वारा बसाया गया था। शहर में घूमने के लिए हवामहल, नाहरगढ़ का किला और जल महल के साथ साथ कई सारे और भी पर्यटक स्थल मौजूद है। तो चलिए एक एक कर जानते है, इनके बारे में।

जयपुर में घूमने की जगह


जयपुर में घूमने का खर्चा - Cost of visiting Jaipur in Hindi 

जयपुर एक विशाल और रॉयल शहर है, जहा पर घूमने के लिए आपका एक मध्यम वर्गीय बजट तो होना ही चाहिए। 


बात करें की कितने पैसे में जयपुर की यात्रा कर सकते है, तो आप 2 से 3 दिनों की यात्रा के लिए कम से कम 6 हजार रुपये का बजट बना ले। 


अगर आप यात्रा की अवधि को कम करते है, और यात्रा बिना किसी त्योहार पर करते है, तो इस बजट को और भी कम कर सकते है।



जयपुर में घूमने की जगह - Top 14 Tourist Places in Jaipur in Hindi 

  1. हवामहल - Hawamahal in hindi 
  2. गलताजी मंदिर - Galtaji mandir in hindi
  3. नाहरगढ़ का किला - Nahargarh Fort In Hindi
  4. जल महल - Jal Mahal in Hindi
  5. आमेर का किला - Aamer Fort In Hindi 
  6. जयगढ़ का किला - Jaygadh Ka kila In Hindi
  7. जंतर मंतर - Janta Mantar in Hindi
  8. सिटी पैलेस - City Palce In Hindi 
  9. अल्बर्ट हॉल म्यूजियम - Albert Hall Museum in hindi 
  10. बिरला मंदिर - Birla Temple In Hindi 
  11. राज सिनेमा - Raj cinema in Hindi
  12. वर्ल्ड ट्रेड पार्क - World Trade Park in Hindi
  13. सेंट्रल पार्क - Central Park in Hindi
  14. सामोद हवेली - Samod Haweli in Hindi

1 हवामहल - Hawamahal in hindi 

जयपुर में घूमने की जगह

यह महल जयपुर के सबसे खूबसूरत और बेहतरीन महलों में से एक है। जिसका निर्माण सवाई जय सिंह ने करवाया था। और कहा जाता है, की इस महल का निर्माण महाराजा ने अपनी रानियों के लिए करवाया था।


यह महल आज जयपुर शहर के बीचों बीच स्थित पर्यटकों के लिए बहुत ही बेहतरीन जगह है। इस हवामहल में करीब 953 छोटे छोटे झरोखे मौजूद है, जो पर्यटकों को काफी आकर्षित करते है।



2 गलताजी मंदिर - Galtaji mandir in hindi

जयपुर में घूमने की जगह

अगर आप जयपुर में दर्शनीय स्थल खोज रहे है, तो मैं आपको बता दू की गल्ताजी मंदिर जयपुर का एक प्रमुख दर्शनीय स्थल है, जहा पर रोज भारी संख्या में श्रद्धालु आते है। 


आपको बता दे की यह मंदिर प्रकृति के बीच पहाड़ों से घिरा हुआ है, जो नेचर लवर वाले लोगो के लिए बहुत ही ज्यादा खास माना जाता है। इसके अलावा इस मंदिर के साथ कुंड भी बहुत फेमस है।



3 नाहरगढ़ का किला - Nahargarh Fort In Hindi 

जयपुर में घूमने की जगह


नाहरगढ़ का किला भी जयपुर शहर का एक मुख्य पर्यटक केंद्र है। जहा पर लोग अक्सर पिकनिक मनाने भी आते है। आपको बता दे इस किले को जयपुर शहर की सुरक्षा के लिए बनवाया गया था। 


आज के समय में यह किला जयपुर शहर में घूमने की जगहों में शीर्ष स्थानों में आता है। इस किले की वास्तुकला बेहद खूबसूरत है। अगर आप जयपुर घूमने जा रहे है तो इस किले में भ्रमण करना तो बनता है।


4 जल महल - Jal Mahal in Hindi

जयपुर में घूमने की जगह

अगर आप जयपुर शहर की भीड़ भाड़ वाली जगह से दूर किसी शांत और खूबसूरत जगह का भ्रमण करना चाहते है, तो जल महल आपके लिए एकदम परफेक्ट रहेगा। जल महल जयपुर शहर की भारी भरकम आबादी से दूर एक शांत जगह पर स्थित आकर्षक महल है।


जो देश विदेश दोनो ही तरह के पर्यटक को 

अपनी और आकर्षित करता है। यह जल महल मानसागर झील के बीच में स्थित है। जो शहर से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर आता है।



5 आमेर का किला - Aamer Fort In Hindi 

जयपुर में घूमने की जगह

लाल बलुआ पत्थर से बना यह किला जयपुर शहर के सबसे भव्य और लोकप्रिय किलो में से एक है। जिसका निर्माण राजा मान सिंह ने करवाया था। यह किला जयपुर शहर से 10 किलोमीटर दूर पहाड़ी पर स्थित है। 


आप इस किले की शीर्ष से जयपुर शहर और वहा से आस पास का अद्भुत नजारा भी देख सकते है। यह जगह जयपुर शहर की एक लोकप्रिय जगह है।



6 जयगढ़ का किला - Jaygadh Fort In Hindi 

जयपुर में घूमने की जगह

वैसे तो इस किले का निर्माण उस समय तो मात्र आमेर के किले की सुरक्षा को बढ़ाना था। लेकिन अगर आज के समय में देखे तो जयगढ़ का किला जयपुर शहर में घूमने की जगहों में बहुत महत्वपूर्ण जगह है। 


आपको बता दे की पहाड़ी पर स्थित यह किला फोटोग्राफरों एक लिए एक महत्वपूर्ण जगह है, जहा पर आप कई सारी अच्छी अच्छी इमेजेस क्लिक कर सकते है। 


इसके अलावा आपको बताते चले की दुनिया की सबसे बड़ी तोप भी इसी किले में मौजूद है, जिसे देखने के लिए लोग दूर दूर से यहां आते है।


7 जंतर मंतर - Janta Mantar in Hindi

जयपुर में घूमने की जगह

भारत के पांच महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक जंतर मंतर में से एक है। जयपुर का जंतर मंतर जिसका मुख्य उद्देश्य दिन का समय मापने के लिए किया जाता था। और इसके इसी योगदान को मध्य नजर रखते हुए इसे विश्व धरोहर की सूची में शामिल कर लिया गया है। 


इसका निर्माण जयपुर के संस्थापक महाराज सवाई जयसिंह द्वितीय को जाता है। महाराजा ने संगमरमर के पत्थरो से इसका निर्माण करवाया था, सिटी पैलेस के नजदीकी क्षेत्र में स्थित है ये जंतर मंतर।


 8 सिटी पैलेस - City Palce In Hindi 

जयपुर में घूमने की जगह

अगर आप एक फोटोग्राफर हो या फिर अगर आप इतिहास में रुचि रखते हो, तो जयपुर का सिटी पैलेस आपको पसंद न आए ये नही हो सकता है। जयपुर शहर के बीचों बीच स्थिति ये सिटी पैलेस बहुत खूबसूरत स्थान है। 


इसके आलावा आप इसके ऊपर से पूरे जयपुर शहर के खूबसूरत और मनहोहक दृश्य के गवाह भी बन सकते है।



9 अल्बर्ट हॉल म्यूजियम - Albert Hall Museum in hindi  

जयपुर शहर अपने अनोखे अंदाज के लिए जाना जाता है। इसी अनोखे अंदाज की कड़ी में आता है। जयपुर का अल्बर्ट हॉल म्यूजियम जोकि वेल्स के राजकुमार अल्बर्ट एडवर्ड के नाम पर रखा गया है। और यहां पर बताया जाता है कि मिस्र की मम्मी भी मौजूद है। जिसे देखने के लिए हजारों पर्यटकों की भीड़ या लगती है।



10 बिरला मंदिर - Birla Temple In Hindi 

भगवान लक्ष्मी नारायण को समर्पित इस बिरला मंदिर की खासियत ही कुछ अलग है। सफेद संगमरमर से निर्मित इस मंदिर की खासियत और इसकी वास्तु कला के नजारे को अपनी आंखों में कैद करने के लिए लोग भारत के कोने-कोने से आते हैं। तो अगर आप जयपुर जाते हैं तो जयपुर के बिरला मंदिर जाना बिल्कुल ना भूलें।



11 राज सिनेमा - Raj cinema in Hindi

जयपुर में घूमने की जगह

वैसे राज सिनेमा कहने को तो मात्र एक सिनेमा घर है। लेकिन इसकी अंदर की गई सजावट और इसकी बनावट इतनी खास है, की जयपुर आने वाले पर्यटक के लिए किसी भी खूबसूरत पर्यटक स्थल से कम नहीं है। 


यह सिनेमा घर एक साथ करीब 1250 से 1300 लोगो को मूवी दिखा सकता है। वही इस सिनेमाघर में बॉलीवुड की लगभग हर एक न्यू और लोकप्रिय मूवी का प्रसारण होता रहता है। 



12 वर्ल्ड ट्रेड पार्क - World Trade Park in Hindi

जयपुर में घूमने की जगह

वर्ल्ड ट्रेड पार्क जयपुर की एक लोकप्रिय जगह है। जिसकी बनावट एक बार को आपको जरूर असमंजस में डाल देगी। बता दे की यह जयपुर में कपड़ो के सबसे बड़े मार्केट में से एक है। 


एक रिपोर्ट के अनुसार यहां पर करीब 500 से भी अधिक कपड़ो की दुकान और कई सारे फूड रेस्टोरेंट भी देखने को मिल जायेगे। अगर आप जयपुर घूमने जा रहे है, तो एक इस जगह पर जाना तो बनता है। 



13 सेंट्रल पार्क - Central Park in Hindi

यह पार्क जयपुर शहर का एक लोकप्रिय पार्क है। जहा पर पर्यटक काफी संख्या मे घूमने आते है। आपको बता दे की इस पार्क मे भारत का सबसे उच्च झण्डा लगा हुआ है। जो जयपुर शहर वासियों के लिए एक गर्व की बात है।  


आपको यहा बताते चले की इस पार्क को जयपुर शहर का सबसे बड़ा सबसे बड़ा पार्क भी माना जाता है।



14 सामोद हवेली - Samod Haweli in Hindi

जयपुर में घूमने की जगह

सामोद हवेली जिसे जयपुर वासी आम बोल चाल की भाषा मे सामोद महल के नाम से भी जानते है। आपको बता दे की यह महल जयपुर शहर का बेहद आकर्षक और खूबसूरत महल है। जिसका निर्माण आज से करीब 176 वर्ष पहले किया गया था। 


आज के समय इस सामोद महल को एक लग्जरी होटेल्स के रूप बदल दिया गया है। जहा पर अब बड़े बड़े लोगों शादी, जन्मदिवस आदि जैसे कार्यक्रमों के लिए बुक करते है। 


यह महल अपनी खूबसूरत वास्तुकला और अपने चित्रों के लिए बेहद मसशूर है। जो की पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है।



जयपुर में घूमने का सही समय - Best time to visit Jaipur in Hindi 

जयपुर शहर घूमने के लिए लोग वैसे तो साल भर ही आते जाते रहते है। पर अगर बात करें जयपुर घूमने के सबसे उत्तम समय की तो आप नवंबर से मार्च महीने तक इस शहर की यात्रा कर सकते है। 


माना जाता है, की इस समय जयपुर का मौसम सबसे सुहावना होता है। जिससे पर्यटक और भी ज्यादा आनंद लेते है।


जयपुर का प्रसिद्ध खान पान - Famous food of Jaipur in Hindi 

अगर आप राजस्थान की राजधानी गुलाबी नगर के भ्रमण पर जा रहे , तो आपको यहां के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद भी अवश्य ही लेना चाहिए। 


बात करें जयपुर के प्रसिद्ध खान पान की इसमें सबसे शीर्ष नाम आता है, दाल - बाटी, चूरमा का जो राजस्थान का एक प्रसिद्ध भोजन है। 


इसके जयपुर शहर में पाव भाजी, कचोरी, करे सांगरी की सब्जी और नंद के गोलगप्पे आदि भी खाए जाते है, जिसका स्वाद मुंह में पानी ला देता है।


जयपुर में कहा रुके - Where to stay in Jaipur in Hindi 

जयपुर में रुकने के लिए आपको कई सारी होटल्स और रिजार्ट मिल जायेंगे। जहा पर आप अपने बजट केस अनुसार किसी भी होटल्स में रुक सकते है। 


यहां पर 5 स्टार होटल भी मौजूद है। वही आपका बजट कम है, तो भी चिंता मत कीजिए क्योंकि यहां पर आपको कम बजट में ठहरने के लिए भी होटल्स में जाएंगी।



जयपुर कैसे पहुंचे - how to reach jaipur in Hindi 


हवाई मार्ग से - 

जयपुर राजस्थान का एकमात्र ऐसा शहर है, जहा पर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा मौजूद है। जयपुर के सांगानेर हवाई अड्डे के लिए आपको देश के विभिन्न हवाई अड्डों से फ्लाइट सीधी या फिर वाया फ्लाइट मिल जायेगी। जिससे आप हवाई मार्ग के जरिए इस खूबसूरत शहर जा सकते है। 


सड़क मार्ग से - 

जयपुर राजस्थान की राजधानी होने के कारण कई सारे राष्ट्रीय और अलग अलग प्रकार के हाइवे से जुड़ा हुआ शहर है। जयपुर सड़क मार्ग से पहुंचने के लिए आप राजस्थान रोडवेज बस या फिर अपनी निजी वाहन से आ सकते है। 


रेल मार्ग से - 

रेल मार्ग जयपुर जाने का सबसे आसान तरीका माना जाता है। जयपुर शहर का मुख्य रेलवे स्टेशन जयपुर जंक्शन है। जहा से दिल्ली, मुंबई, जोधपुर, आदि शहरों के लिए आपको ट्रेन मिल जायेगी।



QNA


Q जयपुर में सस्ते कपड़े कहा मिलते है ? 

जयपुर में मौजूद इंदिरा बाजार एक ऐसा बाजार है, जहा पर आपको कपड़े बड़ी ही किफायती दर्रो पर मिल जायेंगे। 


Q जयपुर का सबसे बड़ा मार्केट कौनसा है ? 

जयपुर में वैसे तो कई सारे बड़े बाजार है, पर घाटगेट संडे बाजार में सर्वाधिक भीड़ देखी जाती है। 


Q जयपुर में क्या खरीदना चाहिए ? 

जयपुर में आप रंगबिरंगी कपड़े, कांच की वास्तुए, जूते और हाथ से बनी वस्तुएं आदि खरीद सकते है।


Q जयपुर में सबसे अच्छी जगह कौनसी है ? 

वैसे तो शहर में कई सारी जगहें है, जो पर्यटकों को काफी पसंद आती है, लेकिन माना जाता की हवामहल जयपुर का सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है।


निष्कर्ष - 

आज के इस लेख में हमने आपको बताया जयपुर में घूमने की जगह, जयपुर घूमने का खर्चा और साथ ही वो सभी जानकारी जिससे आप जयपुर की यात्रा बड़ी आसानी के साथ कर सकते है। 


आपको हमारा यह लेख कैसा लगा हमे कॉमेंट करके जरूर बताएं और हमारे इस लेख को अपने सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें।



Post a Comment

Previous Post Next Post