Top 12 Manali me ghumne ki jagah - और घूमने का खर्चा

भारत का हिमाचल प्रदेश राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, जिसमे कई सारे बेहतरीन हिल स्टेशन और पर्यटन स्थल मौजूद है। जिसमे से मनाली भी एक खूबसूरती हिल स्टेशन है। जो पर्यटकों के लिए हर साल प्रकृति का उपहार लेकर आता है। साथ मनाली में घूमने की जगहें भी एक से बढ़कर एक खूबसूरत और मंत्रमुक्त कर देने वाली दृश्यों भी दिखने को मिलते है। 


मनाली अपनी प्राकृतिक सुंदरता और यहां के बर्फ से ढके पहाड़ों से पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर केन्द्रित करता है। शहर एडवेंचर प्रेमियों को भी खासा रोमांचित करता है। जहा पर पर्यटक के लिए पैराग्लाइडिंग और राफ्टिंग जैसे साहसिक खेल शामिल है।

मनाली में घूमने की जगह


मनाली में घूमने की जगह - Place to visit in Manali in Hindi

  • रोहतांग दर्रा - Rohtang Pass in Hind
  • अर्जुन गुफा - Arjun Cave in Hindi 
  • मॉल रोड - Mall Road in Hindi
  • सोलंग वैली - Solang Valley in Hindi
  • जोगिनी जलप्रपात - Jogini waterFalls in Hindi
  • हिडिंबा मंदिर - Hidimba Temple in Hindi
  • वशिष्ठ झरना - Vashishtha waterfall in Hindi 
  • कोठी - Kothi in Hindi 
  • नेहरू कुंड - Nehru kund in Hindi 
  • लोक कला और हिमाचल संस्कृति संग्रहालय - Folk Art and Himachal Culture Museum in Hindi 
  • ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क - Great Himalayan National Park in Hindi 
  • क्लब हाउस - club house in Hindi 
  • तिब्बती मठ - Tibbti math in Hindi 


1 रोहतांग दर्रा - Rohtang Pass in Hindi
मनाली में घूमने की जगह

रोहतांग दर्रा हिमाचल के मनाली शहर का एक मुख्य पर्यटक आकर्षण है। जो अपने शानदार दृश्यों से यहां आने वाले लोगो के लिए खूबसूरत वातावरण की पेशकश करता है। 

यह दर्रा करीब 13000 फिट की ऊंचाई पर स्थित है। जो फिल्मी दुनिया को भी यहां आकर फिल्मों की शूटिंग का भी एक तरह से ऑफर करता है। यही कारण है कि यहां पर ' ये जवानी है दीवानी' जैसे बेहतरीन फिल्मों की भी शूटिंग की गई है।



2 अर्जुन गुफा - Arjun Cave in Hindi 
मनाली में घूमने की जगह

इस का नाम महाभारत के सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर में से एक अर्जुन के नाम पर रखा गया है। मान्यता और पौराणिक कथाओ के अनुसार अर्जुन ने इसी जगह पर तपस्या कर भगवान शिव को प्रसन्न किया था, और भगवान शिव ने अर्जुन की तपस्या से खुश होकर उन्हें पाशुपतास्त्र नामक शस्त्र दिया था। 

गुफा तक जाने के लिए आपको खड़ी चढ़ाई करनी होती है। यहां तक जाने के लिए जो रास्ता है, वो बहुत खूबसूरत घटिया और प्रकृति की सुंदरता से घिरा हुआ है। हालांकि गुफा के अंदर किसी प्रकार की कोई रोशनी नहीं है, इसके लिए आपको टॉर्च साथ लेकर जाना होगा।



3 मॉल रोड - Mall Road in Hindi
मनाली में घूमने की जगह

यदि आप मनाली में खरीदारी करने के बारे में सोच रहे है, तो आपको मॉल रोड जाना चाहिए। यह एक मार्केट है, जहा पर आपको अलग अलग प्रकार की दुकानें और कैफे देखने को मिल जायेंगे। जहा पर आप अपने मन पसंदीदा वस्तुएं खरीद सकते है। 

पहाड़ी के से घिरी मॉल रोड अद्भुत दृश्यों की खोज रखने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। आप यहां शॉपिंग करने के बाद कुछ समय शांति से बैठ भी सकते है।



4 सोलंग वैली - Solang Valley in Hindi
मनाली में घूमने की जगह

अगर आप मनाली में बर्फ से ढके पहाड़ों को देखने का अनुभव करने के बारे में सोच रहे है, तो आपको सोलंग वैली जाना चहिए। सोलंग वैली अपनी अद्भुत सुंदरता से लगभग हर साल भारी संख्या में पर्यटकों को यहां बुलाती है। 

आप यहां पर इन खूबसूरत दृश्यों को निहारने के अलावा कुछ साहसिक खेलों में भी भाग ले सकते है, जिसमे पैराग्लाइडिंग, पैराशुटिंग जैसे खेल शामिल है। 

सोलंग वैली सोलंग नामक गांव और ब्यास नदी के बीच में स्थित है। जहा के वाकई मनमोहक है।



5 जोगिनी जलप्रपात - Jogini waterFalls in Hindi
मनाली में घूमने की जगह

यह झरना मनाली में स्थित कुछ सबसे चुनिंदा स्थलों में से एक है। जो प्राकृतिक की सुंदरता को समझने वाले लोगो को बहुत पसंद आता है। यहां तक जाने के लिए आप आप ट्रेकिंग भी कर सकते है। 

अगर आप फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी के शौकीन है, तो अपना कैमरा संभाल लीजिए क्योंकि जोगिनी झरना तक जाने का रास्ता और स्वयं जोगिनी झरने की खूबसूरती ही इतनी है, की आप इसे कभी भुला नहीं सकता है।


6 हिडिंबा मंदिर - Hidimba Temple in Hindi
मनाली में घूमने की जगह

यह मंदिर महाभारत काल के पत्रों से संबंधित है। यह मंदिर महाराज पांडू के दूसरे सबसे बड़े बेटे भीम की पत्नी हिडिंबा को समर्पित एक हिंदू मंदिर है। 

मंदिर के निर्माण में लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है, जो इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देते है। 

मंदिर पहाड़ की चोटी पर स्थित है। जहा से मनाली के बर्फ से ढके पहाड़ों का बेमीचाल नजारा देखा जा सकता है। यदि आप मनाली जा रहे है, तो यहां जाना न भूले।



7 वशिष्ठ झरना - Vashishtha waterfall in Hindi 

यह एक जलप्रपात है, और माना जाता है की इस झरने के नीचे स्नान करने से कई सारी रोग दूर हो जाते है। इसलिए भी यहां लोग आते है, ताकि वे अपनी बीमारियो को समाप्त कर सके। 


आपको बता दे की यहां पर हिमाचल प्रदेश की गवर्मेंट ने पुरुषो और महिलाओं के लिए अलग अलग स्नान करने की व्यवस्था की गई है। जो एक बहुत चीज है।


8 कोठी - Kothi in Hindi 
मनाली में घूमने की जगह

मनाली से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कोठी नामक एक खूबसूरत गांव स्थित है। 

जहा हरियाली और हरे भरे घास की जमीन आपको देखने के लिए मिल जायेगी। 

यदि आप हरियाली युक्त स्थान पर कुछ समय व्यतीत करने की चाह रखते है, तो कोठी जाकर अपनी इस चाह की पूरा कर सकते है।


9 नेहरू कुंड - Nehru kund in Hindi 

यह एक ठंडे पानी का प्राकृतिक कुंड है। जिसकी खूबसूरत जगजाहिर है। इसे देखने के लिए लोग यहां पर दूर दूर से आते है। और यह मनाली में घूमने लायक स्थानों में भी अपना एक उच्च स्थान रखता है। 

बता दे की कुंड का नाम भारत के प्रथम प्रधान मंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू के नाम पर रखा गया है। 

कहा जाता है, की जब एक बार नेहरू जी मनाली का भ्रमण करने आए तो उन्हें यह कुंड बहुत पसंद आया था।


10 लोक कला और हिमाचल संस्कृति संग्रहालय - Folk Art and Himachal Culture Museum in Hindi 
मनाली में घूमने की जगह

यह संग्रहालय मनाली में स्थित है। जो हमारे सामने पुराने समय की एक झलक को पेश करता है। 

संग्रहालय में कई प्रकार की पुरानी समय में उपयोग की जाने वालीघरेलू वस्तूए, हस्तनिर्मित हथियार और भी कई सारी वस्तूए जिन्हे आप देखने जा सकते है। साथ ही इसमें हिमाचल प्रदेश की संकृति भी झलक देखने को मिलती है।


11 ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क - Himalayan National Park in Hindi 

मनाली में घूमने की जगह

मनाली के कुल्लू क्षेत्र में स्थित यह पार्क वन्यजीव प्रेमियों के लिए अद्भुत जगह है। जो भी लोग अपनी मनाली ट्रिप में जंगली जानवरों और देवदार के घने पेड़ों को देखने की लालचा से  मनाली जा रहा है, तो एक बार मनाली के ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क का भ्रमण अवश्य करें। 

पार्क में पशु, पक्षी की प्रजातियों की संख्या क्रमश: 350 से अधिक व 200 के करीब है।

पार्क शहरों की भीड़भाड़ से दूर एकांत जगह है। जहा का वातावरण भी बेहद शांत और खूबसूरत है।


12 क्लब हाउस - Club House in Hindi
मनाली में घूमने की जगह

ब्रिटिश शैली में निर्मित जगह क्लब हाउस एक इंडोर क्लब है। जहा पर आप कई सारे गेम्स भी आप खेल सकते है। 

यह मनाली में घूमने की जगहों में एक बढ़िया जगह है, इस क्लब रेस्टोरेंट जैसी भी उपलब्ध है। जहा से आप स्वादिष्ट खाने की उम्मीद भी कर सकते है।


13 तिब्बती मठ - Tibbti Math in Hindi 
मनाली में घूमने की जगह

मनाली में घूमने के लिए तो बहुत सारी जगहें, जिसमे बर्फ से ढके पहाड़ और शानदार प्राकृतिक सुंदरता शामिल है। 

लेकिन अगर आप मनाली में कुछ दर्शनीय स्थलों की उम्मीद रखते है, तो आप मनाली में स्थित तिब्बती मठ का भ्रमण करने जा सकते है। तिब्बती मठ एक तिब्बती वास्तुशैली की मठ है। जिसकी खूबसूरती वाकई देखने योग्य है। यह न केवल दर्शनीय बल्कि एक पर्यटन स्थल की सूची में आता है।


मनाली घूमने का खर्चा - Cost of visiting Manali in Hindi 

मनाली एक हिल स्टेशन है, जो पर्यटकों के लिए एक शानदार जगह, यदि आप यहां घूमने के खर्चे के बारे में जानना चाहते है, तो आपको बता दे। 


अगर आप मनाली 2 दिनो की यात्रा के लिए जा रहे है, तो इसका खर्चा 10 हजार रुपए से लेकर 12 हजार रूपए तक प्रति व्यक्ति आ सकता है। इसमें आने जाने का, ठहरने और रुकने का खर्चा शामिल है।

वही आप इस खर्चे तो कम अथवा ज्यादा भी कर सकते है, जो की आप पर निर्भर करेगा की आप यात्रा किस प्रकार से करेंगे। 


मनाली जाने का सबसे अच्छा समय - Best time to visit Manali  in Hindi

अगर आप आने वाले छुट्टियां में मनाली जाने का प्लान बना रहे है, तो आपको बता दे की आप मनाली मार्च महीने से लेकर जुलाई महीने के बीच में ही जाए। 

इस समय मनाली का वातावरण 10 डिग्री सेल्सियस से लेकर 20 डिग्री सेल्सियस के आस पास का मापा जाता है। जिसके कारण अगर आप बहुत गर्म राज्य से भी मनाली घूमने जा रहे है, तो भी आप वहा के वातावरण के साथ आसानी के साथ घुलमिल सकते है। 

वही अगर आपको मनाली में बर्फबारी देखने की लालचा हो रही है, तो फिर आप मनाली दिसंबर से जनवरी के मध्य में मनाली जा सकते है। लेकिन इस बात का ध्यान रखे की इस समय यहां पर सर्दी भी बहुत ज्यादा होती है। इसीलिए आप अपने साथ गर्म कपड़े जरूर लेकर जाए। 


मनाली का प्रसिद्ध खान पान - Famous food of Manali in Hindi

मनाली यात्रा करने वाले पर्यटक यहां के खान पान की तारीफ करते आपको अवश्य मिल जायेंगे। जिसका कारण है, यहां के प्रसिद्ध खान पान। 

बात करें मनाली के प्रसिद्ध खान पान की तो इसमें यहां का सबसे प्रसिद्ध व्यंजन बबरू और सिड्डू है, मनाली के लोग आपको खाते नजर आ जायेंगे। और प्रसिद्ध खान पान आपको यहां के होटल और रेस्टोरेंट में भी देखने को मिल जायेंगे। इसके अलावा  मिट्ठा, अकलतोरी और भेय भी यहां के प्रसिद्ध व्यंजन है। 


मनाली में रुकने की जगह - places to stay in manali in Hindi

मनाली में रुकने के लिए आपको खूब सारी होटल्स मिल जायेंगी। जहा पर आप रुक सकते है। बता दे इस खूबसूरत शहर में होटल्स का किराया भी बहुत ज्यादा महंगा नही। 

यहां होटल्स का 1 रात का किराया 500 रुपए से शुरू होता है। इसके साथ ही यहां पर कई सारी ऐसी होटल्स भी है, जिसमे आप मनाली के बेहतरीन और प्रशंसनीय दृश्यों को देख सकते है। 


मनाली की कुछ होटल्स - 

  1. रॉयल आईएनएन मनाली 
  2. क्लब महिंद्रा व्हाइट मीडोज 
  3. Chichoga Heights
  4. होटल सॉलिटेयर मनाली

मनाली कैसे जाए - How to reach Manali in Hindi


बस से - बस हिमाचल प्रदेश के इस खूबसूरत नगर तक जाने के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल की जाती है। क्योंकि इस नगर न ही कोई हवाई अड्डा है और न ही कोई रेलवे स्टेशन। 
हालांकि मनाली से कुछ दूरी पर हवाई अड्डा और रेलवे स्टेशन मौजूद है। 

रेल से - रेल से मनाली सीधा कोई भी रास्ता या फिर कहे की मनाली में कोई भी रेलवे स्टेशन मौजूद नही है। यहां जाने के लिए आप पठानकोट तक की रेल यात्रा कर सकते है। उसके बाद आपको आगे मनाली के लिए बस या फिर टैक्सी ही पकड़नी पड़ती है। 

हवाई मार्ग से - वही अगर आप फ्लाइट से मनाली जा रहे है, तो आपको मनाली के सबसे नजदीकी हवाई अड्डे भुंतर हवाई अड्डे के लिए फ्लाइट लेनी होगी। यह हवाई अड्डा मनाली से 49 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।


मनाली फोटो गैलरी -
मनाली में घूमने की जगह

मनाली में घूमने की जगह

मनाली में घूमने की जगह

मनाली में घूमने की जगह

मनाली में घूमने की जगह



मनाली में घूमने की जगह


QNA


Q मनाली में बर्फ बारी कब होती है ? 

अगर आप मनाली बर्फ बारी देखने की इरादे से जा रहे है, तो आपको दिसंबर से जनवरी महीने के दिनो मे मनाली जाना चाहिए। 


Q कुल्लू या मनाली दोनो में से कोई बेहतर है ? 

कुल्लू मनाली में से कौन है, बेहतर है यह बताना तो संभव नहीं पर आपको बता दे कुल्लू में पर्यटक मनाली की तुलना अधिक देखे जाते है, और कुल्लू मनाली की तुलना में समुद्रतल से भी कम ऊंचा है।


Q मनाली में खरीददारी के लिए क्या प्रसिद्ध है ? 

चूंकि मनाली एक हिल स्टेशन है, और यहां का वातावरण बहुत ठंडा रहता है। जिसके कारण यहां पर गर्म कपड़े बड़ी आसानी के साथ अच्छी क्वालिटी के मिल जाते है। तो आप घर जाते समय यहां से गर्म कपड़े अपने साथ ले जा सकते है। 



निष्कर्ष 

मनाली हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। जहा पर घूमने में लिए कई सारी जगहें है। जो वाकई पर्यटकों के लिए प्रकृति का उपहार है। आप आने वाली छुट्टियों में मनाली घूमने का प्लान बन सकते है। इसके साथ ही आप यहां पर यहां के खान पान और यहां के रहने सहन के बारे में भी जान पाएंगे। तो आने वाले समय में मनाली घूमने की यात्रा की योजना जरूर बनाए। 

Post a Comment

Previous Post Next Post