जम्मू और कश्मीर में घूमने की जगह - घूमने का खर्चा सहित जाने - घूमने की पूरी जानकारी

जम्मू कश्मीर जहा की खूबसूरती दुनिया से छुपी नहीं है। धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू कश्मीर की बात ही अलग है, चाहे वो बर्फ से ढके पहाड़ हो या हरे भरे घास के मैदान या फिर यहां की साफ नदिया। कश्मीर की हर एक बात निराली है। यही वजह है, की जम्मू कश्मीर हर साल लाखो की संख्या में पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल होता है, तो चलिए आज के हमारे इस आर्टिकल की जरिए से जानते जम्मू और कश्मीर में घूमने की जगह, जम्मू कश्मीर में जाने का खर्चा और यहां घूमने की पूरी जानकारी।

जम्मू कश्मीर में घूमने की जगह


जम्मू कश्मीर को भारत का ताज भी कहा जाता है। जम्मू और कश्मीर की आबादी 2011 की जनगणना के अनुसार करीब 1 करोड़ 22 लाख से भी अधिक थी। अगस्त 2019 में जम्मू कश्मीर को अलग करके 2 केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख में विभाजित किया गया। 

जम्मू कश्मीर में कश्मीर घाटी और जम्मू क्षेत्र आता है। इस केंद्र शासित प्रदेश के भीतर 20 जिले आते है। जिसकी शीतकालीन राजधानी जम्मू तो वही गर्मियों की राजधानी श्रीनगर है।

जम्मू कश्मीर में घूमने का खर्चा - Cost of travelling in Jammu and Kashmir in Hindi 
जम्मू कश्मीर में घूमने की जगह

दोस्तो, कही पर घूमने का खर्चा कितना आएगा यह आंकड़ा बहुत सारी चीजों पर निर्भर करता है। जिसमे यात्रा कितने दिनों की है ?  यात्रा करने का तरीका क्या है ?  और यात्रा करने का समय क्या है। 

बात करें की अगर आप अपना निजी वाहन लेकर जम्मू कश्मीर घूमने जाते है, तो 40 हजार से लेकर के 50 हजार रूपये का खर्चा आजाएगा। जिसमे आप प्रति व्यक्ति के हिसाब  से इसका विभाजन कर सकते है। 

वही अगर आप अकेले 5 से 7 दिनों की यात्रा ट्रेन, बस, या फिर हवाई जहाज से करते है, तो इसका खर्चा करीब 20 तक आ सकता है। वही आप यात्रा को थोड़ा लग्जरी तरीके से करते है, तो इसका खर्चा आपके 25 हजार रूपये से लेकर 30 हजार तक आ जायेगा।


जम्मू कश्मीर में घूमने की जगह - Place To Visit In Jammu & Kashmir in Hindi 


जम्मू कश्मीर में घूमने का सही समय - Best time to visit Jammu and Kashmir in Hindi 

कश्मीर घूमने के सही की अगर हम बात करें तो यहां पर आप गर्मियों की छुट्टियों में जा सकते है। इसके लिए आप मार्च, अप्रैल और मई महीने का चयन कर सकते है। 

इस समय पर कश्मीर का मौसम बेहद भी सुहावना होता है। और इस समय कश्मीर की खूबसूरती अपने चरम पर होती है। वही अगर आप गर्म राज्य राजस्थान, गुजरात आदि से आते है, तो फिर तो यह आपके लिए सोने पे सुहागे जैसे होगा। 

लेकिन दोस्तो अगर आप कश्मीर में बर्फ देखने के इरादे से जा रहे है, तो जरा ठहरिए! क्योंकि इसके लिए आपको कश्मीर दिसंबर से जनवरी के महीनो में जाना होगा तभी आप बर्फ से ढके पहाड़ और स्नो फॉल देख पाएंगे।


जम्मू कश्मीर में कहा रुके - Where did you stay in Jammu and Kashmir in Hindi 

जम्मू कश्मीर में रुकने के लिए श्रीनगर जा सकते है। वहा पर आप किसी होटल या रेस्टोरेंट में अपने बजट के हिसाब से चयन करके रुक सकते है। 

वही आप यात्रा को और भी मजेदार बनाना चाहते है, तो आप हाउस बोट में भी रुक सकते है। हाउस बोट का किराया 5 हजार से शुरू होता है। वहा भी अपने बजट के हिसाब से हाउस बोट का चयन कर सकते है।


जम्मू कश्मीर में कितने दिन का टूर प्लान करें - How many days tour plan to Jammu Kashmir in Hindi 

कश्मीर घूमने के लिए आप अपने छुट्टियों के अनुसार टूर प्लान कर सकते है। जिसमे 2 से 3 दिन या 5 से 7 दिनों का प्लान बना सकते है। 

अगर आप हमारी बात माने तो 5 से 7 दिनों का ही टूर प्लान करें जिससे आप जम्मू कश्मीर के पर्यटन स्थलों के ज्यादा अच्छे से देख पाए और एक्सप्लोर कर सके।

जम्मू कश्मीर का स्थानीय खान पान - Local food of Jammu and Kashmir in Hindi 

अगर आप धरती के स्वर्ग की सैर करने जा रहे है, तो ध्यान रखे की वहा के सिर्फ पर्यटन स्थल ही नही बल्कि वहा का खान - पान भी वहा की खुसूरती के तरह स्वादिष्ट है।  

कश्मीर में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले राजमा,आलू दम, कश्मीर पुलाव शामिल है। जो यहां मुख्य खान पान है। इसके अलावा आप भी आप जम्मू कश्मीर में मोदक पुलाव, खट्टे बैगन, कश्मीरी साग, नदरू यखिनी और रोगन जोश भी यहां अधिक मात्रा में खाए जाने वाला भोजन है। जिसका स्वाद वाकई ही मुंह में पानी ला देगा।


कश्मीर में क्या खरीदे - what to buy in kashmir in Hindi 

दोस्तो, जब भी किसी जगह की यात्रा करते है, तो ज्यादातर समय हम वहा से कुछ वस्तुएं जरूर खरीदते है। जो हमे हमारे रोज के कामों में काम आती है और इसके अलावा वो हमारी यात्रा की एक स्मृति चिन्ह के रूप में भी काम करती है। 

बात करें की कश्मीर से क्या खरीददारी करें तो आप कश्मीर से सबसे पहले तो लकड़ी से बने फ्रेम, लकड़ी से बनी वस्तुएं, कश्मीरी शॉल, स्मृति चिन्ह, फर्नीचर और टेबल जैसे वस्तुएं की खरीददारी कर सकते है।


जम्मू और कश्मीर कैसे पहुंचे - How to Reach Jammu and Kashmir in Hindi 
जम्मू कश्मीर में घूमने की जगह

सड़क मार्ग से - By Road 

सड़क जम्मू कश्मीर जाने के लिए एक अच्छा विकल्प है, क्योंकि भारत के कई सारे राज्य और बड़े शहरों से कश्मीर के लिए निजी या सरकारी बसे चलती है। 

जिसकी सहायता से आप जम्मू और कश्मीर पहुंच सकते है। साथ ही जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग और कई सारे राज्य राजमार्ग से जुड़ा हुआ है। 


ट्रेन मार्ग से - By Train 

वैसे जम्मू और कश्मीर में श्रीनगर, बारामुला और अवंतिपुरा जैसे रेलवे स्टेशन मौजूद है। लेकिन हो सकता है, के इन स्टेशन के लिए आपको सीधी ट्रेन न मिले। 

ऐसी स्थित में आप जम्मू और कश्मीर के सबसे प्रमुख रेलवे स्टेशन जम्मू तवी के लिए ट्रेन ले सकते है। इस स्टेशन के लिए आपको देश कई बड़े शहरों से ट्रेन बड़ी ही आसानी के साथ और सीधी मिल जायेगी।

हवाई मार्ग से - By Flight 

जम्मू और कश्मीर में वैसे तो छोटे बड़े कई सारे हवाई अड्डे मौजूद है। लेकिन इसमें से 2 ही हवाई अड्डे है, जहा पर फ्लाइट का आवागमन होता है। जिसमे जम्मू और श्रीनगर हवाई अड्डा शामिल है।

श्रीनगर हवाई अड्डा जम्मू कश्मीर का इकलौता अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। वही इसके अलावा जम्मू हवाई अड्डा भारत के अंदर फ्लाइट को उड़ान भरने की अनुमति देता है। 

यह दोनो हवाई पट्टियां भारत के बड़े शहर और प्रमुख हवाई अड्डा से काफी अच्छी तरह से कनेक्ट हैं। तो आप इस तरह कश्मीर हवाई मार्ग से अपने शहर से जा सकते है।

QNA 


Q कश्मीर घूमने सा सबसे अच्छा समय ?

कश्मीर घूमने के लिए किसी भी समय का चयन किया जा सकता है। यह आप निर्भर करता है, की आप कश्मीर किस उद्देश्य से घूमने जा रहे है। 


Q कश्मीर में कौनसी मिठाई प्रसिद्ध है ? 

कश्मीर की सबसे प्रसिद्ध मिठाइयों में कश्मीरी शुफ्ता का नाम आता है। 


Q कश्मीर का सबसे प्रसिद्ध भोजन क्या है ? 

दम आलू जो कश्मीर में सबसे ज्यादा पसंद किए जाना वाला भोजन है। 


Q कश्मीर में भोजन महंगा है ? 

इसका जवाब है हा भी नही भी मतलब अगर हर जगह पर आपको अलग अलग तरीके के भोजन और पैसे लिए जाते है। जिसमे कई जगह भोजन की कीमत ज्यादा होती है, तो कही जगहों पर भोजन बहुत सस्ता मिलता है। 


जम्मू कश्मीर फोटो गैलरी - 
जम्मू कश्मीर में घूमने की जगह

जम्मू कश्मीर में घूमने की जगह

जम्मू कश्मीर में घूमने की जगह

जम्मू कश्मीर में घूमने की जगह

जम्मू कश्मीर में घूमने की जगह

जम्मू कश्मीर में घूमने की जगह

जम्मू कश्मीर में घूमने की जगह

जम्मू कश्मीर में घूमने की जगह


निष्कर्ष - 

हमारे इस आर्टिकल में हमने आपको बताया जम्मू कश्मीर घूमने की टॉप जगह के बारे में, जम्मू कश्मीर में घूमने का खर्चा और साथ कश्मीर भ्रमण करने की संपूर्ण जानकारी के बारे में।

आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमे कमेंट करके जरूर बताएं और हमारे इस लेख को अपने सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करे।

Post a Comment

Previous Post Next Post