भारत में घूमने लायक10 झीलें - Top 10 Lake in india in Hindi

दोस्तो, जब भी पर्यटन स्थलों की बात होती है, तब आप उसमे नाम एक जरूर देखते वो होता है झील। अब झील मुख्यत दो प्रकार की होती है। जिसमे  प्राकृतिक और कृत्रिम झील का नाम आता है। भारत के लगभग राज्यों में झीलें मौजूद है। जो अपनी अलग अलग विशेषता के कारण पहचानी जाती है। आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे भारत में घूमने लायक भारत की प्रमुख झीलें का नाम। 

भारत की प्रमुख झीलें


झील के बारे में - 

प्राकृतिक या कृत्रिम तरीके से किसी भी जगह पर जब पानी का भराव होता है, तो उसे हम झील कह सकते है। आसान भाषा में समझे तो अगर किसी जगह के एक ठीक ठाक भूभाग पर अगर किसी प्राकृतिक या कृत्रिम तरीके से गड्ढा किया जाता है, और फिर उसमे बारिश या किसी अन्य तरीके से पानी को भरा जाता है। तो वह जगह झील कहलाती है।


भारत की प्रमुख झीलें - Major lakes of India in Hindi 


वुलर झील ( जम्मू और कश्मीर ) Wular Lake (Jammu and Kashmir)  in Hindi
भारत की प्रमुख झीलें

भारत के सबसे खूबसूरत राज्य में जम्मू और कश्मीर में स्थित यह झील एक मीठे पानी की झील है। यह झील अपने आस पास के खूबसूरत दृश्यों के लिए जानी जाती है। झील में आप मछलियां, जलीय पौधे और प्रवासी पक्षीयो को देख सकते है। 

आप इस खूबसूरत झील पर बोटिंग कर सकते है। जो अपने आप में बहुत ही शानदार अनुभव होगा। साथ ही आप इस झील पर आप बेहतरीन फोटोग्राफी भी कर सकते है। 

अगर आप इस झील को भ्रमण करने की तैयारी कर रहे है, तो आपको बता दे की यहां घूमने का सबसे अच्छा मौसम जून महीने से अगस्त महीने का होता है। इस मानसून के समय झील सुंदरता और भी बढ़ जाती है। वही अगर आप जा ही रहे है, तो आस पास के गावो की सैर करना न भूले।



पराशर झील (हिमाचल प्रदेश) Parashar Lake (Himachal Pradesh)  in Hindi 
भारत की प्रमुख झीलें

दोस्तो, वैसे तो ज्यादातर झीलें प्रकृति के एकदम करीब ही होती है, लेकिन अगर बात इस झील की तो इसकी खूबसूरती शब्दो में बया करना शायद संभव नहीं। पराशर झील के आसपास का नजारा आपको मन मोह लेगा। 

झील 2730 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। जहा तक पहुंचने के लिए आपको खूबसूरत घने जंगलों को पार करना होगा। जो ट्रेकर्स के लिए बहुत मजेदार होगा। झील के आस पास की घाटियों खूबसूरत नजारे को अपने कैमरे में कैद कर सकते है। 

झील के किनारे पर प्राचीन पराशर ऋषि का मंदिर भी मौजूद है। जहा पर आप आप दर्शन कर सकते है। आपको बता दे की इस झील को पराशर नाम भी इसी मंदिर की वजह से दिया गया था।


पेंगोंग त्सो झील (लद्दाख) - Pangong Tso Lake (Ladakh) in Hindi 
भारत की प्रमुख झीलें

भारत की सबसे ऊंची झीलों में से लद्दाख की पेंगोंग त्सो झील एक है। जो अपनी आचर्जनक ऊंचाई के कारण हमेशा से ही लोगो हैरान करती है। यह झील वाकई भारत की सबसे खूबसूरत झीलों में से एक है। 

यह झील भारत में फिल्मों सितारों को आकर्षित करने भी काफी हद तक कामयाब होती है। जिसके कारण आप बड़े पर्दे पर कई सारी में फिल्मों में इस झील के दृश्यों को देख पाते है। साथ ही ट्रैवलर्स और फोटोग्राफर की भी यह झील पहली पसंद है। 

आपको एक सलाह देते चले की अगर आप शारीरिक रुप से पूरी तरह  से फिट है। तभी यहां पर जाए क्योंकि उसकी ऊंचाई पर होना आपके लिए एक सांस लेने में समस्या हो सकती है।


पिछोला झील (राजस्थान) Pichola Lake (Rajasthan) in Hind
भारत की प्रमुख झीलें

झीलो की नगरी में स्थित यह झील एक कृत्रिम झील है। झील का निर्माण तो 14 वी सदी में ही करवाया गया था। लेकिन इस झील को वास्तविक स्वरूप राणा उदय सिंह द्वितीय द्वारा दिया गया। 

राणा के शासन काल में इस झील का खूब विस्तार हुआ और झील पर कई सारे लग्जरी पैलेस और मंदिरों का भी निर्माण हुआ जिसमे लेक पैलेस और जग मंदिर प्रमुख है। 

इस झील में बोटिंग करने का लुफ्त भी उठा सकते है। साथ ही आप इस झील के किनारे से सूर्यास्त के खुबसुरा नजारे को भी देख सकते है। इसके अलावा आगे आप झीलों की नगरी उदयपुर के अन्य पर्यटन स्थलों की सैर भी करने जरूर जाए।


डल झील (कश्मीर) Dal Lake (Kashmir) in Hindi 
भारत की प्रमुख झीलें

डल झील कश्मीर में स्थित एक बेहद ही आकर्षक झील है। झील में आप बोट पर बैठ कर अपने शानदार यात्रा का कुछ समय शांति और सुकून में बीता सकते है।

झील से आस पास का नजारा देखने लायक जहा से खूबसूरत बर्फ से ढके पहाड़ों को देखना अपने आप में एक सुखद अहसास है। कश्मीर आने वाले पर्यटक इस झील भ्रमण करने से नही चूकते है। आप भी न अगर कभी कश्मीर जाए तो इस खूबसूरत झील पर नौका विहार जरूर करें।


लोकटक झील, (मणिपुर) Loktak Lake, (Manipur) in Hindi 
भारत की प्रमुख झीलें

मणिपुर में स्थित यह झील प्रकृति के करीब ले जाती एक खूबसूरत जगह है। जो अपनी खूबसूरती से यहां आने वाले पर्यटकों को अपनी और खासा उत्साहित करती है। 

अगर बात करें झील की खासियत तो झील में मिट्टी और वनस्पति मिलकर एक खूबसूरत आकृतियों को जन्म देती है। जो देखने में एक टापू जैसे दिखते है। लेकिन ध्यान रहे के यह टापू नही यह तैरते हुए द्वीप है। जो इस झील को और भी मजेदार बना देते है। यही वजह है, की हर साल कई सारे पर्यटक इस झील की यात्रा करते है।


भीमताल झील (उत्तराखंड ) Bhimtal Lake (Uttarakhand) in Hindi 
भारत की प्रमुख झीलें

उत्तराखंड के कुमाऊ क्षेत्र में स्थित यह झील भारत की कुछ चुनिंदा झीलों में से है, जो बेहद शांत वातावरण प्रदान करती है। इसका साफ पानी और आस पास खूबसूरत पहाड़ियों घिरा होना इसकी खूबसूरती को बया करते है। 


भीमताल झील के मध्य में एक छोटा सा टापू भी बना हुआ है। जो इसे दूसरी झीलों से एक बनाती है। साथ ही आप उपर पहाड़ियों से इस झील का सबसे खूबसूरत नजारे को देख सकते है। और अगर आपको फोटोग्राफी करने का शौक है, तो एक बार आप इसे यहां पर आजमा सकते है।


पुष्कर झील,(राजस्थान) Pushkar Lake,(Rajasthan) in Hindi 
भारत की प्रमुख झीलें

राजस्थान के साथ साथ भारत के सबसे पवित्र शहरों से में एक पुष्कर एक तीर्थ स्थल है। जो एक प्राचीन शहर है। यह झील खूबसूरत होने के साथ साथ हिंदू धर्म के अनुयायियों के लिए काफी पवित्र भी मानी जाती है।

इस झील के दर्शन करने के लिए साल भर पर्यटक भारी संख्या में यहां पर आते है। इस झील पर कई सारे घाट भी बने हुए जो इस झील को और आकर्षक बनाते है।


अपर झील (मध्यप्रदेश) Upper Lake (Madhya Pradesh) in Hindi 

अपर झील या भोजताल झील भारत के हृदय मध्यप्रदेश राज्य में स्थित एक कृत्रिम झील है। झील भोपाल शहर से करीब 27 किलोमीटर की दूरी पर जंगलों से घिरी हुई है। 

भोपाल के इस भोजताल झील का निर्माण 11 वी सदी में करवाया गया था। इस झील का निर्माण राजा भोज ने करवाया था। वही राजा भोज जिनके बारे में एक कहावत भी लोकप्रिय है " कहा राजा भोज और कहा गंगू तेली"।

बात करें झील के आस पास के नजारे की तो झील के आस पास का नजारा मनमोहक है। भोपाल और दूर दराज राज्यो से भी लोग इस झील पर अपनी छुट्टियां मनाने आते है। अगर आप कभी भोपाल जाए तो इस झील का भ्रमण करना न भुले।


पुकोडे झील (केरल) Pookode Lake (Kerala) in Hindi 

दक्षिण भारत की प्राकृतिक सुंदरता विश्व प्रसिद्ध है। और दक्षिण भारत की झीलें भी बेइंता खूबसूरत और प्रकृति के करीब होती है। 

इसी लिस्ट में नाम आता है, वायनाड जिले की पुकोडे झील की यह झील समुद्र से लगती हुई झील है। जो चारो तरह खूबसूरत पहाड़ों से घिरी हुई है। 

आप यहां पर आप लोगो को मचली पकड़ते हुई भी देख सकते है और साथ ही झील का भ्रमण करने के बाद आगे पहाड़ों पर ट्रेकिंग भी कर सकते है।


भारत की प्रमुख झीलें से जुड़े QNA 


Q भारत की सबसे शुद्ध पानी की झील कौनसी है ? 

भारत की सबसे शुद्ध पानी को झील वुलर झील है, जम्मू और कश्मीर में मौजूद है। 


Q भारत का सबसे स्वच्छ झील कौनसा है ? 

भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित वड़हरी झील को भारत की सबसे स्वच्छ झील माना जाता है। 


Q भारत की सबसे गहरी झील कौनसी है ? 

मानसबल झील को भारत की सबसे गहरी झील का दर्जा प्राप्त है। 


Q भारत की सबसे गर्म झील कौनसी है ? 

भारत के सिक्किम राज्य में यूमथांग स्प्रिंग झील को भारत की सबसे गर्म झील के रूप में माना जाता है।


Q भारत की सबसे साफ पानी की झील कौनसी है ? 

हिमाचल प्रदेश में स्थित करेरी नामक झील को भारत की सबसे साफ पानी वाली झील माना जाता है। 


Q पृथ्वी पर सबसे साफ पानी को झील कौनसी है ? 

पृथ्वी की सबसे साफ पानी की झील को देखने के लिए आपको न्यूजीलैंड जाना होगा क्योंकि न्यूजीलैंड के साउथ आइलैंड पर ब्लू लेक नाम की झील दुनिया की सबसे साफ झील मौजूद है।  


Q भारत की सबसे ऊंची झील कौनसी है ? 

भारत की सबसे ऊंची झील सिक्कम राज्य में गुरुडोंगमार नाम की झील है। 


Q भारत की सबसे लवणीय झील कौनसी है ? 

राजस्थान में स्थित सांभर झील जिसे भारत की सबसे लवणीय झील कहा जाता है।


निष्कर्ष - 

हमने इस आर्टिकल में आपको भारत की प्रमुख 10 झीलें के बारे में बताया है। 

आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमे कमेंट करके जरूर बताएं और हमारे इस आर्टिकल को अपने सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post