दोस्तो, जब भी हम राजस्थान का नाम सुनते है, तो हमारे मन में एक रेगिस्थान का चित्र बन जाता है। लेकिन क्या वास्तव में ऐसा है ? नही दोस्तो, राजस्थान में झीलों की नगरी उदयपुर, गुलाबी नगर जयपुर, ब्लू सिटी जोधपुर और गोल्डन सिटी जैसलमेर जैसे शहर तो है, साथ ही में भारत के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन में एक माउंट आबू भी राजस्थान में स्थित है। साथ ही राजस्थान में स्थित जयगढ़ का किला, मेहरानगढ़ का किला और जैसलमेर का किला भारत के सबसे बड़े किलो में एक है।
इसके अलावा भी राजस्थान में घूमने के लिए कई सारे शानदार महल, अभ्यारण और खूबसूरत पर्यटन स्थल मौजूद है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे राजस्थान में घूमने की जगह, राजस्थान में घूमने का खर्चा और राजस्थान यात्रा की पूरी जानकारी।
राजस्थान जो जाना जाता है, अपनी संस्कृति अपने समृद्ध इतिहास अपने वास्तुकला के लिए। राजस्थान को वीरों की भूमि भी कहा जाता है, क्योंकि इसी भूमि पर "महाराणा प्रताप", "पृथ्वीराज चौहान", "राणा सांगा" और "बप्पा रावल" जैसे महान योद्धाओं का जन्म हुआ था। जिन्हे आज भी भारत के लोग अपना आदर्श मानते है। विश्व प्रसिद्ध हल्दीघाटी का युद्ध भी राजस्थान की भूमि में लड़ा गया था।
राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है, और आबादी के लिहाजे से 6 करोड़ 85 लाख (2011 की जनगणना के अनुसार) लोगो का घर है। जो भारत का सातवा बड़ा राज्य है। राजस्थान में जहा एक तरफ रेगिस्थान है तो वही दूसरी तरफ कोटा शहर भी मौजूद है, जिसे भारत की शिक्षा नगरी भी कहा जाता है।
राजस्थान में घूमने की जगह - Place To Visit In Rajasthan in Hindi
1 उदयपुर - Udaipur
उदयपुर शहर जो जाना जाता है, अपने इतिहास, प्राकृतिक सुंदरता और अपनी अद्भुत वास्तुकला के लिए। उदयपुर शहर को White City (सफेद नगर) भी कहा जाता है। क्योंकि इसके ज्यादातर घर सफेद रंग के ही नजर आते है।
उदयपुर शहर को "झीलों की नगरी" और राजस्थान का कश्मीर भी कहा जाता है। वास्तव में उदयपुर की खूबसूरती बेहद मनमोहक है, और ना केवल प्राकृतिक बल्कि यहां के किलो और महलों की वास्तुकला भी किसी से कम नही है। शहर में घूमने के लिए कई सारे पर्यटन स्थल मौजूद है।
अगर आप उदयपुर घूमने जाना चाहते है, तो आप साल में किसी भी समय जा सकते है। लेकिन अगर आप सर्दियों में जाते है, तो यह आपके लिए सबसे अच्छा समय होगा।
उदयपुर में घूमने की जगह
- फतेह सागर झील
- सिटी पैलेस उदयपुर
- विंटेज कार संग्रहालय
- सज्जनगढ़ का किला
- मोती मगरी
- सहेलियों की बाड़ी
- पिछोला झील
- जगदीश मंदिर
- बागोर की हवेली
- शिल्पग्राम उदयपुर
उदयपुर मे घूमने की जगह - जाने का खर्चा सहित पूरी जानकारी
2 जयपुर - Jaipur
यह शहर राजस्थान की राजधानी होने के साथ साथ राजस्थान का सबसे बड़ा शहर भी है। जयपुर शहर को गुलाबी नगर (Pink City) और भारत का पेरिस जैसे नामों से भी जाना जाता हैं।
बात करें जयपुर में घूमने की जगहों की तो जयपुर में कई सारे किले, महल और सुंदर जगहें है, जहा पर पर्यटक भ्रमण करने आते है। जिसमे जयपुर का जयगढ़ का किला एक महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल है। इसके अलावा भी जयपुर में गलताजी मंदिर और जल महल जैसे और भी कई सारी जगहें है।
जयपुर घूमने के लिए के आप सर्दियों या मानसून का समय का चयन कर सकते है।
जयपुर में घूमने की जगह
- नाहरगढ़ का किला
- हवामहल
- सिटी पैलेस
- आमेर का किला
- जंतर मंतर
- जयगढ़ का किला
- गल्ताजी मंदिर
- अल्बर्ट हॉल संग्रहालय
- जल महल
- बिड़ला मंदिर
3 जोधपुर - Jodhour
यह शहर राजस्थान में स्थित सबसे बड़े शहरों की सूची में दूसरा सबसे बड़ा शहर है। जोधपुर को "थार मरुस्थल का द्वार" भी कहा जाता है। क्योंकि जोधपुर से थार मरुस्थल की शुरुआत हो जाती। जोधपुर को राजस्थान की सांस्कृतिक राजधानी और राजस्थान की न्यायिक राजधानी भी कहा जाता है।
Blue City (नीला नगर) के नाम से पूरे भारत में मशहूर यह शहर 2019 में राजस्थान में आने वाले विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाले शहरों में जोधपुर सबसे उपर था।
जोधपुर में कई सारे पर्यटक स्थल मौजूद है। जो पर्यटक जिसमे मेहरानगढ़ का किला, उम्मेद भवन पैलेस जैसे शानदार किले और महल शामिल है।
अगर आप जोधपुर घूमने जा रहे है, तो गर्मियों से बचे क्योंकि इस समय यहां पर गर्मी 40 डिग्री सेल्सियस या उससे भी ऊपर चली जाती है।
जोधपुर में घूमने की जगह
- मेहरानगढ़ का किला
- उम्मेद भवन पैलेस
- जसवंत थड़ा
- कायलाना झील
- घंटा घर
- राईका बाग पैलेस
- बालसमंद झील
- मंदिर गार्डन
- चामुंडा माता मंदिर
- राव जोधा डेजर्ट रॉक पार्क
4 कोटा - Kota
अब वैसे तो कोटा को राजस्थान और भारत में शिक्षा नगरी के रूप में जाना जाता है। लेकिन चंबल नदी के किनारे पर बसा हुआ कोटा राजस्थान में घूमने की बेहतरीन जगह है। जहा पर सेवन वंडर्स जैसे पर्यटन स्थल मौजूद है।
कोटा राजस्थान में जयपुर और जोधपुर के बाद तीसरा सबसे बड़ी आबादी वाला शहर है। यह शहर एक हरा भरा शहर है। जहा पर आपको घूमने के लिए कई सारी जगहें मिल जायेगी। साथ ही कोटा को राजस्थान में रहने के लिए राजधानी जयपुर के बाद सबसे अच्छा शहर भी माना जाता है। क्योंकि यहां का वातावरण लोगो को आसानी के सूट कर जाता है।
कोटा घूमने के लिए साल के किसी भी समय निकल सकते है। हा अगर आप थोड़ी बहुत गर्मी को सहन करने के आदि है तो, नही आप गर्मियों के समय को टाल भी सकते है।
कोटा में घूमने की जगह
- सेवेन वंडर्स पार्क
- जग मंदिर पैलेस
- हैंगिंगब्रिज
- कोटा बेराज
- किशोर सागर झील
- सिटी पैलेस कोटा
- शिवपुरी धाम
- चंबल गार्डन
- गाडियां महादेव मन्दिर
- गणेश उद्यान
5 चित्तौड़गढ़ - Chittorgarh
राजस्थान में स्थित यह शहर आज के समय एक खूबसूरत शहर है। लेकिन इसका इतिहास शुरवीरता से भरा पड़ा है। यह ही वो जगह है, जहा पर भारत के महान योद्धा और महान शासक महाराणा प्रताप ने शासन किया था।चित्तौड़गढ़ को राजपूतों का गढ़ भी कहा जाता है। साथ चित्तौड़गढ़ को जोहर गढ़ भी कहा जा सकता है। क्योंकि यहा पर 3 जोहर हुए थे।
बलिदानों की भूमि चित्तौड़गढ़ आज के समय इतिहास प्रेमी पर्यटकों को काफी पसंद आती है। यहां का सबसे मुख्य आकर्षण चित्तौड़गढ़ का किला है। जो आज भी शान से खड़ा है, और इतिहास की दास्ताओ को समेटे हुए है। चित्तौड़गढ़ का किला एक वर्ल्ड हेरिटेज साइट है। इसके अलावा भी यहां कई सारे पर्यटन स्थल है। जो घूमने फिरने के लिए काफी अच्छे है।
चित्तौड़गढ़ में घूमने की जगह
- चित्तौड़गढ़ का किला
- विजय स्तंभ
- काली माता मंदिर
- राणा कुम्भा पैलेस
- पद्मावती पैलेस
- कीर्ति स्तंभ
- गौमुख रचना
- श्याम मंदिर
- मीरा मंदिर
- मेनल
6 जैसलमेर - Jaislmer
थार मरुस्थल के भीतर बसा हुआ जैसलमेर अपनी अंदर राजस्थान की संस्कृति को समेटे हुए पाकिस्तान के साथ अपने बॉर्डर को साझा करता एक खूबसूरत शहर है। हालांकि शहर के आबादी मामले राजस्थान के बाकी शहरों से काफी छोटा दिखता है। लेकिन पर्यटक के लिए यहां कई सारी जगहें है, जो उन्हे हमेशा यहां आने के लिए प्रेरित करती है।
जैसलमेर को Golden City (स्वर्ण नगरी) भी कहा जाता है। क्योंकि यह शहर थार मरुस्थल के मध्य में किसी चमकदार सोने के जैसा चमकता है, और यह नजारा तब और भी मनमोहक हो जाता है, जब समय सूर्यास्त हा सूर्योदय का हो। जैसलमेर में कई सारी हवेलियां, किले और घूमने के लिए लायक झीलें है। जैसलमेर को वास्तुकला और संस्कृति राजस्थान में उसको अपनी एक अलग पहचान देती है।
जैसलमेर में घूमने की जगह
- सोनार किला
- पटवाओ की हवेलियां
- ताजिया टावर
- गड़ीसर झील
- सेम सेंड ड्यूंस
- कुलधरा गांव
- युद्ध संग्रहालय
- बड़ा बाग
- तनोट माता मंदिर
- डेजर्ट नेशनल पार्क
7 माउंट आबू - Mount Abu
माउंट आबू को राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन के रूप जाना जाता है। हालांकि इसके अलावा भी राजस्थान में कई छोटे छोटे हिल स्टेशन है। लेकिन माउंट आबू राजस्थान का सबसे प्रमुख हिल स्टेशन है। जहा पर्यटक घूमने के लिए भारी संख्या में आते है। आपको बता दे की माउंट आबू समुद्र तल से करीब 1722 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
यहां पर घूमने के लिए के लिए कई सारी प्राकृतिक जगहें मौजूद है। जिसमे गुरु शिखर और टॉड रॉक जैसी जगहें शामिल है।
माउंट आबू में घूमने की जगह
- दिलवारा जैन मंदिर
- टॉड रॉक
- अचलगढ़ का किला
- नक्की झील
- माउंट आबू वाइल्डलाइफ सेंचुरी
- सनसेट प्वाइंट
- हनीमून प्वाइंट
- गुरु शिखर
- पिस पार्क
माउंट आबू में घूमने की जगह - जाने का खर्चा सहित घूमने की पूरी जानकारी
8 सवाई माधोपुर - Sawai Madhopur
सवाई माधोपुर राजस्थान की राजधानी से 121 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह शहर राजस्थान में स्थित उन शहरों में से के एक है, जो अपनी इतिहास और संस्कृति का एक अनोखा संगम है। इस शहर को सवाई माधो सिंह द्वारा बसाया गया था। जिनके नाम पर ही इस शहर का नाम सवाई माधोपुर विख्यात हुआ है।
सवाई माधोपुर में स्थित रणथंभोर राष्ट्रीय उद्यान यहां का सबसे प्रमुख आकर्षण है, जो एक टाइगर रिजर्व पार्क है। आपको बता दे की सवाई माधोपुर से मात्र 40 किलोमीटर की दूरी पर चंबल और बनास नदी का संगम भी मौजूद है। जो पर्यटक के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण जगह है। साथ ही सवाई माधोपुर में घूमने के लिए किले और कई सारे धार्मिक स्थल भी मौजूद है।
सवाई माधोपुर में घूमने की जगह
- रणथंभोर राष्ट्रीय उद्यान
- रणथंभोर का किला
- अमरेश्वर महादेव मंदिर
- सूरवाल झील
- त्रिनेत्र गणेश मंदिर
- जामा मस्जिद
- कंधार फोर्ट
- हाथी भाटा
- श्री घुमेश्वर मंदिर
- श्री महावीर जी मंदिर
- चौथ माता मंदिर
सवाई माधोपुर में घूमने की जगह - जाने का खर्चा सहित घूमने की पूरी जानकारी
9 अजमेर - Ajmer
अजमेर को "राजस्थान का दिल" कहा जाता है। क्योंकि यह शहर राजस्थान के एकदम मध्य में स्थित है। अजमेर राजस्थान में रियासत कालीन के समय एक प्रमुख जगह थी, यही कारण है, की मुगलों और अंग्रेजो के समय उनकी प्रमुख चौकियां अजमेर में स्थित थी।
अजमेर को राजस्थान में धार्मिक एकता का प्रतीक भी माना जाता है। क्योंकि यहां पर हिंदू और मुसलमान दोनों के ही धार्मिक स्थल मौजूद है।
अजमेर में कई सारे पर्यटन स्थल और धार्मिक स्थल मौजूद है। जिसमे "मोइनुद्दीन चिश्ती" की दरगाह और तारागढ़ का किला आदि शामिल है। आपको बताते चले की भारत के महान राजा और दिल्ली के अंतिम हिंदू शासक "पृथ्वीराज चौहान" भी अजमेर के ही थे।
अजमेर में घूमने की जगह
- आनंद सागर झील
- पृथ्वीराज चौहान स्मारक
- मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह
- अजमेर का किला
- साई बाबा मंदिर
- तारागढ़ का किला
- अढ़ाई दिन का झोपड़ा
- किशनगढ़ का किला
- अकबर का महल संग्रहालय
- नाराली जैन मंदिर
10 बीकानेर - Bikaner
राजस्थान का चौथा सबसे बड़ा शहर बीकानेर थार मरुस्थल में स्थित एक खूबसूरत शहर है। जहा की बीकानेरी भुजिया पूरे भारत में मशहूर है। बीकानेर में कई सारे सुंदर पैलेस और किले है। जो अपनी शानदार वास्तुकला से कई सारे पर्यटकों को यहा आने के लिए प्रेरित करते है।
साथ ही बीकानेर में मां करणी का मंदिर भी मौजूद है। जो देशभर से मां करणी के भक्तो का अपनी ओर आकर्षित करता है। इस मंदिर में चूहों की मात्रा काफी अधिक है।
बीकानेर अपनी संस्कृति, अपने खूबसूरत वास्तुकला और अपने पर्यटन स्थल से हमेशा ही लोगो में अपनी छाप छोड़ता है।
बीकानेर में घूमने की जगह
- जूनागढ़ का किला
- गजनेर पैलेस
- लालगढ़ पैलेस
- गंगा सिंह संग्रहालय
- जैन मंदिर
- राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केन्द्र
- श्री करणी माता मंदिर
- भांडासर जैन मंदिर
- रामपुरिया हवेली
राजस्थान घूमने का सही समय - right time to visit Rajasthan in Hindi
राजस्थान घूमने के लिए कितने का टूर प्लान करें -How much should you plan your tour to visit Rajasthan? In Hindi
राजस्थान का प्रसिद्ध खान - पान- famous food of Rajasthan in Hindi
राजस्थान में घूमने का खर्चा - Cost of travelling in Rajasthan in Hindi
QNA
निष्कर्ष
आज के इस आर्टिकल में हमने आपको बताया राजस्थान में घूमने की जगह, राजस्थान में घूमने का खर्चा सहित राजस्थान में भ्रमण की करने की पूरी जानकारी के बारे में।
हमे उम्मीद है की आपको हमारा इस आर्टिकल से कुछ नया सीखने को जरूर मिला होगा। आपको हमारे यह आर्टिकल कैसे लगा कृपया अपनी राय कमेंट में जरूर दे। साथ ही हमारे इस लेख को अपने सोसल मिडिया पर साझा जरूर करें।